निपात- Nipat | निपात शब्द किसे कहते हैं- यहां जानिए | Nipat Shabd Kise Kahate Hain 🤔

निपात- Nipat | निपात शब्द किसे कहते हैं | Nipat Shabd Kise Kahate Hain 🤔

निपात शब्द किसे कहते हैं? निपात क्या होता है?  निपात कितने प्रकार के होते हैं? ऐंसे तमाम तरह के प्रश्न हमारे दर्शकों द्वारा पूछे गये थे। 

आज हम इसी निपात की सारी कहानी आपको बताएंगे। हो सकता है कि निपात के बारें में आपको ज्यादा पता न हो लेकिन हम आपको विश्वास के साथ कह रहे हैं कि आज इस लेख को पढने के बाद आप दुबारा कभी निपात को नहीं भूलेंगे। 

इसे भी दबाएँ-  समास किसे कहते हैं? समास के कितने भेद होते हैं- सरल तरीके से💚


विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अथवा संस्कृत परीक्षाओं में निपात से सम्बंधित बहुत प्रश्न पूछे जाते हैं। यंहा हम विशेष रूप से संस्कृत व हिंदी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए निपात का विवेचन करेंगे। आइये, निपात-निपात-निपात! 

अभी तक हम निपात-निपात बहुत बोल चुके हैं लेकिन आखिर यह निपात होता क्या है? किसे कहते हैं निपात? तो आइये! विस्तारपूर्वक निपात, निपात की परिभाषा व निपात के भेद, निपात के उदाहरण आदि A 2 Z समझते हैं।


निपात किसे कहते हैं / निपात किसे कहते हैं- Nipat Shabd Kise Kahte Hain

सभी भाषाओं की जननी संस्कृत है। अतः हिंदी में हम चाहे उपसर्ग, प्रत्यय, कारक, अव्यय आदि किसी भी विषय की बात करें तो हिंदी के उपसर्ग, कारक आदि संस्कृत से ही अभिभूत हैं- यह बात स्पष्टतः अनुभव हो जाती है। 

ठीक उसी प्रकार जब निपात की बात करें तो यह भी संस्कृत से ही अभिभूत है। कमाल की बात तो यह है कि निपात शब्द भी संस्कृत भाषा का ही शब्द है। 

निपात का अर्थ होता है - गिरना। नि+पात = नि उपसर्ग पूर्वक पत धातु से निपात शब्द बनता है। 

इसे भी दबाएँ-  संधि विच्छेद का पूरा परिचय- दिल‌ को लुभाने वाला आसान तरीका💚


हिंदी में निपात की परिभाषा - Nipat Definition In Hindi

सामान्य रूप से निपात की परिभाषा को देखें तो कहा जाता है कि निपात वे शब्द होते हैं जो अनेक अर्थों को लेकर वाक्य में प्रयुक्त किए जाते हैं। 


निपात का शाब्दिक अर्थ

निपात (Nipat) का शाब्दिक अर्थ होता है- पतन, अधः पतन, विनाश आदि। यह निपात शब्द पुलिंग में प्रयोग किया जाता है। निपात शब्द की उत्पत्ति (Origin) संस्कृत से हुई है। 

अंग्रेजी में निपात को Collapse (कोलैप्स) कहते हैं।

इसे भी दबाएँ-  संज्ञा किसे कहते है? संज्ञा के भेद 💚


निपात शब्द किसे कहते हैं- हिंदी Nipat In Hindi

हिंदी में निपात की परिभाषा कुछ इस प्रकार बताई जाती है। वाक्य में किसी भी बात को अधिक भार या बल देने वाले शब्दों को निपात कहा जाता है। निपात को ही अवधारक भी कहते हैं। 

हिंदी में निपात के प्रकार Video Tutorial


निपात शब्द के उदाहरण- Nipat Examples

निपात शब्द को और सरलता से समझने के लिए निपात के कुछ उदाहरण देखते हैं। हिंदी में- ही, भी, तो, केवल आदि निपात शब्द के उदाहरण हैं। आइये, कुछ निपात शब्द के वाक्य देखिए।

