वकील बनने के फायदे- यहाँ देखें | Vakil Banne Ke Fayde

दोस्तों वर्तमान समय में भारत में 15 लाख से ज्यादा वकील हैं। क्योंकि वकील बनने में काफी फायदा है और जो वकील होते हैं वह बहुत अच्छा पैसा कमाते हैं। ऐसे में अगर आप भी वकील बनना चाहते हैं तो आप यह जानना जरूर चाहते होंगे कि वकील बनने के फायदे क्या क्या है।

क्योंकि कोई भी व्यक्ति वही काम करता है जिससे उसे फायदा हो। अगर आप वकील कैसे बने और वकील बनने से क्या फायदा है आदि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस वक्त बिलकुल सही जगह पर है। 


आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से वकील कौन होता है, वकील का काम क्या होता है, वकील कैसे बने और वकील बनने के फायदे क्या हैं आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। तो आप इन सब चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ इस आर्टिकल में अंत तक बने रहे। 


वकील कौन होता है (Advocate, Lawyer)

वकील वह व्यक्ति होता है जो किसी भी आम आदमी के दलितों को लीगल रूप से कोर्ट में पेश करता है। ताकि आम लोगों को न्याय मिल सके या फिर आम लोग को कोई तकलीफ हो रही है तो उनकी परेशानी का कोर्ट के तरफ से कोई समाधान निकाला जा सके। 


वकील आम आदमी के साथ-साथ किसी भी व्यक्ति के बातों को कोर्ट में रखने का काम करते हैं। उदाहरण से समझा जाए तो अगर किसी व्यक्ति पर किसी तरह का केस है और वह बेकसूर है तब वह अपनी बातों को वकील के माध्यम से कोर्ट में रख सकता है और अपने आप को निर्दोष साबित कर सकता है।

इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति कोई गुनाह किया है और उसे सजा नहीं मिल रही है तो पीड़ित परिवार भी अपने तरफ से वकील रख कर उसे सजा दिलवा सकता है। 

इन्हें भी देखें 👇👇

वकील का काम / Work Of Lawyer/ Advocate

मुख्य रूप से वकील का काम अपने क्लाइंट की बातों को कोर्ट में पेश करना है। कोर्ट में केस के पक्ष में जो भी कागजात तैयार करने होते हैं वह सारे कागजात वकील ही तैयार करता है और वकील ही क्लाइंट के परिवार को या फिर क्लाइंट को बताता है कि आपको क्या करना है जिससे आप केस जीतेंगे। 


वकील अगर किसी केस के पक्ष में कोर्ट गया है तो वह किसी भी तरह यह कोशिश करेगा कि आरोपी को सजा ना मिले और वह बेकसूर होकर बाहर आए। लेकिन अगर वकील विपक्ष के तरफ से गया है तो वह कोशिश करेगा कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाया जाए।

यानी कि वकील का मुख्य काम अपने क्लाइंट या फिर क्लाइंट के परिवार की बातों को कोर्ट में रखना है और विपक्षी को कोर्ट में हराना है। 


वकील कैसे बने / How To Become Lawyer

अगर आप वकील बनना चाहते हैं तो नीचे आपको स्टेट बाय स्टेट बताया जा रहा है कि आप वकील कैसे बन सकते हैं। 

  • सबसे पहले आपको किसी भी बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास करनी है। 

  • उसके बाद आपको किसी भी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करनी है। 

  • 12वीं के बाद आपको CLAT की परीक्षा पास करनी है और एलएलबी में अपना एडमिशन कराना है और एलएलबी का पूरा कोर्स कंप्लीट करना है। 

  • अगर आप 12वीं के बाद एलएलबी कोर्स करते हैं तो आपको 5 वर्षों का समय देना पड़ता है। 

  • आप 12वीं के बाद अगर एलएलबी कोर्स नहीं करते हैं और ग्रेजुएशन के बाद आपको एल बी कोर्स करने का ख्याल आता है। तो आप ग्रेजुएशन के बाद 3 साल का एलएलबी कोर्स कर सकते हैं।

  • जब आप एलएलबी कोर्स पूरा कंप्लीट कर लेंगे तो उसके बाद आप किसी वकील के असिस्टेंट के रूप में या फिर इंटर्न के रूप में काम कर सकते हैं और अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। 

  • जब आप इंटर्नशिप कंप्लीट कर लेते हैं तो उसके बाद आप वकील बन जाते हैं। 

  • इसके बाद आपको काफी अनुभव हो जाएगा और आप आसानी से किसी भी केस को हैंडल कर सकते हैं यानी कि आप वकालत कर सकते हैं। 


वकील बनने के फायदे/ Benefits of Lawyer

आइए हम नीचे वकील बनने से क्या क्या फायदे हैं के बारे में जानते हैं। 

  • वकील बनने का सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह है कि आपको कोर्ट के सभी नियम कानून और सभी केस मुकदमों के बारे में अच्छी तरह जानकारी प्राप्त हो जाएगी। 

  • इसके साथ-साथ आपको यह भी जानकारी प्राप्त हो जाएगी कि किस गुनाह के लिए कौन सी सजा मिल सकती है और किस धारा के तहत आपको कौन सी सजा मिलती है। 

  • जो लोग वकील होते हैं उन्हें समाज में काफी इज्जत मिलता है और उनकी प्रतिष्ठा हमेशा आम आदमी के मुकाबले अधिक रहती है। 

  • जो लोग वकील बनते हैं वह लोग केस के अनुसार काफी ज्यादा पैसे भी चार्ज करते हैं और अगर आप एक प्रसिद्ध वकील बन जाते हैं। तो आप अपने मन के अनुसार पैसे चार्ज कर सकते हैं और खूब पैसे कमा सकते हैं। 

  • अगर आप एक वकील बनते हैं तो आप थोड़ी गंभीर हो जाएंगे और आपकी व्यवहार में आम आदमी की व्यवहार के मुकाबले थोड़ी ज्यादा गंभीरता रहेगी। 

इन्हें भी देखें 👇👇

वकील का तनख्वाह कितना होता है/ Salary Of A Lawyer

भारत में औसतन सरकारी वकीलों को ₹445,861 सालाना दिया जाता है। यह राशि जगह के ऊपर या फिर वकील कैसा केस सॉल्व करता है इसके ऊपर घट या बढ़ सकता है। यह राशि वकील के योग्यता और उनके अनुभव पर निर्भर करता है। वकील जितना ज्यादा अनुभवी होगा और जितना ज्यादा योग्यता वाला होगा उसे उतना ही ज्यादा सैलरी मिलेगा। 


इसके अलावा जो प्राइवेट वकील होते हैं वह केस के अनुसार अपने क्लाइंट से चार्ज लेते हैं। जितना बड़ा केस रहेगा वह उतना ज्यादा रकम अपने क्लाइंट से लेते हैं या फिर उनके पास जितना ज्यादा अनुभव रहेगा वह अपने अनुभव के आधार पर भी अपने क्लाइंट से पैसे लेते हैं। 


निष्कर्ष

आज हमने आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से वकील बनने के फायदे के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा हमने आपको इस आर्टिकल में वकील कौन होता है, वकील का काम क्या होता है और वकील कैसे बने आदि के बारे में भी जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और इस आर्टिकल को पढ़कर आप जान चुके होंगे कि वकील का तनख्वाह कितना होता है। 


अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया और इस आर्टिकल में दी गई सारी जानकारी अच्छे से समझ में आ गई तो आप इसे अपने मित्रों के साथ साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here