[PDF] रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट PDF अभी डाउनलोड करें

[PDF] रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट PDF अभी डाउनलोड करें। 

प्रिय मित्रों, हिंदू धर्म में भगवान शंकर को त्रिदेवों में सर्वशक्तिमान एवं परम करुणामय, दयामय माना जाता है। भगवान शंकर इस सृष्टि के संहार करने वाले देवता हैं। ब्रह्मा, विष्णु, महेश ये तीनों देवता आदिदेव के रूप में जाने जाते हैं। इनका न कोई आदि है और ना ही इनका अंत। 

भगवान शंकर ऐसे करुणामय देवता है जो कि भक्तों पर बहुत शीघ्र ही प्रसन्न हो जाया करते हैं और उनको उनकी इच्छा अनुसार वरदान दे देते हैं। कलयुग में भगवान शंकर की पूजा करने का विशेष महत्व है क्योंकि भगवान शंकर लिंग रूप से इस सृष्टि में अत्यंत विख्यात है। 

अतः लिंग रूप में भगवान शंकर का अभिषेक करना सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है। इसी को शास्त्र की दृष्टि में रुद्राभिषेक भी कहा जाता है। रुद्राभिषेक कैसे किया जाता है, रुद्राभिषेक में क्या-क्या सामग्री अपेक्षित होती है, रुद्राभिषेक का विधान क्या है, क्या आप भी घर पर खुद रुद्राभिषेक कर सकते हैं- इत्यादि रुद्राभिषेक से संबंधित बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको प्रदान कर रहे हैं। 

इसी के साथ रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट PDF इस लेख में आपको प्रदान कराई गई है। तो आइये, भगवान शंकर का गुणगान करते हुए रुद्राभिषेक पूजन एवं रुद्राभिषेक से जुड़ी कुछ रोचक रहस्यमई बातों को शुरू करते हैं।


रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट PDF


पुस्तक/ PDF का नाम-



रुद्राभिषेक पूजन


पुस्तक PDF प्रकार-

पूजन (Poojan)

फाइल प्रकार-

PDF

फाइल साइज-

800 kb


इसे भी दबाएँ-  महामृत्युंजय मंत्र में छिपा है सभी समस्याओं का समाधान 💚

इसे भी दबाएँ-  सभी ग्रहों की शान्ति का अचूक असरदार उपाय 💚


रुद्राभिषेक क्या होता है

भगवान रुद्र अर्थात शंकर जी का अभिषेक करना ही रुद्राभिषेक कहलाता है। रुद्राभिषेक रूद्र एवं अभिषेक इन दो शब्दों से मिलकर के बना हुआ है। अभिषेक का मतलब होता है विभिन्न द्रव्यों के द्वारा अभिसिंचित करना अथवा स्नान करवाना आदि। 

जब दूध, दही एवं विभिन्न प्रकार के द्रव्यों से भगवान शंकर का अभिषेक किया जाता है तो इसी को शास्त्र में रुद्राभिषेक का नाम दिया गया है। रुद्राभिषेक भी विभिन्न प्रकार का होता है जिसके अलग-अलग फल होते हैं।


इसे भी दबाएँ-  भगवान सूर्य का सबसे शक्तिशाली महामंत 💚- अद्भुत रहस्य


रुद्राभिषेक कब करना चाहिए

भगवान शंकर के भक्तों को प्रतिदिन अपने प्रिय भोलेनाथ का अभिषेक करते रहना चाहिए। विशेष इच्छा के लिए श्रावण के महीने भगवान शिव का अभिषेक अनन्त कोटि पुण्य फल प्रदान करने वाला होता है। 

इसके अतिरिक्त शिवरात्रि के  पूरे दिन व रात समस्त इच्छाओं को पूर्ण करने वाले परम परमेश्वर महादेव का अभिषेक जरूर करना चाहिए। यदि आप खुद से अभिषेक करने में समर्थ न हों तो ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक जरूर करायें।

इन्हें भी देखें 👇👇


रुद्राभिषेक पूजन विधि क्या है?

