मीन राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए- जानिए सही जानकारी

क्या आपकी मीन राशि है और आपके मन में यह सवाल है कि मीन राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए, मीन राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए, मीन राशि वालों को किसकी पूजा करनी चाहिए तो आइए, आपका स्वागत है। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको- मीन राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

इसके अलावा मीन राशि से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि वालों को जीवन में कैसे सफल होना है- इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है। 

यदि आप भी मीन राशि के जातक है तो यहां बताई गई बातों को ध्यान पूर्वक पढें। आइए, जानते हैं।

मीन राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि 12 राशियों में से अंतिम राशि है। इस राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। यदि आपकी मीन राशि है तो शास्त्र के अनुसार आपको पीला धागा पहनना चाहिए यानी मीन राशि वाले लोगों को पीले रंग का धागा बांधना चाहिए।

मीन राशि के आराध्य भगवान नारायण हैं ज्योतिष एवं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि मीन राशि वाले जातक पीले रंग का धागा पहनते हैं तो इससे उनके जीवन में अपार समृद्धि होती है। 

जैसे कि आपको पता होगा सनातन धर्म में हर एक मनुष्य को अपनी रक्षा हेतु अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने की सलाह दी जाती थी। इसे ही आजकल की भाषा में धागा बांधना भी कहते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अलग-अलग राशियों वाले लोगों को अलग-अलग रंग के धागा बांधने का निर्देश दिया जाता है।

इन्हें भी देखें 👇

Click- ज्योतिष- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि

Click- सम्पूर्ण पूजन विधि, सामग्री, मंत्र, आरती, स्तोत्र आदि

Click- रुद्राभिषेक पूजन की पूरी सामग्री लिस्ट

Click - सनातन धर्म, व्रत व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें


मीन राशि वालों को कौन सा धागा नहीं पहनना चाहिए

यदि आपकी मीन राशि है तो आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि मीन राशि वाले लोगों को काले रंग का धागा नहीं पहनना चाहिए। इसके अलावा मीन राशि वालों को एकदम लाल रंग का धागा भी नहीं पहनना चाहिए। मीन राशि वालों के लिए पीले रंग का धागा ही सबसे बेहतर माना जाता है। 

मीन राशि के बारे में बताइए- मीन राशि परिचय

यदि आपकी मीन राशि है और आपको मीन राशि के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो यहां हम आपको ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं। आइए, जानते हैं।

जिन लोगों के नाम की शुरुआत दू, दी, दो, दे, च, ची,थ, झ अक्षरों से होती है। उन लोगों की मीन राशि होती है।

  • मीन राशि के अधिपति अर्थात स्वामी बृहस्पति ग्रह माने जाते हैं।
  • मीन राशि का सांकेतिक चिन्ह मत्स्य यानि मछली होता है।
  • ज्योतिष राशि चक्र के क्रमानुसार मीन राशि सबसे अंतिम 12वें नंबर पर आती है।
  • मीन राशि जल तत्व वाली राशि मानी जाती है।
  • दिशाओं के अनुसार मीन राशि की दिशा उत्तर मानी जाती है।

सामान्यतः मीन राशि वाले लोगों का स्वभाव अस्थिर होता है। इस प्रकार के लोग किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में बहुत सोचते हैं।

मीन राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए

वैसे तो मीन राशि वाले जातक रविवार का व्रत कर सकते हैं लेकिन विशेष इच्छा वालों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए। 


मीन राशि वालों को कौन सा व्यापार करना चाहिए

मीन राशि वाले जातक राशि के अनुसार शैक्षिक क्षेत्रों में जा सकते हैं। मीन राशि वाले जातक Software Engineer, Education Field, Teacher, Professor,  IAS Officer, वैज्ञानिक यानी साइंटिस्ट आर्किटेक्चर इंजीनियर म्यूजिक आदि क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं।

इन्हें भी देखें 👇👇

मीन राशि वालों को मछली खाना चाहिए या नहीं

अक्सर मीन राशि वाले लोगों के मन में यह सवाल ज्यादा होता है कि क्या उन्हें मछली का सेवन करना चाहिए या नहीं। क्योंकि मीन राशि का स्वरूप भी मछली ही होता है तो ऐसे में इस प्रकार का सवाल होना जायज है। 

आजकल अधिकांश लोग मांसाहार करते हैं। ऐसे में शास्त्र की मानें तो मीन राशि वालों को मछली नहीं खानी चाहिए, लेकिन यदि आप मांसाहार नहीं छोड़ सकते हैं तो आप मछली की जगह कुछ अन्य मांसाहार कर सकते हैं, लेकिन आपको मीन राशि के होते हुए मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। 

इसको आप ऐसा भी समझ सकते हैं कि आप अपने आप को ही खा रहे हैं। मीन राशि वाले जातक यदि मछली का सेवन करते हैं तो इसका सीधा सीधा मतलब है कि वे अपनी राशि का ही ग्रास ले रहे हैं, जिससे उनकी राशि कमजोर होने लगती है। 

इससे बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है बुद्धि क्षीण होती है मेरा शक्ति अत्यंत निकृष्ट होने लगती है और इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं।

क्या मीन राशि वाले लाल धागा पहन सकते हैं?

जिस किसी व्यक्ति की भी मीन राशि होती है, उसको आमतौर पर पीले रंग के धागा बांधने की सलाह दी जाती है। कुछ परिस्थितियों में मीन राशि वाले जातक सफेद रंग का धागा भी पहन सकते हैं। 

मीन राशि वाले लोग यदि लाल रंग का धागा पहनते हैं तो इसमें उनको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लाल रंग के साथ में पीला रंग भी जुड़ा हुआ हो, हालांकि मीन राशि वाले लोगों के लिए लाल रंग का धागा बेकार यानी अशुभ नहीं होता है, 

तथापि विशेष परिणाम एवं शांति तथा सुख प्राप्ति के लिए मीन राशि वाले लोगों को पीले रंग का धागा ही पहनना चाहिए।

इन्हें भी देखें 👇

Click- ज्योतिष- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि

Click- सम्पूर्ण पूजन विधि, सामग्री, मंत्र, आरती, स्तोत्र आदि

Click- रुद्राभिषेक पूजन की पूरी सामग्री लिस्ट

Click - सनातन धर्म, व्रत व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें

प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में भारत की नंबर वन हिंदी संस्कृत धार्मिक एजुकेशनल वेबसाइट SanskritExam.Com पर मीन राशि वालों को कौन सा धागा बांधना चाहिए यानि मीन राशि वाले जातकों को कौन सा धागा पहनना चाहिए, मीन राशि वालों को कौन सा व्रत करना चाहिए, मीन राशि वालों को किस भगवान की पूजा करनी चाहिए- इत्यादि मीन राशि से जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गयी। 

इसके अलावा यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई सवाल हो तो आप मुझे कमेंट में बेझिझक पूछ सकते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र, कुंडली विज्ञान, हस्तरेखा विज्ञान, सामुद्रिक शास्त्र, स्वप्न शास्त्र, शकुन शास्त्र आदि से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट के मेनू बार में अवश्य जाएं।

Post a Comment

0 Comments