विष्णु भगवान को खुश करने का मंत्र- इस चमत्कारिक विष्णु मंत्र का जाप करें

विष्णु भगवान को खुश करने का मंत्र- इस चमत्कारिक विष्णु मंत्र का जाप करें - Vishnu Bhagwan Ko Khush Karne Ka Mantra

समस्त संसार के पालक भगवान जगदीश्वर लक्ष्मी नारायण को ही भगवान विष्णु के नाम से जाना जाता है। भगवान विष्णु का स्वरूप अत्यंत देदीप्यमान शांत एवं तेज से युक्त नील कमल के समान नेत्र वाला है। 

जिस भी भक्त पर भगवान विष्णु की कृपा हो जाती है उस पर मां लक्ष्मी की भी अनंत कृपा बनी रहती है भगवान विष्णु के चरणों में वास करने वाली मां लक्ष्मी सदैव विष्णु के भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती है। 


अतः भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करनी चाहिए भगवान विष्णु को प्रसन्न कैसे किया जाए विष्णु भगवान को खुश करने का मंत्र क्या है- आज की इस आर्टिकल में हम आपको इसी की जानकारी देने जा रहे हैं। 

शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्- अर्थात शांत आकार में रहने वाले, सर्पों की शय्या में लेटे हुए, कमल है जिनकी नाभि में, सभी देवताओं के ईश्वर ऐंसे भगवान विष्णु शोभायमान हो रहे हैं। इस प्रकार भगवान विष्णु का स्वरूप अत्यंत दिव्य है। 

आइए, यदि आप भी भगवान विष्णु के भक्त हैं और भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं। विष्णु भगवान को खुश करने का मंत्र जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ते रहिए।


भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें?

भगवान विष्णु के भक्तों के मन में यह जिज्ञासा जरूर होती है कि अपने प्रिय भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के उपाय क्या है। 

जी हां भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए प्रेम व गहरी भक्ति होनी चाहिए। भगवान विष्णु बहुत ही दयालु हैं। वह अपने भक्तों पर करुणा करने वाले हैं। उनकी पुकार सुनने वाले हैं। 

ध्रुव प्रहलाद जैसे भक्तों पर भगवान विष्णु ने अपनी अद्भुत कृपा की इससे सारा संसार आज भी परिचित है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन उनकी पूजा करनी चाहिए। यदि प्रतिदिन संभव न हो तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें। भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है। 

अतः तुलसी के द्वारा उनको भोग लगाना चाहिए। सत्यनारायण की कथा, विष्णु सहस्त्रनाम आदि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के उपाय निम्नलिखित हैं

  1. प्रतिदिन विष्णु भगवान की पूजा करें
  2. भगवान विष्णु के मंत्र का जप करें
  3. भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाएं
  4. वैष्णव जैसा आचरण बनाएं।
  5. विष्णु भगवान के स्तोत्र का पाठ करें।
  6. भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें।


विष्णु भगवान को खुश करने का मंत्र

क्षीरसागर में शयन करने वाले भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का मूलमंत्र यही है कि ह्रदय में अपार भक्ति होनी चाहिए ध्रुव एवं प्रह्लाद की भक्ति यदि हृदय में हो तो किसी साधारण मंत्र अथवा मात्र भक्ति से भी भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं। तथापि भगवान विष्णु के कुछ विशेष मंत्र हम बता रहे हैं भगवान को खुश करने का मंत्र अर्थात प्रसन्न करने के कुछ मंत्र निम्न लिखित हैं

श्रीविष्णु द्वादशाक्षर मंत्र

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।

देवर्षि नारद ने यही मंत्र भक्त प्रह्लाद को दिया था इस मंत्र के निरंतर जाप से भक्त प्रल्हाद पर भगवान विष्णु की अपार कृपा हुई थी।


ॐ नमो नारायणाय।।

इस मंत्र का 108 बार जाप करने से विष्णु भगवान अतिप्रसन्न होते हैं। 


ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

यह मंत्र विष्णु भगवान को खुश करने का गायत्री मंत्र है।



भगवान विष्णु जी का बीज मंत्र क्या है?

