सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान- यहां देखें | Disadvantages Of Sukanya Samridhi Yojana In Hindi

सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान | Disadvantages Of Sukanya Samridhi Yojana In Hindi

वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना की पहल शुरु की गयी थी।यह योजना बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के उद्देश्य को लेकर बनाई गयी थी। गरीब परिवार की बेटी की शिक्षा, भविष्य, सुरक्षा व विवाह करवाने के लिए यह योजना बहुत लाभकारी योजना थी। 

भारत जैंसे गरीब देश में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के लक्ष्य को नरेंद्र मोदी द्वारा एक नयी दिशा प्रदान की गयी। सुकन्या समृद्धि योजना के अन्तर्गत बेटी (लड़कियों) की शिक्षा, विवाह आदि के लिए विशेष सहायता करने की पहल की गयी थी। 

सुकन्या समृद्धि योजना के बारें में विस्तार से जानने के लिए आप पिछला लेख पढ सकते हैं। चूंकि आज के इस लेख में हम सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान के बारे में बात करेंगे। 

जी हाँ, सुकन्या समृद्धि योजना के फायदों के बारें में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन इस योजना से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं- यह भी आपको अवश्य जान लेना चाहिए‌। तो आइये, सुकन्या समृद्धि योजना के क्या क्या नुकसान हो सकते हैं- यह भी जान लीजिए।


इसे भी दबाएँ-  Satyanarayan Katha PDF (सत्यनारायण कथा PDF) 💚

इसे भी दबाएँ-  आदित्य हृदय स्तोत्र PDF (Aditya Hridaya Stotra PDF💚


क्या सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान हैं?

जी हाँ। सुकन्या समृद्धि योजना- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए एक बड़ी पहल है। लेकिन वहीं इसके काफी नुकसान अथवा नेगेटिव प्वाइंट भी देखने को मिलते हैं नुकसान कुछ घातक नहीं है फिर भी इनको जान लेना अत्यावश्यक है।


इसे भी दबाएँ-  हनुमान चालीसा के समझ लो रहस्य, हनुमान चालीसा परिचय, पुस्तक PDF 💚


सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान

यहां सुकन्या समृद्धि योजना से होने वाले कुछ नकारात्मक बिंदुओं की चर्चा की गई है। या यूं कहें कि सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान निम्न प्रकार से हो सकते हैं

  • लॉक इन पीरियड

  • ऑनलाइन सुविधाओं का अभाव

  • ब्याज दर अनिश्चित

  • 2 खाते से अधिक नहीं

  • सालाना 1000 निवेश जरूरी

  • पैसे निकालने का निश्चित समय



सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान के बारे में

#01- लॉक इन पीरियड

सुकन्या समृद्धि योजना एक ऐंसी योजना है जिसमें 14 साल के लिए पैसा जमा करना होता है। ध्यातव्य है कि इस योजना में जब तक बेटी की उम्र 21 साल ना हो जाए। आप पैसा नहीं निकाल सकते। विशेष परिस्थिति मे ही पैसा निकाला जा सकता है। 


#02- ऑनलाइन सुविधाओं का अभाव

यह भी एक खेद का विषय है कि सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन सुविधाओं का अभाव है। इसमें आपको पैसे भरने आदि प्रक्रिया डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा संपादित करनी होती है।


#03- ब्याज दर अनिश्चित

यह जरूरी नहीं है कि सुकन्या समृद्धि योजना में आपको निश्चित ब्याज मिलेगा। यह ब्याज घट या बढ़ भी सकता है।


इसे भी दबाएँ-  शीघ्र धनप्राप्ति के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें- Sri Suktam PDF 💚


#04- दो खाते से अधिक नहीं

यदि किसी के घर में 2 से अधिक बेटियां हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना का एक नेगेटिव प्वाइंट है कि परिवार में केवल दो ही खाते बनाए जा सकते हैं। दो खाते से अधिक खाते एक ही परिवार से नहीं बनाये जा सकते हैं।


#05- सालाना 1,000 निवेश जरूरी

सुकन्या समृद्धि योजना में प्रति वर्ष ₹1000 का निवेश करना आवश्यक है जो कि संभवत किसी निर्धन परिवार के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है।


#06- पैंसे निकालने का निश्चित समय

सुकन्या समृद्धि योजना में समय से पहले पैसा नहीं निकाला जा सकता है। 21 वर्ष आयु होने के बाद ही बेटी के लिए यह धन निकाला जा सकता है अथवा विशेष परिस्थिति में बेटी की शादी आदि के लिए पैसा निकाल सकते हैं।


इसे भी दबाएँ-  सृष्टि की रचना कैंसे हुई- पढें पुरुष सूक्त PDF💚


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here