NTA UGC NET Sanskrit MCQ Questions ❤ 2020-21 | Ugc Net Sanskrit Important Questions

NTA UGC NET Sanskrit MCQ Questions ❤ 2020-21 | Ugc Net Sanskrit Important Questions

स्वागतम्! 😍 सभी प्रेमी जनों एवं देववाणी संस्कृत के उपासकों को सादर वन्दन - अभिनन्दन । मित्राणि! स्वागतमत्र भवतां सर्वेषाम्! आप सभी का हृदय की गहराइयों से हम स्वागत करते हैं। मित्रों, आप जानते हैं कि Sanskrit Ugc Net 2021 की परीक्षा अत्यन्त निकट है। अतः ऐंसे समय में आप सब के लिए इस प्रकार की सामग्री अत्यन्त लाभकारी होगी।


मित्रों,😍😎 जैंसे आप सभी को पूर्वविदित ही होगा कि हम हमारी इस वेबसाइट पर प्रायः प्रतिदिन Daily Sanskrit notes उपलब्ध करवाते रहते हैं। नोट्स से तात्पर्य है कि संस्कृत क्विज् प्रतियोगिता से लेकर अन्य महत्वपूर्ण यूनिट अनुसार नोट्स पीडीएफ। अतः आप भी से निवेदक का यह निवेदन है कि आप सभी लोग इसका अधिक से अधिक लाभ लें, क्योंकि यह बिल्कुल फ्री है।

Also Read (इसे भी पढें) - वैदिक व्याख्या पद्धति/वेदों के भाष्यकार


प्रेयांसः!😋 आज उसी शृंखला में हम आपके लिए Ugc Net Sanskrit के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर रहे हैं। ये प्रश्न यूजीसीनेट की परीक्षाओं में प्रायः अनेक बार पूछे गये हैं। अतः आप सब इनका सही ढंग से संस्मरण कीजिये। NTA UGC NET Sanskrit MCQ Questions ❤

यह सुपर संस्कृत  Mock Test दीजिए 👉 Click Here



आज का विषय ➡ UGC NET Sanskrit महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

अयि सुहृदः! हम यंहा आपके लिए संस्कृत प्रतियोगिताओं में पूछे गये विभिन्न प्रश्न एवं उनके उत्तर एक विशेष क्रम में प्रस्तुत कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आप इन प्रश्नों से पूर्ण लाभ प्राप्त करेंगे। तो आइये , मित्रों देर किस बात की‌।


अतीव महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह (Very Important Questions For UGC NET Sanskrit & All Sanskrit Exam As B.Ed Sanskrit, CTET Sanskrit, Reet Sanskrit, TGT Sanskrit आदि।

अधिकाधिक प्रश्नान् स्मरयेयुः लिखेयुश्चेति कामये। अधिक से अधिक प्रश्न याद करें।


विशेष- आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि आपकी अपनी इस SanskritExam. Com वेबसाइट पर संस्कृत की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर से बेहतर, ठंडे गरम, खट्टे मीठे पकवान, संस्कृत सामग्री नोट्स, माॅक टेस्ट, धार्मिक त्यौहार, संस्कृत शास्त्र, E-Books एवं PDF आदि बहुत कुछ उपलब्ध है। अतः वेबसाइट के कोने-कोने में एक बार अवश्य जाएं। धन्यवाद।

Also Read (इसे भी पढें)- भारतीय दर्शन नोट्स (सांख्य योग, न्याय वैशेषिक आदि)


प्रश्नोत्तरी (Questions-Answers)

प्रश्न - सौवल किसे कहा जाता है?
उत्तर - शकुनि को सौवल कहा जाता है।

प्रश्न - शैवपुराण कितने हैं?
उत्तर - १० दस (शैवपुराण दस हैं)

