UPSC Topper- Shruti Sharma Biography, Age, Education, Family In Hindi | श्रुति शर्मा- जीवन परिचय

UPSC Topper - Shruti Sharma Biography, Age, Education, Family In Hindi | श्रुति शर्मा- जीवन परिचय

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन अर्थात संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा वर्ष 2021 की यूपीएससी परीक्षा में श्रुति शर्मा ने पहली रैंक के साथ टॉप किया है। श्रुति शर्मा कौन है , श्रुति शर्मा की उम्र कितनी है , श्रुति शर्मा ने पढ़ाई कहां से की , श्रुति शर्मा कहां की रहने वाली है श्रुति शर्मा की सफलता के पीछे क्या राज है। 

श्रुति शर्मा के जीवन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी आज के इस आर्टिकल में हम आपको देने जा रहे हैं। जी हां, यदि आप UPSC Topper 2021 - Shruti Sharma Biography - Age, Education, Family, Lifestyle, Strategy, Success Secrets इत्यादि श्रुति शर्मा का संपूर्ण जीवन परिचय पढ़ना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिए। 

यहां श्रुति शर्मा की मोटिवेशनल बायोग्राफी दी गई है। श्रुति शर्मा ने कैसे बहुत कम उम्र में दूसरे ही अटेम्प्ट में यूपीएससी की परीक्षा में पहली रैंक के साथ टॉप किया है। इसके पीछे क्या राज हैं। श्रुति शर्मा ने खुद सफलता का राज क्या बताया। 

इसकी सारी जानकारी नीचे दी गई है। आइए जानते हैं यूपीएससी टॉपर 2021 श्रुति शर्मा की जीवनी (UPSC Topper 2021 - Shruti Sharma Biography - Age, Education, Family, Lifestyle, Strategy, Success Secrets)


UPSC Topper - Shruti Sharma Biography - श्रुति शर्मा की जीवनी

श्रुति शर्मा की मोटिवेशनल बायोग्राफी अर्थात जीवन परिचय को पढ़कर आपके अंदर भी जरूर अपने लक्ष्य को पाने की बेताबी हो जाएगी। जी हां, श्रुति शर्मा ने हाल ही में 2021 की यूपीएससी परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। 

अर्थात पूरे भारत में उन्होंने इस परीक्षा में टॉप किया है। यूपीएससी की परीक्षा भारत की सभी परीक्षाओं में से सबसे कठिन मानी जाती है। आइए जानते हैं। श्रुति शर्मा कौन है श्रुति शर्मा का पूरा जीवन परिचय - बायोग्राफी


श्रुति शर्मा कौन है ? Who Is Shruti Sharma

संघ लोक सेवा आयोग अर्थात यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा आयोजित 2021 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली, पहली रैंक लाने वाली श्रुति शर्मा यूपीएससी परीक्षा 2021 की टॉपर है‌।  

मूल रूप से यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा का घर उत्तर प्रदेश के बिजनौर इलाके में है। जी हां, श्रुति शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर क्षेत्र में धामपुर की रहने वाली है। वर्तमान में श्रुति शर्मा काफी समय से दिल्ली में रहती हैं। 


यूपीएससी टाॅपर श्रुति शर्मा का जन्म - Shruti Sharma Birth

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2021 में टाॅप करने वाली श्रुति शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के बिजनौर (धामपुर) इलाके में हुआ। श्रुति शर्मा का जन्म सन 1996 में हुआ था। 


श्रुति शर्मा की उम्र - Shruti Sharma Age

सन 1996 से लेकर के साल 2022 तक श्रुति शर्मा की उम्र 26 साल हो चुकी है। श्रुति शर्मा ने अपनी कम ही उम्र में यूपीएससी की परीक्षा में सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है।


श्रुति शर्मा के माता-पिता / Shruti Sharma Family

2021 की संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाली श्रुति शर्मा के परिवार की बात करें तो इनका परिवार बिजनौर उत्तर प्रदेश में ही रहता है। श्रुति शर्मा के घर में सभी लोग पढ़े लिखे हैं।