विष्णु भगवान के बीज मंत्र भी बहुत सारे हैं। इनमें से कुछ बीज मंत्र शीघ्र फल देने वाले तथा कष्टों को घर लेने वाले हैं। विष्णु भगवान के चमत्कारी के बीज मंत्र निम्नलिखित हैं।

  1. ॐ क्लीं श्रीविष्णवे नमः।।
  2. ॐ क्लीं लक्ष्मीनारायणाय नमः‌।।
  3. ॐ ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।।
  4. ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।।
  5. ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।।
  6. ॐ गुं गुरवे नम:।।


            भगवान विष्णु का महामंत्र कौन सा है?

            भगवान विष्णु का महामंत्र लोक में भी बहुत प्रसिद्ध है वैसे तो भगवान विष्णु के काफी सारे महामंत्र हैं लेकिन इन सभी में निम्न मंत्र बहुत ही सरल एवं चमत्कारी फल देने वाले हैं

            हरे कृष्णा हरे रामा रामा रामा हरे हरे।

            हरे कृष्णा हरे रामा रामा रामा हरे हरे।


            श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारे, हे नाथ नारायण वासुदेव।।

            हे नाथ नारायण वासुदेव, हे नाथ नारायण वासुदेव।।



            विष्णु सहस्त्रनाम पाठ- चमत्कारिक

            विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भगवान विष्णु के 1,000 नामों का उच्चारण होता है। 

            इस पाठ से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। यदि आप भगवान विष्णु की प्रसन्नता हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम के चमत्कारिक रहस्य जानना चाहते हैं तथा शुद्ध विष्णु सहस्त्रनाम PDF डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें- शुद्ध संस्कृत हिंदी विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र PDF


            भगवान विष्णु के 7 नाम हैं चमत्कारिक

            भगवान विष्णु के 7 नाम का उच्चारण करने मात्र से जीव जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाता है एवं बैकुंठ धाम को प्राप्त कर लेता है भगवान विष्णु के साथ चमत्कारिक नाम निम्नलिखित हैं

            1. ॐ अनंताय नमः।।
            2. ॐ पुरुषोत्तमाय नमः।।
            3. ॐ ऋषिकेशाय नमः।।
            4. ॐ पद्मनाभाय नमः।।
            5. ॐ माधवाय नमः।।
            6. ॐ बैकुंठाधिपतये नमः।।
            7. ॐ मधुसूदनाय नमः।।


            हरि ओम नमो नारायण, ओम् नमो नारायणा, तेरी लीला प्रभु है न्यारी न्यारी, हरे हरे। तेरी लीला प्रभु है- प्यारी-प्यारी हरे हरे। ऐसे भगवान नारायण अर्थात भगवान विष्णु अपने भक्तों पर असीम कृपा करने वाले हैं। 

            प्रिय पाठकों, आज के इस आर्टिकल में हमने विष्णु भगवान को खुश करने का मंत्र अर्थात भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का मंत्र एवं भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न करें, भगवान विष्णु का महामंत्र इत्यादि विष्णु भगवान की पूजा से संबंधित जुड़ी विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की। 

            इन्हें भी देखें 👇👇


            यह जानकारी विभिन्न शास्त्रों, धार्मिक ग्रंथ कथा आदि पर आधारित है। हमें उम्मीद है यह लेख आपके लिए उपयोगी रहा होगा। भगवान विष्णु के प्रति आपकी अटूट श्रद्धा बनी रहे। कमेंट में- भगवान विष्णु की सदैव जय हो- अवश्य लिखें। धन्यवाद। 

            इसके अतिरिक्त यदि आप विभिन्न धार्मिक रहस्य, सनातन धर्म से जुड़ी बातें, व्रत के नियम, कुंडली विज्ञान, हस्त रेखा विज्ञान, पूजन विधि, हवन विधि, विभिन्न स्तोत्र पीडीएफ, विष्णु शाबर मंत्र, विष्णु मंत्र स्तुति PDF इत्यादि प्राप्त करना चाहते हैं तो इस वेबसाइट के होम पेज अथवा मेनू बार में अवश्य जाएं।


            Post a Comment

            0 Comments

            Youtube Channel Image
            Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
            Click Here