Mr. Sandeep Kothari Biography | Books, Awards, Education | संदीप कोठारी की जीवनी, रचनाएं, पुरस्कार

SanskritExam.Com 0

उत्तराखंड के युवा हिंदी संस्कृत कवि, साहित्यकार (लेखक/अनुसन्धाता) 'श्रीवत्स' श्री संदीप कोठारी का जीवन परिचय


🌿 परिचय

उत्तराखण्ड के युवा हिन्दी–संस्कृत कवि, साहित्यकार, लेखक एवं अनुसंधानकर्ता श्री सन्दीप कोठारी ‘श्रीवत्स’ का नाम आधुनिक संस्कृत साहित्य जगत में अत्यन्त आदरपूर्वक लिया जाता है।
आपकी सम्पूर्ण विस्तृत जीवनी डाॅ. मधुसूदन सती कृत शोधप्रबन्ध (Thesis)

“Trends of Contemporary Creative Sanskrit Writings of Uttarakhand: A Critical Study”
(उत्तराखण्डीयसमकालिकसर्जनात्मकरचनाप्रवृत्तयः — एकं समीक्षात्मकम् अध्ययनम्)
में भी प्रकाशित है। 



🪔 कवि का संक्षिप्त परिचय

  • नाम: श्री सन्दीप कोठारी ‘श्रीवत्स’
  • जन्मकाल: सन् 1999 – वर्तमान
  • जन्मस्थान: पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड
  • व्यवसाय / विशिष्टता: हिन्दी, संस्कृत के प्रसिद्ध कवि–लेखक, संस्कृत प्रवक्ता, स्वर्णपदक प्राप्तकर्ता



📚 शैक्षिक परिचय

प्रारंभिक शिक्षा:
पौड़ी गढ़वाल के जूनियर हाई विद्यालय से अष्टम तक की शिक्षा। तत्पश्चात् ऋषिकेश स्थित आदर्श श्रीदर्शन महाविद्यालय में संस्कृत (व्याकरण विषय सहित) नवम कक्षा (पूर्वमध्यमा) से अध्ययन प्रारम्भ किया।
दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सम्पूर्ण उत्तराखण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर मुख्यमंत्री सम्मान एवं अन्य विविध पुरस्कार प्राप्त किए।

उच्च शिक्षा:
शास्त्री (B.A) शिक्षा केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग से प्राप्त की, जहाँ आप सम्पूर्ण विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे।
तत्पश्चात् जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), न‌ई दिल्ली से संस्कृत विषय में स्नातकोत्तर (M.A) की उपाधि प्राप्त की।



🎓 शैक्षिक उपलब्धियाँ

  • प्रारम्भ से ही प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त।
  • उत्तराखण्ड बोर्ड में संस्कृत विषय से राज्य में प्रथम स्थानState Board Topper- Rank 1
  • केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय देवप्रयाग परिसर में B.A में सर्वोच्च अंकUniversity Topper
  • उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त।
  • राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान देवप्रयाग परिसर की ओर से अनेक बार प्रथम स्थान
  • अखिल भारतीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में भागग्रहण व सम्मान।
  • DD News संस्कृत वार्तावली कार्यक्रम में “सर्वोत्कृष्ट संस्कृत गीत अनुवादक” पुरस्कार प्राप्त।


🖋️ प्रकाशन, शोध एवं काव्य–गोष्ठियाँ

  • अनेक संस्कृत व हिन्दी पत्रिकाओं में काव्यरचनाओं का प्रकाशन।
  • त्रैमासिक रघुनाथ वार्तावली, पद्यबन्धा, कथा सरित्, और सम्प्रतिवार्ताः जैसी पत्रिकाओं में विविध रचनाएँ प्रकाशित।
  • 20+ राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों (Seminars), कविसम्मेलनों में सहभागिता एवं काव्यपाठ।
  • राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रीय तथा UGC Care Listed शोधपत्रिकाओं में अनेक शोधपत्र प्रकाशित

📖 प्रमुख रचनाएँ एवं ग्रन्थ (मौलिक)

