पितरों को खुश करने का मंत्र- 𝐏𝐨𝐰𝐞𝐫𝐟𝐮𝐥 𝐌𝐚𝐧𝐭𝐫𝐚 यहाँ देखें | पितरों को प्रसन्न करने का उपाय व अचूक मंत्र

क्या आप भी अपने पितरों को खुश करना चाहते हैं, पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, पितरों की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको पितरों को खुश करने का मंत्र पता होना चाहिए. 

जी हां, यहां हम आपको सबसे प्रभावशाली पितरों को खुश करने का मंत्र बता रहे हैं. यदि किसी व्यक्ति पर उसके पितृ देवता प्रसन्न हो जाएं, तो सभी कार्य निर्विघ्न सफल होने लगते हैं. पितृ देवता जब प्रसन्न हो जाते हैं तो हमारी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं लेकिन सवाल यह होता है कि पितरों को प्रसन्न कैसे करें, पितरों को खुश करने का उपाय क्या है। 

इसी की विस्तृत जानकारी हम यहां दे रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि पितरों को प्रसन्न करने के लिए कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए। पितरों को खुश करने का मंत्र क्या है, तो आइये, बिना किसी विलंब के जानते हैं।


पितरों को खुश करने का मंत्र

यदि हमारे पितृ प्रसन्न न हों तो पूजा करने से कोई भी फायदा नहीं है। चाहे आप कितनी भी पूजा करवा लें, कितने भी अनुष्ठान करवा लें, कितना भी तर्पण कर लेंं। जब तक पितृ देवता प्रसन्न नहीं हो जाते हैं। तब तक आपके ऊपर पितरों की कृपा नहीं हो सकती है। 

पितरों को खुश करने के चमत्कारी एवं गुप्त मंत्र होते हैं। यदि आप उनका जाप करते हैं तो पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। पितरों को खुश करने के चमत्कारी मंत्र नीचे दिए गए हैं।


पितरों को प्रसन्न करने का मंत्र- ॐ पितृदेवतायै नमः।।

यह मंत्र बहुत ही प्रभावशाली है। इस मंत्र का जाप कोई भी कर सकता है। यदि आप श्राद्ध पक्ष यानी पितृपक्ष में लगातार 14 दिन तक इस मंत्र का जाप करते हैं तो पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है एवं पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


पितरों को खुश करने का दूसरा मंत्र

पितरों को खुश करने का दूसरा मंत्र है- ॐ श्रीसर्वपितृदेवताभ्यो नमः।। इस मंत्र से समस्त पितरों की शांति हो जाती है। यह पितृ दोष निवारण मंत्र भी है। इस मंत्र का जाप 108 बार प्रतिदिन 11 दिन तक अवश्य करना चाहिए।


पितरों को खुश करने का तीसरा मंत्र

पितरों को खुश करने का अगला मंत्र है- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।। जी हां, यह मंत्र भगवान विष्णु का द्वादश अक्षर मंत्र है। जिसका जाप करके ध्रुव ने भगवान विष्णु के परम पद को प्राप्त किया था। पितृ देवता जनार्दन अर्थात भगवान नारायण के स्वरूप माने जाते हैं। अतः पितरों को खुश करने के लिए इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। 


पितरों को खुश करने का चौथा मंत्र

पितरों को खुश करने के बहुत सारे मंत्र हैं। इनमें से यह मंत्र भी काफी प्रभावशाली है। ॐ प्रथमपितृनारायणाय नमः।। इस मंत्र से पितरों को बैकुंठ लोक प्राप्त हो जाता है और उनकी सद्गति हो जाती है। जिन पितरों की मुक्ति नहीं हुई हो उनको मुक्ति मिल जाती है।

इन्हें भी देखें 👇👇


पितरों को खुश करने के मंत्रों का जाप कैसे करें?

अभी तक आपने पितरों को खुश करने का मंत्र के बारे में जाना।अब आपको यह भी पता होना चाहिए कि इन मंत्रों के जाप करने के कुछ विशेष नियम है। अतः आपको नियम पूर्वक ही मंत्रों का जाप करना चाहिए।

  • प्रातः काल स्नान करने के पश्चात शुद्ध हो जाएं।
  • पितृ पक्ष में इन मंत्रों का जाप करें।
  • सबसे पहले पितरों का ध्यान एवं आवाहन करें।
  • तत्पश्चात समस्त पितरों की पूजा करें।
  • पितरों को तर्पण प्रदान करें।
  • इसके बाद उपरोक्त बताए गए मंत्रों का जाप करें।


इस प्रकार पितृ दोष निवारण मंत्रों का जाप करने से पितृ प्रसन्न हो जाते हैं तथा समस्त परिवार पर पितरों की कृपा बरसती है।


पितरों से प्रार्थना कैसे करें? पितरों की स्तुति कैसे करें?

पितृदोष की मुक्ति हेतु हमें सदैव अपने पित्रों की वन्दना करनी चाहिए। उनकी स्तुति करनी चाहिए। घर में पित्रों की स्थापना कर उनकी पूजा करनी चाहिए। यदि पितर देवता रूठ जाएं तो अच्छे से अच्छे परिवार भी बिखर जाते हैं। 


पितरों को खुश कैसे करते हैं?

पितरों को खुश करने के अनेक तरीके हैं। इन सभी में पितरों का श्राद्ध करना विशेष उपाय है। पितरों को तर्पण देना व उनको पिण्डदान करना अति उत्तम माना जाता है। 


पितरों को प्रसन्न करने के उपाय

पितरों को प्रसन्न रखना चाहते हैं और अपने परिवार में सुख समृद्धि, यश कीर्ति, आयु ऐश्वर्य की वृद्धि चाहते हैं तो अपने पूर्वजों के लिए निम्न उपाय अवश्य करें।

  • पितरों को तर्पण देना।
  • पितरों को पिण्डदान देना।

  • भागवत कथा मूलपाठ करवाएं।

  • पितरों के मंत्रों का जाप करें।


क्या पितरों की रोज पूजा करनी चाहिए?

कोशिश तो यही करनी चाहिए लिए रोज पितरों की पूजा हो। तथापि रोज न कर सकें तो कम से कम‌ पितृ पक्ष यानि श्राद्ध में पितरों की पूजा अवश्य करनी चाहिए। शास्त्रों में कहा गया है कि यदि जो मानव पितरों को तर्पण नहीं देता है, पितरों की पूजा नहीं करता है। पितर उसके रुधिर (खून) का पान करते हैं।

इन्हें भी देखें 👇👇


पितरों के लिए कौन सा मंत्र? सबसे प्रभावी!

सर्व पितृ दोष निवारण मंत्र, पितृ मंत्र गायत्री मंत्र, ओम पितृ देवाय नमः मंत्र ये तीनों मंत्र बहुत चमत्कारिक हैं। शुद्ध मन से इन मंत्रों का जाप करें। 


सवाल. पितरों को प्रसन्न करने के लिए कौन से मंत्र का जाप करें?

पितरों को प्रसन्न करने के लिए आप उपरोक्त बताए गये किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं।


प्रिय पाठकवृन्द! आज इस लेख‌ में पितरों को खुश करने के उपाय, पितरों को खुश करने का मंत्र, पितृ दोष से मुक्ति कैसे पाएं इत्यादि पितरों की पूजा से जुड़ी आवश्यक जानकारी आपके साथ साझा की गयी। आप अपना किसी भी प्रकार का सवाल नीचे कमेंट में पूछ सकते हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Youtube Channel Image
Earn Money घर बैठे पैसे कमाएं
Click Here