Sandhi ➕ Viched | Sandhi Viched In Hindi | संधि विच्छेद का पूरा परिचय | संधि विच्छेद की परिभाषा

Sandhi Viched In Hindi, संधि विच्छेद इन हिंदी, संधि विच्छेद का पूरा परिचय


संधि और विच्छेद- दोनों ही एक दूसरे के विलोम शब्द हैं। शायद आपने जरूर सुना होगा कि फलाणे राज्य की फलाणे राज्य से संधि हो गयी। उस व्यक्ति की इस व्यक्ति से संधि हो गयी। गर्लफ्रेंड ❤💕 एवं बॉयफ्रेंड का विच्छेद 💔 हो गया। 

जी हां, संस्कृत अथवा हिंदी अथवा किसी भी भाषा में भाषाई तौर पर संधि का भी कुछ इसी प्रकार से अर्थ लिया जाता है। संधि विच्छेद (Sandhi Viched) का मतलब होता है- जुड़ना और बिछड़ना। और अधिक स्पष्ट करें तो देखिए संधि का मतलब है- जुडना और विच्छेद का मतलब है- बिछड़ना। 


इसे भी दबाएँ- समास का रोचक परिचय- अब समास व समास के भेदों को कभी नहीं भूलोगे 💚


अब यह विषय अलग है कि क्या जुड़ रहा है और क्या बिछड़ रहा है। जब हम इसे एक भाषा के तौर पर देखते हैं तो संधि विच्छेद में प्रथमतया वर्णों का विषय गृहीत किया जाता है। भाषा के रूप में जब दो वर्ण आपस में जुड़ते हैं या फिर बिछड़ते हैं। इन दोनों प्रक्रिया को संंधि व विच्छेद के रूप में जाना जाता है। 

सामाजिक रुप से भी आप इसे देख सकते हैं। जब दो व्यक्ति आपस में जुड़ते हैं, तो उसे दोनों व्यक्ति की संधि कहा जा सकता है और ठीक उसकी विपरीत अवस्था अर्थात बिछड़ने को विच्छेद कहा जा सकता है। 

इसे भी दबाएँ- निपात किसे कहते हैं? निपात शब्द का पूरा परिचय 💚


इस लेख में

संधि क्या है? संधि किसे कहते हैं? (Sandhi Viched In Hindi)

विच्छेद किसे कहते हैं (Sandhi Viched Kya Hai)

संधि के उदाहरण-संधि उदाहरण (Sandhi Udaharan)

विच्छेद के उदाहरण (Viched Ke Udaharan)

संधि के उदाहरण-संधि उदाहरण (Sandhi Udaharan)

हमारे दर्शकों द्वारा संधिविच्छेद पर आधारित पूछे गए कुछ रोचक प्रश्न (Sandhi Viched In Hindi)


इस लेख में हम (Sandhi Viched In Hindi)  संधि विच्छेद की विस्तृत चर्चा करने वाले हैं संधि विच्छेद इन हिंदी अर्थात् हिंदी में संधि विच्छेद का क्या स्वरूप है। संधि किसे कहते हैं। विच्छेद किसे कहते हैं- इसको विस्तार पूर्वक जानने का पूरा प्रयास करने जा रहे हैं।


इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚


संधि क्या है? संधि किसे कहते हैं? (Sandhi Viched In Hindi)

संधि का सीधा-सीधा अर्थ होता है जुड़ना ➕। संसार में कोई भी चीज जुड़ सकती है और टूट सकती है, लेकिन भाषा के रूप में भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण ही होती है। अतः इस प्रकार कहा जा सकता है कि वर्णों का परस्पर जुड़ना ही संधि कहलाता है। 


संधि को समझने के लिए विभिन्न ऐंसे उदाहरण हैं जिनसे स्पष्टतः संधि की पहचान की जा सकती है। जिस प्रकार दिन और शाम के बीच के काल को संधिवेला के रूप में समझा जाता है क्योंकि वह जुड़ने का समय होता है। उसी को संधि कहा जाता है। 


