दुर्गा कवच का पाठ कैसे करे- इन बातों का रखें | Durga Devi Kavach Path In Hindi

दुर्गा कवच का पाठ कैसे करे- इन बातों का रखें | Durga Devi Kavach Path In Hindi

दुर्गा कवच दुर्गा सप्तशती का एक अद्वितीय स्तोत्र है। इसके द्वारा सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा ओं का नाश होता है तथा भूत बाधा प्रेत बाधा अथवा किसी भी वजह से शीघ्र मुक्ति मिलती है। दुर्गा कवच देवताओं के लिए भी अति दुर्लभ है। 

अतः दुर्गा कवच का पाठ बहुत ही ध्यान पूर्वक करना चाहिए। आज हम आपको इस आर्टिकल में दुर्गा कवच का पाठ कैसे करें, दुर्गा कवच कितने दिन में सिद्ध होता है, दुर्गा कवच का पाठ कब करना चाहिए, कवच का पाठ करने से क्या होता है, देवी कवच का पाठ कैसे करें- 

दुर्गा देवी कवच के पाठ से जुड़ी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं। यदि आप भी मां दुर्गा के भक्त हैं एवं मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो मां दुर्गा कवच के बारे में इन बातों का अवश्य जानें।



दुर्गा कवच का पाठ कब करना चाहिए?

विभिन्न शास्त्रों एवं पुराणों ने यह बात लिखी है कि जो फल एक लाख बार दुर्गा सप्तशती के पाठ करने से मिलता है वह फल मात्र कवच के पाठ से मिल जाता है। दुर्गा कवच का पाठ दुर्गा सप्तशती के आरंभ में एवं दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद करना चाहिए। 

सामान्य रूप से प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ भी कर सकते हैं। इससे सभी प्रकार की रक्षा होती है। यह मानव जीवन के लिए सुरक्षा कवच के समान कार्य करता है।



कवच का पाठ करने से क्या होता है?

जब भी हम किसी अनुष्ठान अथवा पूजा की शुरुआत करते हैं तो पूजा या अनुष्ठान में विभिन्न प्रकार की विघ्न बाधाएं आने लगती हैं। यह बाधाएं भौतिक रूप से हो सकते हैं। 

मानसिक रूप से अथवा किसी भूत-प्रेत आदि की बाधा सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने के लिए दुर्गा कवच का पाठ किया जाता है। कवच के पाठ करने से हमारे इर्द-गिर्द किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति प्रवेश नहीं करती है। 

हमारे मानसिक स्तर पर भी कोई गलत शक्ति आघात नहीं करती है। कवच में हमारे सभी अंगो का उल्लेख है एवं उनसे रक्षा करने के लिए दुर्गा देवी से प्रार्थना की गई है। वास्तव में कवच का पाठ बहुत ही चमत्कारी है।


इन्हें भी देखें 👇👇



दुर्गा कवच का पाठ कैसे करे

अक्सर जब भी लोग दुर्गा देवी का अनुष्ठान करते हैं अथवा मां दुर्गा की पूजा करते हैं तो उनके मन में यह सवाल जरूर होता है कि देवी कवच का पाठ कैसे करें। 

जी हां, हम आपको बताने जा रहे हैं कि दुर्गा कवच का पाठ कैसे करना चाहिए। इसकी पूरी विधि क्या है। किस तरह से दुर्गा कवच फलीभूत होता है। सही ढंग से दुर्गा कवच का पाठ करने के लिए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें।

पीपल की पूजा के फायदे (लाभ)

  • अपने आप को तन-मन से पवित्र कर लें।

  • सबसे पहले मां दुर्गा का ध्यान करें।

  • मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा करें।
  • घी का दीपक अवश्य जलाएं।

  • पहले सप्तश्लोकी दुर्गा पाठ करें।
  • विशेष मनोकामना के लिए तीन बार दुर्गा कवच का पाठ करें।
  • यदि संस्कृत न पड़ सके तो हिंदी में ही पाठ करें। अशुद्ध पाठ बिल्कुल न करें।



श्री दुर्गा कवच का पाठ - PDF 

यदि आप दुर्गा कवच शुद्ध संस्कृत एवं अनुवाद सहित दुर्गा कवच हिंदी में लिखा हुआ कहां पर करना चाहते हैं। दुर्गा कवच पाठ हिंदी में PDF एवं दुर्गा कवच संस्कृत शुद्ध गीताप्रेस द्वारा प्रकाशित डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करके अभी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।- Durga Kavach PDF In Hindi & Sanskrit



दुर्गा कवच कितने दिन में सिद्ध होता है?

दुर्गा कवच की सिद्धि इस बात पर निर्भर करती है कि साधक की साधना कितनी प्रबल है। 9 दिन में भी दुर्गा कवच सिद्ध हो जाता है। वहीं दुर्गा कवच को सिद्ध करने के लिए 1 वर्ष भी लग जाता है। यह साधक की दृढ़ भक्ति एवं साधना पर निर्भर करता है।


Click - सनातन धर्म व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें।

Click- सम्पूर्ण पूजन, हवन, मंत्र, तंत्र, वास्तु आदि सीखें



Post a Comment

1 Comments

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here