तमसो मा ज्योतिर्गमय किस उपनिषद से लिया गया है• प्रश्नोत्तरी** | [Question Answers]

स्वागत है, आपका आज की प्रश्नोत्तरी में,, आज का प्रश्न मोनिका मिश्रा (इलाहाबाद) जी द्वारा पूछा गया। यदि आपका भी कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बाॅक्स में अवश्य रखें। मोनिका जी का प्रश्न कुछ इस प्रकार है।

गुरुजी, मेरा नाम मोनिका मिश्रा है। जब से मैं इस SanskritExam. Com वेबसाइट के बारें में जानी हूँ। मुझे बहुत ही अपार खुशी हो रही है। 

यहाँ संस्कृत सीखने के लिए व संस्कृत सनातन ग्रंथों से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी बहुत ही नये तरीके से प्रस्तुत की जाती है। इसके लिए मैं,, आपका दिल से धन्यवाद करती हूँ। 

गुरुजी, मेरा एक सवाल है- असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय। यह वाक्य हम प्रार्थना में बोलते हैं। गुरुजी मैं, यह जानना चाहती हूँ कि यह- तमसो मा ज्योतिर्गमय किस उपनिषद से लिया गया है एवं इसका सही अर्थ क्या है?


उत्तर- आदरणीय मोनिका मिश्रा जी,, आपको बहुत सारा प्यार। बहुत बहुत धन्यवाद। आइये,, हम आपको बताते हैं,,,,


तमसो मा ज्योतिर्गमय किस उपनिषद से लिया गया है

तमसो मा ज्योतिर्गमय- बृहदारण्यक उपनिषद से लिया गया है। इस मंत्र की संदर्भ संख्या- बृहदारण्यक उपनिषद- 1/3/8 है। तमसो मा ज्योतिर्गमय अर्थात् अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो। 


यह पूरा मंत्र एवं इसका अर्थ कुछ इस प्रकार है- 

असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय। 

हिंदी अर्थ= हे ईश्वर! मुझे असत्य से सत्य की ओर ले जाओ। अन्धकार से प्रकाश की ओर ले चलो। मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो।


अंग्रेजी अर्थ= Lead me from the unreal to the real. Lead me from darkness to light. Lead me from death to immortality.


  • असतो = असत्य से (पंचमी विभक्ति)
  • मा= मुझको
  • सद्= सत्य की ओर
  • गमय= ले चलो।
  • तमसो= तम (अंधकार) से (पंचमी)
  • मा = मुझको
  • ज्योतिः= ज्योति (प्रकाश) की ओर 
  • गमय= ले चलो।
  • मृत्योः= मृत्यु से (पंचमी विभक्ति)
  • मा= मुझको
  • अमृतम्= अमृत की ओर
  • गमय= ले चलो।


प्रिय मोनिका जी, आपके प्रश्न का सही उत्तर आपको दिया गया है। धन्यवाद। प्यारे मित्रों, यदि आपका भी कोई सवाल हो तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

यह तुरंत ही वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह SanskritExam.Com वेबसाइट बहुत कम‌ समय में संस्कृत की मिलियन व्यूज पार करने वाली अद्भुत वेबसाइट है।


 इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚5,000 शब्द




Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here