Muni Shabd Roop: मुनि शब्द के रूप | Muni Shabd Roop In Sanskrit: मुनिशब्दस्य रूपाणि

Muni Shabd Roop: मुनि शब्द के रूप | Muni Shabd Roop In Sanskrit: मुनिशब्दस्य रूपाणि

संस्कृत अथवा हिंदी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शब्द रूप एवं धातु रूप से विभिन्न प्रश्न पूछे जाते हैं। आपकी अपनी इस SanskritExam. Com वेबसाइट पर विभिन्न शब्द रूप एवं धातु रूप का संग्रह किया गया है। 

किसी भी शब्द रूप अथवा धातु रूप को देखने और पढ़ने के लिए इस वेबसाइट के मेनूबार अथवा होम पेज में जाएं। शब्द रूप की इस श्रृंखला में आज हम मुनि शब्द रूप (Muni Shabd Roop) प्रस्तुत करने जा रहे हैं। मुनि शब्द रूप विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। तो आइए मुनि शब्द के रूप (Muni Shabd Roop) सरलता से समझिए। 👇👇


इसे भी दबाएँ-  Balika Shabd Roop in Sanskrit (बालिका शब्द रूप) 💓💚


मुनि शब्द का अर्थ (Muni Shabd Meaning)

मुनि शब्द का हिंदी अर्थ भी मुनि ही होता है। मुनि शब्द संस्कृत भाषा का शब्द है जो कि हिंदी में भी यथावत् प्रयोग किया जाता है। मुनि शब्द मौन शब्द से बनता है। मुनि को संस्कृत में- मुनिः (विसर्ग) लगाकर लिखते हैं। 👇👇


इसे भी दबाएँ-  Balak Shabd Roop in Sanskrit (बालक शब्द रूप) 💓💚


मुनि शब्द का परिचय (Muni Shabd Introduction)

मुनि शब्द संस्कृत में पुलिस वाचक शब्द है अर्थात मनी शब्द एक पुल्लिंग शब्द है। मन् धातु से इन् प्रत्यय जोड़कर मन् के म को उकारादेश करके मुनि शब्द बनता है। 

मुनि का अर्थ होता है मौन रहने वाला अथवा वीतराग भैया क्रोध आदि से मुक्त व्यक्ति को मुनि कहा जाता है। श्रीमद भगवत गीता में भी लिखा है। भगवत गीता के अनुसार मुनि का लक्षण निम्न प्रकार से है।

“दुःखेष्वनुद्विग्नमनाः सुणेषु विगतस्पृहः । 

वीतरागभयक्रोधः स्थिरधीर्मुनिरुच्यते” 👇👇


इसे भी दबाएँ-  Lata Shabd Roop in Sanskrit (लता शब्द रूप) 💓💚


मुनि शब्द रूप- Muni Shabd Roop

 मुनिशब्दस्य रूपाणि- Muni Shabd Roop

 

एकवचन

द्विवचन

बहुवचन

प्रथमा

मुनिः

मुनी

मुनयः

द्वितीया

मुनिम्

मुनी

मुनीन्

तृतीया

मुनिना

मुनिभ्याम्

मुनिभिः

चतुर्थी

मुनये

मुनिभ्याम्

मुनिभ्यः

पंचमी

मुनेः

मुनिभ्याम्

मुनिभ्यः

षष्ठी

मुनेः

मुन्योः

मुनीनाम्

सप्तमी

मुनौ

मुन्योः

मुनिषु

सम्बोधन

हे मुने!

हे मुनी!

हे मुनयः!


इसे भी दबाएँ-  Nadi Shabd Roop in Sanskrit (नदी शब्द रूप) 💓💚

इन्हे भी देखें- 👇👇


मुनि शब्द रूप सिद्धि (Muni Shabd Roop Sanskrit Sutras)

संस्कृत व्याकरण के अनुसार मुनि शब्द में सर्वप्रथम मन् धातु से इन प्रत्यय करने पर पृषोदरादिगण होने से मन के अकार को उकारादेश हो जाता है जिससे मुनि शब्द बनता है। 

तत्पश्चात मुनि शब्द से पुल्लिंग की व्यवस्था में आदि प्रत्यय लगाने पर- मुनिः, मुनी, मुनयः आदि रूप सिद्ध होते हैं। मुनि शब्द के बारे में संस्कृत वाचस्पत्यम् ग्रंथ में निम्न विवरण मिलता है- 👇👇