रचना का नामरचना का प्रकार
1. सैव काले महामारीकथा
2. रात्रौ कोरोनास्वप्नप्रसंगःकाव्य
3. काव्यसान्दीपनिश्रीःस्तोत्रकाव्य
4. औरस्यम्कवितासंग्रह
5. तदेव नलिनीपत्रम्संस्कृत उपन्यास
6. कथातरङ्गिणीकथासंग्रह
7. सुजन रे नानृतं ब्रूहिगीत (DD News में अनूदित)
8. श्रीवल्लरीहिन्दी काव्य संग्रह
9. My Garden of Flying Words (प्रकाशनाधीन)English Poetry

📜 प्रकाशित शोधपत्र (Research Articles)

  1. आयुर्वेददृशा श्रीमद्भगवद्गीतायाः विश्लेषणम् (An Analysis of the Bhagavad Gītā from the Perspective of Ayurveda)
  2. आगमशास्त्राणां भारतीयज्ञानपरम्परायां योगदानम् (The Contribution of Āgama Śāstras to the Indian Knowledge Tradition)
  3. रसालंकारध्वनिसम्प्रदायविमर्शः (A Critical Study of the Rasa, Alaṅkāra, and Dhvani Schools of Sanskrit Poetics)
  4. वाक्यपदीये शब्दभेदस्वरूपम् (The Nature of the Classification of Words in the Vākyapadīya)
  5. ईप्सितानीप्सिताकथितकर्मस्वरूपम् (The Concept of Īpsita, Anīpsita, and Akathita Karma in Sanskrit Grammar)
  6. समासशक्तिविमर्शः (A Critical Study of the Semantic Power of Compounds (Samāsa-Śakti))
  7. वेदेषु विश्वबन्धुत्वम् (The Concept of Universal Brotherhood in the Vedas)
  8. आयुर्वेदस्य मूलतत्त्वानि (Fundamental Principles of Ayurveda)
  9. नाथसम्प्रदायस्य प्रमुखग्रन्थाः तेषां शिक्षाश्च (Major Texts of the Nātha Tradition and Their Teachings)
  10. संस्कृतवाङ्मये पर्यावरणं तद्रक्षणोपायाश्च (Environment and Its Conservation in Sanskrit Literature)

अप्रकाशित/प्रकाशनाधीन:

7 Steps into The Illusory Forest (English Novel), पाषाणहृदये स्वर्णमुद्रास्थापनम् (संस्कृत उपन्यास), 

बलि का बकरा, खूंखार जानवर आदि।



📘 शैक्षिक सेवा कार्य

  • 5 वर्षों से अधिक अध्यापन सेवा कार्य। (Online/Offline)
  • 4 वर्षों से अधिक विदेशी छात्रों को संस्कृत शिक्षा में सहयोग।
  • YouTube चैनल – "वन्दे संस्कृतमातरम्" के संस्थापक एवं Online माध्यमों से 13,000+ छात्रों को संस्कृत मार्गदर्शन (Shastri, Acharya, PhD, NET–JRF आदि)।
  • गुरुकुल, विद्यालय व महाविद्यालयों में अध्यापन कार्य।



🌼 सारांश

कविवर श्री सन्दीप कोठारी ‘श्रीवत्स’ समकालीन संस्कृत जगत के उन विद्वानों में से हैं जो परम्परा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए हुए हैं। आपकी रचनाएँ केवल साहित्यिक ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना की संवाहक भी हैं। आपने संस्कृत के अलावा हिंदी भाषा तथा अंग्रेजी भाषा में भी पर्याप्त रचनाएँ लिखी हैं। हिंदी कृतियों में आपका भाषा शैली सरल सरस एवं सुगमता से युक्त होती है। संस्कृत की रचनाओं में आप विशिष्ट रस अलंकार एवं व्याकरणिक शब्द चमत्कारों का विशेष प्रयोग करते हैं। 

इन्हें देखें / क्लिक करें 👇

इस प्रकार यहाँ Mr Sandeep Kothari जी की Biography | Books, Awards, Education आदि सभी विषयों का संक्षेप में वर्णन किया गया है।

  • Older

Post a Comment

0 Comments