नवरात्रि व्रत में क्या क्या खा सकते हैं- पूरी लिस्ट | Navratri Me Kya Khana Chahiye

नवरात्रि व्रत में क्या क्या खा सकते हैं- पूरी लिस्ट | Navratri Me Kya Khana Chahiye / नवरात्रि व्रत में क्या नहीं खा सकते हैं, Navratri Me Kya Nahi Khana Chahiye- 2021-2022

जय माँ शेरोवाली की, जय माँ आदिशक्ति दुर्गा भवानी शैलपुत्री

जय माँ दुर्गा भवानी की। नवरात्रि का व्रत सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। चूँकि यह व्रत समस्त ब्रह्माण्ड की आदिशक्ति माँ दुर्गा भवानी को समर्पित है। नवरात्रि व्रत नौ दिन का होता है। कुछ लोगो पहले दिन से नवमी तक अर्थात् अंतिम‌ दिन तक व्रत रखते हैं। वहीं कुछ लोग प्रतिदिन अलग अलग व्रत रखते हैं। 

अर्थात् रात्रि को भोजन करते हैं एवं‌ दिन में व्रत रखते हैं। जी हाँ, आज हम आपको नवरात्रि व्रत में क्या क्या खा सकते हैं, Navratri Me Kya Khana Chahiye नवरात्रि व्रत के खान पान से जुड़ी जानकारी आपको देने जा रहे हैं। 

यदि आप भी माँ दुर्गा के इस नवरात्रि व्रत को सच्ची भक्ति व निष्ठा के साथ रखते हैं तो आपको नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए इसका पता अवश्य होना चाहिए। आइये, जानते हैं- जय माँ दुर्गा भवानी की।


नवरात्रि व्रत में खान पान का महत्व

सभी व्रतों में खान पान का विशेष ध्यान रखा जाता है। विज्ञान भी इस बात को स्वीकार करता है। सामान्य रूप से हर व्यक्ति को हप्ते में एक व्रत अवश्य रखना चाहिए। इससे पाचन तंत्र भी सुदृढ़ रहता है। नवरात्रि व्रत में तो खान पान का विशेष ध्यान रखना ही चाहिए।



नवरात्रि व्रत में कितनी बार खाना चाहिए?

नवरात्रि व्रत में कुछ लोह पहले दिन से व्रत की शुरु करते हैं और अंतिम दिन तक केवल फलाहार में रहते हैं। कुछ लोग अंतिम दिन तक केवल जलहार में रहते हैं। 

इसके अतिरिक्त सामान्य भक्त प्रतिदिन रात्रि को भोजन किया करते हैं। नवरात्रि में केवल एक ही बार भोजन करना चाहिए। रात्रि को ही भोजन कर सकते हैं। 

कोशिश करें रात्रि को भी फलाहार एवं व्रत में खायी जाने वाली चीजें ही बनाएं। आइये, अब हम आपको बता रहे हैं कि नवरात्रि व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं, नवरात्रि व्रत में क्या खाना चाहिए, Navratri Me Kya Khana Chahiye



नवरात्रि व्रत में क्या-क्या खा सकते हैं- पूरी लिस्ट

नवरात्रि व्रत में खान पान का ध्यान रखना अति आवश्यक है। नवरात्रि व्रत में कुछ चीजें तो ऐंसी हैं जिनका गलती से भी सेवन नहीं करना चाहिए। नहीं तो बहुत बड़ा पाप लगता है। नवरात्रि के व्रत में खाने वाली चीजें यहाँ दी गयी हैं। नवरात्रि के व्रत में निम्न चीजें खायी जा सकती हैं 👇

  • फल, मूंगफली, मखाने
  • साबूदाना- खीर, खिचड़ी

  • आलू- सेंधा नमक मिलाकर

  • कुट्टु के आटे के पकवान

  • सिंघाड़े के आटे के पकवान

  • शकरकंद, अरबी, गाजर
  • ग्रीन टी, चाय, दूध, दही, पनीर
  • हरी मिर्च, हरा धनिया- मसाले हेतु

  • सेंधा नमक, अदरक, नींबू

  • काजू, किशमिश, बादाम आदि।

  • तेल- मूंगफली का या घी

  • लौकी, कद्दू, खीरा 



व्रत में कौन कौन सी मिठाई खा सकते हैं?

नवरात्रि व्रत में अथवा किसी भी अन्य व्रत में कुछ मिठाइयाँ खायी जा सकती हैं। दूध एवं मावे से बनी मिठाई खा सकते हैं। जैंसे कि

  • पेड़ा
  • मावे की मिठाई
  • तिलकूट मिठाई
  • खाजा मिठाई
  • मूंगफली की बर्फी
  • बताशे, मक्खन मिठाई


Click- नवरात्रि में किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए जरूरी बातें

Click- वरात्रि में कन्या को क्या देना चाहिए- कन्या पूजन की सारी जानकारी



नवरात्रि व्रत में नींबू खाना चाहिए कि नहीं- Navratri Me Nimbu Khana Chahiye

नवरात्रि व्रत या किसी भी अन्य सामान्य व्रत में नींबू का सेवन कर सकते हैं। नींबू पानी भी पी सकते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है।