इसे भी दबाएँ-  Path Dhatu Roop in Sanskrit (पठ् धातु रूप) 💓💚


मन--इन् पृषो० उत्वम् । “दुःखेष्वनुद्विग्नमनाः सुणेषु विगतस्पृहः । वीतरागभयक्रोधः स्थिरधीर्मुनिरुच्यते” गीतोक्तलक्षणे स्थिरचित्ते वीतरागादौ जने । ते च मन्वत्रिविष्णुहारोतादय । २ सप्तसंख्यायाञ्च । ३ वङ्ग- सेनतरौ ४ जिने मेदि० । ५ पियालवृक्षे ६ पराशरवृक्षे हेमच० ७ दमनकद्धक्षे राजनि० । “मननान्मुनिरुच्यते” इत्युक्ते ८ मननयुते त्रि०। 👇👇


इसे भी दबाएँ-  Gam Dhatu Roop in Sanskrit (गम् धातु रूप) 💓💚


मुनि शब्द रूप रोमन लिपि (Muni Shabd Roop Roman)

Muni Shabd Roop Sanskrit (Roman Lipi)

 

Ekvachan

Dwivachan

Bahuvachan

Prathamā

Munih

Munee

Munayah

Dwitiyā

Munim

Munee

Muneen

Tritiyā

Muninā

Munibhyām

Munibhih

Chaturthi

Munaye

Munibhyām

Munibhyah

Panchmi

Muneh

Munibhyām

Munibhyah

Shasti

Muneh

Munyoh

Muneenām

Saptami

Munau

Munyoh

Munishu

Sambodhan

Hey Mune,

Hey Munee,

Hey Munayah,


इसे भी दबाएँ-  As Dhatu Roop in Sanskrit (अस् धातु रूप) 💓💚


मुनि शब्द रूप पुल्लिंग Video Tutorial

मुनि शब्द पुल्लिंग वाचक शब्द है अतः मुनि शब्द के रूप पुलिंग में चलते हैं मुनि शब्द के रूपों को वीडियो के माध्यम से समझने के लिए आप हमारे युटुब चैनल वंदे संस्कृत मातरम पर जा सकते हैं।

Muni Shabd Roop: मुनि शब्द के रूप | Muni Shabd Roop In Sanskrit: मुनिशब्दस्य रूपाणि


इसे भी दबाएँ-  संस्कृत कारक व विभक्ति पहचानने का नया तरीका - Vibhakti In Sanskrit 💓💚


मुनि शब्द रूप संबंधित पूछे गये सवाल - FAQs

मुने मुन्यो मुनीनाम् में कौन सी विभक्ति है?

मुनेः मुन्यो मुनीनाम् षष्ठी विभक्ति के रूप हैं। मुनि शब्द की षष्ठी विभक्ति में उपरोक्त रूप बनते हैं।


मुनि का बहुवचन क्या होता है?

मुनि शब्द का बहुवचन- मुनयः होता है। मुनि शब्द से बहुवचन के लिए- जस् प्रत्यय लगाकर मुनयः रूप बनता है।


मुनि शब्द का शुद्ध रूप क्या है?

मुनि शब्द का शुद्ध रूप- मुनिः (विसर्ग) वाला होता है। यदि मुनि शब्द में विसर्ग नहीं होगा तो वह शुद्ध रूप नहीं माना जाएगा। 👇👇


इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚


मुनि शब्द रूप चतुर्थी विभक्ति बहुवचन रूप है?

मुनि शब्द की चतुर्थी विभक्ति के बहुवचन में- मुनिभ्यः रूप बनता है। मुनि शब्द से चतुर्थी बहुवचन में भ्यस् प्रत्यय लगाकर- मुनिभ्यः रूप सिद्ध होता है। 👇👇


इसे भी दबाएँ- Thank You In Sanskrit (संस्कृत में थैंक यू बोलने के बेहतरीन तरीके 💚


मुनि शब्द रूप वाक्य (Muni Shabd Roop Sentences)

  • संस्कृत वाक्य

हिंदी अनुवाद

  • मुनिः वनं गच्छति।-

मुनि वन को जाता है।

  • जनाः मुनिं पूजयन्ति।-

लोग मुनि को पूजते हैं।

  • मुनिना सह बालकःअस्ति।-

मुनि के साथ बालक है।

  • मुनये दानं ददातु।-

मुनि को दान दीजिए।
  • मुनेः सर्वे विभ्यति।-

मुनि से सब डरते हैं।

  • मुनेः हस्ते कमण्डलुः अस्ति।-

मुनि के हाथ में कमण्डल है।


इसे भी दबाएँ- समास का रोचक परिचय- अब समास व समास के भेदों को कभी नहीं भूलोगे 💚




Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here