Koyal Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain | कोयल को संस्कृत में क्या कहते हैं 🤔

Koyal Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain| कोयल को संस्कृत में क्या कहते हैं 🤔

कोयल की मधुर आवाज से हर इंसान मुग्ध हो जाता है। कुहु-कुहु कोयल करे, पिहु-पिहु पपीहा जपे। 🐦🐧 यह भजन शायद आपने भी सुना हो। कोयल पक्षियों में एक सुन्दर आकृष्ट करने वाला पक्षी है। कोयल शब्द की यदि हम बाते करें तो यह हिंदी में प्रयोग किया जाता है।

कोयल को अंग्रेजी में Cuckoo (कक्कू) 🐦 कहते हैं, परन्तु क्या आप जानते हैं- कोयल को संस्कृत में क्या कहते हैं 🤔 (Koyal Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain) संस्कृत में कोयल के लिए कितने शब्द हैं? 

इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚


तो आइये, आज हम आपको बता रहे हैं- कोयल और संस्कृत का घनिष्ठ संबन्ध। कोयल के संस्कृत में बहुत सारे नाम- तो चलिए, जानते हैं- कोयल की संस्कृत पुकार।


कोयल शब्द का परिचय (Koyal Shabd Meaning)

कोयल एक ऐंसा शब्द है जो शायद हर इंसान को सुनने के बाद एक शीतलता प्रदान करता है। कोयल शब्द प्रायः हिंदी भाषा में प्रयोग किया जाता है। 

इस कोयल हिंदी शब्द में हिंदी का यल प्रत्यय है। को+यल = कोयल। कोयल एक सुन्दर मधुर आवाज वाले पक्षी का नाम है। आइये, अब हम जानते हैं कि कोयल को संस्कृत में क्या कहते हैं?

इसे भी दबाएँ- Counting In Sanskrit (संस्कृत में गिनती सीखें 💚


कोयल को संस्कृत में क्या कहते हैं- Koyal Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain

संस्कृत में कोयल का नाम बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। चाहे आपने देववाणी संस्कृत पढी हो या नहीं लेकिन कोयल का संस्कृत नाम आपने जरूर सुना होगा। कोयल को संस्कृत में- कोकिला कहा जाता है। 

अब आप ही बताइये, आपने कोकिला नाम सुना या नहीं। कमेंट में नीचे बताइएगा। कोकिला नाम बहुत से लोगों का भी होता है। जैंसे कि "साथ निभाना साथिया" नाटक में कोकिला बहन। 

इसे भी दबाएँ-  संस्कृत कारक व विभक्ति पहचानने का नया तरीका - Vibhakti In Sanskrit 💓💚


ऐंसे ही आपने यह भी सुना होगा कि भारत की कोकिला किसे कहा जाता है- लता मंगेशकर को। अब आपको स्पष्ट हो गया होगा कि Koyal Ko Sanskrit Mein= KokiLa Kahate Hain 

कोकिला अर्थात् कोयल की बहुत मीठी 🐧❤ आवाज होती है। संगीत जगत् में लता मंगेशकर की आवाज भी बहुत प्यारी व मधुर होने के कारण उनको कोकिला की उपाधि दी गयी है।

इसे भी दबाएँ- तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण (Tumun Pratyaya In Sanskrit 💓💚


कोयल को संस्कृत में क्या कहते हैं- Koyal Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain

प्रिय मित्राणि, कोयल को संस्कृत में क्या कहते हैं- इसके बारें में संस्कृत साहित्य में एक सुन्दर सा प्यारा सा श्लोक बहुत प्रसिद्ध है। आइये, उस श्लोक को गुनगुनाते हैं और कोयल के संस्कृत नाम जानते हैं।

काकः कृष्णः पिकः कृष्णः को भेदः पिककाकयोः।

वसन्तसमये प्राप्तः काकः काकः पिकः पिकः।।

हिंदी अर्थ- कौवे का रंग भी काला होता है और कोयल का रंग भी काला होता है, फिर भी दोनों में क्या अन्तर है- यह वसन्त ऋतु के आने पर पता चल जाता है कि कौवा, कौवा 🐧 होता है और कोयल, कोयल 🐧 ही होती है।

उपरोक्त श्लोक में कौवे और कोयल के स्वरूप का वर्णन बताया गया है। साथ ही उपरोक्त श्लोक के माध्यम से कोयल का संस्कृत नाम भी स्पष्ट हो जाता है। काकः अर्थात् कौवा, पिकः अर्थात् कोयल। 

उपरोक्त प्रसिद्ध श्लोक के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि कोयल को संस्कृत में पिकः भी कहा जाता है। तो आइये, चूंकि संस्कृत दुनिया की सबसे श्रेष्ठ भाषा है। 

इसे भी दबाएँ- संस्कृत में वाक्य कैंसे बनाए 🤔


हैरानी की बात है कि संस्कृत में केवल एक शब्द के लिए हजारों शब्द होते हैं। अतः कोयल के भी संस्कृत में कुछ अन्य पर्यायवाची नाम जाने लेते हैं।


कोयल के संस्कृत में पर्यायवाची शब्द- Koyal Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain

वैंस तो संस्कृत में किसी भी शब्द के लिए कम‌ से कम चालीस/पचास पर्यायवाची शब्द तो मिल ही जाते हैं। 

इसे भी दबाएँ- All Dhatu Roop In Sanskrit PDF (संस्कृत धातु रूप PDF) 💓💚


यह सच में हैरान कर देने वाली बात है क्योंकि दुनिया की दूसरी किसी भी भाषा में ऐंसा नहीं है। चलिए, कोयल के भी कुछ संस्कृत पर्यायवाची नाम जान लेते हैं।

      कोयल के संस्कृत में 10 प्रसिद्ध नाम

  1. परभृतः

  2. पिकः
  3. कोकिलः
  4. अन्यभृतः
  5. वसंतदूतः
  6. श्यामा (स्त्रीलिंग)
  7. सारिका (स्त्रीलिंग)
  8. वनप्रिया (सभी लिंगों में)
  9. कुहुकारिणी
  10. कुहुकारिन् आदि

अब आपको संस्कृत की महानता का शायद थोड़ा अनुमान तो लग ही गया होगा। ऐंसे और भी सैकड़ों संस्कृत शब्द हैं- कोयल के लिए लेकिन हमने यंहा प्रसिद्ध ही बताए। 

यदि आपको यह लेख पसंद आये, तो कमेंट और अपने मित्रों को शेयर करना बिल्कुल न भूलना।

इसे भी दबाएँ- समास का रोचक परिचय- अब समास व समास के भेदों को कभी नहीं भूलोगे 💚


कोयल को संस्कृत में वाक्य प्रयोग (Koyal In Sanskrit Sentence)

चलिए, अब थोडा अपने संस्कृत अभ्यास को बढाने के लिए कोयल का संस्कृत कोकिला शब्द- इसके संस्कृत में कुछ वाक्य बनाते हैं। 

  • कोकिला अत्यन्तं मधुरं गायति।
  • कोकिलः एकः पक्षी अस्ति।
  • भारतस्य कोकिला लतामंगेशकरः अस्ति।
  • कोकिला कुहू-कुहू इति मधुरध्वनिं करोति।
  • कोकिलस्य अन्य नाम- पिकः, वसन्तदूतः, परभृतः च सन्ति।

इसे भी दबाएँ- Elephant In Sanskrit (हाथी के संस्कृत में सैकडों नाम


कोयल को संस्कृत में क्या कहते हैं- आज का सार

प्यारे मित्रों, आज के इस छोटे से लेख के माध्यम से- Koyal Ko Sanskrit Mein Kya Kahate Hain 🤔 यह बताया गया। हमें उम्मीद है कि आपको यह लघु लेख जरूर पसन्द आया होगा। 

विभिन्न तरीकों से संस्कृत सीखने के लिए व विभिन्न धार्मिक, ऐतिहासिक, परीक्षा सम्बंधित महत्वपूर्ण नोट्स लेख आदि के लिए इस वेबसाइट के मेनूबार में अवश्य जाएँ। 

प्रिय मित्राणि, यदि आपको आज का यह लघु लेख पसन्द आया हो तो अपने दोस्तों को संस्कृत प्रचार प्रसार हेतु एकबार अवश्य शेयर करें। 

इसे भी दबाएँ- संस्कृत शब्दकोश PDF (Sanskrit Dictionary PDF 


यदि आपका किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न कमेंट हो तो नीचे कमेंट बाॅक्स में जरुर बताएँ। धन्यवादः।




Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here