Kalratri Mantra | कालरात्रि बीज मंत्र | माँ कालरात्रि बीज मंत्र | Maa Kalratri Mantra

Kalratri Mantra | कालरात्रि बीज मंत्र | माँ कालरात्रि बीज मंत्र | Maa Kalratri Mantra

जय कालिके, जय काली माता की। 🚩 सभी मनोमकामनाओं को पूर्ण करने वाली, दुष्टों का संहार करने वाली माँ कालरात्रि को प्रणाम 🙏 नवरात्रि का सप्तम दिन माँ कालरात्रि का दिन होता है और रात माँ कालरात्रि की विशेष प्रियतम होती है। 

माँ कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार की पूजा की जाती है। इन सभी प्रकार की पूजाओं में माँ कालरात्रि बीज मंत्र (Maa Kalratri Mantra) बहुत प्रभावी माना जाता है। 

माता के सभी नवदुर्गा रूपों का बीज मंत्र सिद्ध कुंजिका स्तोत्र में छिपा हुआ है। सिद्ध कुंजिका स्तोत्र बीज मंत्र PDF डाउनलोड करने के लिए-

यंहा क्लिक करें-  सिद्ध कुंजिका स्तोत्र PDF💚


नवरात्रि के सप्तम दिन माँ 🙏 कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए कालरात्रि बीज मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। माँ कालरात्रि बीज मंत्र (Kalratri Mantra) क्या है- यह हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं माता कालरात्रि का बीजमंत्र व उसके बारें में


कालरात्रि मंत्र साधना - Kalratri Mantra Sadhna

माँ कालरात्रि को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए माँ कालरात्रि के मंत्रों की साधना बहुत प्रभावी और शीघ्र फल देने वाली होती है। कहा जाता है कि नवरात्रि सप्तम कालरात्रि की रात को व दिन बड़े बड़े साधक अपनी सिद्धयों को प्राप्त कर लेते हैं। 

माँ 🙏 कालरात्रि के मंत्र इस रात को बहुत चमत्कारिक होते हैं। तो आइये, जानते हैं- Kalratri Mantra (कालरात्रि मंत्र)


कालरात्रि मंत्र - Kalratri Mantra

जय माँ कालरात्रि की 🚩। वैंसे तो माँ कालरात्रि के बहुत सारे मंत्र हैं तथापि उन सभी मंत्रों में कुछ सिद्ध मंत्र व माँ कालरात्रि के श्लोक आदि हैं। जिनका उल्लेख हम यंहा करने जा रहे हैं।

इसे भी दबाएँ-  दुर्गा सप्तशती संपूर्ण पाठ हिंदी में PDF💚


कालरात्रि ध्यान मंत्र (कालरात्रि स्तुति मंत्र)

माँ कालरात्रि दुर्गा के तीन रूपों में से पहला रूप है। माता काली बीजरुपा है। दुर्गा सप्तशती में माँ काली का ध्यान मंत्र निम्न है।

जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्तिहारिणि।

जय सर्वगते देवि! कालरात्रि नमोsस्तुते।।


माँ कालरात्रि स्तुति मंत्र (कालरात्रि श्लोक)

खड्गं चक्रगदेषु चापपरिघां शूलं भुशुण्डीं शिरः

शङ्खं संदधतीं करैस्त्रिनयनां सर्वाङ्गभूषावृताम्।।

नीलाश्मद्युतिमास्यपाददशकां सेवै महाकालिकाम्।

यामस्तौत्स्वपिते हरौ कमलजौ हन्तुं मधुं कैटभम्।।


कालरात्रि श्लोक (Kalratri Shlok)

सामान्य रूप से माँ कालरात्रि को प्रसन्न करने के लिए माता को सुन्दर शृंगार आदि करें। गुड़ का भोग लगाएँ। धूप दीप नैवेद्य आदि से माँ काली की पूजा अर्चना करें एवं माँ कालरात्रि के श्लोक स्तोत्र आदि का पाठ करें। माँ कालरात्रि के कुछ प्रसिद्ध श्लोक निम्नलिखित हैं।

जय त्वं देवि चामुण्डे जय भूतार्तिहारिणी।

जय सर्वगते देवि! कालरात्रि नमोsस्तुते।।

भ्रुकुटीकुटिलात्तस्या ललाटफलकाद्द्रुतम्।

काली करालवदना विनिष्क्रान्तासिपाशिनी।।

ॐ करालवदना काली कामिनी कमलालया।

क्रियावती कोटराक्षी कामाक्षा कामसुन्दरी।।


कालरात्रि का बीज मंत्र (माता कालरात्रि का बीज मंत्र)

माँ काली के सभी मंत्रों में, सभी ध्यान स्तुति मंत्रादि में माँ कालरात्रि बीज मंत्र बहुत प्रभावी माना जाता है। माँ कालरात्रि बीज मंत्र का कम से कम 108 बार जाप अवश्य करना चाहिए। माँ कालरात्रि का बीज मंत्र निम्न है।

