नवरात्रि में कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?- इस चमत्कारी मंत्र का जाप करें | नवरात्रि में किस मंत्र का जाप करना चाहिए

नवरात्रि में कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?- इस चमत्कारी मंत्र का जाप करें | नवरात्रि में किस मंत्र का जाप करना 

प्रिय पाठकों, आप सभी का आपकी अपनी वेबसाइट में हार्दिक स्वागत है। आज हमसे किसी ने सवाल पूछा है कि नवरात्रि में कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए। मां आदिशक्ति दुर्गा भवानी का परम प्रिय पवित्र उत्सव नवरात्रि पर्व आने वाला है। 


अतः आपको यह अवश्य जानना चाहिए कि नवरात्रि में कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए। आदरणीय मनीषा भारद्वाज ने यह प्रश्न किया है जो कि आप सभी के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि नवरात्रि में कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए। जय मां दुर्गा भवानी आदिशक्ति भुवनेश्वरी तेरी सदा जय हो। 


नवरात्रि में कौन सा पाठ करना चाहिए

नवरात्रि उत्सव मां दुर्गा का सबसे प्रिय उत्सव है। इस उत्सव के दौरान जो भी भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करता है। उस पर मां दुर्गा की असीम कृपा होती है। 


नवरात्रि में मां दुर्गा की अनुकंपा प्राप्ति के लिए एवं मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। यदि आपको संस्कृत भाषा नहीं आती है तो हिंदी में भी दुर्गा सप्तशती की कथा पढ़ सकते हैं। दुर्गा सप्तशती पुस्तक फ्री में अभी डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें- शुद्ध संस्कृत हिंदी दुर्गा सप्तशती PDF

अथवा किसी ब्राह्मण को बुलाकर दुर्गा सप्तशती का पाठ रखवा सकते हैं जो कि बहुत ही ज्यादा उत्तम एवं मां दुर्गा की प्रसन्नता की वृद्धि करने वाला है। आइए जानते हैं नवरात्रि में कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए।


नवरात्रि में कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए?

वैसे तो शास्त्रों में नवरात्रि पाठ के दौरान विभिन्न मंत्रों के जाप का निर्देश किया गया है। तथापि मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के लिए नवरात्रि में मां दुर्गा का बीज मंत्र जपना चाहिए। मां दुर्गा का सामान्य मंत्र भी जप सकते हैं। 


ध्यान रहे मां दुर्गा के कुछ चमत्कारी तांत्रिक मंत्र अथवा कुछ बीज मंत्र भी हैं जिनका जाप बिना गुरु के नहीं करना चाहिए। अतः सामान्य स्थिति में सामान्य मंत्र का जाप ही करें। नवरात्रि में निम्न मंत्रों का जाप करना विशेष फलदायक माना गया है।


ॐ श्री दुं दुर्गायै नमः

 ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।

ॐ श्रीमहाकाल्यै नमः


 ॐ या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता। 

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।


 ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। 

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।



उपरोक्त दिए गए मंत्रों का जाप नवरात्रि में अवश्य करना चाहिए। हां कुछ विशेष मंत्र है जिनका जाप बिना दीक्षा लिए नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में मां दुर्गा की कृपा प्राप्ति के लिए उनकी भक्ति एवं पूजा अर्चना करें।


Click- नवरात्रि में किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए जरूरी बातें

Click- वरात्रि में कन्या को क्या देना चाहिए- कन्या पूजन की सारी जानकारी



माँ दुर्गा को प्रसन्न करने का मंत्र

दुर्गा सप्तशती में दुर्गा मां को प्रसन्न करने के लिए एक से बढ़कर एक चमत्कारिक मंत्र दिए गए हैं। वास्तव में संपूर्ण दुर्गा सप्तशती मां दुर्गा की भक्ति से ओतप्रोत है। 


मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए सरल व चमत्कारिक मंत्र जानने के लिए यहां क्लिक करें। माँ दुर्गा को प्रसन्न करने का चमत्कारी मंत्र माँ दुर्गा को प्रसन्न करने का चमत्कारिक मंत्र आदि शक्ति मां भवानी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए यथाशक्ति धूप दीप नैवेद्य पत्र पुष्प आदि से मां दुर्गा की पूजा अवश्य करें।



दुर्गा आवाहन मंत्र - Durga Avahana Mantra

मां दुर्गा का आवाहन मंत्र भी दुर्गा सप्तशती में दिया गया है। जब भी किसी देवी देवता की पूजा की जाती है तो सबसे पहले उनका आवाहन करना अति आवश्यक है। 


मां दुर्गा के आवाहन मंत्र को सामान्य भाषा में कहें तो मां दुर्गा को बुलाने का मंत्र भी कह सकते हैं। मां दुर्गा का आवाहन मंत्र यहां बताया गया है। क्लिक- माँ दुर्गा को बुलाने (आवाहन) का मंत्र

मां दुर्गा का आवाहन करने के पश्चात उनको आचमन का जल छोड़ें एवं पुष्प आदि अर्पित करके उनकी भक्तिभाव से पूजा करें।

इन्हें भी देखें 👇👇



Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here