तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण - यहां देखें | तुमुन् प्रत्यय के 10+ उदाहरण | Tumun Pratyaya- तुमुन् प्रत्यय

तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण | तुमुन् प्रत्यय के 10+ उदाहरण | Tumun Pratyaya- तुमुन् प्रत्यय

प्रिय पाठकों, तुमुन् प्रत्यय के विषय में आपने भी जरूर सुना होगा। तुमुन् प्रत्यय बहुत ही प्यारा और बहुत ही सरल न्यारा प्रत्यय है। जिसके पीछे भी इस प्रत्यय को लगाओगे उसके पीछे तुम (तुमुन्) ही दिखोगे। 😂।  

तुमुन् प्रत्यय किसके पीछे लगाना है? किसके पीछे का मतलब आदमी के पीछे नहीं बल्कि शब्द के पीछे की बात कर रहे हैं। तुमुन् प्रत्यय कब लगाना है? तुमुन् प्रत्यय कैंसे लगाना है और ऐंसे कौन से शब्द जिनके पीछे से तुमुन् प्रत्यय लगा हो- तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण आदि हम आपको बताने जा रहे हैं। 

तुमुन् प्रत्यय के उदहारण वाक्य भी हम आपको बताएंगे। साथ में तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण संस्कृत में व उनका हिंदी अनुवाद भी आपको बताएंगे। तो आइये, तुम सभी लोग इस तुमुन् प्रत्यय को पूरा पढें।

इसे भी दबाएँ- समास का रोचक परिचय- अब समास व समास के भेदों को कभी नहीं भूलोगे 💚


तुमुन् प्रत्यय क्या है? (What Is Tumun Pratyaya)

तुमुन् एक संस्कृत प्रत्यय है। तुमुन् प्रत्यय हिंदी में "के लिए" इस अर्थ को बताने के लिए प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए- पढने के लिए= पठितुम्, सोने के लिए= शयितुम्, जाने के लिए= गन्तुम् आदि।

(Tumun Pratyaya Is a Sanskrit Suffix Which is used to say - "For (With Verb)" as example- Rama is going to school for studying. Here is main purpose - for studying = called in Sanskrit Tumun Pratyay Verb (Word)


तुमुन् प्रत्यय कंहा होता है?

तुमुन् प्रत्यय वंहा होता है जंहा दो क्रिया पदों की आवश्यकता हो और उनका कर्ता एक ही हो। उस स्थिति में एक क्रिया यदि दूसरी क्रिया का प्रयोजन बनती है तो धातु से तुमुन् प्रत्यय लगाया जाता है। तुमुन् प्रत्यय कंहा होता है उदाहरण सहित समझिए- 

राम पढने के लिए घर जाता है। (रामः पठितुं विद्यालयं गच्छति) इस उदाहरण वाक्य में राम कर्ता है उसकी दो क्रियाएँ हैं। एक जाना, दूसरी पढना। राम विद्यालय जाता है पर किसलिए- पढने के लिए। पढना क्रिया प्रयोजन हुई। अतः प्रयोजनयुक्त क्रिया में तुमुन् प्रत्यय लगता है। 

इसे भी दबाएँ- Sandhi Viched In Hindi (संधि विच्छेद को समझने का सबसे प्यारा तरीका 💓💚


तुमुन् प्रत्यय में क्या शेष रहता है?

तुमुन् प्रत्यय जब भी किसी के पीछे लगता है। पीछे अर्थात् तुमुन् प्रत्यय जब किसी शब्द में लगता है तो तुमुन् का तुम् ही बचता है। प्रत्यय हमेशा पीछे लगता है और उपसर्ग हमेशा आगे लगता है। तुमुन् प्रत्यय में तुम शेष रहता है। न का लोप हो जाता है। उदाहरण के लिए- पठ+तुमुन्= पठितुम् (पढने के लिए), गम+तुमुन् = गन्तुम् (जाने के लिए) आदि। 


तुमुन् प्रत्यय में कौन सी विभक्ति होती है?

