मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं - ये हैं 10 असरदार तरीके | पढाई में मन लगाने का आसान तरीका

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं - ये हैं 10 असरदार तरीके, पढ़ाई में मन न लगने का कारण व पढाई में मन लगाने का आसान तरीका

पढ़ाई जीवन का एक महत्वपूर्ण विषय है। पढ़ाई किसी भी प्रकार की हो सकती है फिर चाहे वह आपकी किसी परीक्षा के लिए हो या जीवन के पहलुओं से जुड़ी हुई हो। बात यह है कि हमारे बहुत सारे सदस्य लगातार यह सवाल बहुत ज्यादा मात्रा में पूछ रहे है कि 

  • मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं 
  • प्लीज मुझे बताइए कि पढ़ाई में मन लगाने का आसान तरीका क्या है? 
  • गूगल मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता मैं क्या करूं
  • सर प्लीज मुझे बताइए कि मेरा पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता
  • सर जी, कॉलेज की पढ़ाई में मेरा मन नहीं लगता मैं क्या करुं
  • मैं SanskritExam. Com वेबसाइट से यह पूछना चाहता हूँ कि ऐंसा क्या करें कि पढ़ाई में मन लगें
  • सर जी, मेरा जी ना लगे पढ़ाई में , मेरा मन ना लगे पढ़ाई में , मैं क्या करुं?


इस तरह के सैकड़ों सवाल रोजाना हमसे पूछे जा रहे हैं। गौरतलब है कि यह पढ़ाई में मन ना लगने का मुद्दा एक बहुत बड़ी आम समस्या हो चुकी है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पढ़ाई में मन लगाने के बेहतरीन आसान तरीके बता रहे हैं। 

यकीन मानिए, अगर आप इस आर्टिकल को अंत तक अच्छे ढंग से ध्यान से पढ़ते हैं तो आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आज से ही पढ़ाई करने के लिए बेताब हो जाएंगे और आपका पढ़ाई में मन जरूर लगने लगेगा। 

प्रिय पाठकों भारत की नंबर वन इस SanskritExam. Com वेबसाइट में आप सभी का तहेदिल से स्वागत है। आज हम आप सभी का स्पेशल सवाल- मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं इसका निदान करने जा रहे हैं। 

यहां इस आर्टिकल में आपको पढ़ाई में मन लगाने के प्रैक्टिकल और चमत्कारी आसान तरीके बताए जा रहे हैं। अतः यदि आप भी एक विद्यार्थी हैं अथवा आप कोई भी हों और पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए अत्यंत उपयोगी है। 

पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता है और पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र क्या है (Padhai me man nahi lagta to kya kare) यानी कि पढ़ाई में मन लगाने के तरीके क्या है न केवल पढ़ाई में बल्कि आप किसी भी काम में मन को कैसे लगाएं इसके लिए भी यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ज्यादा उपयोगी होने वाला है। अतः इस आर्टिकल को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें। 


पढ़ाई में मन न लगने का कारण क्या है?

प्यारे दोस्तों, सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा कि पढ़ाई में मन ना लगने के पीछे क्या मुख्य कारण है। उसके बाद हम आपको पढ़ाई में मन लगाने के तरीके बताएंगे। 

आजकल की इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में पढ़ाई में मन न लगना एक आम समस्या बन चुकी है। आजकल  लोग नेचर अर्थात प्रकृति से इतने दूर जा रहे हैं कि उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है फिर पढ़ाई में मन न लगना तो आम बात ही है। पढ़ाई में मन ना लगने के कुछ मुख्य कारण निम्नलिखित हैं

  • मन का अशांत होना
  • अत्यधिक टीवी देखना
  • मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल
  • गलत संगति होना
  • शोर-शराबे का माहौल
  • पढ़ाई में रुचि ना होना


उपरोक्त पढ़ाई में मन न लगने के कुछ विशेष कारण हैं। इनके अलावा भी बहुत सारे कारण हो सकते हैं। आजकल लोग टेक्नोलॉजी का ही बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। पहले लोग पढ़ाई करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करते थे जिससे कि उनकी रूचि और बढ़ने लगती थी और परिणाम स्वरूप पढ़ाई में खूब मन लगता था। 

