पूजन सामग्री लिस्ट PDF अभी डाउनलोड करें | Poojan Samagri List PDF Download

पूजन सामग्री लिस्ट PDF अभी डाउनलोड करें | Poojan Samagri List PDF Download

प्रिय पाठकों,😍 हिंदू धर्म में विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं की विभिन्न तरीकों से पूजा की जाती है। मजे की बात है कि अलग-अलग देवी-देवताओं को अलग-अलग सामग्री के द्वारा प्रसन्न किया जाता है। 

जी हां, हिंदू धर्म में पूजन करने के लिए पूजन सामग्री क्या क्या होती है- इसके लिए हम आपको पूजन सामग्री लिस्ट PDF प्रदान कर रहे हैं। सामान्य रूप से सभी प्रकार के पूजन में कौन सी सामग्री प्रयोग की जाती है एवं अलग-अलग देवी-देवताओं के लिए अलग-अलग पूजन सामग्री लिस्ट PDF इस आर्टिकल में आपको प्रदान किया जस रहा है। 

जब भी हम किसी देवी देवता की पूजा करते हैं तो हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि किस देवता को कौन सी वस्तु अत्यधिक प्रिय है। उदाहरण के लिए भगवान गणेश को लड्डू एवं दूर्वा बहुत प्रिय है। भगवान नारायण को तुलसी का भोग बहुत प्रिय है। भगवान शंकर को बिल्वपत्र अत्यधिक प्रिय हैं। 

इस प्रकार विभिन्न देवी-देवताओं के लिए विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री लिस्ट PDF के रूप में आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही हिंदू धर्म में पूजन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां आपको प्रदान की जा रही है। तो आइए, जानते हैं पूजन सामग्री लिस्ट आदि के बारे में कुछ रोचक जानकारी।

इसे भी दबाएँ-  Satyanarayan Katha PDF (सत्यनारायण कथा PDF) 💚

इसे भी दबाएँ-  सृष्टि की रचना कैंसे हुई- पढें पुरुष सूक्त PDF💚

पूजन सामग्री लिस्ट PDF अभी डाउनलोड करें | Poojan Samagri List PDF Download


पूजन सामग्री लिस्ट PDF -Poojan Samagri List PDF Format


पूजन सामग्री लिस्ट PDF


पुस्तक/ PDF का नाम-



पूजन सामग्री (पूजा सामग्री)


पुस्तक PDF प्रकार-

पूजन (Poojan)

फाइल प्रकार-

PDF

फाइल साइज-

1 MB


इसे भी दबाएँ-  हनुमान चालीसा के समझ लो रहस्य, हनुमान चालीसा परिचय, पुस्तक PDF 💚


पूजन सामग्री लिस्ट PDF डाउनलोड -Poojan Samagri List PDF Download

प्रिय पाठकों, यदि आप संपूर्ण पूजन सामग्री लिस्ट पीडीएफ के रूप में प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे संपूर्ण पूजन सामग्री लिस्ट PDF डाउनलोड लिंक दिया गया है। 

इसी के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की पूजन सामग्री लिस्ट का PDF भी इस आर्टिकल में दिए गये हैं। जिससे कि आप इनको अपने फोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण पूजन सामग्री लिस्ट का नाम निम्नलिखित है।

  • हवन सामग्री की लिस्ट
  • सत्यनारायण पूजन सामग्री लिस्ट PDF
  • महामृत्युंजय पूजन सामग्री लिस्ट
  • लक्ष्मी पूजन सामग्री लिस्ट PDF
  • नवरात्रि पूजन सामग्री लिस्ट
  • मूल शांति पूजन सामग्री लिस्ट
  • छठ पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी
  • रामायण पूजन सामग्री लिस्ट
  • रुद्राभिषेक पूजन सामग्री लिस्ट PDF
  • गणेश पूजन सामग्री लिस्ट
  • शिव पूजन सामग्री लिस्ट
  • गंगा पूजन सामग्री लिस्ट
  • राज्य पूजन सामग्री लिस्ट


इन्हें भी देखें 👇👇


पूजन सामग्री लिस्ट (सूची) - Poojan /Puja Samagri List 

प्रिय पाठकों, 😍 सामान्य रूप से सभी देवी देवताओं की पूजा में कुछ सामग्री ऐसी होती है जो सर्वत्र प्रयोग की जाती है या ऐसा भी कह सकते हैं कि सभी देवताओं के लिए इस सामग्री का प्रयोग आवश्यक रूप से किया ही जाता है। इस प्रकार संपूर्ण पूजन सामग्री सामान्य रूप से नीचे बताई जा रही है।

