चट मंगनी पट विवाह के उपाय | Chat Mangni Pat Vivah Ke Upay, Jaldi Shadi Ke Upay For Girl | Jaldi Shadi Ke Upay For Boy
ज्योतिष शास्त्र में चट मंगनी पट विवाह के उपाय बताए गए हैं। लाल किताब, पराशर संहिता, भृगु संहिता आदि बहुत सारे ग्रन्थों में तुरंत शादी के उपाय, अर्थात विवाह में विलंब के उपाय बताए गए हैं। यहां इस आर्टिकल में चट मंगनी पट विवाह के उपाय, अर्थात तुरंत शादी के उपाय बताए गए हैं।
इसके अलावा यहां विवाह में देरी का क्या कारण है, कौन सा ग्रह अचानक शादी करवाता है, जिसकी शादी न हो रही हो तो क्या करें, शादी में रुकावट आ रही है तो क्या उपाय करें, विवाह में विलम्ब हो तो क्या करें,
कन्या के शीघ्र विवाह के लिए उपाय, पुत्र के विवाह में देरी के कारण, रिश्ता पक्का करने के लिए क्या उपाय हैं, शीघ्र विवाह के लिए कौन से टोटके हैं तथा प्यार को शादी तक ले जाने के लिए क्या करना चाहिए आदि बहुत सारे सवालों के जवाब भी दिए गए हैं।
आइए, चट मंगनी पट विवाह के उपाय जानने से पहले शादी में रुकावट क्यों आती है, इसके कारण जान लेते हैं। Jaldi Shadi Ke Upay For Boy, Jaldi Shadi Ke Upay For Girl
इन्हें भी देखें 👇👇
Click- मांगलिक व्यक्ति का विवाह कब होता है?
विवाह में देरी का क्या कारण है ?
शादी होना कोई आम बात नहीं है। यह हमारे पूर्व जन्मों के कर्मों का परिणाम भी होता है। जिस व्यक्ति के साथ आपके पूर्व जन्म के संस्कार एवं संबंध जुड़े होते हैं, वही समय आने पर रिश्ता निश्चित होता है। जीवन में कुछ चीजें पहले से निर्धारित होती हैं।
ज्योतिषीय शास्त्रों के आधार पर माना जाता है कि जीवन में विद्या, धन, संपत्ति एवं शादी, ये तीन चीजें भाग्य अर्थात पूर्व जन्म के कर्मों के आधार पर मिलती हैं। शादी भी इनमें से एक है।
लाल किताब एवं अन्य ज्योतिषीय ग्रन्थों के अनुसार विवाह में देरी होने के बहुत सारे कारण हैं। कुंडली में मांगलिक दोष, राहु दोष, शनि दोष, केतु दोष एवं अन्य विभिन्न प्रकार के दोष होते हैं, जिनकी वजह से शादी में रुकावट आती है।
किसी व्यक्ति की शादी में रुकावट का सटीक कारण जानने के लिए उसकी कुंडली का निरीक्षण करना जरूरी होता है। तभी उस व्यक्ति की शादी में रुकावट क्यों आ रही है, इसका सटीक ज्ञान हो पाता है।
तथापि, सामान्यतः कुंडली में मंगल ग्रह किस भाव में एवं किस राशि में स्थित है, इसके अलावा कुंडली में राहु, केतु एवं शनि की स्थिति शादी को दर्शाती है तथा शादी में विलंब का कारण बन सकती है।
कुंडली का अष्टम भाव भी शादी में विलंब क्यों हो रहा है, इसकी जानकारी देता है। यदि कुंडली में मंगल सप्तम भाव में बैठा हो, तो व्यक्ति की शादी बहुत देर में होती है।
हालांकि, चट मंगनी पट विवाह के उपाय भी होते हैं, जिनके द्वारा आप किसी भी प्रकार के दोष का निवारण कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
इन्हें भी देखें 👇👇
Click- मांगलिक व्यक्ति की पहचान क्या होती है?
Click- जानिए- मांगलिक दोष के विशेष फायदे
Click- स्त्री की कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव
Click- मांगलिक व्यक्ति का विवाह कब होता है?
