सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना- शुभ या अशुभ (यहां जानें) | Sapne Me Khud Par Hamla Hote Dekhna

सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना = शुभ या अशुभ | Sapne Me Khud Par Hamla Hote Dekhna 🤔😳

स्वप्न जीवन का एक रहस्यमय विज्ञान है। सपनों का एक अलग ही संसार है। जहाँ व्यक्ति हकीकत में नहीं जा सकता वहाँ सपने में जा सकता है। जी हाँ, आपने भी शायद जिन्दगी में कभी खुशी भर देने वाले तो कभी रुला देने वाले, कभी डरावने सपने तो कभी हँसाने वाले सपने अवश्य देखे होंगे। 

कभी अमेरिका की सैर तो कभी हवाई जहाज की उड़ान- यह सब सपनों में बहुत आसानी से हो जाता है और पता भी नहीं चलता कि रातों रात कब हम अमेरिका से अपने बिस्तर पर वापस भी आ गये। वास्तव में स्वप्न एक अलग ही दुनिया है। स्वप्न अत्यंत वैज्ञानिक एवं रहस्यमय विषय है। 

प्राचीन काल से ही विभिन्न ऋषि-मुनियों ने स्वप्न शास्त्र पर गंभीर रहस्यमय चिंतन प्रस्तुत किया है। सपनों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी इस वेबसाइट पर निरंतर दी जा रही है। इसके अतिरिक्त हिंदू धर्म व सनातन धर्म के विभिन्न रहस्य, संस्कृत भाषा आदि विभिन्न प्रकार के रहस्यमय विषयों का प्रतिपादन एवं उनसे जुडी रहस्यमय एवं रोचक तथ्यात्मक भरपूर सामग्री यहां निरंतर उपलब्ध होती रहती है। 

आज "सपनों का मतलब" इस श्रृंखला में- सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना शुभ होता है या अशुभ ? सपने में खुद पर हमला होते हुए देखने का मतलब क्या होता है। इस विशेष सपने का स्वप्न फल एवं सटीक फल तथा वैज्ञानिक रहस्यमय तथ्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। 

यदि आपके साथ भी सपने में कभी हमला हुआ हो या सपने में किसी ने आप को मारा हो, सपने में किसी ने आप पर आक्रमण करने की कोशिश की हो अथवा कभी आपके साथ ऐसा सपना हो तो इसका अर्थ आपको अवश्य जानना चाहिए। 

अतः- सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना- इस भयंकर सपने का सटीक फल एवं वैज्ञानिक व रहस्यमयी जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़िए।


इसे भी दबाएँ-  जानिए- कालसर्प दोष को दूर करने का 1 रामबाण उपाय  💚

इसे भी दबाएँ-  जानिए, हैरान कर देने वाले- कामाख्या देवी मंदिर के रहस्य 💚


स्वप्न शास्त्र- एक रहस्यमय विज्ञान 😳

आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरे इंसान को रोजाना तरह तरह के सपने होते रहते हैं। कभी भयंकर डरावने सपने तो, कभी हंसाने वाले सपने, कभी रुलाने वाले सपने तो कभी घुमाने वाले सपने। 

तरह-तरह के सपने देखने का तरह तरह का फल भी होता है जो कि सीधा जीवन की हकीकत से जुड़ा हुआ होता है। जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया सपनों की एक अलग ही दुनिया है। सपनों का एक अलग ही संसार है‌। 

वैंसे आज हम स्वप्न शास्त्र की रहस्यमय वैज्ञानिकता को स्पष्ट नहीं करेंगे बल्कि - सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना- इस स्वप्न फल को स्पष्ट करेंगे। यदि आप स्वप्न शास्त्र की वैज्ञानिकता एवं रहस्यमय जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे पिछले आर्टिकल को पढ़ सकते हैं। 