माँ कालरात्रि बीज मंत्र

क्लीं ऐं श्री कालिकायै नमः।

ऐं बीजं ह्रीं शक्तिः क्लीं कीलकं श्रीकालिकायै नमः।

माँ कालरात्रि प्रथम चरित्र रूपा है। अतः दुर्गा सप्तशती में में कालरात्रि को "ऐं बीजम्" इस रूप में अधिष्ठित किया गया है। 


सप्तम कालरात्रि मंत्र (कालरात्रि मंत्र जाप)

नवरात्रि के सप्तम दिन माँ कालरात्रि की उपासना की जाती है। सप्तम दिन की रात को माँ कालरात्रि की विशेष पूजा की जाती है। सप्तमं कालरात्रीति। सप्तमं कालरात्र्यै नमः। 

सप्तम दिन माँ कालरात्रि की प्रसन्नता हेतु सप्तम कालरात्रि मंत्र जाप करना चाहिए। Devi Kalratri Mantra हम आपको बता चुके हैं- क्लीं ऐं श्री कालिकायै नमः इस माँ कालरात्रि मंत्र का जाप अथवा ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः इस त्रिगुणात्मिका माँ का मंत्र जाप अवश्य करना चाहिए। 

ध्यान रहे विशेष मंत्रों का जाप बिना गुरु के न करें। अथवा जिसने गुरु दीक्षा प्राप्त की हो वही करे। यंहा SanskritExam. Com का उद्देश्य केवल सटीक जानकारी देना है। जय कालरात्रि माता की।

इसे भी दबाएँ-  आदित्य हृदय स्तोत्र PDF (सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाला)💚


कालरात्रि शाबर मंत्र (Kalratri Mantra In Hindi)

जैंसे कि पहले आपको बताया गया कि मंत्रों के कयी प्रकार होते हैं जिनमें से बीजमंत्र बहुत ही प्रभावी माने जाते हैं। बीजमंत्र के अतिरिक्त शाबर मंत्र भी बहुत चमत्कारिक होते हैं। 

ध्यान रहे ये किसी गुरु के सान्निध्य में ही करने चाहिए। यंहा जानकारी के लिए कालरात्रि शाबर मंत्र दिया जा रहा है।

कालरात्रि शाबर मंत्र

चार वीर भैरों चौरासी, चार बत्ती पूजूं पान ए मिठाई, अब बोलो काली की दुहाई।

यह एक कालरात्रि शाबर मंत्र है। इसकी एक माला जाप करने से शीघ्र ही सम्पत्ति लाभ मिलता है। शाबर मंत्र जाप करने से पूर्व राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना अभीष्ट है।


कालरात्रि स्तोत्र कवच (Kalratri Stotra Kavach)

माँ 🙏कालरात्रि के स्तोत्र कवच के रूप में देवी कवच का पाठ अवश्य करना चाहिए। माँ दुर्गा की किसी भी पूजा में दुर्गा कवच का पाठ करना बहुत प्रभावी व जरूरी है। यदि आप दुर्गा कवच PDF डाउनलोड करना चाहते हों तो यंहा क्लिक करें- Devi Kavacha PDF (दुर्गा कवच संस्कृत) ♐


कालरात्रि वशीकरण मंत्र

माँ कालरात्रि संहार और सम्मोहन दोनों का स्वामिनी है। माँ कालरात्रि शत्रुओं को सम्मोहन अथवा वशीकरण करने में भी धर्म रक्षा के लिए कृपा करती हैं। 

मधु कैटभ का वध करने के लिए भी माँ कालरात्रि ने ही दोनों असुरों का सम्मोहन किया। उसी के फलस्वरूप उन दोनों असुरों का वध हो पाया। 

देवी कालरात्रि मंत्र (Devi Kalratri Mantra) अलग-अलग कामनाओं से विभिन्न स्वरुपों वाले हैं। माँ काली का बहुत ही विकराल रूप होता है, माँ के मुख से आग की ज्वाला निकलती रहती है। 

दुष्टों का संहार करने के लिए माँ उनका सम्मोहन भी कर लेती है। माँ कालरात्रि का वशीकरण मंत्र धर्म की रक्षा के लिए अभीष्ट है। दुष्टों का सम्मोहन (वशीकरण) करने के लिए कालरात्रि वशीकरण मंत्र विशेष प्रभावी माना जाता है। 

कालरात्रि वशीकरण मंत्र

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं श्रीं कालरात्रि सर्वं वश्यं कुरु कुरु वीर्यं देहि देहि गणैश्वर्यै नमः। 

नोट- यंहा जानकारी के लिए अलग-अलग प्रकार के Mata Kalratri Mantra कालरात्रि मंत्र बताए गये। सामान्य भक्त माँ के ध्यान मंत्रों व श्लोकों का ही पाठ करे। बीज आदि गुप्त रहस्यमय मंत्रों का जाप गुरु के सान्निध्य में ही करना चाहिए। 

माँ कालरात्रि सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है तथा दुष्टों का नाश करती है। भक्तों के लिए माँ अभय देने वाली है। जय माँ कालरात्रि की। कमेंट में जय माता दी अवश्य लिखें। धन्यवाद।

इसे भी दबाएँ-  सृष्टि की रचना कैंसे हुई- पढें पुरुष सूक्त PDF💚




Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here