सच्चा प्रेम कविता | Poem On True Love In Hindi | Prem Par Kavita : सच्चे प्रेम पर कविता

सच्चा प्रेम- कविता | Poem On True Love In Hindi | Prem Par Kavita | Heart Touching Poem On Love In Hindi | सच्चा प्यार करने वाली शायरी | True Love Shayari In Hindi

प्रिय पाठकों, भारत की नम्बर 1 संस्कृत वेबसाइट में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। आज हम आपके लिए कुछ खास सामग्री प्रस्तुत कर रहे हैं। जी हाँ, आज के इस आर्टिकल में - सच्चे प्रेम पर कविता प्रस्तुत की जा रही है। 

सच्चा प्रेम क्या है, सच्चे प्रेम के लक्षण क्या हैं, सच्चा प्रेम कविता के माध्यम से आपको सच्चे प्रेम की परिभाषा मालूम हो जाएगी। जी हाँ, यदि आपको भी कभी किसी से सच्चा प्रेम हुआ हो या किसी को आपसे सच्ची मोहब्बत हो गयी हो तो उसकी क्या निशानी है- वह इस कविता के माध्यम से कवि ने स्पष्ट किया है। 

आज की यह कविता हिन्दी संस्कृत के सम्मानित प्रसिद्ध कवि माननीय सन्दीप कोठारी द्वारा लिखी गयी है। श्रीसन्दीप कोठारी काव्य एवं साहित्य जगत् में अनेकों राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हैं। इनकी काव्य शैली बहुत ही सरस व यथार्थ होती है। 

प्रिय पाठकों, यदि आप भी अपनी कोई कविता, लेख आदि भारत की नम्बर 1 इस वेबसाइट पर निःशुल्क रूप से प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो हमें अपनी कविता, लेख आदि भेजें। 

इसके लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं और सम्पर्क कर सकते हैं। टेलीग्राम ज्वाइन बटन आपको स्क्रीन पर दिख रहा होगा। 

चलिए, अब आज की कविता की शुरुआत करते हैं। प्रसिद्ध कवि Sandeep Kothari द्वारा विरचित- सच्चा प्रेम कविता के गहरे भावों का आनन्द लीजिए। Poem On True Love In Hindi | Prem Par Kavita by Shri Sandeep Kothari Sir.


सच्चा प्रेम कविता- Poem On True Love In Hindi (Prem Par Kavita)


💚 सच्चे प्रेम पर कविता

 वो है निराला, ना मिटने वाला
बहती नदी सी निर्मल धारा।
चमन में खिला वो, कली का सितारा
वही प्रेम है जो रहे रूह वाला।।

सुहाने सफ़र की रुहानी डगर है
जहाँ ये जहाँ भी यूँ बेखबर है।
समन्दर लहर से अचल जो किनारा
वही प्रेम है जो रहे रूह वाला।।

जिस्मों से बढकर साँसों में रहकर
सौरभ पवन से हुआ ना किनारा।
भले जिस्म दो हों अकेला अधूरा
वही प्रेम है जो रहे रूह वाला।।

उषा की किरन वो सांझ का तारा
सदा टिमटिमाती वो तारों की माला।
आहट नहीं जब निगाहों में सारा
वही प्रेम है जो रहे रूह वाला।।

सागर से गहरा शिखर से भी पारा
उस चाँद सूरज से ज्यादा ही न्यारा।
महकती हवा का सदा जो बहारा
वही प्रेम है जो रहे रूह वाला।।

प्रेम कली की यही रूहमाला
महकती सदा जो रुके न कबारा
जहां से शुरु हो रमा राम धारा
वही प्रेम है जो रहे रूह वाला।


प्रसिद्ध हिंदी संस्कृत कवि संदीप कोठारी द्वारा विरचित 'प्रेमगीतिका काव्य' से गृहीत 
🖊️Poet- Sandeep Kothari
👆🌺❤🌿❤👆