श्रुति शर्मा की नानी का सपना था कि उनके घर में कोई आईएएस बने। इसके लिए श्रुति शर्मा की नानी ने श्रुति शर्मा की मां को आईएएस बनने के लिए काफी प्रेरित किया लेकिन वह नहीं हो पाया। परंतु आज श्रुति शर्मा ने अपने परिवार वालों को बहुत ज्यादा खुश कर दिया है और देश के लिए एक गौरव स्थापित कर दिया है।


इन्हें भी देखें 👇

Click- जनरल CDS विपिन रावत की बायोग्राफी

Click- UPSC आदि परीक्षाओं का सिलेबस PDF

Click- UGC NET Paper 1 Mock Test 2022

Click- UGC NET Paper 1 Notes In Hindi

Click- UGC NET Previous Papers- Paper 1

Click- सैकडों मनपसंद PDF डाउनलोड करें

Click- सभी परीक्षाओं हेतु सैकड़ों फ्री Mock Test


श्रुति शर्मा की पढाई (शिक्षा) - Shruti Sharma Education

श्रुति शर्मा ने अपने बचपन से ही पढाई की शुरुआत दिल्ली में की। श्रुति शर्मा की Class 5th तक की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में एक कैंब्रिज प्राइमरी स्कूल से हुई। इसके बाद यूपीएससी टाॅपर श्रुति शर्मा ने दिल्ली में ही एक- सरदार पटेल विद्यालय से अपनी 12वीं तक की पढाई पूरी की। 


श्रुति शर्मा की उच्च शिक्षा - Higher Education

श्रुति शर्मा ने उच्च शिक्षा में अपनी पढाई की शुरुआत दिल्ली में ही की। दिल्ली विश्वविद्यालय के अन्तर्गत सेंट स्टीफेंस कॉलेज से श्रुति शर्मा ने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी की। 

इसके बाद यूपीएससी परीक्षा टाॅपर 2021 श्रुति शर्मा ने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अर्थात् जेएनयू में इतिहास विषय से एडमिशन लिया। किन्हीं कारणवश जेएनयू से चल रही उनकी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई बीच में रुक गयी। 

उसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए जामिया इस्लामिया रेजिडेंसियल कोचिंग अकेडमी से यूपीएससी की कोचिंग लेना शुरु किया। हाल ही में कुछ समय पहले यूपीएससी टाॅपर श्रुति शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय में Sociallogy सब्जेक्ट से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई शुरु की है।


UPSC 2021 Topper Shruti Sharma

वर्ष 2021 की संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में श्रुति शर्मा ने पहली रैंक हासिल की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रुति शर्मा का यह दूसरा अटेम्प्ट था, जिसमें उन्होंने पूरे देश में पहली रैंक के साथ यूपीएससी परीक्षा टॉप की है। 

यूपीएससी की परीक्षा में श्रुति शर्मा का रोल नंबर 0803237 है। विशेष हैरान करने वाली बात और गौरव पूर्ण बात यह है कि यूपीएससी की इस परीक्षा में टॉप 4 रैंक तक लड़कियों ने ही अपना स्थान बनाया है। 

यदि आप यूपीएससी परीक्षा 2021 टॉप 10 की पूरी लिस्ट जानना चाहते हैं एवं टॉप 4 में आने वाली 4 लड़कियों की पूरी सक्सेस स्टोरी पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें- UPSC 2021 Toppers List एवं सफलत की कहानी कुल मिलाकर 2021 यूपीएससी परीक्षा में लड़कियों का काफी दबदबा रहा है।


श्रुति शर्मा के शौक (पसंद) - Shruti Sharma Likes

बचपन से ही श्रुति शर्मा को पढ़ाई में काफी रुचि रही है। पढ़ाई के अलावा श्रुति शर्मा आर्ट (कला) में भी दिलचस्पी रखती है। श्रुति शर्मा को कल्चर से काफी लगाव है। 

एक इंटरव्यू के दौरान सुरभि शर्मा ने बताया कि उन्हें नई नई फिल्म में भी काफी दिलचस्पी है और वह नई नई फिल्मों के बारे में भी जानना पसंद करती हैं। 

इसके साथ ही फिल्म देखना भी पसंद करती हैं।  श्रुति शर्मा को नई नई चीजों की तरफ जाना व उनको जानना भी काफी पसंद है।


Shruti Sharma Biography In Hindi


नाम - 


श्रुति शर्मा (IAS Topper 2021) 


