सम्मान अपमान में कौन सा समास है- Samman Apman Mein Kaun Sa Samas Hai

सम्मान अपमान में कौन सा समास है- Samman Apman Mein Kaun Sa Samas Hai 

प्रिय पाठकों स्वागत है आप सभी का आशीष प्रश्नोत्तरी श्रृंखला में आज का प्रश्न हिमाचल प्रदेश से सागरिका पाठक द्वारा पूछा गया है आपको यह प्रश्न अवश्य जाना चाहिए। आदरणीय सागरिका पाठक जी द्वारा पूछा गया प्रश्न कुछ इस प्रकार है


सर मेरा आपको कोटि कोटि प्रणाम सर में संस्कृत की छात्रा हूँ। मुझे संस्कृत भाषा से बहुत लगाव है संस्कृत एवं हिंदी दोनों भाषाएं मुझे बहुत अच्छी लगती हैं।


सर मेरा सवाल है कि सम्मान अपमान में कौन सा समास है सर प्लीज मुझे इस सवाल का उत्तर जरूर दीजिएगा और कृपया कर मुझे थोड़ा समझा भी दीजिएगा मैं आपकी बहुत आभारी रहूंगी। Samman Apman Mein Kaun Sa Samas Hai 


प्रिया सागरिका पाठक जी आपके द्वारा पूछा गया सवाल बहुत ही रोचक सवाल है सम्मान अपमान में कौन सा समास है हम आपको विस्तार पूर्वक स्पष्टतया इसका उत्तर बता रहे हैं।



सम्मान अपमान में कौन सा समास है- Samman Apman Mein Kaun Sa Samas Hai 

ध्यान देने योग्य बात है कि सम्मान अपमान में कौन सा समास है। सबसे पहले हम आपको बता दें कि सम्मान अपमान शुद्ध संस्कृत का शब्द है। 

अतः यहां संस्कृत समास का ही अनुसरण किया जाएगा। सम्मान शब्द सम उपसर्ग पूर्वक मान धातु से बनता है तथा अपमान शब्द भी अप उपसर्ग पूर्वक मान धातु से बनता है। इस प्रकार सम्मान अपमान दोनों में द्वंद समास होता है। संस्कृत में सम्मान अपमान का समास विग्रह कुछ इस प्रकार होता है।

सम्मानं च अपमानं च तयोः इतरेतरद्वंद्वः- सम्मानापमाने।। 


इस प्रकार सम्मान और अपमान का द्वंद समास करने से एक रूप बन जाता है। हिंदी में भी इसको कुछ इस प्रकार स्पष्ट करेंगे। सम्मान और अपमान- उन दोनों का द्वंद समास= सम्मान अपमान कहलाता है। 

संस्कृत साहित्य में अथवा हिंदू धर्म ग्रंथों में इस प्रकार के बहुत सारे शब्द देखने को मिलते हैं। गीता में भी भगवान श्रीकृष्ण ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग किया है जैंसे कि

तथा मानापमानयोः।। - भगवद्गीता 

(मान+अपमान= मानापमान)


उपरोक्त दिया गया श्रीमद भगवत गीता के श्लोक का एक अंश है। वहां पर मान एवं अपमान इन दोनों का द्वंद समास किया गया है। मान की जगह सम्मान भी प्रयोग किया जा सकता है। इस प्रकार आपको भली भांति स्पष्ट हो गया होगा कि सम्मान अपमान में इतरेतर द्वंद्व समास है।


आदरणीय प्रिय सागरिका पाठक जी, आपके सवाल (सम्मान शब्द में कौन सा समास है?) का स्पष्ट रूप से जवाब दिया गया है। आपका दिल की गहराइयों से धन्यवाद। 


दर्शकों द्वारा पूछे गये अन्य सवाल- Click 👇



अन्य सभी मित्रों से निवेदन है कि यदि आपका भी कोई सवाल हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। यह तुरंत ही वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह SanskritExam.Com वेबसाइट संस्कृत की मिलियन व्यूज पार करने वाली अद्भुत वेबसाइट है। 

आज के इस आर्टिकल में सम्मान अपमान में कौन सा समास है- Samman Apman Mein Kaun Sa Samas Hai- इसकी जानकारी दी ग‌ई। विभिन्न हिंदी व्याकरण के नोट्स एवं संस्कृत व्याकरण के नोट तथा सनातन संस्कृत ग्रंथों की रोचक सामग्री पढ़ने के लिए इस वेबसाइट के में दो बार में जाएं। धन्यवाद। 


इन्हें भी देखें 👇👇Click


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here