बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं संस्कृत में |🏵 Basant Panchami Sanskrit Shlok, Wishes & Quotes

यहां हम आपको बता रहे हैं कि बसंत पंचमी की शुभकामनाएं संस्कृत में कैसे देते हैं यानी संस्कृत में कैसे आप बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं. 

इसके अलावा बसंत पंचमी पर संस्कृत के सुंदर सुंदर श्लोक हिंदी अर्थ सहित यहां बताए जा रहे हैं. बसंत पंचमी को संस्कृत में क्या कहते हैं. 

बसंत पंचमी पर संस्कृत निबंध, बसंत पंचमी पर शुभकामना संदेश इत्यादि आपके सभी सवालों का जवाब यहां दिया जा रहा है तो आइये, जानते हैं बिना किसी देरी किए.

भारत की नंबर वन हिंदी संस्कृत वेबसाइट संस्कृत एग्जाम डॉट कॉम में आपका स्वागत है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वेबसाइट पर संस्कृत एवं सनातन से जुड़ी सटीक जानकारी प्रदान की जाती है। 

संस्कृत भाषा सीखने हेतु इस वेबसाइट पर संस्कृत के एक्सपर्ट एवं विद्वानों के द्वारा जानकारी प्रदान की जाती है। 

आइए, आज के इस छोटे से विषय को शुरु करते हैं- संस्कृत में बसंत पंचमी की शुभकामनाएं, Basant Panchami Sanskrit Wishes & Quotes, Shlok, Saraswati Puja Sanskrit Shlok

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं संस्कृत में

यहां हम आपको सबसे पहले संस्कृत में बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देने का तरीका बता रहे हैं। 

इसके बाद बसंत पंचमी पर संस्कृत श्लोक एवं बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती माता के संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित बताए जा रहे हैं। बसंत पंचमी की शुभकामनाएं संस्कृत में निम्न प्रकार से देते हैं।

Basant Panchami Wishes Sanskrit

Sanskrit Wishes 1.

१- बसंतपर्वणः हार्दिक्यः शुभकामाः।

आपको बसंत त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएँ।

Sanskrit Wishes 1.

२- वसन्तोत्सवस्य नैकाः शुभकामनाः।

बसंत उत्सव की अनेकानेक शुभकामनाएँ।

Sanskrit Wishes 3.

३- शारदाप्रकटदिनस्य अनन्तशुभेच्छाः।

बसंत पंचमी के सुअवसर पर मां सरस्वती के प्रकट उत्सव की अनन्त शुभकामनाएँ।

Sanskrit Wishes 4.

४- बसंत पंचमी-पर्वणः हृदयेन असीमशुभकामाः।

आपको इस बसंत पंचमी त्यौहार की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

इन्हें भी देखें 👇

Click- बसंत पंचमी 2023 शुभ मुहूर्त कितने बजे से है?

Click- ज्योतिष- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि

Click- सम्पूर्ण पूजन विधि, सामग्री, मंत्र, आरती, स्तोत्र आदि

Click- संस्कृत सीखने हेतु निःशुल्क PDF डाउनलोड करें

Click - सनातन धर्म, व्रत व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें

Basant Panchami Sanskrit Quotes

बसंत पंचमी नए साल का एक नया पवित्र उत्सव है। यदि आपको पता नहीं है कि बसंत पंचमी क्यों मनाई जाती है तो यहां क्लिक करें। बसंत पंचमी क्यों मनाया जाता है कारण एवं रहस्य 

अभी तक आपने ऊपर देखा कि संस्कृत में बसंत पंचमी की शुभकामनाएं कैसे देते हैं।

इसके अलावा यहां संस्कृत में बसंत पंचमी के कुछ विशेष उद्धरण यानी विशेष शुभकामनाएं एवं आशीर्वादात्मक वाक्य भी दिए गए हैं। जिन्हें आप अपने किसी भी मित्र या परिजन को भेज सकते हैं।

Quote 1.

