फल शब्द के रूप- Fal Shabd Roop | Fal Shabd Roop In Sanskrit: फल शब्दस्य रूपाणि संस्कृते

फल शब्द के रूप- Fal Shabd Roop | Fal Shabd Roop In Sanskrit: फल शब्दस्य रूपाणि संस्कृते

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शब्द रूपों से तरह तरह के सवाल पूछे जाते हैं। शब्द रूपों का ज्ञान होना संस्कृत सीखने के लिए भी बहुत ज्यादा जरूरी है। यदि आप शब्द रूप एवं धातुरूप याद कर लेते हैं तो आप आसानी से संस्कृत बोल सकते हैं। इस वेबसाइट पर धातु रूप व शब्द रूपों का विस्तृत भण्डार उपलब्ध है। 


किसी भी शब्द रूप अथवा धातु रूप को पढने अथवा जानने के लिए इस वेबसाइट के मेनूबार अथवा कैटगरी सेक्शन (शब्दरूप) में अवश्य जाएं। शब्द रूप की इस पाठमाला में आज हम फल शब्द रूप (Fal Shabd Roop) प्रस्तुत कर रहे हैं। 

फल शब्द रूप टिप्स व ट्रिक्स के साथ बहुत सरल तरीके से दिए जा रहे हैं। तो आइये, फल शब्द रूप संस्कृत (Fal Shabd Roop In Sanskrit) आसानी से समझिए।


फल शब्द का अर्थ- Fal Shabd Meaning

फल शब्द मूल रूप से संस्कृत भाषा का शब्द है जो कि हिंदी में भी ऐंसे ही प्रयोग किया जाता है। फल शब्द का अर्थ- फलना अथवा वृक्ष का सस्य भाग होता है। संस्कृत व हिंदी में फल शब्द- परिणाम (Result) के अर्थ में भी प्रयोग किया जाता है। अंग्रेजी में फल को Fruit कहते हैं।


फल शब्द का लिंग बताइए - Fal Shabd Ka Ling Bataiye

किसी ने यह सवाल पूछा है कि फल शब्द का लिंग क्या है। फल शब्द नित्य नपुंसक लिंग का शब्द है। अतः फल शब्द के रूप - फलम्, फले, फलानि इस प्रकार नपुंसक लिंग में ही चलते ैं।


फल शब्द का परिचय- Fal Shabd Introduction

फल शब्द संस्कृत में नपुंसक लिंक का शब्द है। यह नित्य नपुंसक लिंग में प्रयोग किया जाता है। अर्थात् फल शब्द- स्त्रीलिंग अथवा पुलिंग में नहीं चलते हैं। फल शब्द संस्कृत फल धातु से अच् प्रत्यय करने पर बनता है। संस्कृत में फल शब्द की व्युत्पत्ति के विषय में निम्न विवरण मिलता है।

फल + अच् = फलम् । १ वृक्षादीनां शस्ये २ लाभे ३ फलके (ढाल) ४ कर्ये ५ उद्देश्ये ६ प्रयोजने इति अमरकोशः। ७ जातीफले ८ त्रिफलायां ९ कक्कोले इति मेदिनीकोशः। १० बाणाग्रे ११ आर्त्तवे शब्दर० १२ फाले हेम० १३ दाने धर० । १४ मुष्के च । १५ कुटजवृक्षे पु० शब्दकल्पद्रुमः । १६ धात्वर्थनिष्पाद्ये प्रधानोद्देशे प्रयोजने “स्वरितञित आत्मनेपदं कर्त्त्रभिप्राये क्रियाफले” पा० ।

फल शब्द के रूप- Fal Shabd Roop | Fal Shabd Roop In Sanskrit: फल शब्दस्य रूपाणि संस्कृते


फल शब्द रूप- Fal Shabd Roop- फल शब्द रूप संस्कृत- Fal Shabd In Sanskrit

फल शब्द रूप संस्कृत- Balika Shabd Roop

 

एकवचन

द्विवचन

बहुवचन

प्रथमा

फलम्

फले

फलानि

द्वितीया

फलम्

फले

फलानि

तृतीया

फलेन

फलाभ्याम्

फलैः

चतुर्थी

फलाय

फलाभ्याम्

फलेभ्यः

पंचमी

फलात्

फलाभ्याम्

फलेभ्यः

षष्ठी

फलस्य

फलयोः

फलानाम्

सप्तमी

फले

फलयोः

फलेषु

सम्बोधन

हे फलम्

हे फले

हे फलानि



फल शब्द की रूप सिद्धि- Fal Shabd Roop Sanskrit Sutras

संस्कृत में फल शब्द प्रातिपदिक से (स्वौजसमौटछष्टाभ्याम्० इति सूत्रेण सु इति प्रत्यये कृते) इस सूत्र से सु प्रत्यय करने पर नपुंसक लिंग में- सु के स्थान पर (अतोsम् - इति सूत्रेण अमादेशे कर्तव्ये) 