इसे भी दबाएँ- संज्ञा के कितने भेद होते हैं? संज्ञा देवी का पूरा परिचय सरल तरीके से 💚


ठीक उसी प्रकार वर्णों के साथ भी यही स्थिति होती है। उदाहरण के लिए- राम+ईश्वर। यहां पर राम और ईश्वर, दोनों के अ,ई वर्ण मिलकर के जुड़ जाते हैं और एक हो जाते हैं। इस प्रकार पूरा शब्द बनता है- रामेश्वर। यह रामेश्वर 🚩 शब्द संधि है। अर्थात संधि से युक्त शब्द हुआ- रामेश्वर, क्योंकि यह जुड़ चुका है। 

दूसरे शब्दों में और अधिक स्पष्ट करने के लिए इस प्रकार भी समझा जा सकता है। जैंसे कि राम एक लड़का है और उसकी संधि आरती के साथ हो ग‌ई। यहां पर संधि का मतलब कि वे दोनों आपस में जुड़ गये। उन्हें प्रेम हो गया या किसी भी प्रकार का संयोग बन गया। तो इस प्रकार दोनों की संधि ➕ 💕 हो जाती है। 

दोनों एक होकर के एक दूसरे में मिलकर राम+आरती से ❤ रामारती एक ही शब्द बन जाएंगे। यही प्रक्रिया भाषाओं में भी संधि के विषय में समझनी चाहिए।


इसे भी दबाएँ-  संस्कृत कारक व विभक्ति पहचानने का आसान तरीका - Vibhakti In Sanskrit 💓💚


विच्छेद किसे कहते हैं (Sandhi Viched Kya Hai)

संधि का ठीक उल्टा विच्छेद होता है। अर्थात संधि का विलोम शब्द है- विच्छेद। संधि का मतलब जहां जुड़ना होता है। वंही विच्छेद का मतलब बिछड़ना 💔 होता है। संधि युक्त दो वर्णों को तोड़ देना, उनको जुदा कर देना, उनको अलग कर देना ही विच्छेद कहलाता है। उदाहरण के लिए रामेश्वर यह एक संधि युक्त पद है। 

जब हम इस संधि युक्त पद के विच्छेद पर विचार करेंगे तो हमे यहां पर सार्थक रीति से वर्णों को तोड़ना पड़ेगा। उनको जुदा करना पड़ेगा। उनको अलग करना पड़ेगा। जैंसे कि रामेश्वर - राम+ईश्वर। इन दोनों को अलग करने पर राम+ईश्वर- यह संधि का विच्छेद कहलाता है। 

ठीक इसी प्रकार से जैंसे हमने पहले बताया कि राम और आरती दोनों की संधि हो गयी। दोनों एक दूसरे में मिल गये तो मिलकर- रामारती बन गये, लेकिन जब हम उन रामारती को अलग कर लेते हैं, उनको जुदा 💔 कर लेते हैं, तो फिर वह उनका (राम+आरती) 💔 अलग-अलग हो जाना विच्छेद कहलाता है।


इसे भी दबाएँ- भाषा किसे कहते हैं? भाषा की परिभाषा- जान लो आज 💚


संधि के उदाहरण-संधि उदाहरण (Sandhi Udaharan)

भाषा की दृष्टि से संधि को और अधिक स्पष्ट करने के लिए हिंदी भाषा के अनुसार यहां कुछ संधि के खास- बेहतरीन उदाहरण दिए जा रहे हैं। संधि अर्थात जुड़े हुए पद जिनमें कोई संधि है। ऐंसे कुछ खास संधि युक्त पदों का उल्लेख यहां किया जा रहा है। संधि का चार्ट 👇



संधि उदाहरण (Sandhi Udaharan)

संधि ➡

संधि प्रकार

रमेश ➡

गुण संधि

अवनीश ➡

दीर्घ संधि

महौषधि ➡

वृद्धि संधि


जगदीश ➡

व्यंजन संधि

अन्तर्मन ➡

विसर्ग संधि



इसे भी दबाएँ- पासवर्ड को हिंदी में क्या कहते हैं 🤔 💚


विच्छेद के उदाहरण (Viched Ke Udaharan)

