Army Dharm Guru Vacancy 2026 | Indian Army Religious Teacher Vacancy

Army Dharm Guru RT JCO Vacancy 2026 – सम्पूर्ण जानकारी: Syllabus, Qualification, Documents, Selection Process

यदि आप भारतीय सेना में धार्मिक शिक्षक के रूप में सेवा देना चाहते हैं, तो Army Dharm Guru Vacancy 2026 आपके लिए सुनहरा अवसर है। भारतीय सेना द्वारा Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 (RT JCO) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न धर्मों के योग्य अभ्यर्थियों को Junior Commissioned Officer (Religious Teacher) के पद पर नियुक्त किया जाता है।

SanskritExam.Com वेबसाइट के इस लेख में आपको Army Dharm Guru Vacancy 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी दी जा रही है। — पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, Syllabus, Physical Test, Documents और आवेदन प्रक्रिया आदि।

Army Dharm Guru Vacancy 2026

Army Dharm Guru Vacancy 2026

पद का नाम: Junior Commissioned Officer (Religious Teacher)

भर्ती का नाम: Army Dharm Guru Vacancy 2026/Indian Army Religious Teacher Vacancy

आवेदन माध्यम: ऑनलाइन

परीक्षा प्रकार: Online Common Entrance Examination (CEE)

परीक्षा शुल्क: ₹250

आयु सीमा (Age Limit)

  • असैन्य अभ्यर्थी: 25 से 34 वर्ष
  • आयु गणना की तिथि: 01 जुलाई 2027
  • जन्म तिथि: 01 जुलाई 1993 से 01 जुलाई 2002 के बीच
  • सेवारत अभ्यर्थियों के लिए भी यही आयु सीमा लागू होगी।

इन्हें भी देखें 👇👇

NEET परीक्षा में 25 लाख घूस माँगता कर्मचारी

5 हजार में बेचा गया UGC NET का पेपर?

🎓 शैक्षणिक योग्यता (Qualifications)

Indian Army Religious Teacher Vacancy के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित है।

1️⃣ पंडित / पंडित (गोरखा)

संस्कृत में शास्त्री या आचार्य (UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)

साथ में कर्मकांड विषय मुख्य होना चाहिए

या

कर्मकांड में 1 वर्ष का डिप्लोमा

केवल BA/MA संस्कृत मान्य नहीं है।


2️⃣ ग्रंथी

किसी भी विषय में स्नातक

पंजाबी में “ज्ञानी (Gyani)”


3️⃣ मौलवी

किसी भी विषय में स्नातक

अरबी में आलिम या उर्दू में अदीब-ए-माहिर


4️⃣ पादरी

स्नातक

चर्च प्राधिकरण से ordained प्रमाणपत्र


5️⃣ बौद्ध भिक्षु

स्नातक

संबंधित मठ से अधिकृत प्रमाणपत्र

इन्हें भी देखें 👇👇

Army Dharm Guru Vacancy 2026 Syllabus
परीक्षा पैटर्न (CEE Exam Pattern)

यह ऑनलाइन परीक्षा है जो दो भागों में होगी:

पेपर           विषय          प्रश्न   अंक  समय

Paper I सामान्य ज्ञान 50 100 1 घंटा

Paper II धार्मिक विषय 50 100 1 घंटा

  • प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का
  • कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
  • कुल समय: 2 घंटे

न्यूनतम उत्तीर्ण अंक

  • Paper I और II में कम से कम 40% अंक आवश्यक
  • मेरिट केवल Paper II और Interview के आधार पर बनेगी


शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test – PFT)

1.6 किमी दौड़ – अधिकतम 8 मिनट

पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त समय प्रावधान

न्यूनतम शारीरिक मानक

लंबाई: 160 सेमी (श्रेणी अनुसार छूट)

छाती: 77 सेमी

वजन: आयु अनुसार निर्धारित


🏥 मेडिकल स्टैंडर्ड

  • शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ
  • 14 डेंटल पॉइंट्स आवश्यक
  • फ्लैट फुट, हाइड्रोसील, गंभीर दृष्टि दोष नहीं होना चाहिए
  • कॉन्टैक्ट लेंस की अनुमति नहीं

इन्हें भी देखें 👇👇

NEET परीक्षा में 25 लाख घूस माँगता कर्मचारी

5 हजार में बेचा गया UGC NET का पेपर?

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

Army Dharm Guru Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में होगी- 

  • ऑनलाइन पंजीकरण
  • Online CEE परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT/PMT)
  • मेडिकल परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • अंतिम मेरिट सूची


इंटरव्यू (Interview)

इंटरव्यू में 100 अंक

न्यूनतम 50% अंक आवश्यक

ग्रंथी पद के लिए कीर्तन क्षमता का परीक्षण


आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

  1. 20 पासपोर्ट साइज फोटो
  2. शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  3. निवास प्रमाणपत्र
  4. जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  5. चरित्र प्रमाणपत्र
  6. आधार कार्ड
  7. पैन कार्ड


आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाएँ

प्रोफाइल बनाकर लॉगिन करें

Army Dharm Guru Vacancy 2026 चुनें

आवेदन फॉर्म भरें

₹250 शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें

इन्हें भी देखें 👇👇


📌 महत्वपूर्ण बातें

आवेदन केवल एक बार करें

परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प नहीं

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा में प्रतिबंधित

केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र


प्रशिक्षण एवं नियुक्ति

चयनित उम्मीदवारों को:

6 सप्ताह का बेसिक प्रशिक्षण (किरकी, पुणे)

11 सप्ताह का विशेष धार्मिक प्रशिक्षण

सफल प्रशिक्षण के बाद नायब सूबेदार (Religious Teacher) के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।


अंतिम शब्द

Army Dharm Guru Vacancy 2026 उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा मौका है जो भारतीय सेना में धार्मिक शिक्षक के रूप में सेवा देना चाहते हैं। यदि आपके पास निर्धारित योग्यता और शारीरिक क्षमता है, तो Indian Army Religious Teacher Vacancy 2026 आपके लिए बहुत अच्छा है।

Post a Comment

0 Comments