Chakrapani Kaun Sa Samas Hai | चक्रपाणि में कौन सा समास है 🤔 | Chakrapani Mein Kaun Sa Samas Hai

Chakrapani Kaun Sa Samas Hai | चक्रपाणि में कौन सा समास है 🤔 | Chakrapani Mein Kaun Sa Samas Hai

चक्रपाणि किसे कहते हैं? क्या आपको पता है कि चक्रपाणि में कौन सा समास है? तो आइये, आज हम जानेंगे कि चक्रपाणि किस समास का उदाहरण है। 

चक्रपाणि में समास का पूरा परिचय (Chakrapani Kaun Sa Samas Hai) प्यारे पाठकों, समास किसे कहते हैं, समास के कितने भेद होते हैं इत्यादि समास की विस्तृत चर्चा हम पिछले लेखों में ही कर चुके हैं। 

इसे भी दबाएँ- समास का रोचक परिचय- अब समास व समास के भेदों को कभी नहीं भूलोगे 💚


आज हम यंहा चक्रपाणि- इस शब्द में कौन सा समास है और क्या उसका नियम है, पूरा विस्तार से बताने जा रहे हैं। तो आइये, जानते हैं 👉 चक्रपाणि में कौन सा समास है 🤔 | Chakrapani Mein Kaun Sa Samas Hai


चक्रपाणि शब्द का अर्थ क्या होता है? (Chakrapani Meaning In Hindi)

चक्रपाणि शब्द का सीधा- सीधा अर्थ होता है- भगवान विष्णु। चक्रपाणि भगवान विष्णु का पर्यायवाची शब्द है। अब हम जानेंगे कि चक्रपाणि में कौन सा समास है, और कैंसे है। तो आइये, अपना ज्ञान बढाइये।

इसे भी दबाएँ- Sandhi Viched In Hindi (संधि विच्छेद को समझने का सबसे प्यारा तरीका 💓💚


चक्रपाणि में कौन सा समास है? Chakrapani Kaun Sa Samas Hai

चक्रपाणि शब्द का प्रयोग भगवान विष्णु के लिए किया जाता है। यह तो आप जान चुके हैं। अब समास की बात करते हैं- चक्रपाणि। चक्रपाणि में बहुव्रीहि समास है। 

चक्र है पाणि में जिसके अर्थात् जिसके हाथ में चक्र है उसे कहते हैं- चक्रपाणि। चक्रपाणि किसी दूसरे अर्थ को बताता है। अर्थात चक्रपाणि भगवान विष्णु के लिए कहा जाता है। अतः अन्य अर्थ होने से बहुव्रीहि समास है। 

इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚


चक्रपाणि में समास विग्रह (Chakrapani Ka Samas Vigrah)

चक्रः पाणौ यस्य सः - संस्कृत विग्रह (बहुव्रीहि समास) पाणि का अर्थ होता है- हाथ। चक्र है हाथ में जिसके- यह चक्रपाणि का विग्रह हुआ। 

यंहा ध्यातव्य यह है कि चक्रपाणि में न तो चक्र का अर्थ प्रधान है न ही पाणि का, बल्कि दोनों को मिलाकर भगवान विष्णु के अर्थ में चक्रपाणि का प्रयोग किया जाता है। ऐंसी स्थिति में बहुव्रीहि समास होता है। जब किसी अन्य अर्थ की प्रधानता होती है तो वंहा बहुव्रीहि समास होता है।

इसे भी दबाएँ- भाषा किसे कहते हैं- भाषा की परिभाषा (रोचक तरीका) 💚


चक्रपाणि - समास की तरह अन्य शब्द (Chakrapani Ka Samas)

जिस प्रकार चक्रपाणि में अन्य अर्थ प्रधान होने से बहुव्रीहि समास है। ठीक उसी प्रकार से चक्रपाणि की तरह ही बहुत सारे ऐंसे शब्द हैं जिनमें बहुव्रीहि समास है। यंहा ऐंसे ही कुछ प्रसिद्ध उदाहरण दिए गये हैं।

  • चक्रपाणि   बहुव्रीहि समास
  • शूलपाणि  बहुव्रीहि समास
  • दण्डपाणि  बहुव्रीहि समास
  • वीणापाणि  बहुव्रीहि समास
  • खड्गपाणि  बहुव्रीहि समास

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here