पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र - अद्भुत चमत्कारिक मंत्र व उपाय | पढाई में मन लगाने का उपाय- Padhai Me Man Lagane Ka Mantra

पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र - अद्भुत चमत्कारिक मंत्र व उपाय

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में मानव मस्तिष्क विभिन्न प्रकार के विकारों से विकृत हो रहा है। समाज अथवा किसी भी देश का भविष्य उस देश की नयी पीढ़ी पर निर्भर है। नयी पीढी अर्थात् आज के बच्चे कल का भविष्य तैयार करते हैं। 

वर्तमान में यह बहुत दुखद है कि बच्चों की स्मरण शक्ति, मानसिक शक्ति कमजोर होती जा रही है। पढाई में मन नहीं लगता है, किसी भी काम में मन नहीं लगता, मन स्थिर नहीं रहता इत्यादि बहुत सारी समस्याएं आज की पीढ़ी के साथ में प्रत्यक्ष देखी जा सकती हैं। 

जी हाँ, आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र बता रहे हैं। इसके अतिरिक्त पढ़ाई में मन लगाने के विभिन्न चमत्कारिक उपाय भी यंहा बताए जा रहे हैं। अतः यदि आप भी अपने बच्चों के मन को शक्तिशाली बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढिएगा। 


इसे भी दबाएँ-  बुद्धि को तेज करने वाला शक्तिशाली सरस्वती मंत्र 💚

इसे भी दबाएँ-  क्या औरतों को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए या नहीं 💚


पढाई में मन नहीं लगता। क्यों ?

आजकल के बच्चों का मस्तिष्क बहुत कमजोर होता जा रहा है। बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है। पढ़ाई में मन न लगने के क्या कारण हो सकते हैं- आइये। सही ढंग से समझिए। वर्तमान में बच्चों का मन अत्यधिक अस्थिर हो रहा है। इसके बहुत से कारण हैं। 

जैंसे कि- शारीरिक विकास की कमी, मानसिक विकास की कमी, गलत संस्कारों का होना, बचपन में फोन आदि दे देना, बच्चों को टीवी दिखाना, गेम खेलना आदि। वर्तमान में बच्चों का पढ़ाई में मन ना लगने के सबसे मुख्य कारण यही हैं। पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र इस आर्टिकल में नीचे बताए गये हैं।


कोई ऐसा उपाय कोई ऐसा टोटका जिससे बच्चे का पढ़ाई में मन लगे

बच्चे का पढ़ाई में मन न लगता हो तो विभिन्न प्रकार के उपाय, मंत्र, अनुष्ठान आदि करने चाहिए। पढ़ाई में मन लगाने के लिए भगवान सूर्य की उपासना करें। जन्म कुंडली में बुध ग्रह को पहचानें व कमजोर बुद्ध को सही करें। पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र- विभिन्न प्रकार के चमत्कारिक मंत्र आदि नीचे दिए गये हैं।


इसे भी दबाएँ-  रुद्राभिषेक पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट PDF 💚

इसे भी दबाएँ-  शुक्ल पक्ष में पुत्र प्राप्ति के लिए अद्भुत चमत्कारिक उपाय 💚


पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए

यदि बच्चों का मन पढ़ाई में न लगे तो इसके लिए सबसे बेहतर है कि उनके मन की कमजोरी को समझा जाए। मन को स्थिर किया जाए। इसके लिए कुछ समय तक ध्यान करने का अभ्यास करें। रोजाना 5 मिनट प्राणायाम करें। 

यह मन को बहुत जल्दी स्थिर बनाता है। इसके अतिरिक्त पढ़ाई में मन ना लगने के लिए मंत्रों का भी जप कर सकते हैं जो कि नीचे दिए गये हैं। पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र नीचे वीडियो में भी बताया गया है।

याददाश्त बढ़ाने का सरस्वती मंत्र

कमजोर स्मरण शक्ति अथवा की याददाश्त बढ़ाने के लिए विभिन्न सरस्वती मंत्र का जाप किया जा सकता है याददाश्त बढ़ाने के लिए सरस्वती मंत्र बहुत ही ज्यादा प्रभावी होते हैं। याददाश्त बढ़ाने का सरस्वती मंत्र यहाँ दिया जा रहा है।


