Balika Shabd Roop: बालिका शब्द रूप | बालिकाशब्दस्य रूपाणि: Balika Shabd Roop In Sanskrit

Balika Shabd Roop: बालिका शब्द रूप | बालिकाशब्दस्य रूपाणि: Balika Shabd Roop In Sanskrit

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शब्द रूपों से अनेकानेक सवाल पूछे जाते हैं। राम शब्द रूप,बालक शब्द रूप, लता शब्द रूप आदि दैनिक उपयोगी शब्द रूप आपको भी अवश्य समझने चाहिए। 

इस वेबसाइट पर धातु रूप व शब्द रूपों का विस्तृत भण्डार उपलब्ध है। किसी भी शब्द रूप अथवा धातु रूप को जानने के लिए इस वेबसाइट के मेनूबार अथवा होमपेज में अवश्य जाएं। शब्द रूप की इस शृंखला में आज हम बालिका शब्द रूप (Balika Shabd Roop) प्रस्तुत कर रहे हैं। 👇👇


इसे भी दबाएँ-  Balak Shabd Roop in Sanskrit (बालक शब्द रूप) 💓💚


बालिका शब्द रूप स्त्रीलिंग में कैंसे बनते हैं, ट्रिक्स व टिप्स के साथ बहुत सरल तरीके से बालिका शब्द रूप दिए जा रहे हैं। तो आइये, बालिका शब्द रूप (Balika Shabd Roop) समझिए आसानी से।


बालिका शब्द का अर्थ (Balika Shabd Meaning)

बालिका शब्द का हिंदी अर्थ- लड़की, बाला आदि होता है। बालिका शब्द संस्कृत का शब्द है। बालक शब्द से स्त्रीलिंग में टाप् प्रत्यय करके बालिका शब्द बनता है। बालिका शब्द को अंग्रेजी में Girl कहते हैं। 👇👇


इसे भी दबाएँ-  Lata Shabd Roop in Sanskrit (लता शब्द रूप) 💓💚


बालिका शब्द का परिचय 

बालिका शब्द एक स्त्रीलिंग का शब्द है। मूल रूप से बालिका शब्द बालक शब्द में स्त्रीप्रत्यय जोडने से बनता है। बालक शब्द से- (अजाद्यतष्टाप् सूत्र से) टाप् प्रत्यय लगाकर बालिका रूप बनता है। पुनः बालिका शब्द से सु आदि प्रत्यय जोडकर- बालिका, बालिके, बालिकाः आदि रूप बनाये जाते हैं।  तो आइये, बालिका शब्द रूप (Balika Shabd Roop) देखिए व समझिए। 👇👇


इसे भी दबाएँ-  Nadi Shabd Roop in Sanskrit (नदी शब्द रूप) 💓💚


बालिका शब्द रूप- Balika Shabd Roop

 बालिकाशब्दस्य रूपाणि- Balika Shabd Roop

 

एकवचन

द्विवचन

बहुवचन

प्रथमा

बालिका

बालिके

बालिकाः

द्वितीया

बालिकाम्

बालिके

बालिकाः

तृतीया

बालिकया

बालिकाभ्याम्

बालिकाभिः

चतुर्थी

बालिकायै

बालिकाभ्याम्

बालिकाभ्यः

पंचमी

बालिकायाः

बालिकाभ्याम्

बालिकाभ्यः

षष्ठी

बालिकायाः

बालिकयोः

बालिकानाम्

सप्तमी

बालिकायाम्

बालिकयोः

बालिकासु

सम्बोधन

हे बालिके!

हे बालिके!

हे बालिकाः!



इसे भी दबाएँ-  Path Dhatu Roop in Sanskrit (पठ् धातु रूप) 💓💚


बालिका शब्द रूप सिद्धि (Balika Shabd Roop Sanskrit Sutras)

बालिका शब्द की रूप सिद्धि को समझने के लिए आपको संस्कृत व्याकरण के सूत्रों को पढना व समझना होगा। सबसे पहले बालक पुल्लिंग शब्द से स्त्रीलिंग बनाया जाता है। 

बालक शब्द को स्त्रीलिंग में परिवर्तित करने के लिए बालक शब्द से स्त्रीलिंग की विवक्षा में- अजाद्यतष्टाप् सूत्र से टाप् प्रत्यय जोड़ा जाता है। 

बालक+टाप्= इस स्थिति में बालक में ल के अकार को- "प्रत्ययस्थात् कात् पूर्वस्यात् इदाप्यसुपः" इस सूत्र से इकार हो जाता है। बालिक+टाप् (आ)= बालिका रूप बन जाता है। इसके बाद बालिका शब्द से सु आदि प्रत्यय जोड़कर बालिका, बालिके, बालिकाः आदि रूप बनते हैं। 👇👇


