पशुपति व्रत में अगर कोई गलती हो जाए तो क्या करें ❓ जानिए नियम

क्या आप जानते हैं कि पशुपति व्रत में क्या-क्या नियम जरूरी हैं, पशुपति व्रत में अगर कोई गलती हो जाए तो क्या करें। यहां हम आपको इसी की जानकारी दे रहे हैं। 

यदि आप भी पशुपति व्रत रखते हैं और आपसे कोई गलती हो जाए तो उसके बाद आपको क्या करना चाहिए। पशुपति व्रत के नियम क्या हैं, पशुपति व्रत में क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए इत्यादि पशुपति व्रत से जुड़ी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण बातें यहां बताई जा रही हैं। 

पशुपति व्रत में बाल धोना चाहिए या नहीं, पशुपति व्रत में कितने दीपक जलाएं, पशुपति व्रत का उद्यापन कैसे किया जाता है इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जा रही है। अतः यहां बताई गई बातों को ध्यान से पढ़ें। आइए जानते हैं पशुपति व्रत में अगर कोई गलती हो जाए तो क्या करें।


पशुपति व्रत में अगर कोई गलती हो जाए तो क्या करें

पशुपति व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने का अत्यंत पवित्र व्रत माना जाता है। जो लोग पशुपति व्रत रखते हैं उन पर भगवान शिव की असीम कृपा होती है। लेकिन कभी-कभी पशुपति व्रत के दौरान कुछ लोग गलतियां भी कर लेते हैं। 

यह गलती किसी भी प्रकार की हो सकती है। जैसे कि पशुपति व्रत में गलत खानपान, गलत रहन-सहन या किसी प्रकार का गलत आचरण करना। यदि आपने भी पशुपति व्रत में किसी प्रकार की कोई गलती कर दी है तो आप यहां बताई गई बातों का अनुसरण करें।

क्षमा मांगे

यदि आपने पशुपति व्रत रखा था और किसी प्रकार की गलती हो गई है तो आपको इसमें घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। बल्कि भगवान शिव से आपको क्षमा मांगनी चाहिए और पुनः अपने व्रत के लिए संकल्प लेना चाहिए।

जाप करें

पशुपति व्रत में अगर कोई गलती हो जाए तो आपको इसका पश्चाताप करने के लिए भगवान शिव का जाप करना चाहिए। यदि आप तत्काल 108 माला जाप कर लेते हैं तो गलती का पश्चाताप हो जाता है। भगवान शिव के ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

Click - सनातन धर्म, व्रत व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें।

Click- सम्पूर्ण पूजन विधि, सामग्री, मंत्र, आरती, स्तोत्र आदि

Click- ज्योतिष- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल 

Click- सैकडों व्रत कथा व पूजा विधि PDF डाउनलोड करें


पशुपति व्रत के नियम क्या हैं? (Pashupati Vrat Rules)

यदि आपको Pashupati Vrat के नियमों के बारे में पता नहीं है तो सबसे पहले आपको इसके नियम जान लें। पशुपति व्रत बहुत ही विशेष व्रत माना जाता है। 

इसके बहुत सारे नियम हैं। जिसमें आपके रहन-सहन, खानपान से लेकर इस व्रत की विधि, व्रत की उद्यापन विधि आदि महत्वपूर्ण हैं। पशुपति के नियमों को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे व्रत के नियम वाला आर्टिकल पढ़ सकते हैं। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- सम्पूर्ण व्रत के नियम


पशुपति व्रत में बाल धोना चाहिए या नहीं

शास्त्र के अनुसार जब भी आप पशुपति व्रत रखते हैं तो उस दिन आपको बाल नहीं धोने चाहिए। यह भी गलती मानी जाती है। आपको पहले दिन ही अपने बालों को स्वच्छ कर लेना चाहिए। विशेष परिस्थिति में यदि आपको इसी दिन बाल धोने पड़े तो जल में दूध जरूर मिला दें। ऐंसा शास्त्र का नियम है।

इन्हें भी देखें 👇👇


पशुपति व्रत में कितने दीपक जलाएं?

पशुपति व्रत में कितने दीपक जलाए जाते हैं- यह सवाल बहुत लोगों के मन में रहता है। हम आपको बता दें कि Pashupati Vrat में जब आप पूजा करें तो 6 दीपक जलाने चाहिए। इसमें से आपको 5 दीपक भगवान भोलेनाथ के सामने रख देने चाहिए और बचा हुआ एक दीपक अपने घर ले आना चाहिए। इसको घर के प्रवेश द्वार में दक्षिण दिशा में रख देना चाहिए।

प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में पशुपति व्रत में अगर कोई गलती हो जाए तो क्या करें, पशुपति व्रत के नियमों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। यदि आपके मन में किसी प्रकार का सवाल हो तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments