डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें- Full Guide 🤔| Doctor Banne Ke Liye 10th Ke Baad Kya Kare

दसवीं के बाद ही करियर चुनने का प्रेशर बच्चों पर बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर बनने के लिए दसवीं के बाद क्या करें एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।

आज के समय में लगभग सभी विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग के बाद डॉक्टरी सबसे प्रचलित करियर विकल्प है। वर्तमान समय में भारतीय विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर का प्रोफेशन दूसरा सबसे प्रचलित करियर विकल्प बन गया है।

अधिकांश बच्चे 10वीं से डॉक्टर बनने का सपना देखने लगते है, क्योंकि दसवीं के बाद किसी खास विषय को चुनकर करियर बनाने का विकल्प सामने आता है। 

हम सब जानते हैं कि डॉक्टर बनने के लिए दसवीं के बाद साइंस विषय का चयन करना चाहिए। मगर इसके अलावा भी बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो 10वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थी को मालूम होनी चाहिए। 

अगर आप भी Doctor Banne Ke liye 10th Ke Baad Kya Kare को लेकर परेशान है तो इस लेख में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

दसवीं के बाद डॉक्टर बनने के लिए क्या करना पड़ेगा?

डाॅक्टर एक बहुत ही अच्छा पद है। यह भारत की बेहतरीन Best Jobs में से एक है। इसीलिए बहुत सारे बच्चे डॉक्टर बनने का सपना बचपन से देखते हैं। दसवीं से पहले तक यह केवल बच्चों की बात होती है मगर 10th की बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद सवाल आता है कि डॉक्टर बनने के लिए दसवीं के बाद कौन सा विषय लेना पड़ेगा? इसका जवाब है साइंस (विज्ञान)।

आपको बता दें कि डॉक्टर बहुत अच्छा प्रोफेशन है इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पढ़ना होगा और ह्यूमन लाइफ को अच्छे से समझना होगा। ऐसे में साइंस लेकर अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखना होगा।  

हम सब जानते हैं कि दसवीं के बाद विज्ञान तीन हिस्सों में बट जाता है – भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान। डॉक्टर का कार्य जीव जंतुओं के चिकित्सा और स्वास्थ्य से जुड़ा होता है इस वजह से उन्हें जीव विज्ञान की खास तौर पर पढ़ाई करनी पड़ती है। 

दसवीं के बाद आपको साइंस स्ट्रीम को चुनना है मगर उसमे एक विषय जीव विज्ञान रखना है और गणित आप ऑप्शनल के रूप में रख सकते है या उसके बिना भी आगे पढ़ाई कर सकते हैं।

इन्हें भी देखें 👇👇

डॉक्टर बनने के लिए कौन सी परीक्षा पास करनी होगी?

डॉक्टर बनने के लिए कोई परीक्षा नहीं होती है। डॉक्टर का मतलब चिकित्सक होता है जिसका काम जीव के बीमारी का इलाज करना होता है।

इसका मतलब डॉक्टर बनने के लिए आपको बीमारी का इलाज करने आना चाहिए जिसके लिए आपको MBBS या BDS जैसे कोर्स करने होंगे।

मेडिकल के इन कोर्स को भारत के सबसे बेहतर कॉलेज से करने के लिए NEET की परीक्षा पास करनी होती है। 

नीट की परीक्षा पास करने के बाद आपको भारत के सबसे अच्छे कॉलेज से मेडिकल कोर्स करने का मौका मिलता है और अच्छी जगह पर डॉक्टर का पद मिल सकता है।

NEET की परीक्षा पास करने के बाद 5 साल में एमबीबीएस की कोर्स करनी पड़ती है। इसके बाद अलग-अलग प्रकार के डॉक्टर होते हैं अगर आप किसी एक अंग के स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनना चाहते है तो उसके लिए 3 साल की MD डिग्री अलग से करनी होती है।

इन्हें भी देखें 👇👇

NEET की परीक्षा का सिलेबस क्या होता है?

जैसा कि हमने आपको बताया नीट की परीक्षा पास करने के बाद आपको भारत के AIMS College में एडमिशन मिलता है। इस वजह से इस परीक्षा को पास करने के लिए लाखों लोग दिन रात एक करके पढ़ाई करते है।

अगर हम नीट परीक्षा के सिलेबस की बात करें तो इसका सवाल मुख्य रूप से 11वी और 12वीं के रसायन विज्ञान भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान से पूछा जाता है। आपको 11वीं और 12वीं के फिजिक्स केमेस्ट्री बायोलॉजी के पूरे किताब को अच्छे से पढ़ना है और कुछ एक्स्ट्रा भी पढ़ना पढ़ता है।

इन सब के बाद जब आप नीट की परीक्षा पास कर लेंगे तब AIIMS College में आपका एडमिशन हो सकता है और उसके बाद MBBS, BHMS, BDS, जैसे कोर्स को करने के बाद आप डॉक्टर बन जाएंगे।

डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें?– कौन सा विषय चुने

डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले आपको 10 वीं कक्षा अच्छे से पास करनी होगी। इसके बाद 11वीं और 12वीं में विज्ञान स्ट्रीम चुनना होगा और PCB अर्थात फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय का चयन करना होगा। 