आजकल परिस्थिति कुछ इसके विपरीत है। अब सवाल यह उठता है कि ऐंसा क्या करें कि पढ़ाई में मन लगे, padhai me man kaise lagaye, पढ़ाई में मन लगाने का आसान तरीका क्या है या फिर क्या कोई चमत्कारिक पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र है? इन सभी सवालों का जवाब अब हम आपको आगे दे रहे हैं। 

यदि आपका भी पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो यहां बताए गए पढ़ाई में मन लगाने के बेहतरीन तरीके आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हैं। आइये, जानते हैं कि पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं - ये हैं 10 असरदार तरीके | पढाई में मन लगाने का आसान तरीका


इन्हें भी देखें 👇

Click- UPSC Topper श्रुति शर्मा की सफलता के राज

Click- इस मंत्र में है- दुनिया की हर समस्या का समाधान

Click- नौकरी पाने के लिए किस देवता की पूजा करें

Click- आखिर कैंसे हुई थी राधा की मृत्यु- सच

Click- गरुड़ पुराण के अनसुलझे रहस्य व नियम


मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं - उपाय

यहां हम आपको पढ़ाई में मन लगाने के विभिन्न तरीके बता रहे हैं। सबसे पहले हम आपको कुछ आसान प्रैक्टिकल तरीके बताएंगे। इसके अलावा यदि आपकी स्मरण शक्ति बहुत कमजोर है, आपको पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है....

आप पढ़ाई में मन लगाने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी आपका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो उसके लिए हम आपको कुछ चमत्कारिक तरीके भी बताएंगे। आइए सबसे पहले जानते हैं पढ़ाई में मन लगाने के कुछ विशेष आसान तरीके

  • अपना लक्ष्य बनाएं
  • सही field का चुनाव

  • टाइम टेबल सेट करे

  • Syllabus को समझें

  • सही जगह चुनें

  • खुद को मोटिवेट करें
  • पढने का सही तरीका
  • Notes बनाकर पढें

  • Group Study भी करे

  • मेडिटेशन व प्रणायाम करें


अपना लक्ष्य बनाएं

सबसे पहले आपको पढ़ाई करने के लिए एक लक्ष्य तय करना होगा। आप पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं। पढ़ाई से आपके जीवन में क्या होने वाला है। आप क्या बनना चाहते हैं। आपके पास इन सभी सवालों का जवाब जरूर होना चाहिए। इसके बाद आपको अपना एक सही गोल सेट करना होगा। यह पढ़ाई में मन लगाने का सबसे पहला प्रैक्टिकल तरीका है।


सही field का चुनाव

पढ़ाई में मन लगाने से पहले तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि क्या आपने पढ़ाई के लिए सही फील्ड चुना है। आप जिस विषय की पढ़ाई कर रहे हैं, क्या वह आपके लिए सही है। क्या थोड़ा सा भी आपको उसमें इंटरेस्ट है, क्या वह आपके भविष्य से जुड़ा हुआ है। 

इसीलिए यह बहुत जरूरी है कि आपको अपना सही फील्ड चुनना होगा। उदाहरण के लिए यदि आपको Science पढ़ना बहुत ज्यादा पसंद है और आप किसी कारणवश Geography को सब्जेक्ट के रूप में लेते हैं तो निसंदेह यहां आपका मन न लगना आम बात है। अतः सही फील्ड का चयन करें।


टाइम टेबल सेट करे

जब आपका लक्ष्य सीधा और स्पष्ट हो तो अब आपको अपनी पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल तैयार करना होगा। यह बहुत जरूरी है और इससे ज्यादा जरूरी है कि इस टाइम टेबल को रोज फॉलो करना। आप किस फील्ड की पढ़ाई कर रहे हैं, आप किस विषय में निपुण बनना चाहते हैं आपको उसके लिए उस विषय को देखते हुए अपने दिन का कुछ हिस्सा टाइम टेबल सेट करके तैयार करना होगा और रोजाना इसे फॉलो भी करना होगा।


Syllabus को समझें

पढ़ाई में रुचि पैदा करने के लिए आपको टाइम टेबल बनाने के बाद अपने सिलेबस को अच्छे से समझना होगा। आप किस कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, वह कोर्स या उस कक्षा का सिलेबस आपको अच्छे से समझना होगा और उसको समझते हुए हर एक टॉपिक का टाइम टेबल तैयार करना होगा। इसके लिए आप सबसे पहले सरल टॉपिक्स को एक तरफ रख सकते हैं और कठिन टॉपिक्स को दूसरी तरफ। इस तरह आपको पढ़ने में रुचि होने लगेगी।