पिछले आर्टिकल को पढ़ने से आपको स्वप्न शास्त्र व स्वप्नों से जुड़ी हुई स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो जाएगी। क्योंकि आजकल बहुत से लोगों का स्वप्न को लेकर एक भ्रम भी होता है। 

अतः सबसे पहले यही जान लेना आवश्यक है कि स्वप्न होता क्या है। दिनभर की भागदौड़ भरी जिंदगी के तनाव से, रात्रि में नाना प्रकार के विचार आना स्वाभाविक है। जिसको स्वप्न नहीं कहा जा सकता है। अतः स्वप्न को समझने के लिए पिछले आर्टिकल को अवश्य पढ़ें। 

एक विशेष बात- ब्रह्म मुहूर्त (शुबह चार बजे बाद) के सपने साक्षात शीघ्र फल देने वाले होते हैं। फल अच्छा या बुरा किसी भी प्रकार का हो सकता है जो कि सपनों पर निर्भर करता है। 

आइए जानते हैं, सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना शुभ होता है या अशुभ। इसका क्या सटीक फल है। एवं इसके पीछे क्या वैज्ञानिकता एवं रहस्य हैं ।


इसे भी दबाएँ-  जानिए, सोमवार व्रत के कुछ विशेष नियम- सोमवार व्रत के नियम 💚

इसे भी दबाएँ-  क्या औरतों को शनिदेव की पूजा करनी चाहिए या नहीं 💚


सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना शुभ या अशुभ 🤔

सपने में खुद पर हमला देखने का फल एक उत्तर में नहीं कहा जा सकता है क्योंकि सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना शुभ भी होता है और अशुभ भी। 

जी हाँ, इसको समझने के लिए बहुत सारी बातों का निर्धारण करना आवश्यक है। जैसे कि हमला किस चीज से हो रहा है। किसी इंसान से अथवा किसी जानवर से या किसी जीव से अथवा अलौकिक मायावी शक्ति से। 

इसके अलावा यदि कोई स्त्री सपने में खुद पर हमला होते हुए देखती है तो उसके लिए यह अक्सर शुभ होता है। वहीं एक पुरुष का सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना अशुभ माना जाता है। आइए, इसको समझने से पहले सपने में खुद पर हमला होते हुए देखने का सटीक फल जान लीजिए।


सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना - सटीक फल 😇

सामान्य रूप से सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना अशुभ माना जाता है। यह सपना किसी चेतावनी का प्रतीक है‌।  स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना यह भी बताता है कि व्यक्ति की कुछ गुप्त बातें सबके सामने प्रकट होने वाले हैं। 

अतः सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना बेकार माना जाता है। कुछ परिस्थितियों में खुद पर हमला होते हुए देखना शुभ भी माना जाता है। इसको विस्तार से समझने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहें।

सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना- मतलब


स्वप्न (सपने)



फल/मतलब


खुद पर हमला देखना-

अशुभ कष्ट का संकेत

चाकू से हमला देखना-

शुभ संकेत

साँप का हमला देखना-

धोखा खाना व अनिष्ट संकेत



चाकू से सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना 😳

सवाल- आदरणीय गुरु जी, मेरा नाम मीनाक्षी है। मैं 23 वर्ष की हूँ। कुछ दिनों पहले मुझे एक भयंकर सपना हुआ। मेरे किसी दुश्मन ने मुझ पर चाकू से हमला किया और सपने में हमला करते करते उसने मुझ पर चाकू लगा दिया। 

जैंसे ही वह चाकू मेरे सीने पर लगा तो मैं जोर से चीख पड़ी और इतने में सपना टूट गया। कृपया इस स्वप्न का सटीक फल एवं मेरा मार्गदर्शन करने की कृपा कीजिए।


जवाब- प्रिय मीनाक्षी जी, वैसे तो सपने में खुद पर हमला होते हुए देखना अशुभ ही माना जाता है लेकिन जब खुद पर कोई चाकू से अथवा तलवार से हमला कर रहा हो तो इस सपने का फल ठीक विपरीत होता है। 