जन्मस्थान -

बिजनौर, उत्तर प्रदेश

जन्म वर्ष -

उम्र - 

सन् 1996

26 साल (2022 तक)

धर्म - 

हिन्दू

नागरिकता -

भारतीत

मूल निवास - 

बिजनौर

वर्तमान निवास -

दिल्ली

जन्मसमय-

सन् 1996

ब्याॅयफ्रेंड - 

अज्ञात

भाषा- 

हिंदी, अंग्रेजी

वैवाहिक स्थिति -

अविवाहित

शिक्षा - 

ग्रेजुएशन, PG

काॅलेज - 

सेंट स्टीफंस काॅलेज & DU व JNU

प्रसिद्धि - 

UPSC Topper 2021

वैवाहिक स्थिति -

अविवाहित

रैंक - 

Air - 1

रोल नम्बर -

0803237


UPSC Topper- Shruti Sharma Biography, Age, Education, Family In Hindi | श्रुति शर्मा- जीवन परिचय


इन्हें भी देखें 👇

Click- हिंदी व्याकरण सीखें - आसानी से (संज्ञा)

Click- संधि को पहचानने की ट्रिक व नोट्स

Click- समास के प्रकार पहचानें- आसानी से



यूपीएससी टाॅपर श्रुति शर्मा के आदर्श - Ideal Of Shruti Sharma

श्रुति शर्मा का जीवन भारत की प्रसिद्ध सफल महिलाओं से काफी प्रभावित रहा है। एक इंटरव्यू में श्रुति शर्मा ने यह भी बताया है कि वह भारत की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी के जीवन से काफी प्रभावित हैं। इसके अलावा पंडित विजय लक्ष्मी भी उनकी आदर्श रही हैं। 

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं प्रथम भारतीय महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी उनकी आदर्श हैं। श्रुति शर्मा बताती हैं कि वह उनके जीवन से काफी प्रभावित हुई है और अपने सोशल मीडिया पर भी वह इनकी फोटोज अपलोड करती रहती हैं।


श्रुति शर्मा ने बताया सफलता का राज - Shruti Sharma Success Strategy & Secrets

यूपीएससी की तैयारी को लेकर एवं यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने के पीछे श्रुति शर्मा ने अपनी यूपीएससी की रणनीति (Shruti Sharma UPSC Strategy) एवं सफलता के कुछ विशेष सूत्र बताए। 

श्रुति शर्मा ने यूपीएससी की तैयारी अथवा किसी भी परीक्षा की तैयारी में सफलता प्राप्त करने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखने को कहा।

  • यूपीएससी की तैयारी में धैर्य रखें।
  • यूपीएससी में जल्दबाजी न करें

  • महत्वपूर्ण टॉपिक पर ध्यान दें।

  • तैयारी की रणनीति बनाएं।

  • धैर्य की आवश्यकता


वास्तव में श्रुति शर्मा का जीवन परिचय बहुत ही प्रेरणादायक है। श्रुति शर्मा ने अपने सपने को बहुत जल्दी पूरा कर लिया और अन्य लोगों के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। 


इन्हें भी देखें 👇

Click- जनरल CDS विपिन रावत की बायोग्राफी

Click- UPSC आदि परीक्षाओं का सिलेबस PDF

Click- UGC NET Paper 1 Mock Test 2022

Click- UGC NET Paper 1 Notes In Hindi

Click- सैकडों मनपसंद PDF डाउनलोड करें

Click - सनातन धर्म, व देश दुनिया से जुड़े रहस्य जानें।

Click- ज्योतिष- भाग्यफल, कालसर्प दोष, राशिफल आदि


प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में श्रुति शर्मा का जीवन परिचय अर्थात श्रुति शर्मा की बायोग्राफी , UPSC Topper - Shruti Sharma Biography, Age, Education, Family , Shruti Sharma UPSC Strategy & Success Secretes इत्यादि यूपीएससी टॉपर श्रुति शर्मा के जीवन से जुड़ी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। 

हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आप इस वेबसाइट के मेनू बार में जा सकते हैं। फ्री में सिलेबस, मॉक टेस्ट, नोट्स, पुराने पेपर, बुक पीडीएफ आदि डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। धन्यवाद।


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here