Balak Shabd Roop | बालक‌ शब्द रूप- पुल्लिंग, स्त्रीलिंग (यहां देखें) | बालकशब्दस्य रूपाणि- Balak Shabd Roop In Sanskrit

Balak Shabd Roop| बालक‌ शब्द रूप- पुल्लिंग, स्त्रीलिंग | बालकशब्दस्य रूपाणि- Balak Shabd Roop In Sanskrit

संस्कृत में धातु रूप एवं शब्द रूप कैंसे सीखें- यह सवाल आप सभी जिज्ञासुओं के मन में अवश्य होता है। विभिन्न धातु रूप एवं शब्द रूप इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। शब्द रूप की शृंखला में आज बालक शब्द रूप (Balak Shabd Roop) प्रस्तुत किए जा रहे हैं। बालक शब्द बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

बालक शब्द विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है। बालक शब्द रूप पुल्लिंग तथा बालक शब्द रूप स्त्रीलिंग दोनों में चलता है। स्त्रीलिंग में बालक शब्द से टाप् प्रत्यय करके बालिका बन जाता है। बालक शब्द संस्कृत में  बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

आज हम बालक बालिका शब्द रूप दोनों को प्रस्तुत कर रहे हैं और यह भी बताएंगे कि बालक शब्द की सिद्धि कैंसे होती है। तो आइये, जानते हैं बालक शब्द रूप व बालक शब्द के बारें में (Balak Shabd Roop)


इसे भी दबाएँ-  Gam Dhatu Roop in Sanskrit (गम् धातु रूप) 💓💚


बालक शब्द का अर्थ (Balak Shabd Meaning)

बालक शब्द का हिंदी में सीधा अर्थ स्पष्ट है- बालक बच्चा, शिशु आदि। बालक शब्द मूल रूप से संस्कृत का शब्द है। बालक शब्द को अंग्रेजी में- Child, Boy आदि कहते हैं। बालक को बंगाली में ছেলে (चे़ले) कहते हैं। 


इसे भी दबाएँ-  Gam Dhatu Roop in Sanskrit (गम् धातु रूप) 💓💚


बालक शब्द का परिचय (Balak Shabd Introduction)

बालक शब्द संस्कृत में मूल बाल शब्द से कन् प्रत्यय करके बनता है। बाल+क= बालकः। बालक शब्द के रूप अकारान्त है जो कि पुलिंग शब्द है। बालक शब्द से पुल्लिंग में सु आदि प्रत्यय लगाकर- बालकः, बालकौ आदि रूप बनते हैं। 

बालक शब्द को स्त्रीलिंग में परिवर्तित करने के लिए पहले बालक शब्द से टाप् (स्त्रीप्रत्यय) जोड़ा जाता है। तत्पश्चात सु आदि प्रत्यय लगाकर स्त्रीलिंग में भी बालिका, बालिके आदि रूप बनते हैं। आइये, सबसे पहले बालक शब्द रूप पुल्लिंग (Balak Shabd Roop) में देखिए।


इसे भी दबाएँ-  Path Dhatu Roop in Sanskrit (पठ् धातु रूप) 💓💚


बालक शब्द रूप- Balak Shabd Roop (पुल्लिंग)

 

एकवचन

द्विवचन

 बहुवचन

 प्रथमा विभक्ति

 बालकः

  बालकौ

  बालकाः

 द्वितीया विभक्ति

 बालकम्

  बालकौ

  बालकान्

 तृतीया विभक्ति

 बालकेन.  

  बालकाभ्याम्

  बालकैः





चतुर्थी विभक्ति

बालकाय

  बालकाभ्याम्

  बालकेभ्यः

पंचमी विभक्ति

 बालकात्

बालकाभ्याम्

  बालकेभ्यः

षष्ठी विभक्ति

 बालकस्य

बालकयोः

  बालकानाम्

सप्तमी विभक्ति

 बालके 

 बालकयोः   

  बालकेषु  

संबोधन

 हे बालक!

  हे बालकौ! 

  हे बालकाः!






‌ ‌ ‌

इसे भी दबाएँ-  Ni Dhatu Roop in Sanskrit (नी धातु रूप) 💓💚

इसे भी दबाएँ-  संस्कृत कारक व विभक्ति पहचानने का नया तरीका - Vibhakti In Sanskrit 💓💚


बालक शब्द रूप सिद्धि (Balak Shabd Roop Sanskrit Sutras)

बालक शब्द संस्कृत में विभिन्न सूत्रों की सहायता से सिद्ध होता है। सु आदि प्रत्यय लगाकर उनमें कुछ विशेष नियमों को ध्यान में रखते हुए बालक शब्द के रूप बनाए जाते हैं। बालक शब्द के रूपों को समझने के लिए नीचे संस्कृत में सूत्र सहित स्पष्टीकरण किया जा रहा है।


इसे भी दबाएँ- तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण (Tumun Pratyaya In Sanskrit 💓💚