इस सूत्र से अमादेश करने पर - फलम् शब्द सिद्ध होता है। इस प्रकार- फल के अन्य सभी विभक्तियों में रूप बनते हैं। विस्तार से संस्कृत व्याकरण के अनुसार फल शब्द रूप की सिद्धि जानने के लिए आप इस वेबसाइट के शब्दरूप सिद्धि वाले मेनू में जाएं।


इन्हें भी देखें-👇

Click- संस्कृत सीखने के लिए- विभिन्न सामग्री

Click- संस्कृत व्याकरण सीखने के लिए नोट्स



फल शब्द के रूप रोमन लिपि में- Fal Shabd Roop Roman Lipi

Fal Shabd Roop Sanskrit in Roman Lipi (English)

 

Ekvachan

Dwivachan

Bahuvachan

Prathamā

Falam

Fale

Falāni

Dwitiyā

Falam

Fale

Falāni

Tritiyā

Falena

Falabhyām

Falaih

Chaturthi

Falāya

Falabhyām

Falebhyah

Panchmi

Falāt

Falabhyām

Falebhyah

Shasti

Falasya

Falayoh

Falanam

Saptami

Fale

Falayoh

Faleshu

Sambodhan

Hey falam

Hey fale

Hey falāni



फल के शब्द रूप Video Tutorial

किसी भी शब्दरूप का वीडियो ट्यूटोरियल देखने के लिए एवं शब्द रूपों को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे यूट्यूब चैनल पर भी जा सकते हैं। 

यूट्यूब पर- वन्दे संस्कृतमातरम् अथवा "Mr Sandeep Kothari Sanskrit" नाम सर्च करें यह हमारा यूट्यूब चैनल है। इस चैनल पर संस्कृत सीखने के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध है।

 

फल शब्द रूप से संबंधित पूछे गये सवाल - FAQs

  • फल को संस्कृत में कैसे लिखें?
उत्तर-
फल शब्द को संस्कृत में- फलम्,फले, फलानि लिखते हैं। उदाहरण के लिए- अहं फलं खादामि। (मैं फल खाता हूँ।)


  • फल शब्द तृतीया विभक्ति एकवचन क्या होगा?
उत्तर- फल शब्द की तृतीया विभक्ति एकवचन में- "फलेन" यह रूप बनता है। उदाहरण वाक्य- फलेन स्वास्थ्यं सम्यक् भवति। (फल से स्वास्थ्य सही रहता है।)


  • फल की द्वितीया विभक्ति क्या है?
उत्तर- फल शब्द की द्वितीया विभक्ति में- फलम्, फले, फलानि ये रूप बनते हैं।


  • फलानि वचन क्या है?
उत्तर- फलानि- इस फल शब्द रूप में प्रथमा व द्वितीया विभक्ति का बहुवचन है। इसका अर्थ होता है- बहुत सारे फल।


  • फल धातु रूप- क्या है?
उत्तर- अंजना भद्री जी ने बहुत अच्छा सवाल किया है। एक ओर जहाँ फल शब्द रूप की बात हो रही है। वहीं ध्यान देने वाली बात है कि फल शब्द के धातु रूप भी चलते हैं। - फलति, फलतः, फलन्ति आदि फल धातुरूप हैं। इसका अर्थ होता है- फलना, फूलना।


  • "फलम्' शब्द के तृतीया बहुवचन का रूप कौन है ?
उत्तर- फलम् शब्द की तृतीया बहुवचन में- "फलैः" यह रूप बनता है। इसका अर्थ होता है- बहुत सारे फलों के द्वारा।


फल शब्द रूप के वाक्य- Fal Shabd Roop Sentences In Sanskrit

  1. फलं स्वास्थ्यवर्धकं भवति।- फल स्वास्थ्य वर्धक होता है।
  2. फलेषु आम्रम् अतिमधुरं भवति।- फलों में आम अति मीठा होता है।
  3. भवान् फलं खादति किम्?- आप फल खाते हैं क्या
  4. भवते किं फलं रोचते।- आपको कौन सा फल अच्छा लगता है।
  5. स्थाल्यां कति फलानि सन्ति?- थाली में कितने फल हैं।



Post a Comment

1 Comments

  1. *फल शब्द रूप🍓🍎🍊🍇* *अकारांत नपुंसकलिंग शब्द रूप* *जरूर देखें*👇 https://studykabox.blogspot.com/2023/02/fal-shabd-roop-in-sanskrit-grammar-study.html *"तत् शब्द या तद् शब्द"* *तत् शब्द का अर्थ* 👇 https://studykabox.blogspot.com/2022/11/tat-shabd-roop.html *हरि शब्द रूप* *इकारांत पुल्लिंग शब्द रूप* *हरि का अर्थ* सबकुछ अभी जाने 👇👇 https://studykabox.blogspot.com/2023/01/hari-shabd-roop-in-sanskrit-grammar.html

    ReplyDelete

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here