  • तुम अंजली से ही तो प्यार करते हो। (ही निपात)
  • निधि ने ही तो तुम्हें प्यार में धोखा दिया। (तो निपात)

इस वाक्य में "ही" यह निपात शब्द का उदाहरण है। ध्यान रहे हिंदी व संस्कृत के निपातों में थोड़ा सा भेद भी देखने को मिलता है। अब हम संस्कृत भाषा के अनुसार निपात की चर्चा करने जा रहे हैं।


निपात संस्कृत- Nipat In Sanskrit

संस्कृत में आचार्य यास्क अपने निरुक्त में निपात की परिभाषा बताते हुए कहते हैं-

निपात की परिभाषा संस्कृत में-

उच्चावच्चेषु अर्थेषु निपतन्ति इति निपाताः। अर्थात् अनेक अर्थों को लेकर जो वाक्य में गिरने लगते हैं या प्रयोग किए जाते हैं उन्हें निपात कहते हैं। 

आचार्य यास्क के अनुसार यह निपात की सामान्य परिभाषा है। शायद अभी आपको निपात शब्द किसे कहते हैं यह बात अच्छे ढंग से स्पष्ट नहीं हुई होगी। परन्तु चिन्ता न कीजिये! 

आज हम निपात को विस्तारपूर्वक समझाने का पूरा प्रयास करेंगे। 

इसे भी दबाएँ-  भाषा किसे कहते हैं? भाषा की दिल को लुभाने वाली परिभाषा 💚


निपात शब्द के उदाहरण - Nipat Examples In Sanskrit

संस्कृत में निपात बहुत सारे होते हैं। कहा जाता है कि निपात का अपना कोई अर्थ नहीं होता। न ही निपात का कोई निश्चित अर्थ होता है। संस्कृत में यत्र तत्र सर्वत्र निपातों का बहुत प्रयोग किया जाता है। 


उदाहरण के लिए- च, नु, न, ननु, इव आदि। 

रामश्च कृष्णश्च- राम और कृष्ण । यंहा पर च शब्द निपात है। अग्निः इव = यंहा पर इव शब्द निपात है।

प्रीतिः चन्द्रकौमुदी इव सुन्दरी वर्तते। (प्रीति चांद की चाँदनी की तरह बहुत सुन्दर है) यंहा पर इव शब्द निपात है।


निपात के कितने भेद हैं- Nipat Ke Bhed/ Nipat Ke Prakar

निपात कितने प्रकार का होता है- जब हम निपात के भेदों की चर्चा करते हैं तो सबसे पहले आचार्य यास्क का स्मरण होता है। आचार्य यास्क ने अपने निरुक्त ग्रंथ में निपात के तीन प्रकार बताए हैं। 

जी हाँ, आचार्य यास्क के अनुसार निपात के तीन भेद होते हैं। ये तीन भेद निम्न हैं।

  1. उपमार्थक निपात
  2. पदपूरणार्थक निपात
  3. कर्मोपसंग्रहार्थक निपात


संस्कृत में निपात के उपरोक्त तीन प्रकार माने जाते हैं। यंहा हम निपात के प्रकारों को थोड़ा विस्तार से जानेंगे क्योंकि विभिन्न हिंदी व संस्कृत परीक्षाओं में निपात से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। 

यूजीसी नेट संस्कृत परीक्षा के अनुसार भी निपात का विषय काफी उपयोगी है। तो चलिए, अब हम निपात के प्रकारों को एवं उनके उदाहरणों को विस्तार से समझते हैं। 

इसे भी दबाएँ-  रात दिन‌ में कौन सा समास है 🤔 💚


निपात का पहला भेद- उपमार्थक निपात

          उपमार्थक निपात- पहला भेद

निपात 

प्रयोग विषय

वाक्य उदाहरण

इव (ही)

उपमार्थक

अग्निः इव, इन्द्र इव आदि।

न (नहीं)

निषेध के लिए- लोक में

निषेध व उपमा दोनों के लिए- वेद में

तथा न, नेन्द्रं देवममंसत।

दुर्मदासो न सुरायाम्।

चित् (सा)

