संस्कृत अनुवाद की सीरीज में आपका स्वागत है। यहां हम आपको बहुत आसान तरीकों से संस्कृत अनुवाद करना सिखाते हैं।
आज का वाक्य है परिश्रम से सफलता मिलती है संस्कृत में अनुवाद कैसे करें। इसके अलावा हम यहां आपको बताएंगे कि संस्कृत में अनुवाद करने के आसान तरीका क्या है।
इस वाक्य का संस्कृत में अनुवाद करने से पहले आपको परिश्रम को संस्कृत में क्या कहते हैं और सफलता का संस्कृत शब्द क्या है, इन दोनों बातों को समझ लेना चाहिए। आइए जानते हैं।
Parishram se hi safalta milti hai sanskrit mein anuvad यह प्रश्न विद्यार्थियों द्वारा अक्सर पूछा जाता है।
परिश्रम को संस्कृत में क्या कहते हैं?
परिश्रम शब्द हिंदी भाषा में प्रयोग किया जाता है, लेकिन इसका मूल उद्गम संस्कृत से ही हुआ है। परिश्रम शब्द वस्तुतः संस्कृत का ही शब्द है। संस्कृत में परिश्रम को परिश्रमः कहते हैं।
अर्थात आपको केवल परिश्रम शब्द के बाद ः जोड़ना है, तो यह शुद्ध संस्कृत का शब्द बन जाता है। परिश्रम शब्द संस्कृत में पुल्लिंग में प्रयोग किया जाता है।
आइए अब जानते हैं कि सफल को संस्कृत में क्या कहते हैं?
| हिंदी शब्द | संस्कृत शब्द |
|---|---|
| परिश्रम | परिश्रमः |
| सफलता | साफल्यम् |
सफलता को संस्कृत में क्या कहते हैं
सफलता शब्द हिंदी में बहुत प्रयोग किया जाता है। यह शब्द भी मूल रूप से संस्कृत का ही शब्द है, जो कि शुद्ध संस्कृत शब्द है।
सफलता शब्द संस्कृत में सफल के बाद तल् प्रत्यय जोड़कर बना है। यह स्त्रीलिंग में प्रयोग किया जाता है। संस्कृत में सफलता को साफल्यम् भी कहते हैं।
अब हम पूरे वाक्य का अनुवाद करते हैं Parishram Se Safalta Milti Hai Sanskrit Mein Anuvad
| वाक्य | संस्कृत अनुवाद |
|---|---|
| परिश्रम से सफलता मिलती है | परिश्रमेण साफल्यं लभ्यते। |
| कर्म से सफलता मिलती है | कर्मणा साफल्यं लभ्यते। |
परिश्रम से सफलता मिलती है संस्कृत में अनुवाद
परिश्रम से सफलता मिलती है इसको आप हिंदी में ऐसा भी कह सकते हैं कि मेहनत से सफलता मिलती है। इसका संस्कृत में अनुवाद होगा- परिश्रमेण साफल्यं लभ्यते।
यहां आपको हमने पहले ही बताया कि संस्कृत में परिश्रम शब्द को परिश्रम ही कहते हैं, तो इस वाक्य का अनुवाद करने के लिए हमने परिश्रम शब्द में तृतीया विभक्ति लगाई और साफल्यं शब्द का प्रयोग किया।
संस्कृत में मिलने के लिए या प्राप्त होने के लिए लभ्यते का प्रयोग किया जाता है। यह कर्म वाक्य में होता है।
परिश्रम से सफलता मिलती है
परिश्रम से सफलता मिलती है यदि आप इसका कर्तृवाच्य में अनुवाद करेंगे, तो तब यह इस प्रकार होगा- (रामः) परिश्रमेण साफल्यं लभते। बस दोनों वाक्य में अंतर इतना है कि एक वाक्य में कर्ता का प्रयोग किया जाएगा।
| प्रयोग | संस्कृत वाक्य |
|---|---|
| कर्मवाच्य | परिश्रमेण साफल्यं लभ्यते। |
| कर्तृवाच्य | रामः परिश्रमेण साफल्यं लभते। |
कर्म से सफलता मिलती है का संस्कृत अनुवाद क्या है?
यदि आप परिश्रम शब्द की जगह किसी भी अन्य शब्द का प्रयोग करते हैं, जैसे कि कर्म अथवा मेहनत, तो उन शब्दों में भी आपको तृतीया विभक्ति लगानी है। कर्म से सफलता मिलती है का संस्कृत अनुवाद कर्मणा साफल्यं लभ्यते होगा।
सफलता के लिए संस्कृत में श्लोक क्या है?
सफलता के लिए संस्कृत में बहुत सारे श्लोक हैं। उनमें से एक श्लोक बहुत अधिक प्रसिद्ध है।
उद्यमेन हि सिद्ध्यन्ति कार्याणि न मनोरथैः।
न हि सुप्तस्य सिंहस्य प्रविशन्ति मुखे मृगाः।।
इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि उद्यम अर्थात परिश्रम या मेहनत से ही कार्य सफल होते हैं। सोए हुए सिंह के मुंह में मृग अपने आप प्रवेश नहीं करता है।
0 Comments
आपको यह लेख (पोस्ट) कैंसा लगा? हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताएँ। SanskritExam. Com वेबसाइट शीघ्र ही आपके कमेंट का जवाब देगी। ❤