मोक्षदा एकादशी पर क्या खाना चाहिए? | Mokshada Ekadashi Vrat Niyam 2025

SanskritExam.Com 0

मोक्षदा एकादशी पर क्या खाना चाहिए? | Mokshada Ekadashi Vrat Niyam 2025

मोक्षदा एकादशी वर्ष की सभी एकादशियों में अति उत्तम एवं सर्वश्रेष्ठ मानी गयी है। प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के रूप में जाना जाता है। इसी दिन को गीता जयंती भी कहा जाता है। 

दरअसल मोक्षदा एकादशी के दिन ही सर्वेश्वर योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को दिव्य गीता का उपदेश सुनाया था। अत एव यह दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। इस वर्ष 2025 में मोक्षदा एकादशी 1 दिसम्बर को मनायी जाएगी। 


मोक्षदा एकादशी पर व्रत रखने का विशेष महत्व है। पुराणों की मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ अथवा आराधना करने से लाख गुना फल मिलता है। 

मोक्षदा एकादशी को व्रत रखते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, मोक्षदा एकादशी पर क्या खाना चाहिए- इस आर्टिकल में इससे जुडी पूरी जानकारी दी जा रही है। आइये जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी पर क्या खाना चाहिए?

मोक्षदा एकादशी पर क्या खाना चाहिए?

मोक्षदा एकादशी एक विशेष व्रत तिथि है। जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं उन्हें खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यहां हम बता रहे हैं कि शास्त्रों के अनुसार मोक्षदा एकादशी पर क्या खाना चाहिए। 

  • फल- केले सेब आदि
  • शुद्ध आहार- खीर आदि।
  • जलाहार
  • साबूदाना, आलू
  • कुट्टू की पकौडी़
  • साबूदाना खिचड़ी
  • साबूदाना खीर
  • मंडुवा खीर 
  • दूध, दही, घी, जूस आदि
  • सेंधा नमक से बने पदार्थ

मोक्षदा एकादशी पर इस बात का ध्यान रखें कि शुद्ध एवं सात्विक आहार ही लेना है। प्याज, लहसुन आदि तामसिक पदार्थों का बिल्कुल सेवन न करें। 

मोक्षदा एकादशी पर क्या खाना चाहिए? | Mokshada Ekadashi Vrat Niyam 2025


कुछ भी आहार लें तो सर्वप्रथम भगवान को भोग अवश्य लगाएं। यदि आप व्रत रखते हैं तो बहुत उत्तम है। केवल रात्रि काल को सात्विक भोजन करें। 

रात्रि अथवा सायंकाल में भगवान विष्णु की पूजा करें। तदनन्तर आरती पुष्पांजलि आदि कर व्रत का उद्यापन करें। 

मोक्षदा एकादशी पर व्रत एवं पूजन आदि का अनुष्ठान करने से ऐहलौकिक इच्छाओं की पूर्ति तो होती ही है। इसके साथ ही इस दिन किए‌ गये शुभकर्म पारलौकिक उन्नति का द्वार भी खोलते हैं। 

कहा जाता है कि मोक्षदा एकादशी को सच्ची श्रद्धा से व्रत अनुष्ठान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस विषय में पुराणों में मोक्षदा एकादशी व्रत कथा भी विशेष रूप से प्रसिद्ध है।

हमें आशा है कि मोक्षदा एकादशी पर क्या खाना चाहिए? इस प्रश्न का उत्तर आपको मिल गया होगा। 

मोक्षदा एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त कब है, मोक्षदा एकादशी व्रत विधि, मोक्षदा एकादशी व्रत पूजन विधि, मोक्षदा एकादशी व्रत उद्यापन इत्यादि Mokshada Ekadashi से सम्बंधित अन्य विभिन्न प्रकार की जानकारी के लिए इस वेबसाइट के मेनू बार में व्रत विकल्प में जाएं। 

  • Older

Post a Comment

0 Comments