हवन सामग्री- Hawan Samagri | हवन सामग्री लिस्ट | Hawan Samagri List

हवन सामग्री- Hawan Samagri | हवन सामग्री लिस्ट | Hawan Samagri List

प्यारे मित्रों,😍 हवन करना हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। विभिन्न प्रकार की उर्जा प्राप्त करने व नकारात्मक शक्ति को दूर करने के लिए हवन करना बहुत ही लाभकारी शीघ्र फलदायक होता है। 

हवन करने के लिए क्या क्या सामग्री की जरूरत होती है।  हवन में तिल चावल, जौ का अनुपात, हवन के प्रकार,  Hawan Samagri- हवन सामग्री कंहा से खरीदें।  

हवन के लिए क्या- क्या सामग्री चाहिए? पूरी हवन सामग्री लिस्ट Hawan Samagri List के बारें में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।

इसे भी दबाएँ-  आदित्य हृदय स्तोत्र PDF (सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाला)💚


हवन - Hawan | हवन के प्रकार व सामग्री

हवन विभिन्न प्रकार से किए जाते हैं। हवन में क्या क्या सामान लगता है, सामान्यतः विभिन्न हवन के प्रकार हेतु एक ही सामग्री होती है। कुछ विशेष यज्ञ/हवन में अतिरिक्त सामग्री की जरूरत होती है।

सामान्य रूप से हवन के लिए- हवन कुण्ड, आम की लकड़ी, जौ, तिल, चावल, घी, नवग्रह समिधा आदि सामान लगता ही है। इसके अतिरिक्त हवन किस देवता का है। इस आधार पर हवन सामग्री को घटाया बढाया जाता है। 

उदाहरण के लिए यदि - गणेश जी का हवन हो तो दूर्वा तथा लड्डू अधिक मात्रा में होना चाहिए। आइये, जानते हैं हवन सामग्री की लिस्ट


हवन सामग्री लिस्ट - Hawan Samagri List

एक साधारण हवन के लिए क्या क्या सामग्री चाहिए। हवन सामग्री में क्या क्या सामान लगता है। पूरी हवन सामग्री की लिस्ट यंहा दी गयी है।

Hawan Samagri List- हवन सामग्री लिस्ट

हवन कुण्ड (Hawan Kund)

बैठने के लिए आसन (चौकी)

गंगाजल (GangaJalam)

धूप, दीपक, रुई, कपूर, तेल

कुशा, दुर्वा, पंचमेवा, सुपारी

तिल, जौ, चावल, शक्कर (चीनी)
नारियल (श्रीफल) पूर्णाहुति के लिए

पंचामृत (दूध,दही,घी,शहद,चीनी)

घी का डिब्बा (Ghee)
आम की लकड़ी

नवग्रह समिधा 

हवन सामग्री पैकेट
हल्दी, रोली (सिंदूर), मौली 

नैवेद्य, मिठाई, फल, इलायची, लौंग

फूल, फूलों की माला, पान के पत्ते
चन्दन, कुमकुम, केसर

सप्तधान्य (सात अनाज), यज्ञोपवीत

स्रुवा (आहुति देने के लिए)
पंचपात्र (आचमन के लिए)  


हवन में तिल चावल, जौ का अनुपात

यह सवाल अक्सर हवन करते समय हर किसी के मन में होता है कि हवन में तिल, चावल व जौ कितना-कितना रखना चाहिए। तो आइये, जानते हैं। हवन में तिल, चावल तथा जौ का अनुपात घटते हुए क्रम में समझना चाहिए। तिल एक किलो, जौ आधा किलो, चावल एक पाव होने चाहिए। 

यही तिल चावल, जौ का सही अनुपात होता है। उदाहरण के लिए यदि आपने 1 kg तिल रखे हों तो उसका आधा जौ और जौ का आधा चावल होना चाहिए। चावल का आधा शक्कर (चीनी) होनी चाहिए।


पतंजलि हवन सामग्री- Hawan Samagri

यदि आप घर बैठे हवन सामग्री मंगवाना चाहते हैं तो यंहा हमने हवन सामग्री में विभिन्न सामग्री को खरीदने का लिंक दिया है। आप चाहें तो पतंजलि हवन सामग्री भी खरीद सकते हैं। 

सम्पूर्ण हवन सामग्री, नवग्रह समिधा, आम की लकडी, स्रुवा आदि पैकेज। 

अभी खरीदें


जब भी घर पर हवन किया जाता है तो पंडित जी हवन सामग्री की एक पर्ची देते हैं। पंडित जी के हवन की सामग्री की पर्ची में क्या क्या सामान लिखा होता है- यह हमने आपको पूरी हवन सामग्री लिस्ट के माध्यम से ऊपर बता दिया। 

इसके अतिरिक्त यदि आप अन्य यज्ञ सामग्री लिस्ट के बारे में विस्तार से जानना चाहें तो इस वेबसाइट के मेनूबार में अवश्य जाएं। धन्यवाद।। जय यज्ञ देवता की।

इसे भी दबाएँ-  दुर्गा सप्तशती संपूर्ण पाठ हिंदी में PDF💚

यंहा क्लिक करें-  सिद्ध कुंजिका स्तोत्र PDF💚


ललिता सहस्त्रनामस्तोत्रम् PDF  ♐

विष्णुसहस्त्रनाम संस्कृत ‌ PDF ♐

भगवद्गीता PDF (संस्कृत/हिंदी) ♐

भागवत पुराण PDF ♐

Devi Kavach Sanskrit PDF ♐


Post a Comment

1 Comments

  1. It's not havan Samigri list...rather it's a list of items used 8n a Havan....Havan Samigri list is the items used to make Havan Samigri like, jatamansi, sugandh vala, bel giri, vach, and several other items...

    ReplyDelete

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here