वैष्णो देवी में कितनी सीढ़ियां हैं - जानिए माँ वैष्णो देवी के रहस्य | Vaishno Devi Ke Rahasya

वैष्णो देवी में कितनी सीढ़ियां हैं - जानिए माँ वैष्णो देवी के रहस्य | Vaishno Devi Ke Rahasya

जय मां वैष्णो देवी की। तेरी सदा जय हो। क्या आप भी मां वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं, वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर स्थित कटरा नामक स्थान से कुछ दूरी पर त्रिकूट पर्वत में विद्यमान है। माता का यह दिव्य मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। इस मंदिर के बहुत ही गुप्त रहस्य हैं। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां मां वैष्णो देवी ने आज से कुछ शताब्दी पहले अपने एक श्रीधर नामक भक्त को साक्षात महाकाली महालक्ष्मी एवं महासरस्वती के रूप में दर्शन दिए थे। तभी से यह मंदिर जनमानस में विख्यात होने लगा। माता वैष्णो देवी से जुड़े बहुत सारे रहस्य हैं। 

आइये, भारत की नम्बर 1 एजुकेशनल इस वेबसाइट SanskritExam.Com में आपका स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वैष्णो देवी में कितनी सीढ़ियां हैं, माता वैष्णो देवी की चढ़ाई कितने किलोमीटर की है, वैष्णो देवी की चढ़ाई में कितने घंटे लगते हैं, माता वैष्णो देवी के मंदिर कौन से महीने में जाना चाहिए इत्यादि माता वैष्णो देवी के मंदिर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रहस्यमयी बातें बता रहे हैं। 

अतः इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ते रहिए। यदि आप मां वैष्णो देवी की अपार कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढने के बाद नीचे कमेंट में जय मां वैष्णो देवी जरूर लिखें और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों तक जरूर शेयर करें। 


वैष्णो देवी में कितनी सीढ़ियां हैं -रहस्य

मां वैष्णो देवी की यात्रा करना बहुत ही दुर्लभ माना जाता है। यह यात्रा कठिन तीर्थ यात्राओं में से एक मानी जाती है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको खड़ी चढ़ाई से भरा हुआ एक लंबा सफर भी तय करना होता है। सबसे पहले हम आपको मां वैष्णो देवी की यात्रा के मार्ग में यह बताना चाहते हैं कि आप माता वैष्णो देवी की यात्रा दो रास्तों से कर सकते हैं। 

एक ढलान वाले रास्तों से और दूसरा- सीडी नुमा रास्तों से। आपकी पैदल यात्रा यात्रा शुरू होती है कटरा नामक जगह से, यहां शुरुआत में आपको एक छोटा सा मंदिर मिलेगा. इसके बाद 700 से 800 कदम आगे चलकर चरण पादुका मंदिर भी देखने को मिलेगा। कटरा से लेकर मां वैष्णो देवी तक पहुंचने के लिए कुल सीढ़ियों की बात करें तो इनकी संख्या लगभग 35000 से 45000 के बीच है। 

यह रास्ता काफी लंबा है और चढ़ाई वाला है। हालांकि ढलान वाला रास्ता भी है। आइए जानते हैं, माता वैष्णो देवी तक पहुंचने के लिए कितने किलोमीटर की चढ़ाई तय करनी होती है?


माता वैष्णो देवी की चढ़ाई कितने किलोमीटर की है?

मां वैष्णो देवी का पावन मंदिर त्रिकूट पर्वत की पहाड़ियों पर बसा हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको कटरा से लगभग 13 किलोमीटर की चढ़ाई तय करनी होती है। 


वैष्णो देवी की चढ़ाई कितने घंटे की है?

मां वैष्णो देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 12 से 13 किलोमीटर की चढ़ाई पूरी करनी होती है। इसके लिए तकरीबन 3 घंटे का समय लग जाता है। बाकी यह आप पर निर्भर करता है कि आप चढ़ाई चढ़ने में अपने आप को कैसा महसूस करते हैं।


इन्हें भी देखें 👇👇


वैष्णो देवी कौन से महीने में जाना चाहिए?

यदि आप मां वैष्णो देवी के भक्त हैं और यह जानना चाहते हैं कि माता के इस पावन मंदिर में किस महीने जाना चाहिए तो हम आपको इसकी जानकारी दे रहे हैं। माता का दरबार अपने भक्तों के लिए हमेशा खुला है। आप कभी भी जा सकते हैं। 

विशेष इच्छा के लिए माता के प्रिय पवित्र नवरात्रि उत्सव में आपको अवश्य जाना चाहिए। शारदीय नवरात्र अथवा चैत्र नवरात्र के दौरान मां वैष्णो देवी यात्रा करने का विशेष फल मिलता है। शारदीय नवरात्र अक्सर अक्टूबर या नवंबर महीने में आते हैं।


प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में वैष्णो देवी में कितनी सीढ़ियां हैं। वैष्णो देवी मंदिर किस महीने जाना चाहिए। वैष्णो देवी मंदिर की चढ़ाई कितने किलोमीटर की है इत्यादि मां वैष्णो देवी मंदिर से जुड़ी विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई । हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। नीचे कमेंट में जय मां वैष्णो देवी जरूर लिखें। 


इन्हें भी देखें 👇

Click - सनातन धर्म व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें।

Click- सम्पूर्ण पूजन, हवन, मंत्र, तंत्र, वास्तु आदि सीखें

Click- ज्योतिष सीखें- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि


Post a Comment

0 Comments