पूजार्थक

उपमार्थक

अवकुत्सितार्थक

आचार्यश्चित् इदं ब्रूयात्।

दधिचित्

कुलमांषाश्चिदाहर

नु (प्रश्न)

हेत्वपदेश

अनुपृष्ठार्थ में

उपमार्थक

इदं नु करिष्यति।

कथं नु करिष्यति।

बृक्षस्य नु ते पुरूहतः।।


निपात का दूसरा भेद- कर्मोपसंग्रहार्थक निपात

निपात- च (और), आ, वा, अह, ह, उ, हि, किल, मा, खलु, शश्वत्, नूनम्, सीम, त्व कर्मोपसंग्रहार्थक निपात कहलाते हैं।


निपात का तीसरा भेद- पदपूरणार्थक निपात

     पदपूरणार्थक निपात- तीसरा भेद

निपात

 प्रयोग विषय

वाक्य उदाहरण

कम्

पादपूर्ति के लिए

शिशिरं जीवनाय कम्।

इम्

पादपूर्ति के लिए

एमेन सृजतां सुते।

इत्

पादपूर्ति के लिए

तम् इत् वर्धन्तु नो गिरः।

पादपूर्ति के लिए

अयम् उ ते समतसि कपोत।

इव

पादपूर्ति के लिए

सुविदुः इव सुविज्ञायेते एव।


इसे भी दबाएँ-  चक्रपाणि में कौन सा समास है 🤔 💚


निपात अभ्यास प्रश्न

प्रश्न- निपात शब्द का अर्थ क्या है?

उत्तर- निपात शब्द का अर्थ होता है- गिरना, पतन, विनाश आदि।


प्रश्न 2- निपात शब्द किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखिए

उत्तर- निपात शब्द होते हैं जो वाक्यों के बीच में विशेष जोर अर्थों को लेकर प्रयुक्त किये जाते हैं। उदाहरण के लिए- ही, और, आ, नु आदि।


प्रश्न 3- हिंदी में निपात का अर्थ क्या होता है

उत्तर- हिंदी में निपात को अवधारक भी कहते हैं। निपात वे शब्द होते हैं जो वाक्यों में विशेष अर्थों की प्रतीति कराते हैं।


प्रश्न 4- निपात के कार्य क्या क्या होते हैं?

उत्तर- निपात के चार कार्य होते हैं- पश्च, अस्वीकृति, विस्मयकरण, बल देना।


प्रश्न 5- निपात कितने होते हैं?

उत्तर- निपात के तीन भेद होते हैं। 1- उपमार्थक, 2- कर्मोपसंग्रहार्थक, 3- पदपूरणार्थक


प्रश्न 4- यह गिलास मैंने ही तोड़ा है वाक्य में निपात क्या है?

उत्तर- इस वाक्य में "ही" निपात है।


प्रश्न 5- निपात को इंग्लिश में क्या बोलते हैं?

उत्तर- निपात को इंग्लिश में Collapse (कोलैप्स) कहते हैं।


प्रश्न 6- वार्षिक उत्सव में आप भी जरुर आना इसमें कौन सा निपात है?

उत्तर- इस वाक्य में - आप भी "भी" निपात है। यह बल देने वाला निपात है।

इसे भी दबाएँ-  संस्कृत में गिनती बोलना सीखें 💚


निपात शब्द किसे कहते हैं- निष्कर्ष

इस प्रकार आज के इस लेख में हमने- निपात शब्द किसे कहते हैं? निपात के कितने भेद होते हैं? इत्यादि विषयों की विस्तारपूर्वक चर्चा की। निपात का यह विषय विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। 

अतः निपात का यह विषय आप सभी अच्छे ढंग से समझना चाहिए। विभिन्न संस्कृत व हिंदी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आप हमारी इस वेबसाइट के मुख्य पेज पर जा सकते हैं।

आपको ये भी जरूर पसंद आ सकते हैं- क्लिक करके तो देखो, जरा 👇👇


घर बैठे संस्कृत बोलना सीखें- निःशुल्क♐



CLICK HERE

 


संस्कृत शब्द का हिंदी अर्थ- संस्कृत भाषा व्युत्पत्ति ♐



CLICK HERE

 


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here