Click- सभी नौ ग्रहों की शांति का एकमात्र अचूक उपाय
चट मंगनी पट विवाह के उपाय (Chat Mangni Pat Vivah Ke Upay)
यदि आप रिश्ते आने के उपाय, तुरंत शादी के उपाय, कन्या के शीघ्र विवाह के लिए उपाय, रिश्ता पक्का करने के लिए क्या उपाय हैं, शीघ्र विवाह के लिए कौन से टोटके हैं, जिसकी शादी न हो रही हो तो क्या करें अथवा शादी में रुकावट आ रही है तो क्या उपाय करें, यह जानना चाहते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में इसका सटीक समाधान है।
इन उपायों को करने से पहले एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करवा लें। यदि आप अपनी कुंडली दिखाना चाहते हैं, तो हमें 7060112868 इस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करें।
चट मंगनी पट विवाह के उपाय अर्थात तुरंत शादी के उपाय इस प्रकार से हैं।
मंगल एवं शनि दोष की शांति
आमतौर पर विवाह में विलंब होने का मुख्य कारण मंगल ग्रह एवं शनि ग्रह ही होते हैं। इसीलिए तुरंत शादी के लिए इन दोनों ग्रहों की शांति करना अति आवश्यक है। मंगल एवं शनि दोष की शांति ग्रहों के मंत्र जाप से होती है। यह आप स्वयं भी कर सकते हैं अथवा ब्राह्मणों द्वारा करवा सकते हैं।
गुरुवार की पूजा
चट मंगनी पट विवाह के उपाय के रूप में शास्त्रों में गुरुवार की पूजा का विशेष महत्व है। गुरुवार के दिन जिस महिला अथवा पुरुष का विवाह नहीं हो रहा हो, उसको केले के पेड़ की पूजा करनी होती है एवं 11 गुरुवार तक व्रत रखना होता है। इससे शीघ्र ही परिणाम मिलते हैं।
गुरुवार की पूजा में पीले आसन पर बैठकर, पीले कपड़े पहनकर भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए और साथ में भगवान विष्णु के द्वादशाक्षर मंत्र का जाप करना चाहिए।
अर्धनारीश्वर की पूजा
प्रतिदिन भगवान शिव का अभिषेक करें। विशेष रूप से 16 सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए एवं पंचाक्षर मंत्र "ॐ नमः शिवाय" का जाप करना चाहिए।
भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा करने से शादी में आ रही रुकावटें शीघ्र ही दूर होने लगती हैं। सावन के महीने में तो यह विशेष परिणाम देने वाला है।
कात्यायनी पूजा
मनपसंद विवाह के लिए अथवा शादी में रुकावट आने पर माता कात्यायनी की पूजा सबसे असरदार मानी जाती है। द्वापर युग में गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता कात्यायनी की पूजा की थी,
जिसके परिणामस्वरूप उन्हें भगवान श्रीकृष्ण पति रूप में प्राप्त हुए। 9 दिन तक माता कात्यायनी की विशेष पूजा करने से शादी में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
सूर्य को अर्घ्य दान
21 दिन तक लगातार संकल्प लेकर भगवान सूर्य को ताम्रपत्र अर्थात तांबे के लोटे से लाल फूल एवं लाल चंदन आदि के साथ अर्घ्य देना चाहिए। यह विवाह में विलंब होने की समस्या का निवारण करता है।
इन्हें भी देखें 👇👇
मांगलिक दोष शांति
कुंडली में मंगल ग्रह किस स्थान में बैठा हुआ है, यह स्पष्ट करने के बाद मंगल ग्रह की विशेष शांति करें। इससे शादी शीघ्र हो जाती है।
ध्यान रहे, चट मंगनी पट विवाह के उपाय करने से पहले आपको अपनी कुंडली अवश्य दिखवा लेनी चाहिए, ताकि विवाह में देरी का कारण स्पष्ट हो जाए।
हर व्यक्ति की कुंडली के अनुसार भिन्न-भिन्न उपाय हो सकते हैं। अपनी कुंडली दिखवाने एवं सटीक समाधान पाने के लिए आप हमें 7060112868 इस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज कर सकते हैं।
चलिए, अब विवाह में देरी होने से संबंधित महत्वपूर्ण सवालों के जवाब जानते हैं।
इन्हें भी देखें 👇👇
Click- मांगलिक व्यक्ति का विवाह कब होता है?
पुत्र के विवाह में देरी के कारण
पुत्र यानी बेटे के विवाह में देरी होने के बहुत सारे कारण हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आमतौर पर अष्टम भाव की स्थिति एवं मंगल ग्रह की स्थिति पुत्र के विवाह में देरी होने को दर्शाती है। मंगल दोष, नक्षत्र दोष एवं अन्य ग्रह दोषों की वजह से भी शादी में रुकावट आती है।
मनपसंद शादी पाने के लिए क्या उपाय हैं?
