Path Dhatu Roop | पठ धातु रूप संस्कृत- पठ् धातुरूपाणि | Path Dhatu Roop In Sanskrit- All Lakar

Path Dhatu Roop | पठ धातु रूप संस्कृत- पठ् धातुरूपाणि | Path Dhatu Roop In Sanskrit- All Lakar

संस्कृत में धातु रूपों की इस शृंखला में आज पठ धातु रूप प्रस्तुत किए जा रहे हैं। Path Dhatu Roop In Sanskrit All Lakar अर्थात् संस्कृत में पठ् धातु के लट् लिट् लुट् लृट् आदि सभी लकारों के रूप यंहा दिए जा रहे हैं। 

प्यारे मित्रों, स्वागत है आप सभी का आपकी अपनी इस SanskritExam.Com वेबसाइट में। जैंसे कि आपको पता होगा कि इस वेबसाइट पर बेसिक संस्कृत से लेकर एडवांस संस्कृत सीखने के लिए हर प्रकार की सामग्री फ्री में उपलब्ध है। 

संस्कृत नोट्स, PDF, संस्कृत शब्दकोश, संस्कृत गिनती, संस्कृत में अनुवाद एवं एडवांस संस्कृत व्याकरण के शब्द रूप, संस्कृत धातुरूप, संस्कृत कारक, संस्कृत संधि आदि ज्ञान का महासागर इस वेबसाइट पर फैला हुआ है।


इसे भी दबाएँ-  Ni Dhatu Roop in Sanskrit (नी धातु रूप) 💓💚


संस्कृत के विभिन्न धातु रूप इस वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जिन्हें आप मेनूबार में जाकर देख सकते हैं। आज की इस शृंखला में हम Path Dhatu Roop (पठ धातु रूप) जानेंगे। 

पठ् धातु के रूप आप सभी को अवश्य देखने व याद करने चाहिए। चूंकि पठ् धातु पढने से संबंधित है। तो आइये, शुरु करते हैं - Path Dhatu Roop In Sanskrit All Lakar


इसे भी दबाएँ-  संस्कृत कारक व विभक्ति पहचानने का नया तरीका - Vibhakti In Sanskrit 💓💚


पठ् धातु का अर्थ (Path Dhatu Meaning)

पठ् धातु रूप जानने से पहले पठ धातु का अर्थ समझ लीजिए। पठ् धातु- हिंदी में पढने के लिए प्रयोग की जाती है। पठ् धातु का अर्थ होता है- पढना। पठ व्यक्तायां वाचि। उदाहरण के लिए- रामः पुस्तकं पठति- राम पुस्तक पढता है आदि वाक्य।
Path Dhatu को अंग्रेजी में To Read (पढने) के अर्थ में ही प्रयोग किया जाता है।


इसे भी दबाएँ- तुमुन् प्रत्यय के उदाहरण (Tumun Pratyaya In Sanskrit 💓💚


पठ् धातु का परिचय (Path Dhatu Introduction)

पठ् धातु संस्कृत व्याकरण की एक प्रसिद्ध धातु है। पठ धातु भ्वादि प्रकरण की धातु है। पठ धातु मूल रूप से संस्कृत में अनुनासिक (पठँ) मूल धातु है। 

पठ के अन्तिम अकार का "उपदेशेsजनुनासिक इत्" सूत्र से लोपादि होने पर पठ् धातु हलन्त बन जाती है। पठ धातु परस्मैपदी धातु है। अतः इसके आत्मनेपद में कोई रूप नहीं चलते। तो आइये, अब पठ् धातु रूप इन संस्कृत अर्थात् संस्कृत में पठ् धातु के रूप देखिए। Path Dhatu Roop In Sanskrit All Lakar (10 Lakar)


इसे भी दबाएँ- Counting In Sanskrit (संस्कृत में गिनती सीखें 💚


पठ धातु लट् लकार- वर्तमान काल (Path Dhatu Roop Lat Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःपठतिपठतःपठन्ति
मध्यमपुरुषःपठसिपठथःपठथ
उत्तमपुरुषःपठामिपठावःपठामः



पठ धातु लिट् लकार- भूतकाल परोक्ष (Path Dhatu Roop Lit Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःपपाठपेठतुःपेठुः
मध्यमपुरुषःपेठिथपेठथुःपेठ
उत्तमपुरुषःपपठ/पपाठपेठिवपेठिम


पठ धातु लुट् लकार- भविष्यकाल (Path Dhatu Roop Lut Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःपठितापठितारौपठितारः
मध्यमपुरुषःपठितासिपठितास्थःपठितास्थ
उत्तमपुरुषःपठितास्मिपठितास्वःपठितास्मः


इसे भी दबाएँ- Hindi To Sanskrit Translation( (हिंदी से संस्कृत अनुवाद सीखें) 💚


पठ धातु लृट् लकार (Path Dhatu Roop Lrit Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःपठिष्यतिपठिष्यतःपठिष्यन्ति
मध्यमपुरुषःपठिष्यसिपठिष्यथःपठिष्यथ
उत्तमपुरुषःपठिष्यामिपठिष्यावःपठिष्यामः