१- वसन्तोत्सवोsयं शुभभकरं भवतु ते।

यह वसन्त उत्सव आपके लिए शुभ फलदायक हो।

Quote 2.

२- अस्मिन् वसन्तपर्वणि त्वमभीष्टं प्राप्नुयात्।

आप इस वसंत त्यौहार में अपने अभीष्ट फल को प्राप्त करें।

Quote 3.

३- बसन्तपर्वणि माता सरस्वती त्वामनुग्रहेत्।

इस बसंत पंचमी पर मां सरस्वती आप पर कृपा करे।

बसंत पंचमी पर संस्कृत में श्लोक: Saraswati Stuti Sanskrit Shlok

यदि आप बसंत पंचमी पर सुंदर व सार्थक श्लोक सुनना चाहते हैं तो नीचे वीडियो को ध्यान पूर्वक देखें। इस वीडियो में बसंत पंचमी पर संस्कृत के स्तुति पर श्लोक शुद्ध उच्चारण एवं छंद गान के साथ प्रस्तुत किए गए हैं.

उपरोक्त वीडियो में संस्कृत के छात्र के द्वारा सुंदर मधुर वाणी में बसंत पंचमी के संस्कृत श्लोकों का गान किया गया है। आपको भी इन श्लोकों में से रोजाना एक न एक श्लोक जरूर पढ़ना चाहिए। ये माता सरस्वती के चमत्कारिक संस्कृत श्लोक हैं।

इन्हें भी देखें 👇👇

यदि आप बसंत पंचमी पर संस्कृत निबंध, वसंत ऋतु पर निबंध संस्कृत में पढ़ना चाहते हैं तो इस वेबसाइट के संस्कृत निबंध वाले सेक्शन में जाएं।

बसंत पंचमी पर संस्कृत में श्लोक अर्थ सहित, Basant Panchami Sanskrit Shlok

बसंत पंचमी मां सरस्वती का प्रकट उत्सव है। बसंत पंचमी के पावन उत्सव पर आपको भी माता सरस्वती के निम्न श्लोकों का पाठ जरूर करना चाहिए। नीचे बसंत पंचमी पर संस्कृत श्लोक हिंदी अर्थ सहित बताए गए हैं। 

इन श्लोकों को एकबार पढ़ने मात्र से ही मां सरस्वती की कृपा का प्रसाद मिलने लग जाता है।

सरस्वती संस्कृत श्लोक १. (बसंत पंचमी)

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।

या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।

या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।

सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।

हिंदी अर्थ- जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण वाली हैं। जो श्वेत शुभ्रकान्ति युक्त वस्त्र धारण करती हैं। 

जिनके हाथों में वीणा एवं वरद माला सज रही है, जिन्होंने श्वेत कमल के फूलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं। वह मां सरस्वती हमारी संपूर्ण जड़ता को‌ दूर करते हुए हमारी रक्षा करें।

श्लोक २.

लक्ष्मीर्मेधा धरा पुष्टिर्गौरी तुष्टि: प्रभा धृति:।

एताभि: पाहि तनुभिरष्टाभिर्मां सरस्वति।।

हिंदी अर्थ-  हे मां सरस्वती! लक्ष्मी, मेधा, धरा, पुष्टि,गौरी, तुष्टि, प्रभा, धृति– इन आठ रूपों से मेरी रक्षा करें।

श्लोक ३.

वीणाधरे विपुलमङ्गलदानशीले भक्तार्तिनाशिनि विरिञ्चिहरीशवन्द्ये।

कीर्तिप्रदेऽखिलमनोरथदे महार्हे विद्याप्रदायिनि सरस्वतिनौमि नित्यम्।।

हिंदी अर्थ- हे वीणा धारण करने वाली, विपुल मंगल देने वाली, भक्तों के कष्टों को हरने वाली, ब्रह्मा, विष्णु, शिव से सदैव पूजी जाने वाली, कीर्ति तथा अभीष्ट मनोरथ देने वाली, सर्वश्रेष्ठ आसन पर विराजित और विद्या देने वाली सरस्वती! मैं आपको नित्य प्रतिदिन नमन करता हूँ।

श्लोक ४. 

सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।

विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोऽस्तु ते।।

हिंदी अर्थ- हे मां सौभाग्य दायिनी, विद्या रूपिणी, ज्ञानरूपिणी, कमल के समान नेत्रों वाली सरस्वती! मुझे विद्या प्रदान करें। आपको  नमस्कार है।

श्लोक ५. 

सरस्वतीं च तां नौमि वागधिष्ठातृदेवताम्।

देवत्वं प्रतिपद्यन्ते यदनुग्रहतो जना:।।

हिंदी अर्थ- मैं वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती को नमन करता हूँ, जिनकी कृपा से मानव भी देवत्व पद प्राप्त कर लेते हैं।

इन्हें भी देखें 👇👇

सवाल-जवाब (FAQs)
वसंत पंचमी को संस्कृत में क्या कहते हैं?Basant Panchami In Sanskrit

आपका सवाल है कि बसंत पंचमी को संस्कृत में क्या कहते हैं। आपके सवाल का जवाब जहां दिया जा रहा है। भारत की नंबर वन हिंदी संस्कृत एजुकेशनल वेबसाइट SanskritExam. Com में आपका स्वागत है. 

इस वेबसाइट पर संस्कृत सीखने के लिए ढेर सारी निशुल्क सामग्री उपलब्ध है. इसका फायदा जरूर उठाएं. आइए जानते हैं आपके इस सवाल का जवाब कि बसंत पंचमी को संस्कृत में क्या कहते हैं।

वसंत पंचमी को संस्कृत में क्या कहते हैं?

आमतौर पर बसंत पंचमी को संस्कृत में बसंत पंचमी ही कहते हैं। शायद आपको पता नहीं होगा कि बसंत पंचमी मूल रूप से संस्कृत का ही शब्द है। बसंत जोकि ऋतु वाचक संज्ञा शब्द है। 

पंचमी शब्द संस्कृत में पंच का स्त्रीलिंग रूपी शब्द है, जो की तिथि का विशेषण है। 

इस प्रकार सामान्य रूप से यह कह सकते हैं कि बसंत पंचमी को संस्कृत में बसंत पंचमी ही कहते हैं। हालांकि बसंत पंचमी को आप संस्कृत में निम्न अलग-अलग तरीके से भी कह सकते हैं।

  • बसंतपचमीपर्व
  • बसंतोत्सवः
  • वसन्तपंचमीसुदिनम्
  • वसंतपंचमीदिवसः 

इन्हें भी देखें 👇

Click- ज्योतिष- कुण्डली, कालसर्प दोष, राशिफल आदि

Click- सम्पूर्ण पूजन विधि, सामग्री, मंत्र, आरती, स्तोत्र आदि

Click- संस्कृत सीखने हेतु निःशुल्क PDF डाउनलोड करें

Click - सनातन धर्म, व्रत व मंत्रों से जुड़े रहस्य जानें

प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में भारत की नंबर वन हिंदी संस्कृत वेबसाइट SanskritExam. Com पर संस्कृत में बसंत पंचमी की शुभकामनाएं कैसे देते हैं, Vasant Panchami Sanskrit Wishes, Quotes & Sanskrit Sholk अर्थात बसंत पंचमी पर संस्कृत श्लोक, बसंत पंचमी को संस्कृत में क्या कहते हैं- इत्यादि जानकारी प्रदान की गई. 

यदि आपके मन में संस्कृत भाषा से जुड़ा किसी भी प्रकार का सवाल है तो आप नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं. आपके कमेंट का जवाब शीघ्र ही दिया जाता है. अतः इस वेबसाइट से जुड़े रहें।


Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here