नवरात्रि व्रत में दवा खा सकते हैं

वैंसे तो व्रत में कुछ दवाओं का खाना बिल्कुल वर्जित है। दवाएं विभिन्न कैमिकल (मांस, प्याज, लहसुन) इत्यादि पदार्थों से भी बनायी जाती हैं। अतः दवा खाने का वर्जन किया गया है। 

तथापि यदि आपको किसी प्रकार की बीमारी रहती है और आप रोजाना दवा लेते हैं तो नवरात्रि में भी दवा अवश्य लें। कोशिश करें नवरात्रि व्रत में दवा रात को ही लें। इससे आपका व्रत भी पूर्ण फल देने वाला होगा। 


नवरात्रि में लहसुन प्याज

नवरात्रि में लहसुन प्याज का सेवन करना बिल्कुल निषिद्ध है। भूल से भी लहसुन प्याज न खाएं। न ही अपने खानपान में लहसुन प्याज का इस्तेमाल करें।


नवरात्रि में प्याज क्यों नहीं खाते

नवरात्रि अथवा किसी भी अन्य व्रत में प्याह लहसुन खाने का निषेध किया जाता है। सामान्य रूप से देखा जाए तो प्याज एक तामसिक पदार्थ है। अतः प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।



नवरात्रि में दही खा सकते हैं- Navratri Me Dahi Kha Sakte Hai

जी बिल्कुल, नवरात्रि में दूध, दही या अन्य दूध से बने पदार्थ खा सकते हैं। इसको आप फलाहार के साथ भी ले सकते हैं। 


नवरात्रि में सेंधा नमक खाना चाहिए

नवरात्रि में सेंधा नमक खाने का निर्देश दिया जाता है। सामान्य नमक नवरात्रि में बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए।


क्या (नवरात्रि) व्रत में अदरक खा सकते हैं

नवरात्रि व्रत में अथवा किसी भी सामान्य व्रत में अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक भी स्वास्थ्य के लिए अति उपयोगी है। 


क्या व्रत में पनीर खा सकते हैं- नवरात्रि व्रत

नवरात्रि व्रत में पनीर भी खा सकते हैं। पनीर दूध से बना पदार्थ है। पनीर के साथ आलू की मिक्स कर सकते हैं और आलू पनीर इस सब्जी भी बना सकते हैं।


Click - सनातन धर्म व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें।

Click- सम्पूर्ण पूजन, हवन, मंत्र, तंत्र, वास्तु आदि सीखें

Click- ज्योतिष सीखें- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि



नवरात्रि में क्या भोग लगाएं- माता रानी को- Navratri Me Kya Bhog Lagaye

अक्सर माता रानी के भक्तों के मन में यह सवाल होता है कि नवरात्रि में माता को क्या-क्या भोग लगाना चाहिए। भक्त अपनी श्रद्धा भक्ति से माता रानी को चूर्ण प्रसाद बनाकर, पोहे बनाकर, खीर का प्रसाद लगाकर फल दूध से बनी मिठाइयां अनार एवं अनार का रस इत्यादि भोग लगा सकते हैं। 

Navratri Me Maa Ko Kya Bhog Lagaya- नवरात्रि में माता रानी को अपने प्रेम से एवं भक्ति से पवित्र भोग लगाएं। किसी के मन में यह सवाल भी होता है कि Navratri Me Kis Din Kya Bhog Lagaye- 

जी हां, नवरात्रि के अलग-अलग दिनों में आप माता रानी के स्वरूप को देखकर उनके पसंदीदा पकवानों का एवं प्रिय वस्तुओं का भोग लगा सकते हैं। इससे माता रानी की कृपा शीघ्र ही होती है।

यदि आप भारत के श्रेष्ठ पुरोहित द्वारा किसी भी प्रकार की पूजा, जन्मकुण्डली विश्लेषण, भागवत, संगीतमय कार्यक्रम, माँ दुर्गा की पूजा आदि किसी भी प्रकार की पूजा करवाना चाहते हैं अथवा पूजा आदि से सम्बंधित किसी भी प्रकार की Online/Offline सहायता Guidance लेना चाहते हैं तो अभी व्हाटसप मैसेज करें- WhatsApp Now



नवरात्रि व्रत में क्या-क्या नहीं खा सकते हैं- Navratri Me Kya Nahi Khana Chahiye

नवरात्रि के पवित्र उत्सव में कुछ चीजों को तो बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। नहीं तो इनसे घोर पाप लग रहा है। नवरात्रि में क्या-क्या नहीं खा सकते हैं इसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।


नवरात्रि व्रत में क्या न खाएं- Navratri Vrat Me Kya Nahi Khana Chahiye

  • प्याज लहसुन

  • गेहूँ का आटा, मैदा, अनाज

  • सूजी, बेसन, चावल 

  • सामान्य नमक न खाएं

  • फलिया, दाल, उड़द आदि।


इन्हें भी देखें 👇👇


नवरात्रि व्रत में क्या क्या खा सकते हैं- पूरी लिस्ट | Navratri Me Kya Khana Chahiye / नवरात्रि व्रत में क्या नहीं खा सकते हैं, Navratri Me Kya Nahi Khana Chahiye- 2021-2022




Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here