लता मंगेशकर पर कविता - Poem On Lata Mangeshkar | लता मंगेशकर कविता | Lata Mangeshkar Shayari & Kavita In Hindi

लता मंगेशकर पर कविता - Poem On Lata Mangeshkar | स्वर कोकिला लता मंगेशकर कविता | Lata Mangeshkar Shayari In Hindi

जब तक सूरज चांद रहेगा, लता देवी का नाम रहेगा।। जी हां, स्वर कोकिला कही जाने वाली, मशहूर गायिका लता मंगेशकर जी का नाम भला कौन नहीं जानता होगा। प्यार से लोग इन्हें लता दीदी भी कहते हैं। 

लता दीदी का जीवन बहुत ही संघर्ष एवं गूढ़ रहस्य से भरा प्रतीत होता है। आज लता दीदी हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन यह भी लता दीदी ने ही कहा है कि- 

नाम गुम जाएगा चेहरा ये बदल जाएगा। मेरी आवाज पहचान है, गर याद रहे।


लोगों के दिलों में अपनी आवाज को भरने वाली लता दीदी के जीवन के पहलुओं से जुड़ी एक सुंदर सी भाव भरी कविता यहां प्रस्तुत की जा रही है। जी हाँ, भारत की नंबर वन एजुकेशन वेबसाइट SanskritExam. Com में आप सभी का स्वागत है। 

आज की इस कविता श्रृंखला में लता दीदी अर्थात मशहूर गायिका लता मंगेशकर पर कविता (Poem On Lata Mangeshkar) प्रस्तुत की जा रही है। यह कविता दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र केशव सोनी द्वारा प्रस्तुत की गई है। इस वेबसाइट पर उनकी यह दूसरी कविता है। इससे पहले उन्होंने सावन के महीने पर बेहतरीन कविता प्रस्तुत की है। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वेबसाइट पर विभिन्न लेखक एवं कवि उनकी रचनाओं अथवा कविताओं को प्रकाशित करने के लिए सदैव आमंत्रित हैं। यदि आप भी अपनी कोई कविता अथवा लेख आदि इस SanskritExam. Com वेबसाइट पर प्रकाशित करवाना चाहते हैं और लाखों लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ कर हमें मैसेज कर सकते हैं अथवा इस वेबसाइट के कांटेक्ट सेक्शन में जाकर हमसे संपर्क करें.


आइए, आज के आर्टिकल में कविता श्रृंखला के रूप में लता मंगेशकर कविता - Poem On Lata Mangeshkar प्रस्तुत की जा रही है. इस कविता में भावों की गंभीरता के साथ साथ शब्दों के चुनाव में भी एक विशेषता है। केशव सोनी द्वारा लिखी गई लता मंगेशकर पर यह बेहतरीन, दिल को लुभाने वाली और लता दीदी का स्मरण दिलाने वाली कविता नीचे प्रस्तुत की गयी है। कविता- लता मंगेशकर पर शायरी, Lata Mangeshkar Par Kavita


लता मंगेशकर पर कविता - Poem On Lata Mangeshkar/ Kavita- Shayari


🌤 लता मंगेशकर पर कविता 🌦
अविस्मरणीय- लता मंगेशकर

हे लता, दीदी कहूँ दादी कहूँ 
या कहूँ तुम्हें मैं मित्र 
तुम ही तो हो मेरे भारत का इत्र।

आज की खबर सुनकर ,
हर शख्स है रोया 
भारत ने आज 
भारत रत्न है खोया।।

भारत की कोयल नहीं
भारत की आत्मा गई है परलोक।
कभी सोचा नहीं तुमने 
यह दुख कैसे सहेंगे हम लोग।।

दुनिया सोचती और जानती 
कि सुर कोकिला कई भारत के पास।
कैसे बताऊँ उन्हें साक्षात सरस्वती है वो 
जिसे सदैव सुनने की उन्हें रहती आस।।