बालक शब्द रूप प्रथमा विभक्ति

अकारान्त बालक शब्द से पुल्लिंग में प्रथमा विभक्ति के लिए सु प्रत्यय जोड़ा जाता है। बालक+सु इस सु प्रत्यय को जोड़ने के लिए संस्कृत में सूत्र है- स्वौजसमौट्छष्टाभ्याम्भिस्ङेभ्याम्भ्यस्ङसिभ्याम्भ्यस्ङसोसाम्ङ्योस्सुप्।


इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚


बालक शब्द रूप रोमन लिपि (Balak Shabd Roop Roman)

 

एकवचन

द्विवचन

 बहुवचन

 Prathama Vibhakti

 Bālah

  Bālakau

 Balakāh

 Dwitiya Vibhakti

 Bālakam

  Bālakau

 Balakān

 Tritiya Vibhakti

 Bālaken 

  Bālakābhyām

  Bālakai




Chaturthi Vibhakti

Bālakāy

Bālakābhyām

Bālakebhyah

Panchami Vibhakti

Bālkāt

Bālakābhyām

Bālakebhyah

Shasti Vibhakti

Bālakasya

Bālakayoh

Bālakānām

Saptami Vibhakti

Bālake

 Bālakayoh

  Bālakeshu 

Sambodhan

He Bālak

 Hey Bālakau

Hey Bālakaāh







‌‌ ‌ ‌ ‌
‌ ‌ ‌ 
‌‌


बालक शब्द रूप स्त्रीलिंग

स्त्रीलिंग में बालक शब्द के रूप थोड़ा अलग तरीके से बनते हैं। बालक शब्द से पहले बालिका बनाया जाता है। तत्पश्चात बालिका स्त्री लिंग शब्द से सातों विभक्ति में रूप बनते हैं। आइये, बालिका (बालक शब्द स्त्रीलिंग) रूप देखिए व समझिए।


इसे भी दबाएँ- All Dhatu Roop In Sanskrit PDF (संस्कृत धातु रूप PDF) 💓💚


बालक शब्द रूप संबंधित पूछे गये सवाल - FAQs

  • बालक रूप शब्द का सही अर्थ क्या है?

किसी ने यह सवाल पूछा बालक रूप शब्द का सही अर्थ यह सवाल स्पष्ट नहीं है। बालक शब्द रूप का अर्थ होता है कि Forms Of Balak Shabd In Sanskrit अर्थात् बालक शब्द के सभी रूप। 


  • बालक शब्द रूप क्या है?

बालक शब्द रूप बालक की सातों विभक्ति के रूपों को द्योतित करता है। संस्कृत में किसी भी शब्द का वाक्य में प्रयोग करने के लिए उसके सातों विभक्ति के अलग-अलग रूप समझकर प्रयोग किए जाते हैं। 


इसे भी दबाएँ- संस्कृत शब्दकोश (100+ संस्कृत शब्द का हिंदी अर्थ) 💚💓


  • संस्कृत में बालक कौन सा वचन है?

संस्कृत में बालक एकवचन का रूप है। बालक- संबोधन के एकवचन में बनता है।


  • संस्कृत में बालक का क्या अर्थ है?

संस्कृत में बालक का अर्थ होता है- अधीतकाव्यकरणकोशः बालः। अर्थात् जिसने काव्य शास्त्र आदि को थोडा बहुत पढ लिया हो उसे शास्त्र की भाषा में बालक कहा जाता है।


  • बालक शब्द तृतीया बहुवचन क्या होगा?

बालक शब्द तृतीया बहुवचन - बालकैः होता है। बालक शब्द से भिस् प्रत्यय करने पर तृतीया विभक्ति बहुवचन में बालकैः रूप बनता है।


इसे भी दबाएँ- Sandhi Viched In Hindi (संधि विच्छेद को समझने का सबसे प्यारा तरीका 💓💚


  • बालक का बहुवचन रूप क्या है?

बालक का बहुवचन रूप = बालकाः होता है। बालक का मतलब = एक बालक , बालकाः का मतलब= बहुत सारे बालक।


  • बालकौ में कौन सा वचन है?

बालकौ में द्विवचन है। ध्यातव्य है कि बालक शब्द रूप की प्रथमा व द्वितीया विभक्ति के द्विवचन में बालकौ रूप बनता है।


इसे भी दबाएँ- Thank You In Sanskrit (संस्कृत में थैंक यू बोलने के बेहतरीन तरीके 💚


बालक शब्द रूप वाक्य (Balak Shabd Roop Sentences)

  • बालकः पठति= बालक पढता है।
  • गुरुः बालकं पाठयति= गुरु बालक को पढाता है।
  • बालकेन सह माता गच्छति।= बालक के साथ माता जाती है।
  • सः बालकाय पुस्तकं ददाति।= वह बालक को पुस्तक देता है।
  • बालकात् कोsपि न विभेति।= बालक से कोई नहीं डरता है।
  • बालकस्य स्वभावः क्रीडाप्रियः।= बालक का स्वभाव खेलपसंद होता है।
  • बालके विवेको न भवति।= बालक में विवेक नहीं होता। 


इसे भी दबाएँ- समास का रोचक परिचय- अब समास व समास के भेदों को कभी नहीं भूलोगे 💚






Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here