मनपसंद शादी के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष उपासना करनी चाहिए। गौरीशंकर मंत्र का जाप करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त सोमवार को भगवान शिव के मंदिर अर्थात शिवालय में जाकर रुद्राभिषेक अवश्य करना चाहिए। मनपसंद शादी के लिए माता कात्यायनी का मंत्र जाप विशेष प्रभावी माना जाता है।
यदि आपका प्रश्न है कि प्यार को शादी तक ले जाने के लिए क्या करना चाहिए, तो नियमित रूप से भगवान शिव, माता पार्वती एवं माता कात्यायनी की उपासना करना अत्यंत शुभ माना गया है।
चट मंगनी पट विवाह के उपाय Mantra / शीघ्र विवाह का मंत्र क्या है?
घर वालों का अक्सर सवाल रहता है कि लड़की की शादी नहीं हो रही, क्या करें? अथवा शीघ्र विवाह का मंत्र क्या है? इन प्रश्नों का उत्तर यहां दिया जा रहा है। चट मंगनी पट विवाह के उपाय, लाल किताब, मंत्र एवं अन्य ज्योतिषीय ग्रन्थों के अनुसार बताए जा रहे हैं।
अर्धनारीश्वर मंत्र
यदि आप अच्छे रिश्ते के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं, तो अर्धनारीश्वर मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ अर्द्धनारीश्वराय नमः।
इस मंत्र का 16 दिनों तक लगातार 108 बार जाप करने से विवाह से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
कात्यायनी महामंत्र
मां नवदुर्गा के अद्वितीय स्वरूप माता महामाया कात्यायनी का महामंत्र सभी प्रकार की वैवाहिक समस्याओं के लिए प्रसिद्ध है।
ॐ कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि।
नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः।।
इस मंत्र का 9 दिनों तक 9000 की संख्या में जाप अवश्य करना चाहिए। इससे अभीष्ट फल की सिद्धि होती है।
गौरी शंकर मंत्र
चट मंगनी पट विवाह के उपाय Mantra के रूप में गौरीशंकर मंत्र विशेष माना जाता है।
ॐ गौरीशंकराय नमः।
इस मंत्र का जाप करने से मनपसंद शादी होती है। साथ ही, शादी में विलंब हो रहा हो तो वह भी दूर हो जाता है।
इन्हें भी देखें 👇👇
Click- जानिए- मांगलिक दोष के विशेष फायदे
Click- स्त्री की कुंडली में मंगल दोष का प्रभाव
Click- मांगलिक व्यक्ति का विवाह कब होता है?
Click- नौकरी पाने के लिए किस देवता की पूजा करें
Click- पितृदोष का निवारण कैंसे करें- उपाय
Click- सभी नौ ग्रहों की शांति का एकमात्र अचूक उपाय
पंचाक्षर मंत्र
भगवान शिव का "ॐ नमः शिवाय" पंचाक्षर मंत्र सभी प्रकार की विपत्तियों का समाधान करता है। यह कन्या के शीघ्र विवाह के लिए उपाय के रूप में तथा पुत्र के शीघ्र विवाह के लिए भी विशेष उपयोगी है।
शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से शादी जल्दी होती है?
समाज में तरह-तरह की भ्रांतियां प्रचलित हैं, जैसे कि शिवलिंग पर सिंदूर चढ़ाने से जल्दी शादी होती है। शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन अथवा सोमवार को शिवलिंग पर रक्त चंदन अर्पित करने से एवं दुग्ध का अभिषेक करने से शादी जल्दी होने में सहायता मिलती है।
शिव पुराण में शादी के उपाय
शिव पुराण के अनुसार शादी के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा भी उनकी चर्चा करते हैं। इन उपायों में पंचाक्षर मंत्र का जाप, गौरीशंकर मंत्र का जाप, शिवलिंग पर रक्त चंदन चढ़ाना एवं सिंदूर आदि अर्पित करना भी शामिल है।
कौन सा ग्रह अचानक शादी करवाता है?
आमतौर पर कुंडली में मंगल ग्रह की सही स्थिति एवं राहु ग्रह अचानक शादी करवाने में विशेष योगदान देते हैं। कभी-कभी राहु ग्रह अचानक शादी करवा देता है। इसके अतिरिक्त जन्म कुंडली में अन्य ग्रह भी अचानक शादी के कारण बन सकते हैं।
इस आर्टिकल में शादी के लिए टोटके और उपाय, अर्थात चट मंगनी पट विवाह के उपाय (Chat Mangni Pat Vivah Ke Upay), Jaldi Shadi Ke Upay For Girl एवं Jaldi Shadi Ke Upay For Boy बताए गए हैं।
किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से अपनी कुंडली का निरीक्षण अवश्य करवा लेना चाहिए।


आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