माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र • Durga Maa Mantra

माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र • Durga Maa Mantra 

जय माँ, दुर्गा भवानी की। ॐ दुं दुर्गायै नमः। प्यारे पाठकों, आप सभी का आपकी अपनी इस SanskritExam. Com वेबसाइट में हार्दिक स्वागत है। 

यदि आप भी महामाया आदिशक्ति जगदंबा माँ दुर्गा के भक्त हैं अथवा माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं तो आपको माँ दुर्गा के कुछ विशेष मंत्र अवश्य जानने चाहिए। 


जी हाँ, माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र अर्थात् माँ का आवाहन मंत्र पूजा में सबसे पहले उच्चारित किया जाता है। किसी भी भगवान की पूजा करते वक्त उनका आवाहन मंत्र (बुलाने का मंत्र) अवश्य पता होना चाहिए। 

आज हम आपको माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र अर्थात् दुर्गा आवाहन बता रहे हैं। आइये, माँ दुर्गा से जुड़ी रहस्यमयी बातें एवं माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढते रहिए। 


माँ दुर्गा के अनेक मंत्र - Durga Mantra

प्यारे भक्तों, माँ दुर्गा इस संसार की अथवा समस्त ब्रह्माण्ड की आदि शक्ति है। वे अपने भक्तों पर असीम कृपा एवं दुष्टों का संहार करने वाली हैं। माँ दुर्गा की महिमा का वर्णन प्रत्येक शास्त्र, वेद , पुराण आदि सर्वत्र मिलता है। 


माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अथवा माँ दुर्गा की पूजा करने के लिए नाना प्रकार के मंत्र हैं। जैंसे कि माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र, आवाहन मंत्र, माँ दुर्गा का ध्यान मंत्र, माँ दुर्गा का बीज मंत्र, दुर्गा माता का जप मंत्र आदि। 


प्यारे पाठकों, माँ दुर्गा का अति प्रिय पर्व (उत्सव) नवरात्रि आने वाली है। नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा पूर्ण भक्ति भाव से करनी चाहिए। हमारी इस वेबसाइट पत मंत्र, तंत्र, स्तोत्र, व्रत कथा, पूजा विधि, सनातन धर्म, ज्योतिष, कर्मकांड, वास्तु, धर्मशास्त्र, संस्कृत भाषा एवं अन्य विभिन्न विषयों से सम्बंधित महान ज्ञान का भण्डार उपलब्ध है। इसके लिए आप इस वेबसाइट के मेनूबार अथवा होमपेज के दर्शन अवश्य करें। 


जय माँ आदि शक्ति परारूपा दुर्गा भवानी जगदंबा की। प्रिय पाठकों, आज के इस लेख में हम आपको- माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र • Durga Maa Mantra बताने जा रहे हैं। नवरात्रि उत्सव अथवा जब कभी भी आप माँ दुर्गा की पूजा करें। 


इन मंत्रों का पाठ अवश्य करें। माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र जानने से पहले हमारे दर्शकों द्वारा कुछ सवाल पूछे गये हैं। जिनका जवाब नीचे दिया गया है। यदि आपका भी कोई सवाल हो तो आप बेझिझक पूछ सकते हैं।


दुर्गा मंत्र कैसे सिद्ध करें?

मां दुर्गा का मंत्र सिद्ध करना कोई सामान्य बात नहीं है। दुर्गा मंत्र को सिद्ध करने के लिए कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। दुर्गा मंत्र की सिद्धि कैसे होती है इसके बारे में हम पहले ही बता चुके हैं। अतः हमारा पिछला लेख अवश्य पढ़ें।


माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र • Durga Maa Mantra


दुर्गा मां का बीज मंत्र क्या है?

सामान्य रूप से मां दुर्गा के बहुत मंत्र हैं मां दुर्गा का बीज मंत्र भी विभिन्न प्रकार से वर्गीकृत किया जाता है मुख्य रूप से मां दुर्गा का बीज मंत्र- नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। 

अथवा ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे - यह है। ध्यान रहे, बीज मंत्रों का पाठ बिना गुरु के ना करें। सामान्य स्थिति में मां दुर्गा की भक्ति करना ही बेहतर है। 


दुर्गा जी का मूल मंत्र क्या है?