प्रश्न - रघुवंश में सीतापरित्याग किस सर्ग में है?
उत्तर - चतुर्दश सर्ग में ।

प्रश्न - पवमान इष्टि कितनी होती हैं?
उत्तर - ३ तीन।

प्रश्न - मम्मट अनुसार अप्रस्तुतप्रशंसालङ्कार कितने प्रकार का है?
उत्तर - ५ पांच प्रकार का है।

प्रश्न - इनमें से पापग्रह है - शुक्र,चन्द्र,बृहस्पति,भौम।
उत्तर - भौम पापग्रह है।

प्रश्न - ज्योतिष्टोम की कितनी संस्थाएँ होती हैं?
उत्तर - पाँच ५ संस्थाएँ ।

प्रश्न - परिसंख्या के कितने भेद हैं?
उत्तर - दो २ भेद होते हैं।

प्रश्न - "स्योनम्" इस शब्द का अर्थ है?
उत्तर - स्योनम् अर्थात् सुखकर।

प्रश्न - शुक्लयजुर्वेद का भाष्यकार नहीं है?
उत्तर - शौनक शुक्लयजुर्वेद के भाष्यकार नहीं हैं ।

प्रश्न - "सूना" इस शब्द का अर्थ है?
उत्तर - सूना अर्थात् पशुबन्धस्थान

प्रश्न - क्षेमेन्द्रानुसार औचित्य के भेद हैं?
उत्तर - सत्ताइस २७ भेद हैं ।

प्रश्न - "पांचरात्रागम" कौन सा आगम है?
उत्तर - वैष्णवागम।

प्रश्न - अध्यासभाष्यकार कौन है?
उत्तर - शंकराचार्य जी।

प्रश्न - तंत्रसार में मुद्रा की संख्या है?
उत्तर - तंत्रसार में दश मुद्राएँ हैं ।

प्रश्न - जलराशि कौन सी है?
उत्तर - कर्क को जलराशि मानते हैं ।

प्रश्न - राहु की उच्चराशि है?
उत्तर - वृषभ राहु की उच्चराशि है।

प्रश्न - दर्शपूर्णमास किस प्रकार का याग है?
उत्तर - श्रौतयाग ।

प्रश्न - "घटो न पटः" इसमें कौन सा अभाव है?
उत्तर - यंहा पर अन्योन्याभाव है।

प्रश्न - कारणागम किस प्रकार का आगम है?
उत्तर - कारणागम एक शैवागम है।

प्रश्न - बृहत्रयी में किसकी गणना नहीं होती है?
उत्तर - रघुवंश की।

प्रश्न - भागवतपुराण में कितने स्कन्द हैं?
उत्तर - १२ द्वादश स्कन्द हैं ।

प्रश्न - रस का अर्थ है?
उत्तर - आस्वाद्यमान ।

प्रश्न - करुणरस का स्थायि भाव है?
उत्तर - करुण रस का शोक स्थायिभाव है।

प्रश्न - कारक होते हैं?
उत्तर - छः ६ (षट्कारकाणि)।

प्रश्न - लोमशशाखा किस वेद की है?
उत्तर - लोमशशाखा सामवेद की है।

प्रश्न - दशावतारचरित के लेखक कौन हैं?'
उत्तर - क्षेमेन्द्र ने दशावतारचरित लिखा।

प्रश्न - सुमद्रम् में सु का अर्थ है?
उत्तर - सु का अर्थ - समृद्धि है।

प्रश्न - गन्ध पृथिवी के प्रति कारण है?
उत्तर - समवायिकारण ।

प्रश्न - तर्कसंग्रह के रचनाकार हैं?'
उत्तर - अन्नमभट्ट ने तर्कसंग्रह लिखी।

प्रश्न - मम्मटानुसार काव्यहेतु हैं?
उत्तर - तीन ३ हेतु हैं काव्य के।

प्रश्न - "शब्दार्थौ सहितौ काव्यम्" यह लक्षण किसका है?
उत्तर - यह लक्षण भामह का है।