संधि का ठीक विपरीत- विच्छेद कहलाता है। संधि अर्थात जुड़ा हुआ। विच्छेद अर्थात बिछड़ा हुआ। ऊपर संधि के कुछ बेहतरीन प्रसिद्ध उदाहरण दिए गए। अब उनका यहां विच्छेद भी दिया जा रहा है।


विच्छेद के उदाहरण (Viched Ke Udaharan)

संधि ➡

विच्छेद

रमेश ➡

रमा+ईश

अवनीश ➡

अवनि+ईश

महौषधि ➡

महा+औषधि


जगदीश ➡

जगत्+ईश

अन्तर्मन ➡

अन्तः + मन



इसे भी दबाएँ- Counting In Sanskrit (संस्कृत में गिनती सीखें 💚


संधि विच्छेद के उदाहरण (Sandhi Viched Ke Udaharan)

संयुक्त रूप से संधि एवं विच्छेद दोनों के कुछ प्रमुख उदाहरण यहां दिए जा रहे हैं जिससे कि आप संधि एवं विच्छेद को बड़ी आसानी से समझ पाएं। किस शब्द में कहां पर संधि है? कैंसे उसका विचार करना है? इसके बारे में सारा विवरण आप जान सकें तो आइए जानते हैं- संधि विच्छेद के कुछ उदाहरण।



संधि विच्छेद उदाहरण (Sandhi Udaharan)

संधि - विच्छेद

संधि प्रकार

मध्वरि - मधु+अरि

यण् संधि

पावक - पौ+अक

अयादि संधि

महेश - महा+ईश

गुण संधि


गणेश - गण+ईश

गुण संधि

विद्यालय - विद्या+आलय

दीर्घ संधि


देवैश्वर्य - देव+ऐश्वर्य

वृद्धि संधि


जगन्नाथ - जगत्+नाथ

व्यंजन संधि

तन्मय - तत्+मय

व्यंजन संधि


आच्छादन - आ+छादन

व्यंजन संधि


मनोनुकूल - मनः+अनुकूल

विसर्ग संधि

तपश्चरण- तपः+चरण

विसर्ग संधि



इसे भी दबाएँ-  पुराणों की संख्या कितनी है? समझ लो रहस्य 💚


वर्णक्रम से संधि विच्छेद के कुछ उदाहारण

प्यारे पाठकों, भाषा की सबसे छोटी इकाई वर्ण को ही कहा जाता है। जब संधि विच्छेद (Sandi Viched) की बात की जाती है तो सर्वप्रथम वर्ण को ही ध्यान में रखा जाता है। दो वर्णों के परस्पर मेल को संधि तथा उनके तोड़ को विच्छेद कहा जाता है। यंहा हमने वर्णों के अनुसार संधि विच्छेद के कुछ उदाहरण प्रस्तुत किए हैं-

अ,आ, इ,ई,उ,ऊ,ए,ऐ,ओ,औ आदि क्रम से संधि विच्छेद के उदाहरण।



अकारादि क्रम से संधि विच्छेद के उदाहरण (Sandhi Viched)

अवनीश= अवनि+ईश

दीर्घसंधि

अतीन्द्रिय= अति+इन्द्रिय

दीर्घसंधि

आद्यन्त= आदि+अन्त

यण संधि

इष्टेश= इष्ट+ईश

गुण संधि


ईश्वराधिपति= ईश्वर+अधिपति

दीर्घ संधि

उदयास्त= उदय+अस्त

दीर्घ संधि


एकानेक= एक+अनेक

दीर्घ संधि

ओष्ठाधर= ओष्ठ+अधर आदि

दीर्घ संधि



इसे भी दबाएँ-  हनुमान चालीसा के समझ लो रहस्य, हनुमान चालीसा परिचय, पुस्तक PDF 💚


Sandhi Viched In Hindi - Video Tutorial (संधि विच्छेद का पूरा परिचय)


हमारे दर्शकों द्वारा संधि ➕ विच्छेद पर पूछे गए कुछ रोचक प्रश्न (Sandhi Viched In Hindi)


