ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के फायदे (Om Shri Shyam Devay Namah Mantra Benefits)
क्या आप खाटू श्याम बाबा के भक्त हैं, तो आप "ॐ श्री श्याम देवाय नमः" मंत्र के बारे में जरूर जानते होंगे। यदि आप इस मंत्र का जाप करते हैं, तो आपको ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के फायदे के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
यहां खाटू श्याम बाबा के इस मंत्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के नियम एवं इस मंत्र के फायदे और अन्य सभी जानकारी दी जा रही है।
यदि आप सही नियमपूर्वक इस मंत्र का जाप करते हैं, तो यह मंत्र बहुत चमत्कारिक एवं अद्भुत लाभ देने वाला है। आइए, इस मंत्र के बारे में जानते हैं।
ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के फायदे
खाटू श्याम बाबा भक्तों के मनोरथ को पूर्ण करने के लिए विशेष माने जाते हैं।
यदि आप खाटू श्याम बाबा के भक्त हैं, तो आपने कभी न कभी बाबा के ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के बारे में जरूर सुना होगा और शायद आपने कभी इस मंत्र का उच्चारण या जप भी किया होगा। यह मंत्र बहुत ही लाभकारी एवं चमत्कारी है। इस मंत्र के कुछ विशेष फायदे अर्थात लाभ हैं।
इन्हें भी देखें 👇👇
मनोकामना की पूर्ति
यदि आप सच्चे मन से एवं सच्ची श्रद्धा से खाटू श्याम बाबा के ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का जाप करते हैं, तो इस मंत्र के प्रभाव से मनोकामना की पूर्ति हो जाती है। लेकिन यह तभी होता है, जब आप श्रद्धा एवं नियम के अनुसार बड़ी संख्या में इस मंत्र का जाप करते हैं।
संकटों से मुक्ति
बाबा खाटू श्याम अपने भक्तों को हर प्रकार के संकटों से मुक्ति दिला देते हैं। यदि आप ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का जाप करते हैं, तो विभिन्न प्रकार के संकट दूर होते हैं। यह भी ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के फायदे में से एक है।
पारिवारिक क्लेश से छुटकारा
यदि आपके घर में कलह, क्लेश यानी झगड़ा इत्यादि होता रहता है, तो बाबा खाटू श्याम के मंत्र का जाप एवं उनकी भक्ति करने से विशेष लाभ मिलता है। परिवार में शांति बनी रहती है।
मानसिक शांति
निरंतर ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का जाप करने से मन में अपार शांति का उद्गम होने लगता है, यानी मन प्रसन्न हो जाता है। सभी प्रकार के मानसिक द्वंद्व से छुटकारा मिलता है।
सफलता की प्राप्ति
आप चाहे किसी भी क्षेत्र में हों, आप चाहे किसी भी उम्र में हों, यदि आप बाबा खाटू श्याम की भक्ति करते हैं और खाटू श्याम के ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का जाप करते हैं, तो सफलता की प्राप्ति होती है। यह भी ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के फायदे में से एक विशेष लाभ है।
खाटू श्याम की कृपा
जो भक्त बाबा खाटू श्याम के ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का प्रतिदिन श्रद्धा-भक्ति से जाप करते हैं, उन पर बाबा खाटू श्याम की विशेष कृपा होती है। इसका मतलब है कि उनके सभी कार्य सफल होते हैं।
अभी तक आपने ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के फायदे के बारे में जाना। आगे यहां ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई जा रही हैं। इन्हें अवश्य पढ़ें।
इन्हें भी देखें 👇👇
- ज्योतिष- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि
- सम्पूर्ण पूजन विधि, मंत्र, आरती, स्तोत्र आदि
- सनातन धर्म, व्रत व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें
- नौकरी पाने के लिए किस देवता की पूजा करें
ॐ श्री श्याम देवाय नमः का जाप करने से क्या होता है?
ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का नियमित जाप करने से मन में शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का विकास होता है।
भक्तों का मानना है कि इस मंत्र के प्रभाव से बाबा खाटू श्याम की कृपा प्राप्त होती है, संकट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं।
"ॐ श्री श्याम देवाय नमः" मंत्र का क्या अर्थ है?
ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का अर्थ अत्यंत दिव्य है। इस मंत्र में भक्त अपने आप को बाबा श्याम देव को समर्पित करता है, यानी वह अपने मन को उनके चरणों में समर्पित करता है।
इस मंत्र का भावार्थ यही है कि हम बाबा श्याम देव को नमन करते हैं। उनकी सदा वंदना करते हैं।
ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के फायदे सवा लाख जाप
यदि आप बाबा खाटू श्याम के ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का सवा लाख जाप करते हैं, तो आपको अनेकों लाभ देखने को मिलेंगे। कुछ ही समय बाद आपको बाबा खाटू श्याम की विशेष कृपा का अनुभव होने लगेगा। विभिन्न प्रकार के अनुभव हो सकते हैं।
साथ ही साथ अपने हर किसी कार्य में सफलता एवं सिद्धि होने लगेगी। किसी भी मंत्र का सवा लाख जाप करने पर विशेष अनुभूतियां होने प्रारंभ हो जाती हैं।
खाटू श्याम मंत्र 11 बार जपने के फायदे
यदि आप ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का 11 बार प्रतिदिन जाप करते हैं, तो कुछ महीनों बाद इसके विशेष लाभ देखने को मिलते हैं, जैसे कि बाबा खाटू श्याम की विशेष कृपा का अनुभव होने लगता है एवं अपने सभी कार्यों में विशेष सिद्धि होने लगती है।
इन्हें भी देखें- 👇
Click- घबराहट और डर को खत्म करने का मंत्र
Click- राहु को शान्त व खुश करने के उपाय
Click- ब्लड प्रेशर को कम करने का मंत्र
Click- शाम को शिवलिंग पर जल चढाये या नहीं?
सफलता के लिए कौन सा श्याम मंत्र है?
यदि आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो बाबा खाटू श्याम के ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। बाबा खाटू श्याम बर्बरीक के रूप में जाने जाते हैं।
बर्बरीक का मंत्र यानी बाबा खाटू श्याम का मंत्र बहुत प्रभावी माना जाता है। वैसे तो खाटू श्याम के और भी बहुत सारे मंत्र हैं, लेकिन उन सभी मंत्रों में ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र विशेष है।
खाटू श्याम जी का सबसे शक्तिशाली मंत्र क्या है?
खाटू श्याम बाबा के सबसे शक्तिशाली मंत्रों की बात करें, तो ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र ही सबसे ज्यादा प्रभावी और शक्तिशाली माना जाता है। दरअसल, यह मंत्र नमस्कारात्मक है, इसलिए यह ज्यादा शक्तिशाली बताया गया है।
om shree shyam devay namah mantra ke fayde
ॐ श्री श्याम देवाय नमः मंत्र के फायदे अनेक बताए गए हैं। भक्तों के अनुसार इस मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करने से मनोकामना पूर्ति, मानसिक शांति, संकटों से मुक्ति, पारिवारिक सुख-शांति, सफलता की प्राप्ति तथा बाबा खाटू श्याम की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
बाबा खाटू श्याम कौन हैं?
बाबा खाटू श्याम बर्बरीक के रूप में भी जाने जाते हैं। राजस्थान में बाबा खाटू श्याम का विशेष प्रसिद्ध मंदिर है।
बाबा खाटू श्याम को वरदान दिया गया है कि जो बाबा खाटू श्याम की आराधना, यानी उपासना या उनकी पूजा करता है, कलियुग में उसके सभी प्रकार के मनोरथ यानी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। बाबा खाटू श्याम को भी लोग भगवान श्रीकृष्ण के अंशावतार के रूप में ही पूजते हैं।
इन्हें भी देखें 👇👇

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