कहानी लिखने ✍️ के नियम क्या है 📖 यहां देखें | 𝐊𝐚𝐡𝐚𝐧𝐢 𝐋𝐢𝐤𝐡𝐧𝐞 𝐊𝐞 𝐍𝐢𝐲𝐚𝐦 𝐊𝐲𝐚 𝐇𝐚𝐢

क्या आपको भी कहानी लिखने का बहुत शौक है, क्या आप जानना चाहते हैं कि कहानी लिखने के नियम क्या हैं, चाहे किसी भी प्रकार की कहानी लिखनी हो, प्रोफेशनल कहानी, फिल्म जैसे बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री के लिए कहानी लिखना, या फिर छोटी-मोटी कहानी लिखना. किसी भी कहानी को लिखने के नियम क्या होते हैं- आपके इन सभी सवालों का जवाब यहां दिया जा रहा है. 

यहां आपको हम कहानी लिखने के नियम एवं तरीके पूरे विस्तार से बता रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि, भारत की नंबर वन इस हिंदी वेबसाइट पर यहां आज के इस आर्टिकल में हम आपको कहानी लिखने के नियम के साथ-साथ एक डेमो कहानी लिखकर भी बता रहे हैं, 

ताकि यदि वास्तव में आप कहानी लिखना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के बाद आपके हाथ में एक कलम और किताब हो और आप बिल्कुल बिना सोचे पूरे आत्मविश्वास के साथ कहानी लिखना शुरू कर दें। 

तो आइए, यदि आप भी जानने के इच्छुक हैं कि कहानी कैसे लिखते हैं, मुख्य रूप से कहानी लिखने के क्या-क्या नियम होते हैं, कहानी लिखते वक्त किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए एवं....

कौन सी वह गलतियां हैं जो एक Beginner Writer यानी नये लेखक को नहीं करनी चाहिए- उसकी सारी जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से दी जा रही है. 

अतः इस लेख में बताई गई बातों को पूरे मन के साथ ध्यानपूर्वक पढ़ें आइए जानते हैं...कहानी लिखने के नियम क्या हैं, कहानी कैसे लिखनी चाहिए?


कहानी लिखने के नियम क्या है- Kahani Likhne Ke Niyam Kya Hai

कहानी बोलने में तो बहुत आसान लगता है लेकिन लिखने में इतना आसान नहीं होता है। 

जी हां, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि यदि आप वास्तव में एक प्रोफेशनल कहानी लिखना चाहते हैं, एक ऐसी कहानी जो हजारों लोगों के लिए अपनी छाप छोड़ दे। 

एक ऐसी कहानी जो आपको लाखों की भीड़ में अलग पहचान दिलाये तो ऐसी कहानी लिखना इतना आसान नहीं। कहने का मतलब है कि बेहतरीन कहानी लिखने के लिए आपको कहानी के विशेष नियमों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। 

जी हां, कहानी लिखने के कुछ आवश्यक नियम होते हैं, जिन नियमों को फॉलो किए बिना आपकी कहानी वास्तविक अर्थों में कहानी नहीं कहला पाएगी। 

यहां कहानी लिखने के महत्वपूर्ण विशेष नियम क्रमानुसार बताए जा रहे हैं। इसके बाद आगे विभिन्न प्रकार की अलग-अलग कहानियां लिखने के नियम भी बताई जा रहे हैं। 

इसके साथ ही प्रैक्टिकल डेमो तरीके से कहानी लेखन का तरीका भी दिया जा रहा है। 

तो आइये, सबसे पहले कहानी लिखने के निम्न विशेष नियमों को ध्यान से पढ़ें व इन पर गौर करें। कहानी लिखने के 10 जरुरी नियम (Kahani Likhne Ke Niyam Kya Hai) कहानी लिखने के नियम निम्नलिखित हैं

नियम 1. बेहतरीन शीर्षक का चुनाव

जब भी आप कहानी लिखने की शुरुआत करते हैं तो आपको अपनी कहानी का एक शीर्षक यानी टाइटल चुनना होता है. यह कहानी लिखने का सबसे पहला नियम है. 

हालांकि कुछ लोग कहानी लिखने के बाद भी शीर्षक चुनते हैं और इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है लेकिन कहने का मतलब यह है कि आपको अपनी कहानी का एक बेहतरीन शीर्षक का चुनाव करना बहुत ज्यादा जरूरी है. 

जब आप अपनी कहानी के लिए एक अच्छा शीर्षक चुन लें तो उसके बाद आपके लिए कहानी लिखने में आसानी हो जाती है, फिर आप उस शीर्षक को भी ध्यान में रखते हुए कहानी लेखन को केंद्रित करते हैं। 

कहानी लेखन में बेहतरीन शीर्षक चुनाव के नियम की बात करें तो आपको अपनी कहानी का एक ऐसा शीर्षक चुनना चाहिए, जिसमें आप की पूरी कहानी छिपी हो। 

यूं कहे तो आपके शीर्षक से पाठकों के मन में एक जिज्ञासा उत्पन्न होनी चाहिए या कहें कि पढ़ने की हार्दिक इच्छा होनी चाहिए। इस तरह का कहानी का शीर्षक बनाएं।

इन्हें भी देखें 👇👇


नियम 2. पात्रों  का उचित प्रयोग

कहानी शीर्षक चुनाव के बाद कहानी का दूसरा नियम है कि इसमें पात्रों की संख्या निर्धारित करें। इसके अलावा सभी पात्रों को अच्छे तरीके से पेश करें। 

किस पात्र को आप किस तरह से अभिव्यक्त करना चाहते हैं। आप की कहानी का मुख्य पात्र कौन है- इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए अपने पात्रों का यानी किरदारों का अच्छे से प्रयोग करें।


नियम 3. कहानी की रोचक शुरुआत

जब आप कहानी लिखना शुरू कर दे तो सबसे महत्वपूर्ण नियम कि कहानी की शुरुआत बहुत ही रोचक ढंग से हो। आप की कहानी की पहली आठ 10 पंक्तियां कुछ ऐसी होनी चाहिए, 

जिनको पढ़ने के बाद कोई भी पाठक अपने आपको रोक न पाए। अर्थात पाठक पूरी कहानी पढ़ने के लिए उत्सुक हो जाए। यह कहानी लिखने का दूसरा मुख्य नियम है। अन्य कहानी लिखने के नियम निम्न हैं।


नियम 4. सरस व सरल भाषा शैली

चाहे आप किसी भी तरह की कहानी लिखें, कहानी लिखते वक्त इस महत्वपूर्ण नियम का ध्यान रखें कि इसकी भाषा प्रांजल एवं सरस तथा रोचक शैली में हो. 

भाषा के साथ-साथ कहानी लिखने की शैली भी रोचक ढंग से प्रस्तुत होनी चाहिए. यह आपकी कहानी को बेहतर बनाने में बहुत ही मददगार साबित होता है। अतः कहानी लिखने के इस भाषा संबंधित नियम का विशेष ध्यान रखें।


नियम 5. अच्छा लेखन अभ्यास

कहानी लिखने के लिए आपका लेखन अभ्यास अच्छा होना चाहिए।  इसका मतलब है कि आप जब कहानी लिखते हैं तो आपको लेखन में अभ्यास होना जरूरी है। 

फिर चाहे वह डिजिटल तरीके से कहानी लिखने की बात हो या फिजिकल (hard copy) तरीके से कलम के द्वारा कहानी लिखनी हो।


नियम 6. डायलॉग्स का समावेश

एक बेहतरीन कहानी लिखने के लिए बड़े-बड़े राइटर्स इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि कहानी के भीतर विभिन्न पात्रों के माध्यम से अच्छे-अच्छे Dialogs अभिव्यक्त करना. डायलॉग्स विभिन्न प्रकार के हो सकते हैं. 

आप अपनी कहानी में लोकोक्तियां, मुहावरे इत्यादि भी जोड़ सकते हैं. यह भी एक अच्छी कहानी लिखने का विशेष नियम है. कहानी लिखने के नियम और भी हैं, जो निम्नलिखित हैं।


नियम 7. स्वयं के अनुभव जोड़ना

हर एक कहानी लेखक का यह उद्देश्य जरूर होता है कि उसकी कहानी पाठकों को बहुत पसंद आए। 

कहानी को ज्यादा पसंदीदा बनाने के लिए आपको कहानी के भीतर अपने जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से या अनुभव जरूर जोड़ने चाहिए। 

यह अनुभव और किसी पात्रों के माध्यम से जुड़ सकते हैं. इससे आप की कहानी में एक अलग तरीके का निखार आता है. इसीलिए हिंदी साहित्य के विद्वान कहानी लेखन में स्वयं के अनुभव जोड़ना भी एक विशेष नियम बताते हैं.