इसे भी दबाएँ-  पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए- जानिए वास्तु का गुप्त रहस्य 💚

इसे भी दबाएँ-  तुलसी के पौधे का अद्भुत चमत्कार/ तुलसी पौधा दान 💚


पढ़ाई करने की सही दिशा

पढ़ाई हमेशा पूर्व दिशा में बैठकर करनी चाहिए। अर्थात पढ़ाई करते समय हमारा मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। अथवा उत्तर दिशा की पूर्वोत्तर दिशा में मुख कर सकते हैं। वास्तु एवं दिशा का भी सही से ध्यान रखना चाहिए। यह भी पढाई में मन लगाने का मंत्र विशेष है।


पढ़ाई करने का सही तरीका

पढ़ाई करने से पहले बच्चों के लिए पढ़ाई का वातावरण बनाना बहुत ज्यादा आवश्यक है। पढ़ाई करने का सही तरीका यह है कि जिस कमरे में बच्चा पढ़ाई कर रहा हो, सबसे पहले उस कमरे को शुद्ध, स्वच्छ एवं पढ़ाई के अनुकूल बनाएँ। 

उस कमरे में किसी भी प्रकार का शोर शराबा न हो। टीवी, मोबाइल इत्यादि ना हो। इससे बच्चे को पढ़ाई करने में मदद मिलेगी।


बुद्धि तेज करने का मंत्र

बुद्धि को तेज करने के लिए भगवान सूर्य की पूजा करें। सूर्य भगवान बुद्धि को पवित्र एं निर्मल बनाते हैं। बुद्धि तेज करने के लिए मां सरस्वती के मंत्र का जप भी करना चाहिए। ये सभी मंत्र नीचे दिए जा रहे हैं।


इसे भी दबाएँ-  महामृत्युंजय मंत्र में छिपा है सभी समस्याओं का समाधान 💚

इसे भी दबाएँ-  सभी ग्रहों की शान्ति का अचूक असरदार उपाय 💚


पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र - अद्भुत चमत्कारिक मंत्र व उपाय

यदि बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा हो तो इसके लिए हिंदू धर्म में विभिन्न प्रकार के चमत्कारी उपाय बताए गये हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पढ़ाई में मन लगने के लिए विभिन्न ग्रहों का मंत्र जाप करने से बहुत ही अद्भुत लाभ देखने को मिलते हैं। 

पढ़ाई में मन लगाने के लिए पढ़ाई करने से पहले मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे मन एकाग्र होता है। पढ़ाई में मन लगाने के लिए एवं मन को स्थिर करने के लिए यहां कुछ चमत्कारिक मंत्र दिए जा रहे हैं। इन मंत्रों का शुद्ध उच्चारण के साथ स्नान ध्यान आदि के बाद जाप करने से बहुत अद्भुत लाभ देखने को मिलते हैं। 

या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।

विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोsस्तुते।।


ॐ श्रीविद्यादायिन्यै नमः

ॐ श्रीविद्यारूपायै नमः

ॐ श्रीसरस्वत्यै नमः


इसे भी दबाएँ-  भगवान सूर्य का सबसे शक्तिशाली महामंत 💚- अद्भुत रहस्य


पढ़ाई करने का समय

पढ़ाई करने का सबसे अच्छा समय है- प्रातः काल। सुबह 4:00 बजे से लगभग 8:00 बजे तक पढ़ाई करने के लिए सबसे बेहतर समय है। इस समय मानव मस्तिष्क में विकार नहीं होते हैं। 

जब हम सुबह सुबह बिस्तर से उठते हैं तो हमारे मन में किसी भी प्रकार का कोई विचार नहीं होता है। यह समय पढ़ाई करने के लिए बहुत अनुकूल होता है। इसके अतिरिक्त आप अपना मनपसंद समय स्वयं चुन सकते हैं। जब आपको पढाई करने में आसानी होती हो।


इसे भी दबाएँ-  हनुमान चालीसा के समझ लो रहस्य, हनुमान चालीसा परिचय, पुस्तक PDF 💚

इसे भी दबाएँ-  सृष्टि की रचना कैंसे हुई- पढें पुरुष सूक्त ज्योतिष

इसे भी दबाएँ-  Ram Raksha Stotra PDF (राम रक्षा स्तोत्र चमत्कारिक) 💚


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here