शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है- जानिए 5 बडे़ संकेत

शरीर पर छिपकली का गिरना, बिल्ली का रास्ता काटना, अंगों का फड़कना, सपने देखना- इन सब का कुछ न कुछ विशेष मतलब अवश्य होता है. हमारे प्राचीन शास्त्रों में अलग-अलग दिन के हिसाब से छिपकली गिरने के अलग-अलग शुभ अशुभ परिणाम बताए गए हैं। 

छिपकली को महालक्ष्मी देवी का प्रतीक भी माना जाता है। यहाँ हम आपको शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है- इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं. यदि शुक्रवार के दिन आपके शरीर के किसी भी अंग पर छिपकली गिर जाए, तो इसका क्या संकेत होता है एवं शास्त्र के अनुसार इसका क्या परिणाम है। इसकी विस्तृत जानकारी आगे दी जा रही है.

शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है

शुक्रवार के दिन छिपकली गिरने के शुभ परिणाम भी होते हैं एवं अशुभ परिणाम भी होते हैं। यह निर्भर करता है कि छिपकली किस परिस्थिति में गिरती है और यह आपके शरीर के किस अंग के ऊपर गिर रही है। 

इन सभी बातों के आधार पर ही छिपकली गिरने का सटीक फल बताया जाता है। यदि शुक्रवार के दिन आपके बाएं कान पर छिपकली गिरती है तो यह अच्छा माना जाता है. शुक्रवार महालक्ष्मी का प्रतीक है। 

यदि शुक्रवार के दिन बाएं कान पर छिपकली गिरती है तो धन लाभ होने की संभावना रहती है. यहां आगे अलग-अलग परिस्थितियों में शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है- इसकी जानकारी दी जा रही है.

दाहिने कान पर शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है

शास्त्र में बताया गया है कि यदि शुक्रवार के दिन दाहिने कान पर छिपकली गिरती है तो यह शुभ संकेत देता है। यह स्वास्थ्य लाभ की ओर इशारा करता है। इसके अतिरिक्त यह आयु में वृद्धि का भी सूचक है।

शुक्रवार को बालों पर छिपकली गिरने से क्या होता है

सिर के बालों पर यदि शुक्रवार के दिन छिपकली गिरती है तो यह पूर्ण रूप से अशुभ माना जाता है। ऐसे में आपको सतर्क एवं सावधान रहने की आवश्यकता है। यह किसी दुर्घटना की ओर संकेत करता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह मृत्यु का संकेत देता है।

इन्हें भी देखें 👇👇


चेहरे पर शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है

यदि शुक्रवार के दिन किसी के चेहरे पर छिपकली गिरती है तो यह भी अच्छा माना जाता है। यह किसी निमंत्रण की ओर इशारा करता है। हो सकता है कि आपको किसी विशेष कार्य, समारोह या अनुष्ठान के लिए आपके किसी परिजन का निमंत्रण मिल जाए। 


शुक्रवार को गले में छिपकली गिरने से क्या होता है

गले में छिपकली का गिरना अच्छा माना जाता है। यह आपको प्रतिष्ठा एवं सम्मान दिलाने का प्रतीक है। निसंदेह आने वाले समय में आपको किसी बड़े मंच पर सम्मान मिलने वाला है। आपका यश बढ़ने वाला है।


शुक्रवार को दो छिपकली का एक साथ गिरना- मतलब

कभी-कभी छिपकलियां लड़ती रहती हैं। यदि ऐसे में दो छिपकली लड़ती हुई आपके ऊपर गिर जाती हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। यह ठीक ऐसा ही फल देता है। यह बताता है कि आपका किसी के साथ लड़ाई झगड़ा होने वाला है। अतः आपको सचेत रहने की आवश्यकता है।


दाहिने हाथ पर शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है

दाहिने हाथ पर भी छिपकली का गिरना शुभ फलदायक होता है। यह आर्थिक उन्नति की ओर संकेत करता है एवं अकस्मात धन लाभ होने की भी संभावना रहती है।


शुक्रवार को दोनो भौहों पर छिपकली गिरने से क्या होता है

यदि शुक्रवार के दिन दोनों भौहों पर छिपकली गिरती है तो यह अच्छा नहीं माना जाता है। आपको आर्थिक संकट हो सकता है। पैसों की चोरी या पैसों का नुकसान हो सकता है। अतः इस प्रकार की घटना के बाद आपको सचेत रहना जरूरी है।

इन्हें भी देखें 👇


छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए?

शास्त्र के अनुसार छिपकली गिरने के बाद कुछ विशेष कार्य अवश्य करने चाहिए। यदि शरीर के किसी भी अंग में छिपकली गिर जाए तो स्नान कर लेना चाहिए। आपके जिस किसी अंग पर भी छिपकली गिरी हो और यदि शास्त्र के अनुसार उसका फल अशुभ हो तो ऐसे में आपको दान करना चाहिए। 

छिपकली कौन से भगवान का रूप है?

शास्त्रों में छिपकली को महालक्ष्मी माता का स्वरूप भी बताया गया है। इसीलिए आपने घर के अंदर छिपकली अवश्य देखी होगी। इसको गृहगोधिका भी कहते हैं। यह अच्छी मानी जाती है किंतु छिपकली का शरीर पर गिरना अच्छे एवं बुरे दोनों प्रकार के परिणाम देता है।


प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में भारत की नंबर वन धार्मिक हिंदी वेबसाइट sanskritexam.com पर शुक्रवार को छिपकली गिरने से क्या होता है (Shukrawar Ko Chipkali Girna) इस विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार की उपयोगी जानकारी प्रदान की गयी। यदि अभी भी आपके मन में कोई सवाल हो तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here