जी हां, ऐसी स्थिति में आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं बल्कि यह आपके जीवन में खुशियां लाने वाला सपना है। यह सपना दर्शाता है कि यदि आपका किसी से किसी भी प्रकार का मतभेद या विवाद हुआ हो तो वह अब जल्दी सुलझने वाला है। इसके अतिरिक्त यह सपना आपके शत्रुओं के लिए हानिकारक होता है न कि आपके लिए।

सपने में खुद पर कुत्ते का हमला देखना

यदि किसी अवस्था में आपको कभी ऐसा सपना होता है कि आप पर कोई काला कुत्ता अथवा किसी भी रंग का कुत्ता हमला करने लग जाए। आपको काटने के लिए आने लग जाए तो यह सपना इस बात का संकेत करता है कि आने वाले दिनों में आप पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है। 

आपका कोई मित्र बंधु अथवा कोई प्रेमिका आदि आपको धोखा अथवा विश्वासघात के संकट में डाल सकते हैं। अतः ऐसे समय में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।


इसे भी दबाएँ-  पति पत्नी को किस दिशा में सोना चाहिए- जानिए वास्तु का गुप्त रहस्य 💚

इसे भी दबाएँ-  हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय एवं मंत्र 💚


सपने मे खुद पर सांप का हमला होते हुए देखना

यदि सपने में आपके साथ भी कुछ ऐसा हुआ हो या कभी हो जाए कि कोई सांप आकर आपके पीछे दौड़ने लगे। आपको काटने के लिए आप पर हमला करने लगे तो यह सपना भी अशुभ संकेत वाला माना जाता है। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना किसी पुरानी दुश्मन को उजागर करने का संकेत देता है। अर्थात आपको अपने किसी पुराने दुश्मन से सतर्क हो जाने की आवश्यकता है।


सपने में खुद पर घोड़े का हमला देखना

सपने में कोई घोड़ा हमला करने लग जाए तो यह इस बात का संकेत देता है कि आने वाले दो-तीन दिनों में उस व्यक्ति को किसी विशेष चीज से भय होने वाला है और यह स्वप्न भ्रम अर्थात संघ का को भी इंगित करता है। अर्थात बिना बात की कोई शंका हो जाना और उसके कारण बहुत बड़ा नुकसान हो जाना‌।


सपने में खुद पर छिपकली का हमला देखना

छिपकली का हमला सपने में शुभ माना जाता है। यह सपना यह दर्शाता है कि इन दिनों आप जिस वस्तु की बहुत ज्यादा इच्छा कर रहे हैं। वह आपको जल्द ही मिलने वाली है अथवा ज्ञान के विषय में यदि आपकी कोई जिज्ञासा है तो वह जल्द ही शांत होने वाली है।


सपने में खुद को किसी दूसरे पर हमला करते हुए देखना

सपने में आप किसी दूसरे व्यक्ति पर हमला कर रहे हो, उसे मारने की कोशिश कर रही हो अथवा अपने शत्रु को खत्म करने की कोशिश कर रहे हों तो यह सपना आपके लिए अच्छा नहीं माना जाता है। 

यह सपना बताता है कि आपके व्यवहार के कारण आपके लिए राई का पहाड़ बनने वाला है। अर्थात बहुत बड़ी मुसीबत आने वाली है। अतः ऐसे समय में आपको इन सपनों के मतलब से सतर्क होने की आवश्यकता है।

इसे भी दबाएँ-  हनुमान चालीसा के समझ लो रहस्य, हनुमान चालीसा परिचय, पुस्तक PDF 💚

इसे भी दबाएँ-  महामृत्युंजय मंत्र में छिपा है सभी समस्याओं का समाधान 💚

इसे भी दबाएँ-  सभी ग्रहों की शान्ति का अचूक असरदार उपाय 💚

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here