आम को संस्कृत में क्या कहते हैं- [यहाँ देखें] आम के संस्कृत में ढेर सारे नाम

क्या आपको पता है कि आम को संस्कृत में क्या कहते हैं, आम के पेड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं तो चिन्ता न कीजिये। जी हां, हम आपको यहाँ बता रहे हैं कि संस्कृत में आम को क्या कहते हैं। What is the word for mango in Sanskrit


भारत की नम्बर वन फ्री में संस्कृत सिखाने वाली वेबसाइट SanskritExam. Com में आपका स्वागत है। आज का सवाल बेंगलुरु से मीनाक्षी देवराय के द्वारा पूछा गया है। यदि आपका भी कोई सवाल हो तो आप बेझिझक नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं।


सवाल- सर आपको व SanskritExam. Com टीम को मेरा नमस्कार। मुझे आम फलों में सबसे ज्यादा पसंद है। सर मैं यह जानना चाहती हूँ कि आम को संस्कृत में क्या कहते हैं?


जवाब- मिनाक्षी जी, आपका व आपके सवाल का स्वागत है। हम आपको आपके सवाल का जवाब आगे दे रहे हैं। इसके अलावा आम के नाम से जुड़ी संस्कृत में बहुत सारी महत्वपूर्ण बातें भी यहाँ बताई जा रही हैं। आइये जानते हैं....Aam Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain


इन्हें भी देखें 👇👇

आम को संस्कृत में क्या कहते हैं?

आम एक हिन्दी भाषा में प्रयोग किया जाने वाला शब्द है। हालांकि आम शब्द संस्कृत का ही अपभ्रंश रूप है। 


संस्कृत में आम को "आम्रम्" या आम्रफलम् कहते हैं। आपको पता होगा कि संस्कृत भाषा संसार की सभी भाषाओं की जननी है। संस्कृत में एक शब्द के हजारों वैज्ञानिक शब्द होते हैं। आम के संस्कृत में बहुत से पर्यायवाची शब्द भी हैं। जिसके बारे में आगे बताया जा रहा है....


आम के पेड़ को संस्कृत में क्या कहते हैं

आम के लिए तो आपने संस्कृत में नाम जान लिया है। आइये, अब आम के पेड़ का संस्कृत नाम जानते हैं। आम के पेड़ को संस्कृत में= आम्रवृक्षः या आम्रतरुः कहते हैं। 

आगे हम आपको- आम व आम के पेड़ का संस्कृत में वाक्य प्रयोग करना भी सिखा रहे हैं। अतः इस आर्टिकल को पूरा पढें। 


आम का संस्कृत में वाक्यप्रयोग कैसे करें?

अब हम आपको यह बता रहे हैं कि आम शब्द को संस्कृत वाक्यों में कैसे use कर सकते हैं। 

ध्यान दें कि आम शब्द का संस्कृत में सही से इस्तेमाल करने के लिए आपको आम शब्द के सभी रूप याद होने चाहिए। संस्कृत में आम शब्द के साथ कुछ वाक्य नीचे table में दिए गये हैं। 

  • संस्कृत- आम्रफलम् अतीव मधुरं भवति।
  • हिंदी- आम बहुत मीठा होता है।
  • संस्कृत- अहम् आम्रफलं खादामि।
  • हिंदी- मैं आम खाता हूँ।

  • संस्कृत- मम पार्श्वे आम्रफलानि सन्ति।
  • हिंदी- मेरे पास आम हैं।

  • संस्कृत- ग्रीष्मर्तौ आम्रफलं भवति।
  • हिंदी- गर्मियों में आम होता है।

  • संस्कृत- आम्रवृक्षाः ग्रीष्मप्रदेशेषु जायन्ते।
  • हिंदी- आम के पेड़ गरम जगहों पर होते हैं।


इन्हें भी देखें 👇👇


पांच आम को संस्कृत में क्या कहते हैं?

यदि आप किसी को संस्कृत में पांच आम कहना चाहें तो इसे संस्कृत में- पंच आम्राणि या पंच आम्रफलानि कहते हैं। लिखने में आप दोनों शब्दों को सन्धि से मिला भी सकते हैं। यथा- पंच आम्रफलानि को - पंचाम्रफलानि एक साथ भी लिख या बोल सकते हैं। 


आम का रूप क्या होता है?

आम शब्द संस्कृत में नपुंसक लिंग में ही चलता है। आम के सातों विभक्तियों में- फलम् की तरह रूप चलते हैं। संस्कृत में आम शब्द की प्रथमा विभक्ति में- आम्रम्, आम्रे, आम्राणि रूप बनते हैं।


प्यारे पाठकों, आज के इस विषय में हमने आपको आम को संस्कृत में क्या कहते हैं, संस्कृत में आम के नाम व उनका वाक्य में इस्तेमाल,What is the word for mango in Sanskrit, आम का संस्कृत नाम क्या है? 

इत्यादि आम फल के संस्कृत में नाम से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। 

इन्हें भी देखें 👇👇


इसके अलावा यदि आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं। संस्कृत कैसे सीखें, संस्कृत सीखने के लिए ढेर सारी फ्री सामग्री प्राप्त करने के लिए इस वेबसाइट के मेनू बार में अवश्य जाएं।

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here