नवरात्रि में किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए- 5 जरूरी बातें | नवरात्रि व्रत के नियम

नवरात्रि में किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए- 5 जरूरी बातें | नवरात्रि व्रत के नियम

नवरात्रि पर्व मां दुर्गा का अति प्रिय उत्सव है। इस दौरान जो भी भक्त मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। बशर्ते उसको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नवरात्रि में किन-किन चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है। 

नवरात्रि में बहुत सारे नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। नवरात्रि व्रत साल में केवल दो बार ही विशेष रुप से आता है। अतः कम से कम 9 दिन मां दुर्गा के लिए समर्पित अवश्य करें। भक्ति भाव से माता रानी की पूजा करें। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको मां दुर्गा के इस प्रिय पर्व नवरात्रि के दौरान किन नियमों का पालन करना अनिवार्य है, नवरात्रि में किन-किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है इन सभी बातों की जानकारी दे रहे हैं। 

आइए, यदि आप भी मां दुर्गा के सच्चे भक्त हैं तो उनकी पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न करना चाहिए और इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ते रहिए।


नवरात्रि में किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए - नवरात्रि व्रत के नियम

भूल से भी नवरात्रि में मदिरापान मांस भक्षण नहीं करना चाहिए। नवरात्रि में बहुत सारे नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि यह आदि शक्ति दुर्गा भवानी का उत्सव है। 

उन्हें प्रसन्न करने के लिए हमें अपना आचरण पवित्र बनाना आवश्यक है। नवरात्रि में निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

  • ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • शराब का सेवन बिलकुल न करें।

  • मीट मांस बिल्कुल न खाएं।

  • स्त्री पुरुष परस्पर कार्य से बचें।

  • किसी भी स्त्री का अपमान ना करें।
  • कन्याओं की पूजा करें।

  • गौ माता की सेवा करें।
  • शरीर को पवित्र बनाए रखें।


उपरोक्त सभी बातों का नवरात्रि में कठोर रुप से पालन करना चाहिए अन्यथा नवरात्रि का पाठ निष्फल हो जाता है। अतः मां की कृपा प्राप्ति के लिए उपरोक्त सभी बातों का ध्यान रखें।



नवरात्रि में क्या क्या वर्जित है? Navratri Me Kya Nahi Karna Chahiye

नवरात्रि पर्व में कुछ विशेष दैनिक बातों का पालन करना भी अति अनिवार्य है। कुछ दैनंदिन कार्य नवरात्रि पर्व में वर्जित है जैसे कि

  1. दाढ़ी मूछ सेविंग आदि बिल्कुल ना करें।
  2. बाल एवं नाखून न काटें।
  3. पूजा घर को खाली छोड़ बिल्कुल न जाएं।
  4. प्याज लहसुन बिल्कुल न खाएं।
  5. चमड़े के बेल्ट जूते आदि सामान पहनें।


Click - सनातन धर्म व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें।

Click- सम्पूर्ण पूजन, हवन, मंत्र, तंत्र, वास्तु आदि सीखें


नवरात्रि में पति पत्नी को क्या करना चाहिए?

नवरात्रि में पति एवं पत्नी को परस्पर शारीरिक समागम बिल्कुल नहीं बनाने चाहिए। किसी भी प्रकार का समागम नहीं करना चाहिए। पति पत्नी दोनों को तन एवं मन दोनों से पवित्र होकर पूजा में शामिल होना चाहिए।



नवरात्रि में सिलाई करनी चाहिए या नहीं

नवरात्रि व्रत में काले रंग के कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए एवं महिलाओं को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि नवरात्रि में सिलाई बिल्कुल ना करें। सामान्य रूप से किसी को भी नवरात्रि में सिलाई का काम नहीं करना चाहिए।



नवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि नवरात्रि व्रत में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए एवं नवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए तो इसकी पूरी लिस्ट हमने बताई है। यदि आप नवरात्रि के व्रत में खाने वाली वस्तुओं की पूरी लिस्ट जाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें- 


इन्हें भी देखें 👇👇



Navratri Me Kya Nahi Karna Chahiye, नवरात्रि में किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए

यदि आप भारत के श्रेष्ठ पुरोहित द्वारा किसी भी प्रकार की पूजा, जन्मकुण्डली विश्लेषण, भागवत, संगीतमय कार्यक्रम, माँ दुर्गा की पूजा आदि किसी भी प्रकार की पूजा करवाना चाहते हैं अथवा पूजा आदि से सम्बंधित किसी भी प्रकार की Online/Offline सहायता Guidance लेना चाहते हैं तो अभी व्हाटसप मैसेज करें- WhatsApp Now


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here