  • धूप व अगरबत्ती
  • कपूर, रुई, दीपक, तेल
  • केसर,चंदन, कुमकुम, रोली
  • यज्ञोपवीत 5, नाला (मौली)
  • अक्षत (चावल)
  • अबीर गुलाल, अभ्रक
  • हल्दी व हल्दी गांठ
  • आभूषण पेटिका
  • सुपारी, पान के पत्ते
  • फूल, फूलमाला, कमलगट्टे
  • धनिया खड़ा सप्तमृत्तिका
  • सप्तधान्य, सप्तमृत्तिका
  • गंगाजल (शुद्ध जल)
  • कुश व दूर्वा
  • पंच मेवा, मिठाई
  • पंचामृत (दूध दही घी शक्कर शहद)
  • नैवेद्य, फल, केले आदि
  • इलायची (छोटी), लौंग
  • इत्र की शीशी
  • सिंहासन (चौकी, आसन)
  • पंच पल्लव (पीपल, बड़ आदि)
  • तुलसी पत्ते (विष्णु पूजा में ही)
  • केले के पत्ते (चार खंभे सहित)
  • गणेश भगवान की मूर्ति,
  • मां अम्बा की मूर्ति
  • भगवान के लिए वस्त्र व उपवस्त्र
  • गणेश जी के लिए वस्त्र 
  • जल वरुण कलश तांबे अथवा मिट्टी का
  • सफेद कपड़ा (आधा मीटर)
  • लाल कपड़ा (आधा मीटर)
  • पंच रत्न (एक डिब्बी)
  • पान के पत्ते (पांच या उससे अधिक)
  • फूल (गुलाब, गेंदा, संतराज आदि)
  • एक नई थैली में हल्दी की गाँठ,
  • गणेश जी के लिए दूर्वा आदि
  • अर्घ्य पात्र सहित अन्य पंचपात्र लोटा



इसे भी दबाएँ-  दुर्गा सप्तशती संपूर्ण पाठ हिंदी में PDF💚


पूजन सामग्री में क्या-क्या चाहिए? 🤔

मुख्य रूप से पूजन सामग्री में उपरोक्त दी गई वस्तुएँ/सामान चाहिए। इसके अतिरिक्त पूजन किस विधि से किया जा रहा है। इस पर भी पूजन सामग्री निर्भर करती है। उदाहरण के लिए पंचोपचार पूजन में कम सामग्री, षोडशोपचार पूजन आदि के लिए अधिक अलग-अलग सामग्री अपेक्षित होती है।


दुकान की पूजा कैसे करते हैं? 🤔

वैसे तो हम आपको बता दें कि पूजन करने का अधिकार केवल ब्राह्मण को है लेकिन यदि आप अपनी श्रद्धा भक्ति से बिना मंत्रोच्चारण के फूल चंदन तिलक आदि से भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसमें आप स्वतंत्र हैं। 

अन्यथा बड़े अनुष्ठान आदि कार्य ब्राह्मण से ही करवाएं‌। इससे धर्म की मर्यादा बनी रहती है। दुकान की पूजा करवाने के लिए अथवा स्वयं से करने के लिए फूल, तिलक, चंदन, अक्षत आदि से अपनी दुकान की पूजा करें। धूप अगरबत्ती आदि दिखाएं अथवा किसी ब्राह्मण से दुकान की पूजा करवाएं।

इसे भी दबाएँ-  आदित्य हृदय स्तोत्र PDF (Aditya Hridaya Stotra PDF💚


सत्यनारायण पूजा क्यों करते हैं? 🤔

कलयुग में भगवान सत्यनारायण की पूजा का बहुत चमत्कारिक लाभ देखने को मिलता है। सत्यनारायण पूजा शादी विवाह आदि अनुष्ठानों पर की जाती है। 

बालक के चूड़ाकर्म संस्कार में भी सत्यनारायण पूजा करवाना बहुत शुभकारी माना जाता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक कार्यों में भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से बहुत ही अद्भुत लाभ मिलते हैं।


दीपावली के दिन पूजन कैसे करें?

दीपावली पूजन करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करना अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त भगवान गणेश की पूजा करें। साथ में भगवान नारायण की पूजा करें। यथाशक्ति यथाभक्ति फूल, चंदन, तिलक, रोली, मौली आदि से भगवान की पूजा की जा सकती है।


इसे भी दबाएँ-  शीघ्र धनप्राप्ति के लिए श्रीसूक्त का पाठ करें- Sri Suktam PDF 💚


पूजन सामग्री लिस्ट PDF डाउनलोड -Poojan Samagri List PDF Download

प्रिय पाठकों, 😍 यदि आप उपरोक्त दी गई सामग्री को पूजन सामग्री लिस्ट PDF के रूप में प्राप्त करना चाहते हैं तो यहां पूजन सामग्री लिस्ट PDF डाउनलोड लिंक दिया गया है जिसको कि आप अपने मोबाइल फोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

हमें उम्मीद है कि आप को इस आर्टिकल में दी गई जानकारी बहुत अच्छी लगी होगी। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि विभिन्न धार्मिक पूजा, अनुष्ठान, ज्योतिष, वास्तु एवं संस्कृत सीखने के लिए विभिन्न सामग्री व सनातन धर्म के रहस्य को जानने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट के मेनू बार में छानबीन कर सकते हैं। आप को बहुत बड़ा भंडार मिल जाएगा। धन्यवाद।

पूजन सामग्री लिस्ट PDF डाउनलोड करें।

Pujan Samagri List PDF Download


इसे भी दबाएँ-  Ram Raksha Stotra PDF (राम रक्षा स्तोत्र चमत्कारिक) 💚



Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here