इसे भी दबाएँ-  Gam Dhatu Roop in Sanskrit (गम् धातु रूप) 💓💚


बालिका शब्द रूप रोमन लिपि (Balika Shabd Roop Roman)

Balika Shabd Roop Sanskrit (Roman Lipi)

 

Ekvachan

Dwivachan

Bahuvachan

Prathamā

Balikaa

Balike

Balikāh

Dwitiyā

Balikām

Balike

Balikāh

Tritiyā

Balikayā

Balikābhyām

Balikābhih

Chaturthi

Balikāyai

Balikābhyām

Balikābhyah

Panchmi

Balikāyāh

Balikābhyām

Balikābhyah

Shasti

Balikāyāh

Balikayoh

Balikānaam

Saptami

Balikāyām

Balikayoh

Balikaasu

Sambodhan

Hey Balike,

Hey Balike,

Hey Balikāh


इसे भी दबाएँ-  As Dhatu Roop in Sanskrit (अस् धातु रूप) 💓💚


बालिका शब्द रूप स्त्रीलिंग Video Tutorial

बालिका शब्द के रूप स्त्रीलिंग व पुल्लिंग दोनों में चलते हैं। बालिका शब्द रूपों को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी जा सकते हैं। यूट्यूब पर- वन्दे संस्कृतमातरम् नाम सर्च करें। यह हमारा यूट्यूब चैनल है।

Balika Shabd Roop: बालिका शब्द रूप | बालिकाशब्दस्य रूपाणि: Balika Shabd Roop In Sanskrit


इसे भी दबाएँ-  संस्कृत कारक व विभक्ति पहचानने का नया तरीका - Vibhakti In Sanskrit 💓💚


बालिका शब्द रूप संबंधित पूछे गये सवाल - FAQs

  • बालिकाम् शब्द रूप में कौन सी विभक्ति व वचन है*?

बालिकाम् शब्द रूप में द्वितीया विभक्ति का एकवचन है। बालिका शब्द से द्वितीया विभक्ति के एकवचन में अम् प्रत्यय लगाकर- बालिक+अम्= बालिकाम् रूप बनता है।


  • बालिका के शब्द रूप पंचमी बहुवचन में क्या होगा*?

बालिका के शब्द रूप पंचमी बहुवचन में- बालिकाभ्यः रूप बनता है। बालिका शब्द से भ्यस् प्रत्यय लगाकर पंचमी बहुवचन में बालिकाभ्यः रूप सिद्ध होता है। 👇👇


इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚


  • बालिका का पुल्लिंग शब्द क्या होगा?

बालिका शब्द का पुल्लिंग शब्द- बालक होता है। बालक शब्द से ही स्त्रीलिंग में टाप् प्रत्यय लगाकर बालिका बनता है।


  • बालक शब्द का स्त्रीलिंग शब्द क्या होगा*?

बालक शब्द का स्त्रीलिंग- बालिका होता है। बालक शब्द से टाप् स्त्री प्रत्यय लगाकर बालिका सिद्ध होता है।


  • बालिका को संस्कृत में कैंसे लिखते हैं?

बालिका को संस्कृत में बालिका ही लिखते हैं। बालिका को संस्कृत में कैंसे लिखते हैं- इसके लिए निम्न वाक्यों को देखें-

  • बालिका पठति। - बालिका पढती है।
  • बालिकाः पठन्ति।- बालिकाएँ पढती हैं।


इसे भी दबाएँ- Thank You In Sanskrit (संस्कृत में थैंक यू बोलने के बेहतरीन तरीके 💚


  • बालिका शब्द पंचमी विभक्ति द्विवचन में रूप है?

बालिका शब्द के पंचमी विभक्ति के द्विवचन में बालिकाभ्याम् रूप बनता है। बालिका शब्द से पंचमी द्विवचन में भ्याम् प्रत्यय लगाकर बालिकाभ्याम् रूप बनता है।


बालिका शब्द रूप वाक्य (Balika Shabd Roop Sentences)

  • संस्कृत वाक्य

हिंदी अनुवाद

  • बालिका पुस्तकं पठति।-

बालिका‌ पुस्तक पढती है।

  • गुरः बालिकां पाठयति।-

गुरु बालिका को पढाता है।

  • बालिकया सह बालकः अस्ति।-

बालिका के साथ बालक है।

  • बालिकायै धनं‌ ददातु।

बालिका को पैंसे दो।

  • बालिकायाः कोsपि न विभेति।-

बालिका से कोई नहीं डरता है।

  • बालिकायाः कोsपि बन्धुर्नास्ति।-

बालिका का कोई भाई नहीं है।


इसे भी दबाएँ- समास का रोचक परिचय- अब समास व समास के भेदों को कभी नहीं भूलोगे 💚




Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here