हिंदी से संस्कृत में अनुवाद‌ | Hindi Se Sanskrit Me Translation

हिंदी से संस्कृत में अनुवाद‌ | Hindi Se Sanskrit Me Translation Online

प्रिय पाठकों, क्या आप भी आसानी से संस्कृत बोलना चाहते हैं, क्या आप भी घर बैठे हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखना चाहते हैं तो अब आपको बिल्कुल चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यंहा हम आपके लिए संस्कृत सीखने के लिए ढेर सारी सामग्री लेकर उपस्थित हैं। 

आपको बता दें कि इस SanskritExam. Com वेबसाइट पर विभिन्न संस्कृत व हिंदी परीक्षाओं हेतु नोट्स आदि एवं संस्कृत सीखने के लिए बहुत सारी सामग्री उपलब्ध है। आज उसी क्रम में यंहा हिंदी से संस्कृत में अनुवाद‌ (Hindi Se Sanskrit Me Translation) प्रस्तुत किया जा रहा है। 

विभिन्न दैनिक उपयोगी संस्कृत शब्दों का हिंदी अनुवाद संग्रह यंहा प्रस्तुत किया जा रहा है। तो आइये, आसानी से हिंदी से संस्कृत में अनुवाद‌ (Hindee Sanskrt Anuvaad) का अभ्यास कीजिए।


इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚


हिंदी से संस्कृत में अनुवाद‌ (पशुओं के नाम)

हिन्दी शब्दसंस्कृत अनुवाद
ऊँटउष्ट्र:/क्रमेलक: (पुँ.)
ऊँटनीउष्ट्री, वागी, लम्बोष्ठी (स्त्री.)
ऊदबिलावउदविडाल: (पुँ.)
एक बार ब्याई गायगृष्टि: (स्त्री.)
एक वर्ष का बछड़ावष्कय: (पुँ.)
काला हरिणकृष्णसार: (पुँ.)
कुत्ताकुक्कुर: सारमेय:, श्वान् (पुँ.)
कुतियाकुक्कुरी, शुनी, सरमा (स्त्री.)
कुत्ता (पागल)अलर्क:, उन्मत्त: (पुँ.)
कुत्ता (शिकारी)कालेयक: (पुँ.)
कछुआकच्छप:, कूर्म: (पुँ.)
खच्चरखच्चर:, अश्वतर: (पुँ.)
खरगोशशशक:,शश: (पुँ.)
खुरखुर:, शक: (पुँ.)
खेखरखिङ्खिरि: (पुँ.)
गधागर्दभ:/खर:/ रासभ: (पुँ.)
गधीगर्दभी, खरी (स्त्री.)
गायगौ:/धेनु: (स्त्री.)
गलुत्थागलकम्बल: (पुँ.)
गिलहरीवृक्षशायिका (स्त्री.)/चिक्रोड:/वृक्षमार्जार:/ काष्ठमार्जार:/ चमरपुच्छ: (पुँ.)
गीदड़ (सियार)शृगाल:, गोमायु:, शिवालु: (पुँ.)
गीदड़ी (सियारिन)शृगाली, शिवा (स्त्री.)
गैंडागण्डक:/खड्ग:/ गण्ड:/ खड्गमृग: (पुँ.)
गोहगोधा/गोधिका (स्त्री.)
घड़ियालग्राह: (पुँ.)
घोड़ाअश्व:, घोटक:, तुरग:,घोटक:, हय:, वाजी (पुँ.)
घोड़ीअश्वा/घोटिका/ बडवा (स्त्री.)
घोड़े का बच्चाकिशोर: (पुँ.)
चीतलचित्रमृग: (पुँ.)
चीताचित्रकाय:/शार्दूल:/ चित्रक: (पुँ.)
टट्टूपृष्ठय:, स्थौरी (पुँ.)
तेन्दुआतरक्षु: (पुँ.)
थनऊधस् , आपीनम् (नपुं.)
दुमदुम्बक:, पिच्छ: (पुँ.)
नीलगायगवय:, गवयी, वनधेनु: (पुँ.)
नेवलानकुल: (पुँ.)
पूँछपुच्छ:, लाङ्गूलम् (नपुं.)
बकराअज:,छाग: (पुँ.)
बकरीअजा, छागी (स्त्री.)
बच्छावत्स:, तर्णक: (पुँ.)
बाघव्याघ्र:,द्वीपी, शार्दूल: (पुँ.)
बाघिनव्याघ्री (स्त्री.)
बारहसिंगाशम्बर: (पुँ.)
बन्दरवानर:, कपि:, शाखामृग:, कीश: (पुँ.)
बँदरियावानरी (स्त्री.)
बिलावबिडाल:/मार्जार: (पुँ.)
बिल्लीबिडाली/मार्जारी (स्त्री.)
बैलवृषभ:, बलद:, बलीवर्द: (पुँ.)
बैल का कूबड़ककुद: (पुँ.), ककुद् (स्त्री.)
भालूभल्लूक:, ऋक्ष:,भालूक: (पुँ.)
भेड़मेष:/एडक:/ ऊर्णायु: (पुँ.)
भेड़ियावृक:, इहामृग: (पुँ.)
भैंसामहिष:, कलुष: (पुँ.)
भैंसमहिषी, कलुषा (स्त्री.)
रीछऋक्ष: (पुँ.)
रोजरुरु: (पुँ.)
लँगूरलाङ्गुलिन् (पुँ.)
लोमड़ीलोमशा, लोमाली (स्त्री.) लोमश: (पुँ.)
शेरसिंह:, केसरी, मृगेन्द्र:, वनाधिप: (पुँ.)
साहीशल्लकी (स्त्री.), शल्य:, शल्यक: (पुँ.)
साँडबलीवर्द:, गोपति:,षण्ड:, वृषभ: (पुँ.)
सुअरशूकर:/वराह: (पुँ.)
सूअरीवराही, शूकरी (स्त्री.)
हिरनहरिण:/मृग:/ कुरङ्ग: (पुँ.)
हिरनीहरिणी/मृगी (स्त्री.)
हथिनीहस्तिनी, करिणी (स्त्री.)
हाथीगज:, हस्ती, करी, कुञ्जर: (पुँ.)
हाथी का बच्चाकलभ:/करिशावक: (पुँ.)


इसे भी दबाएँ- Thank You In Sanskrit (संस्कृत में थैंक यू बोलने के बेहतरीन तरीके 💚


हिंदी से संस्कृत में अनुवाद‌- रसों के नाम

हिन्दी शब्दसंस्कृत अनुवाद
कड़वाकटु: (पुँ.)
कसैलाकषाय: (पुँ.)
खट्टाअम्ल: (पुँ.)
खारालवण: (पुँ.)
चटपटामधुरतिक्तम्, कटोलम्, तीक्ष्णम् ,स्वादु (नपुं.)
तीखातिक्त: (पुँ.)
बदबूदुर्गन्ध: (पुँ.)
बकुल का गन्धपरिमल: (पुँ.)
मीठामधुर: (पुँ.)
सुगन्धिसुरभि: (वि.)


इसे भी दबाएँ- संस्कृत शब्दकोश PDF (Sanskrit Dictionary PDF 


Hindi Se Sanskrit Me Translation

प्यारे मित्रों, हिंदी से संस्कृत में अनुवाद पर आधारित आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे शेयर अवश्य करें। धन्यवादः।


इन्हे भी देखें- 👇👇



Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here