डॉक्टर बनने के लिए गणित विषय की कोई जरूरत नहीं होती है मगर कुछ विद्यार्थी गणित विषय को ऑप्शनल के रूप में लेते है। डॉक्टर बनने के लिए दसवीं के बाद आप का मेन सब्जेक्ट भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान होगा। 

इसके अलावा बाकी आपके ऑप्शनल होंगे जो आपके 11वीं 12वीं के स्कूल और कॉलेज पर निर्भर करते हैं।

12वीं के बाद बच्चे नीट की परीक्षा दे सकते है। नीट की परीक्षा में इंटर का सिलेबस बहुत ज्यादा मायने रखता है इस वजह से दसवीं के बाद फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी आपको 11वीं 12वीं में बहुत अच्छे से पढ़ना है। 

इसके साथ ही बच्चों को यह भी समझना चाहिए कि अगर आप नीट की परीक्षा पास नहीं करते हैं तो इसके केवल इतना मतलब है कि आप भारत के टॉप कॉलेज में एडमिशन नहीं ले सकते है।

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि नीट परीक्षा पास नहीं करने पर आप डॉक्टर नहीं बन पाएंगे। डॉक्टर बेटे के लिए आप किसी दूसरे कॉलेज से डिग्री प्राप्त कर सकते हैं।

डॉक्टर बनने के लिए कितना मार्क्स लाना होता है?

विद्यार्थियों के मन में यह भी बड़ा प्रश्न होता है कि आखिर डॉक्टर का करियर शुरू करने के लिए उन्हें किस सब्जेक्ट में कितना मार्क्स लाना होता है। आपको बता दें कि किसी भी कार्य के लिए सब्जेक्ट के मार्क्स को निर्धारित नहीं किया गया है।

अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आपको केवल डॉक्टर का कोर्स करना है इसके लिए आपको कुछ परीक्षा पास करके मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेना होगा। इस पूरी प्रक्रिया में केवल दसवीं और बारहवीं कक्षा को पास करना अनिवार्य है इसमें किसी भी निर्धारित परसेंटेज या मार्क्स को नहीं रखा गया है।

अच्छे जगह से डॉक्टरी का कोर्स करने के लिए और अपने आने वाले जीवन में नए रास्तों को खोलने के लिए NEET की परीक्षा जरूरी है जिसे देने के लिए 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक लाना होगा। 

इसके बाद NEET परीक्षा का एक cut off तय किया जाता है, जो हर साल बदलते रहता है। आपको निर्धारित कट ऑफ जीतना मार्क्स लाना होता है तभी आप एक अच्छे कॉलेज में एडमिशन करा पाएंगे।

इन्हें भी देखें 👇👇

डॉक्टर कैसे बने, Doctor Kaise Bane

अगर आप डॉक्टर के रूप में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए निर्देशों का दिशा निर्देश अनुसार पालन करना होगा.

  • सबसे पहले विद्यार्थी को अच्छे अंक के साथ दसवीं की परीक्षा पास करनी है।
  • दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद 11वीं और 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय की पढ़ाई शुरू करनी है।
  • इसके बाद AIIMS कॉलेज में एडमिशन लेने हेतु नीत की परीक्षा पास करनी है।
  • उसके बाद अपने द्वारा चयनित कॉलेज में आपको डॉक्टरी का कोर्स को पूरा करना है।
  • किसी क्षेत्र के स्पेशलिस्ट डॉक्टर बनने के लिए एमडी का कोर्स पूरा करना है।
  • इसके बाद आप किसी कंपनी या किसी हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर कार्य कर सकते है।

डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

किसी भी बच्चे का डॉक्टर बनने का सपना लोगों का इलाज करना और अच्छा पैसा कमाने के कारण होता है। तो आपको बता दें कि डॉक्टर एक ऐसा प्रोफेशन है जिसकी तनख्वाह उसकी प्रचलिता पर निर्भर करती है।

अगर आप एक बड़े अस्पताल में डॉक्टर बनते हैं तो ₹10,0000 से ₹200000 हर महीने की कमाई हो सकती है। 

इसके अलावा आप खुद का क्लीनिक भी शुरू कर सकते हैं जिस क्लिनिक के जरिए आप जगह और प्रचलिता के हिसाब से खूब सारा पैसा कमा सकते है।

डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें- निष्कर्ष

आज इस लेख में हमने आपको सरल शब्दों में डॉक्टर बनने की प्रक्रिया के बारे में समझाया है। हाल ही में दसवीं पास विद्यार्थियों के लिए डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें जैसे महत्वपूर्ण सवाल का जवाब दिया गया है।

अगर इस लेख को पढ़ने के बाद डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें और डॉक्टर बनने के लिए कौन सा विषय चुनना चाहिए जैसे महत्वपूर्ण सवाल का जवाब सरल शब्दों में प्राप्त कर पाए है तो इसे अपने मित्रों के साथ भी साझा करें साथी अपने सुझाव और विचार कमेंट में बताना ना भूलें।

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here