इन्हें भी देखें 👇👇


नियम 8. व्याकरण पर भी ध्यान दें

जैसे कि आपने देखा कहानी का एक नियम बताया गया कि इसकी भाषा सरस एवं प्रांजल होनी चाहिए, लेकिन भाषा के साथ-साथ आपको व्याकरण का भी ध्यान रखना चाहिए। 

व्याकरण गत अशुद्धियां बिल्कुल भी ना हों। भाषा में सौष्ठव हो। व्याकरण से परिपूर्ण हो। 

जब आपकी भाषा अच्छी होगी एवं व्याकरण सम्मत होगी तो इससे पाठकों में आपकी कहानी को पढ़ने का जज्बा और बढ़ेगा.


नियम 9. कहानी को तैयार करना

उपरोक्त सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए आपको कहानी के सभी अध्यायों का निर्माण करना चाहिए। अध्याय से तात्पर्य है कि कहानी के विराम या पड़ाव। 

हालांकि आपको इस बात का निश्चय स्वयं करना है कि आपको कितनी बड़ी कहानी लिखनी है, किस लिए कहानी लिखनी है, यदि छोटे बच्चों के लिए कहानी लिखनी है तो यह एक लघु कहानी हो सकती है, 

वहीं यदि किसी फिल्म इंडस्ट्री में स्टोरी राइटिंग या स्क्रिप्ट राइटिंग के तौर पर कहानी लिखनी है तो वह अलग तरीके से लिखी जा सकती है। 

आपको इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए अपनी कहानी का पूर्ण कलेवर सुसज्जित करना है। आप पढ रहें हैं कहानी लिखने के नियम। 


नियम 10. कहानी से सीख देना

जब आपकी कहानी पूर्ण हो जाती है तो आपको निष्कर्ष के तौर पर कहानी से प्रेरणा को स्पष्ट करना है। आपकी कहानी से लोगों को क्या सीख मिल रही है- यह कहानी के अंतिम पैराग्राफ में स्पष्ट हो जाना चाहिए. 

हालांकि कहानी से मिलने वाली प्रेरणा या सीख आपकी कहानी के मध्य भाग से भी मिल सकती है, लेकिन जब आपकी कहानी पूर्ण हो जाती है तो हर परिस्थिति में इस कहानी से सीख जरूर निकलनी चाहिए। इसे अंग्रेजी में Moral of the story भी कहते हैं।

एक बेहतर कहानी लिखने के लिए आपको क्या करना चाहिए, कहानी कैसे लिख सकते हैं और आप कैसे कहानी लेखक बन सकते हैं। उसके लिए नीचे दिए गए वीडियो में बहुत सारी महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। इस वीडियो को ध्यान से देखें।


उपरोक्त बताए गए कहानी लिखने के नियम लगभग सभी प्रकार की कहानियों पर लागू होते हैं। 

हालांकि आपका उद्देश्य सबसे पहले स्पष्ट होना चाहिए कि आप किस प्रकार की कहानी लिखना चाहते हैं। 

यदि आपको कहानी लेखन के प्रकार के बारे में पता नहीं है तो आप इस वेबसाइट के हिंदी कहानी लेखन वाले सेक्शन में जरूर जाएं। वहां इसकी पूरी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है.  

उपरोक्त बताए गए कहानी लिखने के नियम आपको हमेशा ध्यान रखने चाहिए। आप चाहें तो इनका स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं। नीचे इन सभी नियमों की तालिका दे रखी है।

कहानी लिखने के 10 जरूरी नियम- तालिका (Chart)
  • बेहतरीन शीर्षक का चुनाव

  • पात्रों  का उचित प्रयोग

  • कहानी की रोचक शुरुआत

  • सरस व सरल भाषा शैली

  • अच्छा लेखन अभ्यास
  • डायलॉग्स का समावेश

  • स्वयं के अनुभव जोड़ना

  • व्याकरण पर भी ध्यान दें

  • कहानी को तैयार करना

  • कहानी से सीख देना


कहानी लिखने ✍️ के नियम क्या है- 2023 ✍️📖 यहां देखें | Kahani Likhne Ke Niyam Kya Hai

बेस्ट हिंदी कहानी लेखन पुस्तक देखें 👆Image पर क्लिक करें।


कहानी के अंत में क्या लिखना चाहिए?