मां दुर्गा का मूल मंत्र- ॐ श्री दुं दुर्गायै नमः है। इस मंत्र में माँ दुर्गा का चमत्कारिक स्वरूप परिलक्षित किया गया है।


माँ दुर्गा को कैसे प्रसन्न करे

जगत जननी आदि शक्ति मां भवानी दुर्गा देवी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के विधान बताए गए हैं मां दुर्गा को प्रसन्न करने के कुछ चमत्कारिक मंत्र भी हैं। 

यदि आप मां दुर्गा को प्रसन्न करने का चमत्कारिक मंत्र जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। माँ दुर्गा को प्रसन्न करने का चमत्कारिक मंत्र इसके अतिरिक्त भी आदि शक्ति मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्तिमय पूजा अर्चना से सम्बंधित मंत्र हैं।


दुर्गा मां को कैसे बुलाएं?

मां दुर्गा को कैसे बुलाया जाए यहां एक अजीब सा सवाल प्रतीत होता है क्योंकि आज का विषय यही है। हमसे किसी ने यह सवाल पूछा। इसका सीधा-सीधा अभिप्राय यह है कि मां दुर्गा को बुलाना अर्थात मां दुर्गा का आवाहन करना। 


मां दुर्गा को बुलाने के लिए उनके आवाहन मंत्र का पाठ करना चाहिए। अत एव आपको मां दुर्गा को बुलाने का मंत्र अवश्य जाना चाहिए। दुर्गा मां को बुलाने के लिए यहां मां दुर्गा को बुलाने का मंत्र अर्थात मां दुर्गा का आवाहन मंत्र दिया जा रहा है।


माँ दुर्गा को बुलाने का मंत्र • Durga Maa Mantra 

मां दुर्गा को बुलाने के लिए आसान मां दुर्गा का आवाहन करने के लिए भी बहुत प्रकार के मंत्र एवं श्लोक भी हैं यहां मां दुर्गा को बुलाने के कुछ विशेष मंत्र दिए जा रहे हैं। 


माँ दुर्गा को बुलाने का वैदिक मंत्र 

ध्यान रहे वैदिक मंत्रों का पाठ बिना गुरु के नहीं करना चाहिए अतः यहां मां दुर्गा को बुलाने का वैदिक मंत्र अर्थात उनका आवाहन मंत्र बताया जा रहा है। 

ॐ अम्बेsम्बिकेsम्बालिके न मानयति कश्चन। ससस्त्यश्वकः सुभद्रिकां काम्पीलवासिनीम्।।



मां दुर्गा को बुलाने का लौकिक मंत्र

लौकी का मंत्र का पाठ सामान्य भक्त भी कर सकता है हां ध्यान इस बात का रहे कि मंदिर का शुद्ध पाठ होना आवश्यक है संस्कृत के शब्दों का उच्चारण शुद्ध रूप से करना चाहिए यदि आपको संस्कृत भाषा नहीं आती है पर आप संस्कृत भाषा सीखना चाहते हैं तो इस वेबसाइट पर संस्कृत भाषा सीखने के लिए तरह-तरह की सामग्री उपलब्ध है। 


यदि आप  7 दिन संस्कृत भाषा सीखने का कोर्स करना चाहते हैं तो हमें मैसेज कर सकते हैं। दुर्गा को बुलाने का मंत्र अर्थात लौकिक मंत्र यहां बताया गया है।

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।


ॐ बालार्कमण्डलाभासां चतुर्बाहुं त्रिलोचनाम्।

पाशाङ्कुशवराभीतिर्धारयन्तीं शिवां भजे।।


ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।



प्यारे भक्तों उपरोक्त दिए गए मां दुर्गा को बुलाने के विशेष मंत्र हैं अर्थात मां दुर्गा के आवाहन मंत्र है। इसके अतिरिक्त भी मां दुर्गा के बहुत सारे आवाहन मंत्र है‌। 


इन्हें भी देखें 👇👇



यदि आप मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति हेतु मां दुर्गा के अति प्रिय उत्सव नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रसन्नता हेतु रात्रि जागरण, संगीतमय कार्यक्रम, भजन संध्या, मां दुर्गा देवी का नवरात्रि पाठ, देवी भागवत आदि किसी भी प्रकार का आयोजन करवाना जाते हैं तो हमें व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं। 


जय माँ दुर्गा भवानी नारायणी माहेश्वरी। जय माँ भुवनेश्वरी। जय काली कलकत्ते वाली। जय माँ वैष्णो देवी। जय माँ चंद्रबदनी। जय ज्वाल्पा देवी। तेरी सदा जय हो। 


Post a Comment

2 Comments

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