पठ धातु लोट् लकार- आज्ञार्थक (Path Dhatu Roop Lot Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःपठतात्/पठतुपठताम्पठन्तु
मध्यमपुरुषःपठ/पठतात्पठतम्पठत
उत्तमपुरुषःपठानिपठावपठाम


पठ धातु लङ् लकार- भूतकाल (Path Dhatu Roop Lang Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःअपठत्अपठताम्अपठन्
मध्यमपुरुषःअपठःअपठतम्अपठत
उत्तमपुरुषःअपठम्अपठावअपठाम



इसे भी दबाएँ- समास का रोचक परिचय- अब समास व समास के भेदों को कभी नहीं भूलोगे 💚

पठ धातु विधिलिङ् लकार- आज्ञार्थक (Path Dhatu Roop Vidhiling Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःपठेत्पठेताम्पठेयुः
मध्यमपुरुषःपठेःपठेतम्पठेत
उत्तमपुरुषःपठेयम्पठेवपठेम


पठ धातु आशीर्लिङ् लकार- आशीर्वादार्थक (Path Dhatu Roop Āshīrling Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःपठ्यात्पठ्यास्ताम्पठ्यासुः
मध्यमपुरुषःपठ्याःपठ्यास्तम्पठ्यास्त
उत्तमपुरुषःपठ्यासम्पठ्यास्वपठ्यास्म


पठ धातु लुङ् लकार (Path Dhatu Roop Lung Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःअपठीत्/अपाठीत्अपठिष्टाम्/अपाठिष्टाम्अपठिषुः/अपाठिषुः
मध्यमपुरुषःअपठीः/अपाठीःअपठिष्टम्/अपाठिष्टम्अपठिष्ट/अपाठिष्ट
उत्तमपुरुषःअपठिषम्/अपाठिषम्अपठिष्व/अपाठिष्वअपठिष्म/अपाठिष्म


पठ धातु लृङ् लकार- क्रियानिमिक्तक (Path Dhatu Roop Lring Lakar)

एकवचनम्द्विवचनम्बहुवचनम्
प्रथमपुरुषःअपठिष्यत्अपठिष्यताम्अपठिष्यन्
मध्यमपुरुषःअपठिष्यःअपठिष्यतम्अपठिष्यत
उत्तमपुरुषःअपठिष्यम्अपठिष्यावअपठिष्याम


इसे भी दबाएँ- All Dhatu Roop In Sanskrit PDF (संस्कृत धातु रूप PDF) 💓💚


पठ् धातु पर आधारित पूछे गये सवाल (FAQs)

  • पठ धातु लट् लकार में कैसे लिखें?
पठ धातु लट् लकार रूप ऊपर दिए गये हैं। पठ धातु लट् लकार के रूप बहुत ही सरल हैं- पठति, पठतः पठन्ति आदि।


  • पठ धातु विधिलिंग लकार मध्यम पुरुष एकवचन रूप क्या होगा?
पठ् धातु का विधिलिंग लकार मध्यम पुरुष एकवचन में - पठेः रूप बनता है।


  • पठ धातु के कितने लकार होते हैं?
प्रत्येक धातु के 10 लकारों में रूप चलते हैं। केवल लेट् लकार के रुप वेद में चलते हैं। पठ धातु के भी पूरे 10 लकार रूप चलते हैं। मुख्य रूप से  Path Dhatu Roop 5 Lakar Mein अवश्य याद करने चाहिए।


इसे भी दबाएँ- Sandhi Viched In Hindi (संधि विच्छेद को समझने का सबसे प्यारा तरीका 💓💚


  • पठ का धातु रूप क्या है?
पठ का धातु रूप - पठति आदि क्रियापद है। पठ् धातु से लट् लिट् आदि लकारों में तिप, तस् आदि प्रत्यय लगाने पर पठति, पठिष्यति आदि रूप सिद्ध होते हैं।


  • पठ् धातु रूप आत्मनेपदी
पठ् धातु परस्मैपदी धातु है। अतः इसके आत्मनेपद में रूप नहीं चलते हैं। भाव वाच्य में पठ् धातु से आत्मनेपद प्रत्यय लगाया जा सकता है।


आज के पाठ में आपने Path Dhatu Roop In Sanskrit All Lakar अर्थात् संस्कृत में पठ् धातु के सभी लकारों को देखा। हमें उम्मीद है कि पठ् धातु के रूप अब आपको याद हो गये होंगे। विभिन्न अन्य धातु रूपों को देखने के लिए इस वेबसाइट के मेनूबार में अवश्य जाएं। धन्यवादः।

इसे भी दबाएँ- संस्कृत में वाक्य कैंसे बनाए 🤔


Post a Comment

1 Comments

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here