सही जगह चुनें

यदि आप किसी गंदी जगह पर या शोर-शराबे में या गलत संगति के बीच में पढ़ाई करने की कोशिश कर रहे हैं तो जाहिर है पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। अतः यह बहुत जरूरी है कि आपको पढ़ाई में सही से मन लगाने के लिए सही जगह का चुनाव करना होगा। आप को शांत वातावरण ढूंढना होगा। खुले हवादार कमरे में आपको पढ़ाई करनी चाहिए या प्रकृति के बीच में पढ़ाई कर सकते हैं। यह आपके मन को बहुत ज्यादा प्रभावित करता है।

इन्हें भी देखें 👇

Click- छात्रों के लिए पढाई का शक्तिशाली मंत्र

Click- घबराहट व डर को दूर करने का मंत्र

Click- ब्लड प्रेशर को कम करने का अचूक मंत्र

Click- पढाई में मन लगाने का अद्भुत मंत्र


खुद को मोटिवेट करें

जब कभी आपका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा हो तो आप तुरंत अपने आप को मोटिवेट करना शुरू कर दें। आप अपनी पिछली कामयाबियों को देखकर अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं अपने बड़े-बड़े सपनों के बारें में सोचकर अपने आप को मोटिवेट कर सकते हैं। 

खुद को मोटिवेट करने के लिए आप अपने फील्ड में सफल हुए लोगों की बायोग्राफी भी पढ़ सकते हैं। अतः यह बहुत जरूरी है कि पढ़ाई में मन लगाने के लिए अपने आप को मोटिवेट भी करते रहें।


पढने का सही तरीका

इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पढ़ाई करने का तरीका क्या है। कई लोग बिस्तर पर पढ़ाई करते हैं तो कुछ लोग सोते-सोते किताब खोल देते हैं जो कि बिल्कुल ही गलत है। 

आपको पढ़ाई करने के लिए स्पेशल किसी चेयर पर बैठकर टेबल के सामने अपने आप को ऐसा फील कराना चाहिए कि मैं पढ़ाई करने के लिए तैयार हो चुका हूं और जहां में बैठा हूं वह केवल पढ़ाई करने का स्थान है। अतः आप को पढ़ने का सही तरीका जरूर मालूम होना चाहिए और इसे अपनाना चाहिए।


Notes बनाकर पढें

कभी-कभी केवल पढ़ाई करने से मन हटने या बोर होने लगता है। ऐसे में आपको पढ़ाई करते वक्त अपने पास एक नोटबुक भी जरूर रखनी चाहिए और अपनी पसंदीदा बातों को और आवश्यक बिंदुओं को उस में नोट करते रहना चाहिए। आपको पढ़ाई के नोट्स भी बनाने चाहिए और सरल डायग्राम में इन्हें सजाना चाहिए। इससे आपको पढ़ाई करने में बहुत ज्यादा रुचि होने लगेगी।


Group Study भी करें

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं - जी हां, यदि आपके साथ भी यही समस्या है तो इसका एक बहुत बड़ा आसान तरीका है कि आप जो भी विषय पढ़ रहे हैं। आपको इससे जुड़े हुए सवाल अपने दोस्तों से पूछने हैं। उनके साथ में चर्चा करनी है या आप इसको ग्रुप स्टडी का भी नाम दे सकते हैं। 

आपको पढ़ने वाले लड़कों के साथ में रहना है और उनके साथ में अपने विषय की खूब चर्चा करनी है जो विषय आपको आता है, उससे खूब सवाल पूछने हैं। इससे आपका पढ़ाई में interest बढ़ने लगेगा।


मेडिटेशन व प्रणायाम करें

पढ़ाई में मन ना लगने की समस्या को दूर करने के लिए अथवा किसी भी काम में यदि आपका मन ना लग रहा हो तो उसके लिए यह तरीका बहुत ज्यादा फायदेमंद है। रोजाना कुछ समय के लिए मेडिटेशन एवं प्राणायाम जरूर करें। 

