सूर्य का सबसे प्रभावशाली मंत्र- जानिए 5 शक्तिशाली मंत्र
आंखों के देवता भगवान सूर्य की उपासना करने का कलयुग में विशेष महत्व है। भगवान सूर्य को स्वास्थ्य का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में भगवान सूर्य नारायण को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के मंत्र, स्तोत्र आदि का विधान बताया गया है।
वैंसे तो भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए बहुत प्रकार के मंत्र व स्तोत्र आदि हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान सूर्य का सबसे प्रभावशाली मंत्र कौन सा है? जी हाँ, आज के इस लेख में हम आपको भगवान सूर्य का सबसे प्रभावशाली मंत्र बता रहे हैं।
इसके अतिरिक्त भगवान सूर्य का सबसे प्रभावशाली मंत्र व उसका जप कैंसे और कब करना है- इत्यादि विशेष बातों को भी आपके साथ साझा कर रहे हैं। तो आइये, बिना देर किए, इस विशेष लेख को शुरु करते हैं और हाँ यदि आप भी भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढिए।
इसे भी दबाएँ- महामृत्युंजय मंत्र में छिपा है सभी समस्याओं का समाधान 💚
सूर्यदेव के मंत्र का महत्व
सूर्य देवता इस सृष्टि के प्रत्यक्ष देवता हैं। यदि एक भी दिन भगवान सूर्य देव अपना कार्य करना छोड़ दें तो सृष्टि में महाप्रलय आ जाएगा। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर भगवान सूर्य की कृपा हो जाती है, वह तेज से सम्पन्न, बुद्धिमान, बलवान व असीम ऐश्वर्य से युक्त होता है।
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे विशेष साधन है- सूर्य देव के मंत्र व उनका जप, पाठ। जी हाँ, भगवान सूर्य देव को विभिन्न मंत्रों द्वारा प्रसन्न किया जाता है। सूर्य देवता जन्मकुण्डली में भी ग्रह के रूप में रहते हैं। अतः जीवन में सुख की प्राप्ति व दुःख के नाश के लिए सूर्य देवता के मंत्रों का जप अवश्य करना चाहिए।
इसे भी दबाएँ- नौकरी पाने के लिए किस देवता की पूजा करें 💚
इसे भी दबाएँ- बुद्धि को तेज करने वाला शक्तिशाली सरस्वती मंत्र 💚
इसे भी दबाएँ- क्या औरतों को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए या नहीं 💚
सूर्य भगवान के कितने मंत्र हैं
हिंदू धर्म में विभिन्न देवताओं की पूजा के लिए सैकड़ों मंत्र हैं। सूर्य भगवान के लिए भी विभिन्न प्रकार के मंत्र हैं। वेदों में भी सूर्य देवता की स्तुति की गयी है , जिनको कि सूर्य भगवान के वैदिक मंत्र के रूप में समझा जाता है। इसके अतिरिक्त लोक में भी सूर्य भगवान के लिए विभिन्न लौकिक मंत्रों का प्रयोग किया जाता है।
इसे भी दबाएँ- शीघ्र धनप्राप्ति के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें- Sri Suktam PDF 💚
भगवान सूर्य का सबसे प्रभावशाली मंत्र
किसी भी देवता को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के मंत्र होते हैं, जिनमें से बीज मंत्र एवं जप मंत्र विशेष प्रभावशाली होते हैं। सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए एवं सूर्य देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए यंहा भगवान सूर्य का सबसे प्रभावशाली मंत्र दिए गये हैं।
यदि आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्या रहती हो, हड्डियों का रोग हो, आंखों की कमजोरी हो, जन्मकुण्डली में सूर्यदोष हो तो आप भगवान सूर्य के इन प्रभावशाली मंत्रों का जप कर सकते हैं। इससे आपको चमत्कारिक लाभ दिखेंगे।
ॐ श्रीसूर्यनारायणाय नमः
ॐ श्रीप्रत्यक्षभास्कराय नमः
ॐ श्रीदिवाकराय नमः
ॐ आदिदेवं नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोsस्तुते।।
लोहितं रथमारूढं सर्वलोकपितामहम्।
महापापहरं देवं तं सूर्यं प्रणमाम्यहम्।।
इसे भी दबाएँ- हनुमान चालीसा के समझ लो रहस्य, हनुमान चालीसा परिचय, पुस्तक PDF 💚
इसे भी दबाएँ- सृष्टि की रचना कैंसे हुई- पढें पुरुष सूक्त ज्योतिष
उपरोक्त मंत्रों का जप कोई भी कर सकता है। उपरोक्त सभी मंत्र भगवान सूर्य का सबसे प्रभावशाली मंत्र संग्रह है। इसके अतिरिक्त सूर्य भगवान के अन्य मंत्र भी हैं जिनको कोई दीक्षित व्यक्ति ही पढ सकता है।
ॐ उदुत्यं जातवेदसं देवं वहन्ति केतवः। दृशे विश्वाय सूर्यम्।01।।
ॐ चित्रं देवानामुदगादनीकं चक्षुर्मित्रस्य वरुणस्याग्नेः।
आप्रा द्यावा पृथिवी अन्तरिक्षं सूर्य आत्मा जगतस्थुषश्च।।02।।
ॐ विश्वानि देव सवितुर्दुरितानि परासुव। यद्भद्रं तन्न आसुव।।03।।
इसे भी दबाएँ- तुला राशि वाले लोगों के अच्छे दिन कब आएंगे - ज्योतिष
उपरोक्त सभी मंत्र सूर्य देवता के बहुत प्रभावशाली मंत्र हैं। प्रतिदिन सूर्य भगवान के सामने त्रिकाल इन मंत्रों का जप व पाठ करने से अनन्त शक्ति, ऐश्वर्य, आरोग्य आदि की प्राप्ति होती है।
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि विभिन्न हिंदू देवी देवताओं की पूजा, व्रत, ज्योतिष, कुण्डली, वास्तु आदि की विभिन्न रोचक जानकारी के लिए इस वेबसाइट के होमपेज अथवा मेनूबार में जाएँ। धन्यवाद।
इसे भी दबाएँ- कलियुग में कौन से भगवान की पूजा करनी चाहिए - रहस्यमय
इसे भी दबाएँ- Ram Raksha Stotra PDF (राम रक्षा स्तोत्र चमत्कारिक) 💚
इसे भी पढें- सिद्ध कुंजिका स्तोत्र के गुप्त रहस्य
इसे भी देखें- कालरात्रि का बीज मंत्र (सबसे गुप्त व अत्यन्त प्रभावी 🤫 ❤
0 Comments
आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