लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं 𝟐𝟎𝟐𝟒 | 𝐋𝐚𝐝𝐤𝐢𝐲𝐨 𝐊𝐢 𝐔𝐜𝐜𝐡 𝐒𝐡𝐢𝐤𝐬𝐡𝐚 𝐊𝐞 𝐋𝐢𝐲𝐞 𝐘𝐨𝐣𝐧𝐚𝐲𝐞

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं कौन सी हैं यानि बेटियों के लिए कौन कौन सी योजनाएं हैं तो आप सही जगह पधारे हैं। 

जी हां यहां हम आपको 2023 लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाओं का नाम बता रहे हैं। लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए क्या योजनाएं हैं?


आज भी हमारे समाज में बहुत सारे लोगो के द्वारा लड़कियों को ओझल दृष्टि से देखा जाता हैं। लड़कियों को लडको की अपेक्षा हीन भावना से देखा जाता है एवं उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता हैं। इस तरह की सामाजिक परिस्थितियों से निजात पाने के लिए भारतीय सरकार ने लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं प्रारंभ की है।


लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

आज की वर्तमान सरकार ने लड़कियों के लिए एक से बढ़ कर एक योजनाओं का शिलान्यास किया है। जिनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, समृद्धि योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, धन लक्ष्मी योजना, आदि जैसी तमाम योजनाओं को केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि आप भी ऐसे ही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो बने रहिए इस लेख के साथ अंत तक। लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं।

लड़कियों की उच्च शिक्षा हेतु निम्नलिखित 5 योजनाएं जिस पर भारतीय सरकार की विशेष नजर बनी हुई है।


योजना 1. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 22 जनवरी 2015 को पानीपत हरियाणा में किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों पर हो रहे अत्याचार अर्थात लिंग भेदभाव  को रोकने में तथा महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े हुए मुद्दों के समाधान हेतु किया गया था।


योजना 2. सुकन्या समृद्धि योजना

यह भारतीय सरकार की तरफ से चलाई जा रही है एक बचत योजना है जिसकी शुरुआत वर्ष 2015 में हुई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों को अपने खुद के बैंक खाते खुलवाने एवं उसका उपयोग करना सीखना साथ ही पैसों की बचत करके रखना है। इस योजना के अंतर्गत न्यूनतम डिपाजिट राशि 250 है।

इन्हें भी देखें 👇👇


योजना 3. पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प

पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना की शुरुआत सन 2012 में की गई थी।इस योजना का लक्ष्य 13 से 19 वर्ष की किशोरियों को छात्रवृत्ति के रूप में प्रत्येक वर्ष ₹500 की दो स्तरीय प्रदान करना है। इस योजना के तहत 18 वर्ष पूर्ण होने पर ₹25000 तक की राशि सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।


योजना 4. धन लक्ष्मी योजना

धनलक्ष्मी योजना की शुरुआत केंद्र सरकार के द्वारा 2008 में की गई थी। इस योजना का लक्ष्य बालिकाओं के जन्म से उनकी शिक्षा व्यवस्था और 18 वर्ष बाद ही शादी विवाह की जाए इससे संबंधित है। इस योजना के तहत 18 वर्ष की आयु के बाद विवाह करने पर लड़की को ₹100000 तक की बीमा राशि सरकार के तरफ से देने का प्रावधान है।


योजना 5. मुख्य मंत्री राजश्री योजना

मुख्य मंत्री राजश्री योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार के द्वारा की गई थी। इस योजना के तहत ₹50000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी सहयोग प्राप्त होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यार्थियों को ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से गुजर ना होगा। 


लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजना में योग्यता 

पूरे भारत देश में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बेटियों को उच्च शिक्षा स्तर पर धनराशि पाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए इससे नीचे  सूचीबद्ध तरीके से बताया गया है। 

  • बीपीएल श्रेणी वाले सभी भारतीय परिवारों की बेटियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
  • एक परिवार से केवल दो बेटियों को ही स्कॉलरशिप की धनराशि दी जाएगी।
  • कक्षा बढ़ने के साथ-साथ स्कॉलरशिप की धनराशि में भी इजाफा होगा।
  • उच्च शिक्षा के लिए धनराशि का तात्पर्य स्नातक उत्तीर्ण करने तक है।
  • किसी भी योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं मोबाइल नंबर होना अति आवश्यक है।


लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाओं का उद्देश्य

भारत में आज से कुछ समय पहले लड़कियों को उसके परिवार वाले स्कूल नहीं भेजना चाहते थे। वे उनकी काफी कम उम्र में ही शादी विवाह कर के उन्हें ससुराल भेज देते थे। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता गया और सरकार के द्वारा लड़कियों के प्रति ध्यान दिया जाने लगा। 

लड़कियों के लिए सरकार ने बहुत सारी योजनाओं को समाज के समक्ष रखा। जिनसे लोगों की ओछी मानसिकता लड़कियों के प्रति कम होती गई, और वे अपनी बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए आगे आने लगे।


भारतीय सरकार की तरफ से चलाई जा रही इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य केवल और केवल स्त्री जाति को शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार के द्वारा  समय समय पर निकाले गए विभिन्न प्रकार के योजनाओं को जो लड़कियों के हित के लिए निकाली जाती हैं। 

जिनसे उन्हें आर्थिक मदद मिल सकें। केंद्र सरकार या राज्य सरकार  के द्वारा चलाई गई योजनाओं से लड़कियों को उनके पढ़ाई से संबंधित या उनके शादी विवाह से संबंधित कार्यों के लिए आर्थिक मदद मिल जाति हैं।

इन्हें भी देखें 👇

Click- कन्या सुमंगला योजना का पैसा

Click- ज्योतिष- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि

Click- सम्पूर्ण पूजन विधि, सामग्री, मंत्र, आरती, स्तोत्र आदि

Click- सैकडों व्रत कथा व पूजा विधि PDF डाउनलोड करें

Click - सनातन धर्म, व्रत व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें

Click- मिथुन राशि वालों के लिए कौन सा व्रत सही है?