भगवान शंकर का अभिषेक यानि रुद्राभिषेक करने के लिए रुद्राभिषेक के विशेष नियमों का पालन करना अत्यनिवार्य है। रुद्राभिषेक के लिए सर्वप्रथम पूजन सामग्री एकत्रित एवं सुव्यवस्थित कर लें। तत्पश्चात भगवान शंकर का पूजन करें। 

पंचांग देवताओं का पूजन करके भगवान शिव का एवं नन्दी का पूजन करें। इसके बाद शिव लिंग का षोडशोपचार से पूजन करें। तदनु जल, दूध,दही, घी आदि द्रव्यों से भगवान शिव का भक्ति पूर्वक अभिषेक करें।


रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट

रुद्राभिषेक करने में क्या क्या सामग्री लगती है- यदि आप ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक करवाना चाहते हैं, अपनी कुण्डली आदि दिखवाना चाहते हैं तो हमें व्हाटसप मैसेज करें। व्हाटसप मैसेज करने के लिए इस वेबसाइट के होमपेज या मेनूबार में जाएं। 

यंहा हम आपको रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट एवं रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट PDF प्रदान कर रहे हैं। इसे आप यथाशक्ति किसी भी नजदीकि पूजन की दुकान से या Online भी मंगवा सकते हैं। रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट यंहा दी गयी है।

  • बिल्व पत्र
  • रुद्राक्ष, भस्म
  • धतूरा, भांग
  • कनैल फूल
  • धूप - अगरबत्ती
  • कपूर, रुई, दीपक, तेल
  • केसर,चंदन, कुमकुम, रोली
  • यज्ञोपवीत , नाला (मौली)
  • अक्षत (चावल)
  • अबीर व गुलाल
  • सुपारी, पान के पत्ते
  • फूल, फूलों की माला
  • गंगाजल (शुद्ध जल)
  • पंच मेवा, मिठाई आदि।
  • पंचामृत (दूध दही घी शक्कर शहद)
  • नैवेद्य, फल, केले आदि।
  • इलायची (छोटी), लौंग।
  • इत्र की शीशी
  • भगवान के लिए वस्त्र व उपवस्त्र
  • गणेश जी के लिए वस्त्र 
  • फूल (गुलाब, गेंदा, संतराज आदि)
  • गणेश जी के लिए दूर्वा आदि
  • अर्घ्य पात्र सहित अन्य पंचपात्र लोटा


इसे भी दबाएँ-  नौकरी पाने के लिए किस देवता की पूजा करें 💚

इसे भी दबाएँ-  बुद्धि को तेज करने वाला शक्तिशाली सरस्वती मंत्र 💚

इसे भी दबाएँ-  क्या औरतों को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए या नहीं 💚


रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट PDF

रुद्राभिषेक पूजन सामग्री को पीडीएफ के रूप में प्राप्त करने के लिए नीचे रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट PDF दिया गया है। नीचे दिए गये रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट PDF Download लिंक पर क्लिक करके रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट अभी डाउनलोड कीजिये। 

आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार की धार्मिक, स्तोत्र, पाठ,ज्योतिष,वास्तु से जुड़ी सामग्री का भण्डार उपलब्ध है। इसके लिए आप इस वेबसाइट के मेनूबार अथवा होमपेज में अवश्य जाएं। धन्यवाद।

इसे भी दबाएँ-  क्या औरतों को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए या नहीं 💚


पूजन सामग्री लिस्ट PDF डाउनलोड करें।

Pujan Samagri List PDF Download


महामृत्युंजय पूजन सामग्री लिस्ट

प्रिय शिव भक्तों, यदि आप महामृत्युंजय अर्थात् भगवान शिव के दिव्य रूप की पूजा कर‌ना चाहते हैं तो महामृत्युंजय पूजन करवाने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। विभिन्न प्रकार के रोगों को दूर करने के लिए एवं दीर्घायु हेतु महामृत्युंजय पूजन बहुत ही प्रभावी माना जाता है।


इसे भी दबाएँ-  शीघ्र धनप्राप्ति के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें- Sri Suktam PDF 💚

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here