विशेष परिस्थिति में जब आप पढ़ाई करना शुरू करते हैं तो उससे पहले भी आप थोड़ा सा ध्यान लगा सकते हैं। अपने मन को एकाग्र करने की कोशिश करें और कुछ देर तक 8 से 10 प्राणायाम करें। इससे आपको तुरंत ही चमत्कार देखने को मिलेगा। आपका मन बिल्कुल शांत हो जाएगा और पढ़ाई में मन या अपने किसी भी काम में मन अच्छे से लगने लगेगा।


इन्हें भी देखें 👇

Click- UPSC Topper श्रुति शर्मा की सफलता के राज

Click- इस मंत्र में है- दुनिया की हर समस्या का समाधान

Click- नौकरी पाने के लिए किस देवता की पूजा करें

Click- आखिर कैंसे हुई थी राधा की मृत्यु- सच

Click- गरुड़ पुराण के अनसुलझे रहस्य व नियम

Click- असम कामाख्या मंदिर की होश उड़ाने वाली बातें

Click- राशि के हिसाब से किसको कौन सा व्रत करना चाहिए?


पढ़ाई में तेज कैसे हो?

पढ़ाई में तेज होने के लिए क्या करें, क्या मैं भी पढ़ाई में तेज हो सकता हूं, क्या मैं भी टॉपर बन सकता हूं, मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता है। यदि आपने पढाई में मन लगाने के हर तरीके अपना लिए हैं और उसके बाद भी मन नहीं लगता है या फिर आपकी याददाश्त भी बहुत कमजोर है तो फिर आपको कुछ इन विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  • आपको सुबह उठकर ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करने का अभ्यास करना होगा।
  • मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का सहारा जरूर लेना होगा।


इसके अलावा यदि आप पढ़ाई में तेज कैसे हो- इसके लिए चमत्कारिक शक्तिशाली मंत्र जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें- पढ़ाई में मन लगाने का चमत्कारिक मंत्र

यह ☝ पढ़ाई में मन लगाने का बहुत ही चमत्कारिक मंत्र है, जिसका रोज प्रातः काल जप करने से कुछ ही दिन में चमत्कार देखने को मिलते हैं।


टॉपर लोग कैसे पढ़ते हैं?

एक टॉपर छात्र की पढ़ाई करने के तरीके में और एक सामान्य छात्र की पढ़ाई के तरीके में कुछ खास अंतर नहीं होता है। बस अंतर होता है तो दृढ़ इच्छाशक्ति एवं लक्ष्य प्राप्ति का। टॉपर लोग अपना लक्ष्य बिल्कुल अपने सामने रखते हैं। 

टॉपर लोगों की पढ़ाई करने के तरीके में एक विशेष बात होती है जोकि Continuity (निरंतरता) है। जी हां, एक टॉपर छात्र की दिनचर्या का एक विशेष पहलू है कि वह निरंतर एक टाइम टेबल के साथ पढ़ाई करता है। 

यदि आप भी टॉपर बनना चाहते हैं तो बस आपको यही एक सूत्र अपनाना होगा। इसके लिए आपको सफलता की सबसे बड़ी कुंजी यानी मेहनत करनी होगी। 


प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं (padhai me man kaise lagaye) , ऐंसा क्या करें कि पढ़ाई में मन लगे , पढ़ाई में मन लगाने का आसान तरीका , पढ़ाई में मन लगाने का मंत्र (Padhai me man nahi lagta to kya kare) पढ़ाई में मन नहीं लगता तो क्या करना चाहिए इत्यादि पढ़ाई में मन ना लगने से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी एवं पढ़ाई में मन लगाने के उपाय बताए गए। 

हमें उम्मीद है कि आपने यह आर्टिकल ध्यान पूर्वकपढ़ा होगा और आप पढ़ाई में मन लगाने के लिए दिए गए इन टिप्स का जरूर अनुसरण करेंगे। 

इन्हें भी देखें 👇

Click- हिंदी व्याकरण सीखें - आसानी से (संज्ञा)

Click- संधि को पहचानने की ट्रिक व नोट्स

Click- समास के प्रकार पहचानें- आसानी से


इसके अलावा यदि आप किसी भी अन्य प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं तो आप इस वेबसाइट के मेनू बार अथवा होम पेज में जाकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज में जाकर आप हमसे डायरेक्ट कांटेक्ट भी कर सकते हैं। धन्यवाद।

Post a Comment

1 Comments

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here