बच्चों में बच्ची और 
बड़ो में बड़ी हो जाती थी तुम।
तुम्हारा न होना आज भी
कर देता है हमे गुमसुम।।

क्या लंदन क्या न्यूयॉर्क 
हर जगह फैलाया तुमने भारत का परचम।
हर भारतीय भरता है
तुम्हारी आवाज़ का दम।।

लता का उल्टा भी तो 
होता है- ताल‌।
हर व्यक्ति के हृदय में बिछा है
तुम्हारे सुरों का जाल।।

शख्सियत नहीं दौर हो तुम 
भारतवर्ष का सिरमौर हो तुम।। 

संगीत केवल शौक नहीं 
तप और साधना है तुम्हारी।
अब इसको सहेज कर रखना 
हम सब की है जिम्मेदारी।।

Composed by Keshav Soni 
Undergraduate At University of Delhi (DU)
👆🌺❤🌿❤👆


इन्हें भी देखें 👇

Click- ग्रीष्म ऋतु कविता- प्रसिद्ध कवि संदीप

Click- सच्चे प्रेम पर हृदयस्पर्शी कविता

Click - बेटी पर दिल लुभावनी कविता

Click - चार लाइन वाली सुन्दर कविता व शायरी 

Click - भ्रष्टाचार पर जबरदस्त कविता by National Poet Sandeep Kothari

Click- पढाई में मन न लगे तो, करें ये उपाय

Click- नौकरी पाने के लिए किस देवता की पूजा करें

Click- छात्रों के लिए पढाई का शक्तिशाली मंत्र

Click- पढाई में मन लगाने का अद्भुत मंत्र



लता मंगेशकर कविता का भावार्थ 

उपरोक्त लता मंगेशकर कविता में लता दीदी के जीवन से जुड़ी बहुत सी बातों को पिरोया गया है. कवि ने इस कविता के माध्यम से लता दीदी को एक ओर श्रद्धांजलि अर्पित की है तो वहीं दूसरी ओर संगीत जगत में लता दीदी की अद्वितीय मिसाल का परिचय भी दिया है। 

कवि ने बताया है कि संगीत, लता दीदी का केवल शौक ही नहीं था बल्कि उन्होंने संगीत को ही अपना जीवन समर्पित कर दिया था। संगीत उनका तप था। उनकी साधना थी और वास्तव में संगीत साक्षात आदिशक्ति स्वरूप, ममतामयी, करुणामयी, मां शारदा का ही प्रसाद स्वरूप है। 

निःसंदेह लता दीदी यानी लता मंगेशकर कविता (Lata Mangeshkar Par Shayari & Kavita) आपको जरूर पसंद आई होगी और लता दीदी की याद भी जरूर आई होगी। यदि आप लता दीदी की आवाज को सच में प्यार करते हैं तो नीचे कमेंट में जरूर बताएं। 


इन्हें भी देखें 👇👇

Click- शास्त्रीय एवं चित्रपट संगीत क्या है? अन्तर


प्रिय पाठकों, आज की यह कविता (Poem On Lata Mangeshkar In Hindi) दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक छात्र केशव सोनी द्वारा लिखी गई है। इसके अलावा यदि आप लता दीदी पर मराठी या अंग्रेजी में भी सुन्दर कविता

(Poem On Lata Mangeshkar In Marathi, Poem On Lata Mangeshkar In English) अथवा लता मंगेशकर पर शायरी पढना चाहते हैं तो इस वेबसाइट के "मेरी कविता" सेक्शन में जाएं। 

यदि आप भी अपनी किसी भी प्रकार की हिंदी संस्कृत कविता भारत की नंबर वन इस SanskritExam. Com वेबसाइट पर प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो हमारे इस वेबसाइट के कांटेक्ट पेज में जाकर हमें मैसेज करें और अपनी कविता भेजें या फिर हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ कर भी हमसे संपर्क कर सकते हैं। 

👇सावन एवं भगवान शिव से सम्बंधित बातें👇


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here