Click- नौकरी पाने के लिए किस देवता की पूजा करें

Click- पितृदोष का निवारण कैंसे करें- उपाय


लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए सबसे अच्छी योजना

मुख्य मंत्री कन्या उत्थान योजना 

इस योजना को मुख्य रूप से बिहार सरकार द्वारा पूरे बिहार राज्य में चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने 2023 में की है। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च सरकार उठाती है। 

इस योजना का लाभ बिहार की सभी बेटी को मिलेगा क्योंकि जन्म के समय ही माता को बेटी के नाम पर 2000 की प्रोत्साहन राशि से इस योजना की शुरुआत हो जाती है। इस योजना के तहत सरकार बालिका को जन्म से लेकर स्नातक की शिक्षा पूरी होने तक कुल 54100 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।


अभी हाल फिलहाल में चल रही सभी बालिकाओं की उच्च शिक्षा से जुड़ी योजनाओं में सर्वोत्तम योजना मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना जो कि बिहार में चल रही है इसे माना गया है क्योंकि इसके अंतर्गत स्नातक उत्तीर्ण करने पर न केवल कुंवारी बेटियों को बल्कि शादीशुदा बेटियों को भी पचास हजार की रकम दी जाती है। 

ऐसी हर बालिका जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर सकती थी उन्हें बिहार सरकार ने इस तरह की प्रोत्साहन राशि देकर उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है। 


लड़कियों की उच्च शिक्षा योजना में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि

अब यदि हम बात करें उच्च शिक्षा योजना में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की तो आपको बता दें यदि आप उच्च शिक्षा यानी कि अपनी स्नातक की डिग्री को पूरा कर लेती है तो सरकार की तरफ से आपको ₹50000 दिए जाएंगे और यह कीमत पूरे भारत देश में सभी राज्यों के लिए समान ही है।


केवल इतना ही नहीं शिक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहन राशि को सरकार की तरफ से इस प्रकार बांटा गया है कि मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 10000, इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 12000 और वही स्नातक की डिग्री पूरी करने पर 50 हजार की रकम बेटियों को उन्हीं के अपने बैंक खाते में दी जाएगी।


लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए क्या योजनाएं हैं?

ऊपर लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए सभी प्रकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई है। फिर भी हम आपको बता दें कि लड़कियों को यदि उच्च शिक्षा में जाना है तो उसके लिए भारत सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका समृद्धि योजना, सीबीएसई उड़ान स्कीम इत्यादि जारी की हैं। आप इनका लाभ उठा सकते हैं.


बेटियों के लिए कौन कौन सी योजनाएं हैं?

अलग-अलग राज्य में बेटियों के लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाएं हैं. उदाहरण के लिए मध्यप्रदेश में बेटियों के लिए एक विशेष योजना है- लाडली लक्ष्मी योजना. 

इस योजना के तहत बेटियों का विवाह करवाया जाता है. साथ ही कन्या बाल विवाह एवं भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रतिबंध लगाया जाता है. 


लड़कियों के लिए कौन सी योजना चल रही है 2023?

इस साल 2023 में केंद्र सरकार के द्वारा लड़कियों के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,सुकन्या समृद्धि योजना , लाड़ली लक्ष्मी योजना ,भाग्य श्री योजना इत्यादि योजनाएं हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपने राज्य सरकार की स्कीम पोर्टल पर जा सकते हैं और नवीनतम योजनाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।


लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं की वीडियो

यदि आप लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए कौन सी योजनाएं हैं. उसके विषय में वीडियो देखना चाहते हैं तो यहां वीडियो दिया गया है. इसमें लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी दी गई है.

इन्हें भी देखें 👇👇

कौन सी योजना लड़कियों की शिक्षा और उनके कल्याण के लिए कार्य करती है?

हमारे भारत देश में केंद्र सरकार के द्वारा लड़कियों की शिक्षा और उनके कल्याण के लिए तमाम ऐसी योजनाएं जारी की गई है जिनका लाभ लेकर बहुत सारी बेटियां अपने जीवन को सही दिशा दे सकती है। विशेष रुप से जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। उनके लिए सरकार सुकन्या समृद्धि योजना, धन लक्ष्मी योजना आदि विभिन्न योजनाओं से उनकी मदद करती है.


निष्कर्ष- लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं

उपरोक्त लेख के माध्यम से लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं (Ladkiyo Ki Ucch Shiksha Ke Liye Yojnaye) से संबंधित कुछ महतवपूर्ण योजनाओं को सरलता पूर्वक दर्शाया गया है। 

इस लेख से संबंधित सरकार के द्वारा चलाए गए योजनाओं के लिए उनके योग्यता ,योजनाओं से संबंधित मिलने वाली प्रोत्साहन राशि, योजनाओं का उद्देश्य जैसे तमाम बातों को सरल और स्पष्ट तरीके से समझाया गया हैं।


हमें पूर्ण विश्वास है कि लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं जोकि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे है। इन तमाम योजनाओं की जानकारी जो हमारे द्वारा साझा की गई हैं वो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुईं होगी। 

हमारे द्वारा लिखे गए लेख में यदि आपको किसी प्रकार की दिक्कत हुई हो तो आप कमेंट के माध्यम से अपना सवाल हमसे पुछ सकते हैं। हमें आपके प्रश्नों का जवाब देने में काफी प्रसन्नता मिलती हैं।

Post a Comment

0 Comments