प्रश्न - काव्यप्रकाश में कितने उल्लास हैं?
उत्तर - दस १० उल्लास हैं ।

प्रश्न - मम्मट मत में काव्यप्रयोजन हैं?
उत्तर - मम्मट ने छः ६ काव्यप्रयोजन बताए।

प्रश्न - काव्यप्रकाश में शब्द शक्तियों का वर्णन किस उल्लास में है?
उत्तर - द्वितीय उल्लास - २ शब्दशक्तिवर्णन।

प्रश्न - काव्यप्रकाश में ध्वनि का वर्णन किस उल्लास में है?
उत्तर - चतुर्थ उल्लास में ध्वनि का वर्णन है।

प्रश्न - गुणीभूतव्यंग्य का वर्णन किस उल्लास में है?
उत्तर - पंचम उल्लास - गुणीभूतव्यंग्य का निरूपण ।

प्रश्न - चित्र काव्य के कितने भेद हैं?
उत्तर - चित्र काव्य - दो भेद हैं ।

प्रश्न - मम्मट मत में काव्यदोष हैं?
उत्तर - काव्यदोष १६ सोलह हैं ।

प्रश्न - काव्यप्रकाश में शब्दालंकारों का वर्णन किस उल्लास में है?
उत्तर - नवम उल्लास में शब्दालंकार-वर्णन।

प्रश्न - ब्राह्मणसर्वस्व किसकी रचना है?
उत्तर - हलायुध की रचना है।

प्रश्न - सामवेद के सबसे प्राचीन भाष्यकार माने जाते हैं।
उत्तर - माधवाचार्य - प्राचीन भाष्यकार ।

प्रश्न - वेददीप नामक भाष्य लिखा है'
उत्तर - महीधर - वेददीपभाष्य के लेखक हैं।

प्रश्न - सायण का समय माना जाता है?
उत्तर - १४०० शताब्दी लगभग।

प्रश्न - नारायण किसके पिता का नाम है?
उत्तर - माधवाचार्य के पिता ।

प्रश्न - ऋगर्थदीपिका इनमें से किसकी रचना है
उत्तर - वेंकट माधव ने ऋगर्थदीपिका लिखी।

प्रश्न - काशीपाठ किससे सम्बन्धित है?
उत्तर - उव्वटाचार्य से सम्बंधित है।

प्रश्न - भावार्थदीपिका के रचयिता हैं?
उत्तर - अनन्ताचार्य‌।

प्रश्न - त्रिदेवपूजा का खण्डन किसने किया
उत्तर - स्वामी दयानन्द ने।

प्रश्न - जयतीर्थ किस भाष्यकार के टीकाकार हैं?
उत्तर - आनन्द तीर्थ के।


इसे भी दबाएँ- Sandhi Viched In Hindi (संधि विच्छेद को समझने का सबसे प्यारा तरीका 💓💚


उपसंहार Conclusion: 

मित्रों,😍 हमें निश्चय ही आशा है कि यह सारे प्रश्न आपके लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होंगे और आपने इन प्रश्नों को अच्छी तरह से याद कर लिया होगा। ये प्रश्न Ugc Net Sanskrit की परीक्षाओं में अनेकानेक बार पूछे गये हैं। 

अतः आप जितना हो सके इन प्रश्नों को याद कीजिये एवं Note कीजिये । यूजीसी नेट की परीक्षा अत्यन्त निकट है अतः निश्चित रूप से आपको इस प्रकार के प्रश्नों को स्मरण करना चाहिए । ये पूर्णरूपेण आपके लिए परीक्षा में अत्यन्त सहायक सिद्ध होंगे।

इसे भी दबाएँ- समास का रोचक परिचय- अब समास व समास के भेदों को कभी नहीं भूलोगे 💚


धन्यवादः Thanking



Post a Comment

2 Comments

  1. बहुत सुपर महोदयः आपको प्रणाम

    ReplyDelete
  2. अत्यंत सुंदर 🙏

    ReplyDelete

आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here