  • सुधांशु का संधि विच्छेद

सुधांशु एक संधियुक्त शब्द है। इसका संधिविच्छेद है- सुधा+अंशु। सुधांशु में दीर्घसंधि है।


इसे भी दबाएँ-  महाभारत के रचयिता कौन हैं? पूरा इतिहास जानने के लिए दबाएँ 💚


  • अधिकारस्ते का संधि विच्छेद

अधिकारस्ते में विसर्गसंधि है। अधिकारस्ते का संधि विच्छेद है- अधिकारः+ ते। इसका हिंदी अर्थ होता है- तुम्हारा अधिकार।



  • समानांतर का संधि विच्छेद

समामांतर का संधि विच्छेद है- समान + अंतर। दोनों अ मिलकर दीर्घ हो जाते हैं। इस प्रकार समानांतर शब्द बनता है। यंहा पर दीर्घ संधि है।


इसे भी दबाएँ-  सृष्टि की रचना कैंसे हुई- पढें पुरुष सूक्त PDF💚


  • अंतर्यामी शब्द का अर्थ संधि विच्छेद के साथ

अंतर्यामी का अर्थ होता है। हमारे अन्दर की बातों को जानने वाला। जैंसे कि ईश्वर अन्तर्यामी है क्योंकि वो सब कुछ जानता है। अन्तर्यामी का संधि विच्छेद है- अन्तः+ यामी। अन्तर्यामी में विसर्गसंधि है।



  • अनुपम संधि विच्छेद

अनुपम का संधि विच्छेद अन+उपम। अनुपम का अर्थ होता , जिसकी कोई उपमा नहीं है। अर्थात् जो उपमा से भी परे है।


इसे भी दबाएँ- तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण (Tumun Pratyaya In Sanskrit 💓💚


  • गव्यम् का संधि विच्छेद क्या होगा?

गव्यम् का संधि विच्छेद है- गो+यम्। गव्यम् का अर्थ होता है- गाय के गोबर आदि से बना हुआ पदार्थ।



  • अर्धांगिनी का संधि विच्छेद

अर्धांगिनी का संधि विच्छेद  है- अर्ध+अंगिनी। अर्धांगिनी में दीर्घ संधि है। अर्धांगिनी पत्नी को कहा जाता है।


इसे भी दबाएँ- संस्कृत शब्दकोश PDF (Sanskrit Dictionary PDF 


  • महौध संधि विच्छेद

महौध का संधि विच्छेद है- महा+औध। महौध में वृद्धि संधि है। 



  • नवोत्पल संधि विच्छेद

नवोत्पल में गुण संधि है। नवोत्पल का संधि विच्छेद है- नव+उत्पल। नवोत्पल का अर्थ होता है- नया कमल। उत्पल- कमल को ही कहा जाता है।


इसे भी दबाएँ-  भगवत गीता के सभी अध्यायों का नाम व श्लोक संख्या 💚


  • निरस्त शब्द का संधि विच्छेद

निरस्त शब्द का संधि विच्छेद है- निर् + अस्त। निरस्त का अर्थ होता है- निवारित अथवा रद्द करना।

आपको ये भी जरूर पसंद आ सकते हैं- क्लिक करके तो देखो, जरा 👇👇


घर बैठे संस्कृत बोलना सीखें- निःशुल्क♐



CLICK HERE

 


क्या रामायण के रचयिता- वाल्मीकि एक डाकू थे? पूरा पढें ♐



CLICK HERE

 


यूजीसीनेट नोट्स मैटिरियल- घर बैठें, करे तैयारी


CLICK HERE



समास किसे कहते हैं- समास के भेद ♐


CLICK HERE

 



Post a Comment

2 Comments

  1. इससे सरल संधि के बारे में कोई बता ही नहीं सकता. I धन्यवाद 🙏

    ReplyDelete
  2. संधियो को जिसप्रकार समझाया गया वह बहुत ही सरलता पूर्वक विच्छेद कर पढ सकते है।

    ReplyDelete

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here