UPSC 2021 Topper Shruti Sharma | UPSC परीक्षा 2021 में श्रुति शर्मा ने किया टाॅप- जानें पूरी जानकारी

UPSC 2021 Topper Shruti Sharma | UPSC परीक्षा 2021 में श्रुति शर्मा ने किया टाॅप- जानें पूरी जानकारी

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन अर्थात यूपीएससी के द्वारा साल 2021 की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। आपको बताना चाहेंगे कि साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप लिस्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 

टॉप Four में लगातार लड़कियों के नाम ही शामिल हैं। जिनमें से सबसे पहला नाम श्रुति शर्मा का है। यूपीएससी परीक्षा 2021 में श्रुति शर्मा ने टॉप किया है। श्रुति शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। 

इसके साथ ही श्रुति शर्मा ने जेएनयू विश्वविद्यालय से भी पढ़ाई की है। जानकारी के मुताबिक श्रुति शर्मा जेएनयू विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएशन की शुरुआत हिस्ट्री से की थी। विशेष हैरान करने वाली बात यह है कि 2021 की upsc परीक्षा में टॉप 4 स्थान में लड़कियों का ही नाम है‌। 

जो अपने आप में एक गौरवमई बात है। आइए जानते हैं कौन है श्रुति शर्मा एवं अन्य लड़कियां जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में बेहतरीन बाजी मारी है। 


UPSC Topper 2021 Shruti Sharma 

श्रुति शर्मा की बात की जाए तो श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर इलाके की रहने वाली हैं। बिजनौर क्षेत्र कोटद्वार गढ़वाल के नजदीक है। इस साल यूपीएससी 2021 की परीक्षा में बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा ने पहली रैंक प्राप्त की है। 


श्रुति शर्मा का विषय- इतिहास

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि श्रुति शर्मा का ग्रेजुएशन में विषय इतिहास रहा है। इसके अलावा जेएनयू में भी उन्होंने इतिहास विषय से एम.ए अर्थात् पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया। हालांकि वह बीच में रुक गया था। एक इंटरव्यू के मुताबिक श्रुति शर्मा ने बताया है कि उन्हें इतिहास से काफी रुचि है। यही कारण है कि उन्होंने ग्रेजुएशन में इतिहास विषय लिया था।


श्रुति शर्मा ने कहां से की पढ़ाई ?

जानकारी के मुताबिक श्रुति शर्मा ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पूरी की। इसके अलावा श्रुति शर्मा ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में इतिहास विषय से एडमिशन लिया और श्रुति वहां से अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन आधी पढाई ही पूरी कर पाईं। बीच में किसी कारण वश श्रुति शर्मा का जेएनयू से पोस्ट ग्रेजुएशन यानि M.A. पूरा नहीं हो पाया।

विशेष ध्यातव्य बात यह है कि श्रुति शर्मा ने यूपीएससी की तैयारी के लिए जामिया इस्लामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकैडमी से कोचिंग ली। जिसके फलस्वरूप श्रुति शर्मा ने पूरे भारत में पहली रैंक हासिल की है। यूपीएससी टॉपर 2021 श्रुति शर्मा की पूरी बायोग्राफी एवं सक्सेस स्टोरी जाने के लिए नीचे क्लिक करें- 👇

Click- 👉 UPSC Topper- श्रुति शर्मा की पूरी बायोग्राफी व Success स्टोरी के सीक्रेट मंत्र



यूपीएससी 2021 में टॉप 4 रैंक वाली छात्राएं

यह बात हैरान करने वाली है कि यूपीएससी 2021 की परीक्षा में शीर्ष 4 स्थानों में लड़कियों के नाम शामिल हैं जिसमें यूपीएससी की परीक्षा को श्रुति शर्मा ने पहली रैंक से टॉप किया। इसके अलावा अंकिता अग्रवाल ने दूसरी रैंक हासिल की। 

वहीं तीसरी रैंक गामिनी सिंगला ने प्राप्त की और चौथी रैंक पर भी ऐश्वर्या वर्मा नाम की छात्रा का ही दबदबा रहा। इसके अलावा टॉप 10 रैंक में आने वाले छात्रों की सूची नीचे दी गई है।

टॉप 10 में शामिल छात्र- छात्राओं की सूची

  • 1- श्रुति शर्मा
  • 2- अंकिता अग्रवाल

  • 3- गामिनी सिंगला

  • 4- ऐश्वर्या वर्मा

  • 5- उत्कर्ष द्विवेदी

  • 6- यक्ष चौधरी
  • 7- सम्यक एस जैनी
  • 8- इशिता राठी

  • 9- प्रीतम कुमार

  • 10- हरकीरत सिंह रंधावा



इन्हें भी देखें 👇

Click- UPSC आदि विभिन्न परीक्षाओं का सिलेबस PDF

Click- UGC NET Paper 1 Mock Test 2022

Click- UGC NET Paper 1 Free Notes In Hindi

Click- UGC NET Previous Year Papers- Paper 1

Click- सैकडों मनपसंद पीडीएफ [PDF] डाउनलोड करें

Click- सभी परीक्षाओं हेतु सैकड़ों फ्री Mock Test


UPSC Result 2021 / UPSC Exam 2021 

प्रत्येक साल लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं अपने बड़े बड़े सपनों को पूरा करने के लिए यूपीएससी की परीक्षा में आवेदन करते हैं। यूपीएससी की परीक्षा को भारत की सबसे कठिन  परीक्षाओं में एक माना जाता है।

इस वर्ष 2021 में यूपीएससी की परीक्षा में अंतिम रूप से 685 उम्मीदवारों का चयन हुआ था। संघ लोक सेवा आयोग अर्थात यूपीएससी ने सोमवार अर्थात 30 मई को परिणाम घोषित कर दिए हैं। 

इन्हें भी देखें 👇

Click- हिंदी व्याकरण सीखें - आसानी से (संज्ञा)

Click- संधि को पहचानने की ट्रिक व नोट्स

Click- समास के प्रकार पहचानें- आसानी से


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here