जब भी आप कोई कहानी लिखे हैं और उसके समापन की ओर हों तो उस कहानी के अंतिम पैराग्राफ में कहानी से मिलने वाली कोई शिक्षा स्पष्ट हो जानी चाहिए। 

कहानी का अंत कुछ रोचक ढंग से होना चाहिए। ताकि पाठक उस कहानी को फिर से भी पढ़ने की चाह रखे। 

कहानी के अंत में आप किसी विशेष लोकोक्ति, मुहावरे या विशेष डायलॉग का भी प्रयोग कर अपनी कहानी को विराम दे सकते हैं।


कहानी लिखने की शुरुआत कैसे करें?

यदि आप मन में ठान ले तो कहानी लिखना बहुत ही आसान है। सबसे पहले आपको अपने मन में उन दृश्यों का चिंतन करना है, जिनको आप कहानी बनाना चाहते हैं। 

फिर उसके बाद एक नोटबुक पर उनके लिए पात्रों का चुनाव करें। इसके बाद आप अपनी कहानी की कोई विशेष जगह भी सुन सकते हैं। 

जहां पर आप अपनी कहानी का स्थान बनाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए जैसे- "चुल्लू के गांव में एक शेर रहता था" इत्यादि।

इन्हें भी देखें 👇👇


कहानी लिखने के लिए क्या आवश्यक है?

वैसे तो हमने कहानी लिखने के नियम में इस बात की जानकारी दे दी है कि कहानी लिखने के लिए क्या-क्या जरुरी है। सारांश रूप में कहे तो आपकी कहानी में विभिन्न घटनाओं का एवं प्रसंगों का अच्छे से वर्णन होना चाहिए। 

कहानी में बहुत सारी घटनाएं हो सकती हैं और इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी एक घटना को बहुत ज्यादा बढ़ा चढ़ा कर नहीं लिखना चाहिए।

 जिस घटना को आप जिस तरीके से प्रस्तुत करना चाहते हैं। उतना ही उसको प्रस्तुत करें। कहानी लिखने के लिए अच्छी भाषा एवं शैली का होना भी बहुत ज्यादा आवश्यक है।


कहानी लिखने का सबसे कारगर तरीका क्या हो सकता है?

कहानी लिखने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप यदि सच में कहानी लिखना चाहते हैं तो जिस समय भी आपके मन में कहानी लिखने के लिए कोई दृश्य बनता है। 

आप तुरंत अपनी नोटबुक लेकर अपनी कहानी को कहानी लेखन के नियमानुसार व्यवस्थित कर दें। कहानी लिखने के लिए आप अपनी मनपसंद किसी कहानी का श्रवण भी कर सकते हैं। 

इससे आपके मन में कहानी लिखने के लिए बहुत ही अच्छे अच्छे नए विचार एवं घटनाएं उत्पन्न होंगे। 

यह आपकी कहानी को कारगर बनाने में बहुत ज्यादा मदद करेंगे। आप जितनी ज्यादा कहानियां पढेंगे, उससे आपको कहानी लिखने का एक नया दृष्टिकोण मिलेगा. 

इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप किसी कहानी को पढें, तो मन में इस चीज का ध्यान रखें कि मैं इस कहानी को आकलन के रूप में पढ़ रहा हूं। आपको उस कहानी को पढ़ना है लेकिन उसमें पूरा खो नहीं जाना है। 

बल्कि उस कहानी से आपको हर एक बिंदु को समझना है और अपनी कहानी में उसी तरीके से पेश करने की कोशिश करनी है। 

हालांकि बेहतर कहानी लिखने के लिए आपको कहानी लिखने के नियम जरूर पता होने चाहिए, जो कि हमने पहले ही बता दिये हैं।

इन्हें भी देखें 👇👇

प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में हमने आपको कहानी लिखने के नियम क्या हैं, कहानी कैसे लिखते हैं, एक अच्छी कहानी लिखने के लिए किन किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

सभी प्रकार की कहानी लिखने के नियम- इत्यादि कहानी लिखने के नियमों के बारे में सारी जानकारी प्रदान की. 

यदि आपका किसी भी प्रकार का सवाल हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। 

इसके अलावा विभिन्न प्रकार की कहानी लेखन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इस वेबसाइट के मेनू बार में जरूर जाएं.

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here