तुमुन् प्रत्यय में कोई भी विभक्ति नहीं होती है। तुमुन् प्रत्यय अव्ययसंज्ञा वाला हो जाता है जिससे इसका किसी विभक्ति में कोई रूप नहीं चलता है। जैंसा को तैंसा रहता है। इसीलिए हमने शुरुआत में कहा था कि तुमुन् प्रत्यय बहुत सरल है जिसके पीछे मन करे बस लगा दो। जैंसे- पठितुम्, गन्तुम्, भोक्तुम्, ज्ञातुम् आदि। 

इसे भी दबाएँ- Counting In Sanskrit (संस्कृत में गिनती सीखें 💚


तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण (Tumun Pratyaya Examples)Tumun Pratyaya Udaharan

प्रिय पाठकों, आइये तुमुन प्रत्यय के कुछ उदाहरण देखिए। वस्तुतः तुमुन् प्रत्यय संस्कृत में होता है अतः तुमुन् प्रत्यय का प्रयोग भी केवल संस्कृत में ही किया जाता है। यंहा हम तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण व उनका हिंदी अर्थ भी बता रहे हैं।

तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण

  1. पठितुम्- पढने के लिए (For Reading)
  2. भोक्तुम्- खाने के लिए (For Eating)
  3. गन्तुम्- जाने के लिए (For Going)
  4. स्थातुम्- ठहरने के लिए (For Staying)
  5. वक्तुम्- कहने के लिए (For Saying)
  6. कर्तुम्- करने के लिए (For Doing)
  7. शयितुम्- सोने के लिए (For Sleeping)
  8. ज्ञातुम्- जानने के लिए (For Knowing)
  9. हसितुम्- हँसने के लिए (For Laughing)
  10. पातुम्- पीने के लिए (For Drinking)

इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚


तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण संस्कृत में (In Sanskrit)

Tumun Pratyay In Sanskrit Examples

  • पठ्+ तुमुन् = पठितुम् (पढने के लिए)
  • कृ+ तुमुन् = कर्तुम् (करने के लिए)
  • स्था+ तुमुन् = स्थातुम् (ठहरने के लिए)
  • नम्+ तुमुन्= नमितुम् (नमस्कार करने के लिए)
  • गम्+ तुमुन्= गन्तुम् (जाने के लिए)
  • हस्+ तुमुन् = हसितुम् (हँसने के लिए)
  • दृश+ तुमुन्= द्रष्टुम् (देखने के लिए)
  • लिख्+ तुमुन्= लिखितुम् (लिखने के लिए)
  • खाद्+ तुमुन्= खादितुम् (खाने के लिए)
  • पा+ तुमुन् = पातुम् (पीने के लिए)


तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण वाक्य

अभी तक आपने तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण शब्द देखे व उनका हिंदी व इंग्लिश अर्थ समझा। अब थोडा तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण वाक्य (Tumun Pratyaya sentences) भी देख लीजिए।

  • रामः पठितुं विद्यालयं गच्छति।- राम पढने के लिए विद्यालय जाता है।
  • जलं पातुं गृहं गच्छति।- रजनी जल पीने के लिए घर जाती है।
  • रमेशः स्थातुं स्थानं पश्यति‌।- रमेश ठहरने के लिए जगह देखता है।
  • महेशः शब्दार्थं ज्ञातुं पुस्तकं पठति।- महेश शब्दार्थ जानने के लिए पुस्तक पढता है।

इसे भी दबाएँ- Thank You In Sanskrit (संस्कृत में थैंक यू बोलने के बेहतरीन तरीके 💚


तुमुन् प्रत्यय का निष्कर्ष (Tumun Pratyay Conclusion)

प्रिय पाठकों, इस प्रकार आज "तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण" इस लेख में आपने तुमुन् प्रत्यय के बारें में बहुत कुछ समझा होगा। तुमुन् प्रत्यय दिखने में बहुत सरल है लेकिन विभिन्न संस्कृत, हिंदी आदि परीक्षाओं में तुमुन् प्रत्यय सम्बंधित सवाल पूछे जाते हैं। 

Tumun Pratyaya Class 8, Class 7, Class 6, Class 10 और विभिन्न उच्च कक्षाओं जे लिए भी बहुत उपयोगी है। हमें उम्मीद है कि आज का यह तुमुन् प्रत्यय विषयक (Tumun Pratyaya) लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। धन्यवाद।



Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here