इन्हें भी देखें 👇

Click - बेटी पर दिल को छू लेने वाली कविता

Click - चार- चार लाइन की सुन्दर कविता व शायरी 

Click - भ्रष्टाचार पर जबरदस्त कविता by National Poet Sandeep Kothari



सच्चा प्रेम कविता का भावार्थ

प्रिय पाठकों उपरोक्त कविता हिंदी संस्कृत के प्रसिद्ध कवि आदरणीय संदीप कोठारी द्वारा लिखी गई है। इस कविता में प्रेम को परमात्मा से जोड़ा गया है। सच्चा प्रेम क्या है, सच्ची प्रेम के लक्षण क्या हैं, कवि ने इस कविता के माध्यम से इस बात को अच्छे से स्पष्ट किया है। 

कवि ने सच्चे प्रेम के लिए ना मिटने वाला, निराला, बहती निर्मल धारा, कली का सितारा आदि विशेषणों का  प्रयोग किया है। कवि ने कविता के प्रत्येक पद्य के अंत में प्रेम को रूह से जुड़ा हुआ बताया है। कवि की दृष्टि में सच्चा प्रेम वही है, जो रूह से जुड़ा हो। 

माननीय कवि संदीप कोठारी द्वारा विरचित इस कविता में सरस एवं सरल काव्य शैली का प्रयोग किया गया है। तुकबंदी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। 

भाषा में सौष्ठव एवं प्रांजलता दृष्टिगोचर होती है। सच्चा प्रेम कभी अलग नहीं होता है इस बात को स्पष्ट करने के लिए कवि ने 'समंदर लहर से अचल जो किनारा' इस प्रकार रूपक प्रस्तुत किया है। 

कविताकार कहते हैं कि सच्चा प्रेम उस किनारा की भाँति है जो समन्दर की विशाल लहरों से भी कभी विचलित नहीं होता है। अर्थात सच्चा प्रेम कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी टूटता नहीं है।


अंत में तो कवि ने यहां तक कह दिया कि सच्चे प्रेम से ईश्वर की प्राप्ति भी हो जाती है। कविता के अंतिम पद्य में कवि ने प्रेम को ऐसी रूह माला बताया, जो हमेशा महकती ही रहती है। 

जिसका कभी भी अंत नहीं होता है और इसी सच्चे प्रेम से फिर ईश्वर प्राप्ति का मार्ग भी खुलने लगता है। जैंसे कि कविता की पंक्तियां से स्पष्ट होता है- 

"जहां से शुरु हो रमा राम धारा, वही प्रेम है जो रहे रूह वाला।" 


निसंदेह सहृदय कवि ने इस कविता में सच्चे प्रेम को यथार्थ तरीके से परिभाषित किया है‌। सच्चे प्रेम की पवित्रता एवं निर्मलता को भी कवि ने यहां उजागर किया है। 


सच्चा प्रेम कविता | Poem On True Love In Hindi By Sandeep Kothari | Prem Par Kavita : सच्चे प्रेम पर कविता | Sandeep Kothari


इन्हें भी देखें 👇👇


प्रिय पाठकों, यदि आप भी अपनी कविता, लेख आदि निःशुल्क रूप से इस वेबसाइट पर प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़कर हमसे सम्पर्क करें या सीधे हमें अपनी कविता, लेख आदि भेजें। धन्यवाद।

आज के इस आर्टिकल में सच्चा प्रेम- कविता अर्थात् Poem On True Love In Hindi,  Prem Par Kavita प्रस्तुत की गयी। इसके अतिरिक्त यदि आप सच्चा प्यार करने वाली शायरी (true love shayari in hindi) पढना चाहते हैं तो इस वेबसाइट के मेनूबार में मोहब्बत शायरी वाले option को क्लिक करें।

हमें उम्मीद है- heart touching poem on love in hindi अर्थात् दिल को छू लेने वाली कवि संदीप कोठारी (Sandeep Kothari) द्वारा विरचित सच्चे प्रेम पर आधारित आज की यह कविता आपको जरूर पसंद आयी होगी। अपना किसी भी प्रकार का सवाल पूछने के लिए आप हमें नीचे कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद।


इन्हें भी देखें 👇

Click - भ्रष्टाचार पर जबरदस्त कविता by National Poet Sandeep Kothari

Click - सनातन धर्म व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें।

Click- सम्पूर्ण पूजन, हवन, मंत्र, तंत्र, वास्तु आदि सीखें

Click- ज्योतिष जानें- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि



Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here